Khanna News - Sach Kahoon Hindi

‘मिशन क्लीन पंजाब’: 10 दिन में खन्ना को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य: सौंद
लुधियाना/खन्ना (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत खन्ना से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई। कैबिनेट मंत्री एवं हलका खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने नगर काउंसिल खन्ना के कार्यालय से इस अभियान की शुरूआत की। सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों को साफ-सुथरे और सुंदर शहरों के रूप में विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब के छोटे-बड़े शहरों को स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करना है, ताकि लोगों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निगमों और नगर काउंसिलों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत खन्ना शहर में भी अगले 10 दिनों के दौरान सफाई कार्यों में तेजी लाई जाएगी। खास तौर पर उन स्थानों की पहचान कर सफाई की जाएगी, जहाँ लोगों द्वारा बार-बार कूड़ा फेंका जाता है।

Khanna News: 10 दिन में खन्ना को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य सौंद

एसएसपी आहलूवालिया ने सब-डिवीजन खन्ना व समराला के पुलिस थानों का किया औचक निरीक्षण
लुधियाना/खन्ना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया, आईपीएस ने रविवार सुबह पुलिस जिला खन्ना के अंतर्गत आने वाले सब-डिवीजन खन्ना के तीन पुलिस थानों, सब-डिवीजन समराला के दोनों पुलिस थानों तथा एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, खन्ना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में अनुशासन, समय की पाबंदी, कार्यगत तैयारी तथा समग्र पुलिसिंग मानकों का आकंलन करना था, ताकि आम जनता को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस थानों में उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, हथियारों की तैयारी, सुरक्षा उपकरणों की स्थिति तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य परिचालन संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता, जवाबदेही तथा सेवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिला खन्ना नागरिकों को जवाबदेह, पारदर्शी, पेशेवर एवं नागरिक-केन्द्रित पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगा।

Ludhiana News: औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न पुलिस थानों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया।

खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर किए नष्ट
लुधियाना (एजेंसी)। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना जिले में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर नष्ट कर दिया।

लुधियाना की खन्ना पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके तहत मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया और फिर रोड रोलर से नष्ट कर दिए गए।

खन्ना पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि खन्ना ट्रैफिक विंग की बड़ी कार्रवाई। खन्ना ट्रैफिक विंग ने पिछले एक हफ्ते में जब्त की गई मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया, ताकि उन्हें दोबारा न लगाया जा सके।

यह कार्रवाई अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोक लगाने और सड़कों पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान के तहत की गई है। आइए, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इससे पहले अमृतसर पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।"

डीजीपी ने लिखा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप मंगवा रहे थे।"

उन्होंने लिखा कि सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने आगे लिखा, "पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Gold Fraud News: नकली सोने के गहने बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना/खन्ना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोने के गहने बेचकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकली गहने, नकदी और वारदात में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है। एसएसपी खन्ना डा. जसकरण सिंह तेजा के निर्देशन में एसपी (आई) हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी समराला त्रिलोचन सिंह और सीआईए-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग लोगों को असली सोने के गहनों के नाम पर नकली गहने बेचकर ठग रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले लोगों से दोस्ती या जान-पहचान बनाते थे और फिर सस्ते दाम पर सोने के गहने बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह के सदस्य विभिन्न इलाकों में घूमकर यह वारदातें करते रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहाँ से उनकी पुलिस रिमांड की मांग की गई। रिमांड के दौरान और खुलासों की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि सस्ते सोने या गहनों के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

कुलदीप कौर, पत्नी चेत राम, निवासी वार्ड नंबर 9, नलियां खमाणो
हरजीत कौर, पत्नी सुरेश सिंह, निवासी गाँव नौलखा
मोनिका, पत्नी निशाद, निवासी गाँव घरौंडा
दविन्द्र सिंह, पुत्र अजीत सिंह, निवासी गली नंबर 1123, लुधियाना
दलजीत कौर, पत्नी दविन्द्र सिंह, निवासी लुधियाना
बलविंदर सिंह, निवासी गाँव आनंदपुर
यह सामान हुआ बरामद
नकली सोने के गहने
नकद राशि
वारदात में इस्तेमाल किया अन्य सामान

Ludhiana News: पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

Khanna Police: खन्ना पुलिस ने लगाया समाधान कैंप, मौके पर ही शिकायतों का किया निपटारा
खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: खन्ना पुलिस प्रशासन द्वारा ए.एस. कॉलेज वूमेन, खन्ना में दूसरा जिला स्तरीय ‘समाधान कैंप’ आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. दर्पण आहलूूवालिया ने किया। इस कैंप के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए एसएसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध जांच पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. आहलूूवालिया ने कहा कि यह कैंप लोगों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है, जिससे समस्याओं का तेज और पारदर्शी समाधान संभव होता है। Ludhiana News

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को थाना एवं सब-डिवीजन स्तर पर भी समाधान कैंप लगाए जाते हैं, लेकिन यह जिला स्तरीय कैंप विशेष रूप से लोगों की सुविधा के लिए आयोजित किया गया। इस कैंप की खासियत यह रही कि एक ही मंच पर दोनों पक्षों की सुनवाई की गई, जिससे न केवल समय की बचत हुई बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई। एसएसपी ने बताया कि सुपरवाइजरी अधिकारी, एसएचओ, चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी एक साथ बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं और आवश्यक निर्देश मौके पर ही लागू किए जाते हैं। खन्ना पुलिस का यह प्रयास लोगों में विश्वास बढ़ा रहा है और भविष्य में अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Snake News: स्कूल में निकला सांप, छात्रों और स्टाफ में मचा हड़कंप

खन्ना में ब्लॉक कमेटी चुनाव को लेकर तनाव, गुरकीरत कोटली सहित 50 कांग्रेसी हिरासत में
चुनाव में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाने की कोशिश नाकाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरिंदर शर्मा)। Ludhiana News: सोमवार को खन्ना शहर में ब्लॉक कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और उनके कई साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने पहले ही चुनावों में धांधली के आरोप लगाते हुए विरोध का ऐलान किया था। सुबह से ही पुलिस और सिविल प्रशासन अलर्ट पर था। समराला चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और कोटली की अगुवाई में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। Ludhiana News

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कमेटी चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हुए। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने बहुमत न होने के बावजूद कुल 16 में से केवल 6 विजयी सदस्यों के आधार पर चेयरमैन और उप-चेयरमैन की नियुक्ति कर दी, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। विरोध के बाद जब कोटली की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीडीपीओ कार्यालय की ओर बढ़े और उसे ताला लगाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले कोटली को हिरासत में लिया और बाद में लगभग 40 से 50 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को दो बसों में बैठाकर ले जाया गया। घटना के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा प्रबंध सख्त किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया।

प्रशासन ने सही कदम उठाए: सौंध

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर खन्ना में पुलिस और सिविल प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सही कदम उठाए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मामले पर चुप नहीं रहेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Railway Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन हजारों पदों के लिए जल्द करें आवेदन

Punjab Sakhi Shakti Mela: पंजाब सखी शक्ति मेले में जोगियों की बीन बनी आकर्षण का केंद्र
सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Sakhi Shakti Mela: खन्ना के दुशहरा ग्राउंड में सजा पंजाब सखी शक्ति मेला अब पूरे जोश में है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं और मंच पर चल रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मैदान में बीन जोगी अपने हुनर का प्रदर्शन कर मेले में आए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। उप-मंडल मजिस्ट्रेट स्वाति टिवाणा ने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा भेजे गए अन्य राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। Ludhiana News

इसके अलावा लुधियाना जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से मेले में समां बांध दिया है। शाम को पंजाबी के नामवर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। हरियाणा से आई 9 सदस्यीय बीन जोगियों की टीम के सदस्य संजय नाथ ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से इस कला से जुड़ा है और देश-विदेश के मेलों में प्रस्तुति देता रहा है। उन्होंने कहा कि खन्ना के मेले में दर्शकों द्वारा उनकी कला को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उनकी टीम इटली, दुबई और फ्रांस जैसे देशों में भी प्रदर्शन कर चुकी है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– रोकटोक बनी जानलेवा, बेटियों ने ही कर डाली पिता की हत्या

‘पुलिस सिर्फ घर तोड़ती ही नहीं, जोड़ती भी है’
एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पेश की एक और नई मिसाल

मोहल्लावासियों के भरोसे के बाद नशा तस्कर के परिवार को दी राहत, बुलडोजर कार्रवाई से बचाव

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: खन्ना पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया की सोच, संवेदनशीलता और मानवता से भरे फैसलों की हर ओर खुलकर सराहना की जा रही है। नशा तस्करी के लिए बदनाम रही मीट मार्केट, खन्ना को पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा गोद लिए जाने के फैसले के बाद अब एक और अहम और दिल को छू लेने वाला कदम उठाते हुए डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने समाज के सामने एक बड़ी मिसाल कायम की है। Ludhiana News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में नशा तस्करी से जुड़े एक तस्कर की नानी के घर को तोड़ने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन कार्रवाई से पहले एसएसपी आहलूवालिया के दिशा-निर्देशों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ला वासियों से बातचीत की और हालात की गंभीरता से समीक्षा की। इलाके के लोगों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि यहां नहीं होने दी जाएगी और संबंधित तस्कर को दोबारा इलाके में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन ने केवल कानून की सख्ती ही नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देते हुए तस्कर की नानी की वर्तमान आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखकर नरमी बरतने का फैसला लिया।

मानवता के नाते घर न तोड़ने का निर्णय लेते हुए इलाके के लोगों को सुधार का अवसर दिया। यह फैसला दर्शाता है कि डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में खन्ना पुलिस की नीति केवल सजा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सुधार की दिशा में आगे बढ़ाने की है। मौके पर एसडीएम स्वाति टिवाणा और डी.एस.पी. विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को नशों के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एसएसपी के नेतृत्व में खन्ना पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार संवेदनशील और प्रभावी कदम उठा रही है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में खन्ना पुलिस ने नशों के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए हैं, जिनके तहत कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया, अवैध संपत्तियां जब्त की गईं और नशा तस्करी के नेटवर्क तोड़े गए। इसके साथ ही सामाजिक सुधार और युवाओं को सही राह पर लाने के लिए जागरूकता अभियानों को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। Ludhiana News

वहीं क्षेत्रवासियों ने भी एस.एस.पी. डॉ. दर्पण आहलूवालिया के इस मानवीय फैसले की खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि अक्सर सख्त कार्रवाई में निर्दोष परिवार भी पीड़ित हो जाते हैं, लेकिन इस मामले में न्याय के साथ-साथ संवेदनशीलता भी दिखाई गई, जो वास्तव में प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें:– Punjab Bus Strike: आश्वासन के बाद माने कच्चे कर्मी, खत्म की हड़ताल

खन्ना के बाढ़ प्रभावित 120 परिवारों को सौंपे 1.44 करोड़ के मुआवजा राशि के चैक
पात्र परिवारों को पहली किश्त 70 हजार रुपये जल्द जारी होगी: तरुनप्रीत सिंह

मनरेगा के तहत घरों का पुनर्निर्माण, लाभार्थियों को मिलेगा 90 दिनों का रोजगार

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, श्रम तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय, खन्ना में खन्ना हलके के विभिन्न गांवों के 120 लोगों को, जिनके घर भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों में क्षतिग्रस्त हो गए थे, को नए मकान बनाने के लिए 1.44 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे, ताकि वे अपने घर दोबारा बना सकें। Ludhiana News

सौंद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र परिवार को पहली किश्त के रूप में 70,000 रुपये जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे, जबकि बाकी राशि दो अन्य किस्तों में दी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। पुनर्निर्माण संबंधी अतिरिक्त सहायता देने के लिए सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण का कार्य मनरेगा के तहत लिया है, जिससे लाभार्थियों को अपने घर बनाने के लिए 90 दिनों का रोजगार मिलेगा। सौंद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के क्रम में सीएम मान ने बुधवार को गुरदासपुर से 30,000 से अधिक उन परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया की शुरूआत की थी, जिनके घर हाल ही में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके तहत ये स्वीकृति पत्र सौंपे गए हैं।

इन गांवों के परिवारों को मिले स्वीकृति पत्र

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मकान भारी बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें मकान दोबारा बनाने के लिए प्रति व्यक्ति 1.20 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। इनमें गांव साहिबपुरा के 1, नसराली के 7, नारायणगढ़ के 1, फैजगढ़ के 4, फतेहपुर के 2, देहड़ू के 5, कौड़ी के 3, कोट सेखों के 3, कम्मां के 3, लिबड़ा के 1, किशनगढ़ के 1, इस्माइलपुर के 1, इकोलाही के 1, इकोलाहा के 2, इशनपुर के 1, भुम्मदी के 3, भाड़ला नीचा के 1, भाड़ला ऊंचा के

1, पंजरूखा के 2, हरिउ कलां के 5, ईसड़ू के 11, अलीपुर के 1, रोहणो कलां के 3, रोहणो खुर्द के 1, रतनहेड़ी के 1, बुलेपुर के 3, बूथगढ़ के 2, बौपुर के 2, बाहो माजरा के 1, बीजा के 3, बीबीपुर के 1, बाजीगर बस्ती भाड़ला के 1, बाहो माजरा के 1, बघोर के 4, गोह के 6, जसपालो के 1, गाजीपुर के 1, गंडुआं के 2, तुरमरी के 4, चकोही के 1, चक्क सराय के 3, मंहदीपुर के 4, मंडिआला कलां के 5, महोण के 2, माणक माजरा के 2, माजरी के 1, माजरा रहोण के 4 और खुर्द का 1 व्यक्ति शामिल है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– नगर परिषद ने चलाया पीला पंजा, मोहल्लावासियों ने जताया कड़ा विरोध

कैबिनेट मंत्री सौंद ने खन्ना में 39.40 करोड़ की लागत से बिजली ढांचे के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
नए 11 के.वी. फीडर से खन्ना शहर की बिजली आपूर्ति होगी और बेहतर: सौंद

3.3 करोड़ रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाया

लुधियाना/खन्ना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, खन्ना के सब-स्टेशन में ‘रोशन पंजाब, अब पावर कट से मुक्ति’ कार्यक्रम के तहत बिजली के बुनियादी ढांचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण के 39.40 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 39 करोड़ रुपये की लागत से पूरे खन्ना मंडल (उप-मंडल सिटी-1, सिटी-2, देहाती खन्ना, चावा, भड़ी और जरग) में नई एल.टी. व एच.टी. तारें डाली जाएंगी, नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदलकर अधिक क्षमता वाले लगाए जाएंगे। Ludhiana News

इससे खन्ना मंडल के सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मंत्री ने बताया कि 66 के.वी. सब-स्टेशन खन्ना से चल रहे 11 के.वी. सिटी-2 फीडर को विभाजित कर नया 11 के.वी. पीरखाना फीडर लगभग 44.70 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया है, जिससे सिटी-2 फीडर का लोड आधा रह जाएगा। इसके परिणामस्वरूप मुख्य बाजार, चांदला मार्केट, जी.टी.बी. मार्केट, सुभाष बाजार, माता रानी मोहल्ला, पीरखाना रोड, नई व पुरानी बैंक कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 66 के.वी. सब-स्टेशन खन्ना में 20 एम.वी.ए. के ट्रांसफार्मर को बदलकर 31.5 एम.वी.ए. का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिस पर लगभग 3.3 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इसके अतिरिक्त, 66 के.वी. सब-स्टेशन खन्ना से चल रहे 11 के.वी. नंदी कॉलोनी फीडर को विभाजित कर नया फीडर लगभग 46 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जिसका 95% काम पूरा हो चुका है। यह फीडर 25 अक्तूबर तक पूरी तरह चालू हो जाएगा, जिससे प्रोफेसर कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, केहर सिंह कॉलोनी, जगत कॉलोनी, राहोण गांव और ललहेड़ी रोड एरिया की बिजली आपूर्ति सुधरेगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर सिंह जवंदा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– महिला एवं बाल विकास द्वारा एनीमिया और मोटापा पर जागरूकता सत्र

Bulldozer: तीन नशा तस्करों के घरों पर चला पीला पंजा
गलाडा की स्वीकृति के बिना बनाए गए थे घर | Ludhiana News

धमोट कलां के इन 3 परिवारों पर विभिन्न मामले दर्ज

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Khanna News: राज्य को नशा मुक्त करने के लिए शुरु की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत वीरवार को पायल के गांव धमोट कलां में तीन नशा तस्करों के घरों पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया। पुलिस के मुताबिक तीनों घर गलाडा की स्वीकृति के बिना गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए थे। खन्ना के जिला पुलिस प्रमुख डॉ. ज्योति यादव बैंस के साथ गलाडा से सब डिवीजनल इंजीनियर करन अग्रवाल, गलाडा से जिला नगर योजनाकार रैगूलेटर हरप्रीत सिंह बाजवा व नायब तहसीलदार (ड्यूटी मैजिस्ट्रेट) गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार नशों के खिलाफ जीरो टॉलरैंस नीति अपना रही है व नशों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि गांव धमोट कलां के इन 3 परिवारों पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उनमें सतविन्द्र सिंह उर्फ बौबी, निवासी धमोट कलां पर 6 एफआईआर, पलविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू, निवासी धमोट कलां पर 6 एफआईआर, सरबजीत कौर, निवासी धमोट कलां पर 3 एफआईआर व सरबजीत कौर की माता कर्मजीत कौर, निवासी धमोट कलां पर 3 एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि तोडेÞ गए घर गलाडा की स्वीकृति के बिना गैर-कानूनी तरीके से अवैध कब्जा कर बनाए गए थे, जिसे गलाडा अधिकारियों की मौजूदगी जमींदोज कर दिया गया है। उन्होंने नशोें के सौदागरों को कड़ी चेतावनी देते कहा कि वह नशे बेचने का काम छोड़ दें नहीं तो उनके विरुद्ध भी ऐसी ही कार्रवाई होगी। Ludhiana News

उन्होंने आमजन से अपील की कि नशों के कारोबारियों की शिकायत करने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क किया जाए। नशों के कारोबार में शामिल तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उक्त कार्रवाई की गांव धमोट कलां के सरपंच कमलजीत कौर के अलावा अमनदीप सिंह, जगजीवन सिंह, गुरदीप सिंह, मनवीर सिंह व हरप्रीत सिंह (सभी पंचायत मैंबर) व यादविन्द्र सिंह ने भरपूर प्रशंसा की। इस मौके एसपी (एच) खन्ना तेजवीर सिंह, डीएसपी (डी) मोहित सिंगला, एसएचओ पायल सन्दीप कुमार, एसएचओ मलौद सतनाम सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Cyber Thug Arrested: साइबर ठग पंजाब से गिरफ्तार

पुलिस ने खन्ना, समराला व पायल में नशे के होटस्पॉट टिकानों पर चलाया तलाशी अभियान
4 चोर व 10 समग्लर गिरफ्तार | Ludhiana News

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने तीन माह में पंजाब से नशा पूरी तरह खत्म करने के दिए आदेशों पर शनिवार को पुलिस चौकस दिखाई दी, जिसने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत खन्ना, समराला व पायल में 5 अपराध/नशे के होटस्पॉट टिकानों पर घेराबन्दी कर तलाशी अभियान चलाया गया। उपरोक्त कार्रवाई का नेतृत्व जिला पुलिस प्रमुख खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस ने किया। वहीं डीआईजी लुधियाना रेंज नीलम्बरी जगदले भी मौजूद रहे। बैंस ने बताया कि इस मुहिम को अंजाम देने वाली विशेष टीम में 6 डीएसपी, 7 एसएचओ, 13 से अधिक टीमों में 165 कर्मी अपने इंचार्जाें के नेतृत्व में शामिल रहे। Ludhiana News

वहीं संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच के लिए पीएआईएस व वीएएचएएन जैसी ऐप बरती गई। उन्होंने बताया कि इस विशेष चैकिंग दौरान करीब 66 संदिग्ध लोगों की जांच करते पूछताछ की व 35 वाहनों को चैक किया। वहीं इस दौरान 14 लोगों को काबू किया गया, जिनमें 4 चोर व 10 नशा तस्कर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर कार्रवाई करते 4 एफआईआर दर्ज की व 20 ग्राम हैरोइन, 150 ग्राम अफीम, 7 चोरी के मोबाईल फोन, 150 नशीली गोलियां बरामद की। उन्होंने बताया कि यह तलाशी अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– चलती ट्रेन से नीचे गिरने से एक बच्ची की मौत