Firozpur News - Sach Kahoon Hindi

मुख्यमंत्री मान ने कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से दुख किया साझा
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से दुख साझा किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के असमय निधन का दुख शब्दों में बयान करना बहुत कठिन है। आज दुख की इस घड़ी में उन्होंने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री मान ने ऐलान किया कि गुरजीत की खेल उपलब्धियों और उनकी याद को हमेशा जीवित रखने के लिए फिरोजपुर के गाँव तूत में एक शानदार खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

पंजाब के इस गौरवशाली खिलाड़ी का योगदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। विधायक गुरदित्त सेखों ने कहा कि मेरा गुरजीत तूत के साथ बहुत गहरा प्यार था। उसने मेरे साथ रहकर अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। अब मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं परिवार का हर पक्ष से पूरा सहयोग करूं। इस अवसर पर खिलाड़ी गुरजीत तूत की पत्नी, बेटी और हलका फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सेखों उपस्थित थे।

Firozpur News: कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार के साथ  दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

Aam Aadmi Clinic: पंजाब को मिले 100 और आम आदमी क्लीनिक, कुल संख्या हुई 1,090
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Aam Aadmi Clinic: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाने के साथ अब पंजाब में इन क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,090 हो गई है। उन्होंने शनिवार को पटियाला ग्रामीण के विकास नगर में नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को उसके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रत्येक आम आदमी क्लीनिक में योग्य एमबीबीएस डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इन क्लीनिकों में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जाँच, आवश्यक दवाईयाँ तथा विभिन्न डायग्नोस्टिक परीक्षणों सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ 100 प्रतिशत नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक प्रदेश की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके माध्यम से हर माह 42 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श और देखभाल उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अलावा मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी गैर-संचारी बीमारियों से पीड़ित 1.25 लाख से अधिक मरीजों को नियमित उपचार, दवाईयाँ तथा फॉलो-अप सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी संभव हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने मलोट में तीन आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन

मलोट (मनोज)। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के तहत जिला श्री मुक्तसर साहिब के विभिन्न क्षेत्रों में नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया। यह जानकारी पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को मलोट शहर में अंबेडकर भवन, डेरा सच्चा सौदा रोड तथा वार्ड नंबर 11, रेलवे लाइन के निकट स्थापित नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन करते हुए दी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य क्रांति का प्रतीक हैं, जहाँ अब आम लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

फिरोजपुर में तीन नए आम आदमी क्लीनिक  शुरु, अब कुल संख्या हुई 31

फिरोजपुर (जगदीप सिंह)। जिले में शनिवार को तीन नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं। इन क्लीनिकों का उद्घाटन शनिवार को फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) कृष्णा पाल राजपूत तथा सिविल सर्जन डॉ. मीनाक्षी ढींगरा भी उपस्थित रहीं। शनिवार को केन्द्रीय जेल फिरोजपुर, मल्लवाल रोड स्थित मार्कफेड कार्यालय के निकट तथा गोलबाग स्थित सरकारी वेटरनरी पॉलीक्लीनिक में आम आदमी क्लीनिकों का लोकार्पण किया गया। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि जिले में पहले 28 आम आदमी क्लीनिक संचालित हो रहे थे और अब तीन नए क्लीनिक शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

साहनेवाल को मिले तीन नए आम आदमी क्लीनिक, 76.41 लाख रुपये की लागत से जनता को समर्पित

लुधियाना/साहनेवाल (रघबीर सिंह)। पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घरों तक पहँुचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र में 76.41 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए तीन नए आम आदमी क्लीनिक शनिवार को जनता को समर्पित कर दिए गए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियाँ ने इन क्लीनिकों का उद्घाटन किया। मुंडियाँ ने बताया कि बादल फ्लैट, मुंडियाँ कलां में 27.96 लाख रुपये, पुराना बाजार, साहनेवाल में 22.06 लाख रुपये तथा गाँव ऊंची मंगली में 26.39 लाख रुपये की लागत से इन आम आदमी क्लीनिकों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों से क्षेत्र के हजारों लोगों को घर के निकट ही बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के हर वर्ग को बेहतर, नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन क्लीनिकों में मरीजों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाईयाँ, विभिन्न लैब जाँचें तथा प्राथमिक उपचार की सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।

भारतीय सेना की टीम ने गाँव दुलची के में की बाढ़ से बचाव के लिए की मॉक ड्रिल
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: भारतीय सेना की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से गाँव दुलची के स्थित सरकारी स्मार्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और राहत कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित की। इस अभ्यास में भारतीय सेना और एसडीआरएफ के साथ जिले के सभी संबंधित विभागों ने भी भाग लिया। इस दौरान ब्रिगेडियर विक्रम रस्तोगी, कर्नल योगेश तमांग, मेजर रॉबिन सिंह तथा नायब तहसीलदार ममदोट राजेश ढींगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों का प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक सामना करने, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय सेना ने राहत व बचाव कार्य किस प्रकार किए जाते हैं, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी।  मेजर रॉबिन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना और एसडीआरएफ द्वारा आयोजित इस अभ्यास से विभिन्न विभागों को आपातकालीन परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जन-धन के नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संकट के समय अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का करेंगे उद्घाटन
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई 2026 को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे। रेलवे मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री ने बुधवार को फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुनर्विकसित जालंधर कैंट (जेआरसी) रेलवे स्टेशन का दौरा किया और प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को यह ऐतिहासिक सौगात देने और क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय यात्री सुविधा केन्द्र में बदलने के लिए वे उनके आभारी हैं।

लगभग 110 वर्ष पुराने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परियोजना में स्टेशन की ऐतिहासिक वास्तुकला को सुरक्षित रखते हुए पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले तत्वों को भी शामिल किया गया है।पुनर्विकसित स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं के तहत विशाल डबल-हाइट एयर कॉनकोर्स, मजबूत स्टील प्लेटफॉर्म रूफिंग, फिसलन-रोधी फर्श, ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटिंग, शहर के दोनों ओर से सुविधाजनक प्रवेश तथा 6 मीटर और 9 मीटर चौड़ाई वाले दो नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) विकसित किए गए हैं।

अन्य प्रमुख सुविधाओं में 40 मीटर चौड़ी ट्रफ रूफ, जो 200 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म (8,720 वर्ग मीटर) को कवर करती है, 36 मीटर चौड़ा 1,770 वर्ग मीटर का एयर कॉनकोर्स, 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली नई दूसरी प्रवेश इमारत और 4,855 वर्ग मीटर का पार्किंग क्षेत्र शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन यात्रियों की सुविधा में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा और पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करेगा।

Firozpur News: पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा करते हुए राज्य मंत्री और रेलवे अधिकारी।

पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े दो युवकों के कब्जे से 6 किलो 76 ग्राम हेरोइन बरामद
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News; एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी प्रिथीपाल सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह और उनकी टीम ने एक विशेष अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो 76 ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि आरोपी यह हेरोइन किसी अन्य तस्कर से लेकर आगे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एएनटीएफ थाना, मोहाली में मामला दर्ज कर गहन जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए एएनटीएफ के डीएसपी प्रिथीपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुहरसहाय के निकट ढाबा जीवां अराई के पास कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल सहित बलराज सिंह उर्फ बाज, पुत्र दर्शन सिंह निवासी मस्ते के, तथा सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा, पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मस्ते के को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 6 किलो 76 ग्राम हेरोइन बरामद की। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के ‘गुज्जर’ नामक तस्कर के संपर्क में थे। उन्हें एक वाहन चालक ढाबे पर यह खेप देकर गया था, जिसे वे आगे सप्लाई करने वाले थे। इस काम के बदले उन्हें कितनी रकम मिलने वाली थी, इसकी भी जाँच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बलराज सिंह के पाकिस्तान स्थित तस्कर से पहले से संपर्क थे और वह पहले भी नशीले पदार्थों की सप्लाई कर चुका था, लेकिन अब तक पुलिस गिरफ्त से बचता रहा। उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था। वहीं उसके साथी सुखविन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Firozpur News: एएनटीएफ फिरोजपुर द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक।

8 किलो 499 ग्राम हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां बरामद, 6 गिरफ्तार
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपेन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले में नशों के खात्मे, नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे इन अभियानों के तहत सीआईए जीरा की टीम को बड़ी सफलता मिली।

एएसआई अंग्रेज सिंह, सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा, आरिफ के (फिरोजपुर-मक्खू रोड) के पास पहुंची, जहाँ मुखबिर खास की सूचना पर मनजिन्द्र सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी लक्खा भेडिया और जगजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 09 मल्लांवाला को अनाज मंडी बस्ती वकीलां वाली के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन, 4 मोबाइल फोन और 1 स्विफ्ट कार बरामद हुई। इस संबंध में थाना आरिफ के में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी अभियान के तहत एसआई दीपक, थाना ममदोट की टीम को भी बड़ी सफलता मिली। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर गुरदेव सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ममदोट उताड़ को उसके मेडिकल हाल में नशीली/प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा गया। ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में की गई कार्रवाई में मेडिकल हाल से 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल, 36,600 रुपये नकद और 39 जिंदा कारतूस (केएफ 7.65) बरामद हुए। बताया जा रहा है कि उक्त मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पहले भी रद्द हो चुका था और आरोपी किसी अन्य के लाइसेंस पर स्टोर चला रहा था।

एएनटीएफ और बीएसएफ द्वारा विभिन्न मामलों में 2 किलो 724 ग्राम हेरोइन बरामद

5 किलो 775 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज द्वारा बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान विभिन्न कार्रवाइयों में कुल 1 किलो 904 ग्राम हेरोइन बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। इस दौरान युगराज सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी पछाड़ियां, फिरोजपुर से 1 किलो 404 ग्राम हेरोइन तथा नवप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह और बलजिन्द्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी अटारी, अमृतसर से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसके अलावा 50 बटालियन बीएसएफ के जवानों द्वारा गांव छोटा बहादर के के खेतों से दो पैकेटों में कुल 820 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ये खेपें पाकिस्तान से आई हुई बताई जा रही हैं।फिलहाल आरोपियों के पिछले और आगे के संबंधों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि इन मामलों में मुख्य सप्लायरों और वित्तीय मददगारों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद
चंडीगढ़/फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Firozpur News: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रुपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रुप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, इसी माह की एक तारीख को मखू (फिरोजपुर) में स्थित गाबा जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा की मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु का जबरन वसूली, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड  है। उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने कहा कि वारदात के बाद ए.जी.टी.एफ. द्वारा डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में ह्यहिल ट्रैपह्ण नाम का विशेष अभियान चलाया गया और राजस्थान में बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मुलजिमों के जम्मू-कश्मीर में छिपने के ठिकाने हैं, जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ए.जी.टी.एफ. पंजाब, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

एडीजीपी ने बताया कि मुलजिमों को जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन कूद्द के पास पतनीटॉप-कुड़ रोड पर लगाए गए नाके पर रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही मुलजिमों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों मुलजिमों को एक पिस्तौल समेत सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमें अब घटना के पीछे की असली साजिश का पदार्फाश करने में जुटी हुई हैं। इसके तहत हमले की योजना बनाने वाले, वित्तीय सहायता देने वाले या अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

₹140 Crore Heroin Seized: पंजाब के फिरोजपुर में बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 140 करोड़ की हेरोइन सहित 4 काबू
₹140 Crore Heroin Seized: फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। पंजाब में फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 140 करोड़ रुपये की 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। Punjab News

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बगीचा सिंह और भूपिंदर सिंह निवासी गांव बोगीवाला, गुरुहरसहाय, साजन निवासी गांव अराइयांवाला तथा छिंदर पाल सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव लखा सिंह वाला, फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की एक हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था। यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के तार विदेश में बैठे तस्करों और हैंडलरों से जुड़े हुए हैं। Punjab News

10.12 किलो हेरोइन और 2 किलो आइस ड्रग बरामद, 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए, दो अलग-अलग गुप्त जानकारी आधारित कार्रवाइयों में बड़े नार्को-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर 2 किलो आइस ड्रग (मेथाम्फेटामाइन), 10.125 किलो हेरोइन और एक तुर्की ब्रांड 30 बोर पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज की हैं।

प्रारंभिक जांच में एक संगठित नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन की पहचान हुई है और पुलिस टीमें नेटवर्क के स्रोत, मंजिल और अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे और पीछे संबंध स्थापित कर रही हैं। स्नेहदीप शर्मा, डी.आई.जी फिरोजपुर रेंज और एस.एस.पी फिरोजपुर भूपेन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत इंस्पेक्टर मोहित धवन की टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ओम उर्फ ओमी पुत्र सुखा सिंह, निवासी गांव लेली वाला, थाना सदर फिरोजपुर, हेरोइन बेचने का धंधा करता है।

तत्परता से कार्रवाई कर गाँव खाई फेमे के पास गाँव हबीब के रोड के पास से ओम उर्फ ओमी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 किलो 125 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क किसी जेल से संचालित किया जा रहा था। फिलहाल यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह किस जेल से चल रहा था। इस मामले में 4 और व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दूसरे मामले में इंस्पेक्टर बलराज सिंह, मुख्य अधिकारी थाना आरिफ के की टीम को सफलता मिली, जब मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद अनिकेत कुमार पुत्र जसवंत कुमार, निवासी शांति नगर और सुमीत कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी एम.सी. वाली गली, शांति नगर, फिरोजपुर शहर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 किलो 1 ग्राम आइस ड्रग, 1 पिस्टल 30 बोर तुर्की ब्रांड और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनके खिलाफ थाना आरिफ के में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Firozpur News: जानकारी देते हुए डी.आई.जी स्नेहदीप शर्मा व बरामद की गई हेरोईन व हथियार।

Sim Card Theft: टेंडी वाला में लगे स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड चोरी, मामला दर्ज
फिरोजपुर (सच कहूूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: बीते दिनों फिरोजपुर के सीमावर्ती गाँव टेंडी वाला में लगे स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड की चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब थाना फिरोजपुर सदर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीमावर्ती इलाके से इस तरह स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड की चोरी होना हैरान करने वाली बात है, और यह मामला तस्करी से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस कारण इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली बोर्ड के अलावा पुलिस टीम और अन्य इंटेलिजेंस टीमें भी जांच में जुटी हैं। इस मामले से संबंधित उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के आधार पर सहायक इंजीनियर/संचालन सब अर्बन उप मंडल फिरोजपुर द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, दर्शन सिंह पुत्र ठाकर सिंह और जगतार सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी टेंडी वाला गाँव के स्मार्ट मीटरों से अज्ञात व्यक्तियों ने सिम कार्ड चुराए।

उधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें बीएसएफ द्वारा बताया गया था कि इन मीटरों में सिम कार्ड होते हैं, जिनका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, फिर अगले दिन ही मीटरों से सिम कार्ड चोरी हो गए। और उसी रात हमारे इलाके में तीन ड्रोन भी आए थे। उन्हें शक है कि इन सिम कार्डों का उपयोग तस्करी के लिए किया गया होगा और उनका यह भी डर है कि यदि कोई गलत व्यक्ति इन सिम कार्डों का गलत उपयोग करता है, तो उसका खमियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ सकता है।

इस मामले में बिजली अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों में सिम कार्ड होते हैं, जिनका पूरा डेटा और लोकेशन विभाग के पास रहता है, लेकिन इस सिम कार्ड का उपयोग मोबाइल में किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आलीशान कोठियों के लिए पक्की ईंटों तैयार करने वाले मजदूरों के खुद के अरमान कच्चे
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: आज के दौर में हर इन्सान आलीशान जिंदगी, महंगी कारों और ऊंची कोठियों के सपने देखता है। लेकिन इन आलीशान इमारतों की नींव में लगने वाली पक्की ईंटें तैयार करने वाले मजदूरों की हालत बेहद दयनीय है। दूसरों के लिए पक्के घरों का इंतजाम करने वाले ये मजदूर खुद कच्चे अरमानों और टूटी छतों के नीचे जिंदगी बसर करने के लिए मजबूर हैं। कई परिवार तो पीढ़ी दर पीढ़ी भट्ठों पर मिट्टी से मिट्टी हो रहे हैं, लेकिन उनकी आर्थिक हालत आज भी ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। विभिन्न भट्ठों पर र्इंटें बनाने वाले मजदूरों से मिलने पर उनकी घरों की हालत देखी गई, जो उनके अपने भी नहीं थे।

वे बेहद कठिन हालात में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भीषण गर्मी, सर्दी और मानसून की बारिश में रहते हैं। भट्ठों पर पंजाब के मजदूरों के अलावा, बहुत संख्या में प्रवासी मजदूर भी हैं, जो अपने बच्चों के साथ यहाँ रह रहे हैं और उनके भी अपने दु:ख हैं। बिहार के मजदूर अर्जुन ने बातचीत करते हुए बताया कि उसके चार बच्चे हैं और खुद पति-पत्नी मिलाकर कुल परिवार में छह लोग हैं। यदि छोटे बच्चे भी साथ लगते हैं, तो पूरे दिन में वे करीब 2000 कच्ची ईंटें निकालते हैं, जिनकी मजदूरी उन्हें सिर्फ 550 रुपये प्रति हजार र्इंट मिलती है। इतनी महंगाई में घर चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इन मजदूरों के बच्चों की हालत देखकर यह साफ दिखता है कि कई बच्चों के पैरों में न तो चप्पल हैं और कई बिना कपड़ों के भीषण गर्मी में तप रहे हैं।

वहीं, पंजाबी मजदूर गुरबख्श सिंह निवासी लक्खोके बहिराम ने बताया कि वह बचपन से ही र्इंटें निकाल रहे हैं। पहले वह घुबाया गाँव में रहते थे, फिर लक्खोके बहिराम के पास स्थित भट्ठे पर वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भट्ठों पर मजदूरी करना बहुत मुश्किल है, गर्मी और सर्दी की परवाह किए बिना मिट्टी से मिट्टी होना पड़ता है। घर दूर होने के कारण रोजाना आना-जाना मुश्किल होता है, और अपने असल घरों से दूर रहकर ही भट्ठे पर बने कच्चे-पक्के क्वार्टर्स में रहकर परिवार का पालन पोषण करना पड़ता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ मजदूरी पर अधिक ध्यान

स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण, कुछ समय पहले तक दोनों अधिकारों से वंचित रहने वाले भट्ठा मजदूर अब पहले जैसे नहीं रहे। हालांकि, शिक्षा हासिल करने के लिए भट्ठा मजदूरों को अपने बच्चों के स्कूल समय-समय पर बदलने पड़ते हैं, लेकिन अब वे कोशिश करते हैं कि उनके प्रत्येक बच्चे की स्कूल हाजिÞरी सुनिश्चित हो, फिर भी घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, छुट्टी वाले दिनों में ये बच्चे अपने माता-पिता के साथ र्इंटें निकालकर परिवार की मजदूरी बढ़ाने में मदद करते हैं। डिप्टी डीईओ डॉ. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार के माईग्रेट लेबर (प्रवासी मजदूरों) के बच्चों को स्कूलों में जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं, ताकि कोई शिक्षा से वंचित न रहे।

विकसित मशीनरी ने भट्ठा मजदूरों का काम तो आसान किया,  लेकिन उनका काम भी छीन लिया

भले ही खून-पसीना बहाकर भट्ठा मजदूर एक-एक र्इंट निकालने के लिए दिन भर मिट्टी से मिट्टी होते हैं, लेकिन मशीनरी के युग में नई-नई मशीनें उनके काम पर असर डाल रही हैं। मजदूरों को र्इंटें तैयार करने के लिए पहले गारा तैयार करने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन अब मशीनों से गारा तैयार किया जाता है, जिससे मजदूरों का काम थोड़ा आसान हो गया है। लेकिन अब र्इंटें तैयार करने वाली मशीनों की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे मजदूरों का काम कम हो रहा है।

भट्ठा मजदूरों के स्वास्थ्य संबंधित, स्वास्थ्य विभाग से मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर दर्शन लाल ने बताया कि कई बार ऐसा भी होता है कि ये मजदूर अपने स्वास्थ्य के जरूरी चैकअप करवाने के बजाय भट्ठे की मजदूरी छोड़ना उचित नहीं समझते। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खुद भट्ठों पर पहुंचकर इनके स्वास्थ्य की जांच करनी पड़ती है।

Bomb Threat: फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
कुछ महीने पहले भी मिली थी धमकी भरी ईमेल

फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur Bomb Threat: पिछले कुछ महीनों से सरकारी दफ्तरों, कोर्ट कॉम्प्लेक्स और स्कूलों को लेकर मिल रही धमकी भरी ईमेलों के कारण आम लोगों में डर और सनसनी का माहौल बना हुआ है। सोमवार को पंजाब के अन्य जिलों के साथ-साथ फिरोजपुर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया और पूरे परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

इस मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की ईमेल प्राप्त हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर टीमों द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस ईमेल और पहले प्राप्त हुई धमकी भरी ईमेल की भी जांच की जा रही है। इस दौरान वकीलों का कहना है कि बार-बार कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकियां देना बेहद निंदनीय है। हालांकि बाद में ये धमकियां झूठी साबित होती हैं, लेकिन इससे लोगों में डर का माहौल बन जाता है और देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। Firozpur News

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी इसी कोर्ट कॉम्प्लेक्स को इसी तरह की ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ था और वह ईमेल भी झूठी साबित हुई थी। Firozpur News

यह भी पढ़ें:– अदालतों का काम बड़े स्तर पर प्रभावित, जाँच में जुटी पुलिस संगरूर अदालत कॉम्पलेक्स में ‘बम’ रखने की धमकी निकली ‘अफवाह’