Pehowa News - Sach Kahoon Hindi

“मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेशों का हाल जानने में व्यस्त, हरियाणा की जनता बदहाल: दीपेंद्र हुड्डा”
पिहोवा। (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: जसविन्द्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने पिहोवा पहुंचकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। तीनों नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार सतनाम सिंह विर्क के निवास स्थान पर शिरकत की, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की समस्याओं को छोड़कर दूसरे प्रदेशों का हाल जानने और पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि हरियाणा की जनता समस्याओं से जूझ रही है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, विकास कार्य ठप हैं और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों और धरातल की स्थिति में बड़ा अंतर है। अब जनता सरकार की जुमलेबाजी को पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में अपने वोट की ताकत से भाजपा को जवाब देगी।

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को घेरा

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को सरकार को मानना चाहिए और उन्हें पक्का किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज प्रदेश के सभी वर्गों और कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं और वोट मांगने का समय होता है तो बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वही जुमलेबाजी देखने को मिलती है। हुड्डा ने कहा कि कर्मचारी, किसान और व्यापारी सहित प्रदेश का कोई भी वर्ग भाजपा सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।

सतनाम सिंह विर्क ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस नेता सरदार सतनाम सिंह विर्क ने अपने निवास स्थान पर पहुंचे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शाहाबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला, लाडवा से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, पिहोवा से कांग्रेस नेता सरदार हरमंदीप सिंह विर्क तथा युवा कांग्रेस नेता हरतेजप्रताप सिंह विर्क, परमजीत सिंह विर्क, परवीनपाल सिंह विर्क, सरदार हरपिंदर सिंह, को-ऑपरेटिव सोसायटी के पूर्व चेयरमैन हरजिंदर सिंह, को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्य सुखविंदर सिंह, हरदीप गुराया, जतिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, निधान सिंह, अनिल कुमार, राजीव, मामूराम गोंदर, गोपाल राम और जसविंदर सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

तीनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के पिहोवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज बुलंद करेगी और आने वाले समय में सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी ने पिहोवा में पार्टी की सक्रियता का संदेश दिया।

Pehowa News: पिहोवा में कांग्रेस नेता सतनाम सिंह विर्क के निवास पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता।

हरिगढ़ भौरख की जनसभा से हुआ तय, गांव गांव तक पहुंची भाजपा के विकास की लहर: जय भगवान शर्मा डीडी
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गांव हरिगढ़ भौरख में समाजसेवी कुलदीप काजल की ओर से भाजपा के समर्थन में विशाल जनसभा की गई। इसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने हिस्सा लिया। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जाट सभा के प्रधान कृष्ण श्योकंद उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पहुंचने पर कुलदीप काजल के नेतृत्व सभी अतिथियों काजोरदार अभिनंदन किया गया। जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। युवाओं के दम पर भाजपा तीन बार सत्ता में आई और उसे लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि गांव हरिगढ़ भौरख से उनका और मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुराना नाता रहा है। ग्राम स्तर पर पहली बार उन्होंने इतना बड़ाकार्यक्रम देखा है। इससे साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से युवा पूरी तरह संतुष्ट हैं।

डीडी ने कहा कि हरिगढ़ भौरख में प्रदेश सरकार के सहयोग से करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। जिससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों काफी हद तक दूर हुई हैं। भविष्य में भी वे सदैव इस गांव के साथ खड़े हैं। गांव का बच्चा भी यदि कोई काम लेकर आएगा तो उसे भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। जनसभा में कुलदीप काजल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक काफिले के साथ जय भगवान शर्मा डीडी को गांव टिकरी से हरिगढ़ तक लेकर आए। कुलदीप काजल की ओर से पूरे गांव का सामूहिक भोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीर शेर नाथ, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के महंत महावीर दास, .महंत बबला दास, महंत दीपक प्रकाश, सरपंच कमल काजल, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर

ईशाक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिचिक कौशिक, पार्षद जयपाल कौशिक, रविकांत कौशिक, विकास चोपड़ा, गगन टांक, डायरेक्टर पवन शर्मा, अमित धीमान गोल्डी, राजेश शर्मा जलबेहड़ा, किसान मोर्चा प्रधान बलवान बोधनी, कर्मवीर सरपंच हेलवा, विकल चौबे सरपंच धनीरामपुरा, राकेश पुरोहित, युधिष्ठिर बहल, गुरमेहर विर्क छज्जूपुर, रामनाथ दीवाना, तेजा सरपंच टीकरी, अमर गिरी, बलबीर रंगा, विनोद डोलिया, गुलशन शर्मा महामंत्री, ब्रह्म रूप शर्मा, पंडित मनीष शास्त्री, प्रवीण शर्मा, शंभू दत्त गौतम, रिक्की शर्मा, महेश तलवाड़, लव तलवाड़, अग्रवाल युवा अध्यक्ष तनिश बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग, हरिओम अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र मंगला, चंद्रगुप्त मंगला सोनू, दर्शन सैनी हरिगढ़, लीला राम बोधनी, कैप्टन गुरमीत, हरजिंदर सिंह, कृष्ण पटवारी, गोलू काजल, तरसेम, जगीर सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

शिक्षक समाज की नींव, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम: कंवलजीत कौर
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: रोटरी क्लब एलिट की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिला शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कक्षा से होता है और इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को सम्मान देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके योगदान को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने रोटरी क्लब एलिट द्वारा महिला शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। रोटरी क्लब एलिट की प्रधान सिमरन संधू ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

क्लब का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं और समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाना है। सचिव निधि चावला ने कहा कि रोटरी क्लब एलिट भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। समारोह के दौरान सम्मानित महिला शिक्षकों ने रोटरी क्लब एलिट का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें अपने कार्य को और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ करने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर अर्बर ग्रो स्कूल की प्रिंसिपल डॉ.प्रोमिला बत्रा, सचिव निधि चावला, कोषाध्यक्ष रुचि गुप्ता, दर्शना चावला एमडी एस. डी. पब्लिक स्कूल, उषा वाधवान सेवानिवृत्त शिक्षिका, पूजा तनेजा प्रधानाचार्या, डिवाइन हार्ट प्ले वे स्कूल, रितिका गुलाटी  स्वर्ण पदक विजेता, एजीएस स्कूल, डॉ. कुलजीत कौर, डॉ. दीपिका अरोड़ा, कृतिका बंसल, शिवानी चावला,नीरज पुरी,नेहा अरोड़ा,डॉ. गुरशरण कौर,कोपल गुलाटी, पूजा वाधवान रहें l

Pehowa News: पिहोवा में शिक्षक दिवस के अवसर पर महिला शिक्षकों को सम्मानित करते हुए जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर व रोटरी क्लब एलिट की प्रधान सिमरन संधू।

स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का अनूठा संगम, रोटरी क्लब एलिट ने बेटियों को बांटी जूडो किट
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गांव भेरियां स्थित जूडो स्टेडियम में रोटरी क्लब एलिट की ओर से स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।

रोटरी क्लब एलिट की प्रधान डॉ. सिमरन ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए अनेक कुर्बानियां और त्याग किए। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।हरियाली तीज के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से जूडो स्टेडियम परिसर में पौधारोपण भी किया गया। डॉ. सिमरन ने कहा कि हरियाली तीज हमें प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ने का संदेश देती है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस दौरान रोटरी क्लब एलिट की ओर से जूडो खेलने वाली बेटियों को किट वितरित कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। डॉ. सिमरन ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेलों में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाना समाज की जिम्मेदारी है। जूडो कोच रामनिवास ने रोटरी क्लब एलिट की प्रधान डॉ. सिमरन सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्लब द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब की सचिव निधि चावला, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. अमित अरोड़ा, राजीव थरेजा, अजय कालड़ा, प्रवीण पुरी, सचिन गुलाटी, मोहित चावला, संजीव गुप्ता, प्रेम सिंह भेरियां सहित ग्रामवासी, जूडो खिलाड़ी एवं बच्चे मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के इस संयुक्त आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Hariyali Teej: हरियाली तीज के रंगों में रंगा अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी संस्कृति की छटा
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और भारतीय संस्कृति की जीवंत छटा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भांगड़ा, गिद्दा, देशभक्ति गीत तथा पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। सावन मास में मनाया जाने वाला यह पर्व हरियाली, प्रकृति, प्रेम, सौंदर्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह पर्व हमारी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम की विशेषता बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा रही। विद्यार्थियों ने अलग-अलग पारंपरिक परिधानों और आकर्षक रंगों की ड्रेस पहनकर भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में उत्साह, आत्मविश्वास और संस्कारों का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी सभी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चेयरपर्सन पूनम काहड़ा  ने कहा कि भारतीय त्योहार केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराया जाता है।

हरियाली तीज प्रकृति के प्रति प्रेम, खुशहाली और पारिवारिक सौहार्द का संदेश देती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और गौरव की भावना पैदा करते हैं। एमडी जन्नत काहड़ा ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। विद्यालय में हरियाली तीज का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया, ताकि बच्चे त्योहारों के पीछे छिपे महत्व को समझें और भारतीय परंपराओं को आत्मसात करें। बच्चों की प्रस्तुतियों ने साबित किया कि हमारी संस्कृति की जड़ें आज भी नई पीढ़ी में मजबूत हैं।

प्रिंसिपल दुर्गेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति से जोड़ना भी है। हरियाली तीज के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्व के महत्व, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और हमारी लोक परंपराओं की जानकारी दी गई। भांगड़ा, गिद्दा, देशभक्ति और पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर सावन के रंगों और लोक संस्कृति की खुशबू से सराबोर नजर आया। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल का यह आयोजन न केवल मनोरंजन और उत्सव का अवसर बना, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर प्रयास भी साबित हुआ।

Hariyali Teej: हरियाली तीज के रंगों में रंगा अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी संस्कृति की छटा

तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, पंडित जय भगवान शर्मा डीडी के नेतृत्व में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पिहोवा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी और सांसद कार्यालय से आवेश सिंह, हल्का प्रभारी जीत राम आदि ने की। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से हर देशवासी को स्वतंत्र रूप से हर दिन तिरंगा लहराने का अधिकार मिला। सांसद नवीन जिंदल ने 10 साल से अधिक की कानूनी लड़ाई लड़कर प्रत्येक देशवासी को यह अधिकार दिलाया कि वह तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सके। जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने भी सांसद नवीन जिंदल के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें असली देशभक्त बताया । उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझे और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को मजबूत करने में अपना योगदान दे।  कि आज देश का युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और ऊर्जा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीमा की सुरक्षा से लेकर खेल, शिक्षा, राजनीति और सामाजिक सेवा तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, उनके बलिदान और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

जगह-जगह फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

तिरंगा यात्रा का पिहोवा शहर में जगह-जगह फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के मार्ग में सबसे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने सिख समाज के लोगों के साथ व रोटरी क्लब, लायंस क्लब रॉयल पिहोवा तथा रोटरी क्लब एलीट और भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने इस यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। सामाजिक एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से किए गए इस स्वागत ने तिरंगा यात्रा के उत्साह को और बढ़ा दिया।

पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान

पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय की भावनाओं और देश के गौरव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

सांसद नवीन जिंदल कार्यालय की ओर से आवेश सिंह ने कहा कि कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। तिरंगा यात्रा में जिस तरह बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए, वह पिहोवा की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रमाण है।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह, आवेश सिंह, जीत राम, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक, सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रुआ, इस्माइलाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नगर पालिका उपप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, चिरंजीव गर्ग नगर पालिका प्रधान प्रतिनिधि इस्माईलाबाद, मार्केट कमेटी प्रधान तरणदीप सिंह वड़ैच, अनाज मंडी उपप्रधान चंद्र गुप्त मंगला, दूरसंचार विभाग भारत सरकार के सदस्य हरिओम अग्रवाल, मन की बात जिला प्रमुख हान्नु चक्रपाणि, मन की बात मंडल संयोजक पिहोवा महेश तलवार, युधिष्ठिर बहल, पवन शर्मा, रिकी शर्मा, सुखबीर सिंह सैनी, पूर्व मंडी प्रधान नंदलाल सिंगला, सुखबीर सिंह कलसा, पिहोवा मंडल सचिव लव तलवाड़,

अजय कालड़ा, जस्सी मोहनपुर, तनु गुप्ता, सतीश सैनी, रामधारी शर्मा, डॉ. जसबीर सिंह, राजीव थरेजा, नरोत्तम वासन, दीपक बवेजा, सुमित शर्मा, तजिंदर वालिया, चिरंजीवी गर्ग इस्माईलाबाद चेयरमेन नगरपालिका प्रतिनिधि निरवैर सिंह, अश्वनी शर्मा, निर्मल सिंह, वीरेन्द्र शर्मा नैसी,राम करण गोस्वामी, अमरीक पाल, चंद्रभान सैनी, मनदीप विर्क अजमत पुर, देवी दयाल शर्मा प्रभारी पिहोवा, रामधारी शर्मा, विनोद डोलिया, राकेश पुरोहित, पवन शर्मा, गुलशन शर्मा महामंत्री, साहिल सैनी महामंत्री, राम कुमार सैनी महामंत्री, सोनू सुरमी महामंत्री, जय भगवान मलिक महामंत्री, जगदीश मैहला महामंत्री, कृष्ण मोर, अजय कोरियोग्राफर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के समापन तक पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा ने न केवल लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया, बल्कि एकता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूत किया।

कुश्ती के अखाड़े में चमकीं इस्हाक की बेटियां, 6 पहलवानों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: कहते हैं कि बेटियां अवसर मिलने पर हर क्षेत्र में इतिहास रचती हैं। पिहोवा क्षेत्र के गांव इस्हाक की बेटियों ने इस कहावत को एक बार फिर सच साबित कर दिया है। ब्लॉक और जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव की छात्राओं ने जीत का परचम लहराया है। लगातार मिल रही इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं ग्रामीण अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विद्यालयों में स्थापित खेल नर्सरियों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्हाक में संचालित कुश्ती खेल नर्सरी से जुड़ी राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय इस्हाक की छात्राओं कोमल, सिमरन, राधिका, रीत, मानवी, रोहिणी, पल्लवी, महक, अंजू, रिया, अंजलि और प्रिंसा ने ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला स्तरीय कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी गांव की बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा। सिमरन, राधिका, रीत, कोमल, मानवी, रोहिणी, पल्लवी और प्रिंसा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। इनमें से कोमल, सिमरन, राधिका, रीत, मानवी और पल्लवी का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के बाद गांव इस्हाक में जश्न जैसा माहौल है और ग्रामीणों को बेटियों से अब राज्य स्तर पर भी स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए 5100 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि, प्रत्येक प्रतिभागी को कुश्ती ड्रेस किट तथा ट्रॉफी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खेल प्रशिक्षक सुमित कुमार, पीटीआई धर्मवीर पूनिया तथा डीपी अनिल खेड़ड़ के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस्हाक की बेटियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर समाजसेवी एवं एसएमसी सदस्य तरसेम लाल, दर्शन दास, मुख्य शिक्षक होशियार सिंह, उषा शर्मा, अमन कुमार, रकमा राम, हरदीप सिंह, रघुवीर सिंह, राहुल कुमार, अनिल कुमार, धर्मवीर पूनिया सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NEET UG 2026: परिवार के विश्वास और हौसले ने दिलाई मंजिल: पिहोवा के वासु ने NEET-UG में ऑल इंडिया 162वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: कहते हैं कि जब सपनों को सच करने के लिए परिवार का साथ, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का संबल मिल जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है पिहोवा के होनहार छात्र वासु ने, जिन्होंने नीट-यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया 162वीं रैंक और 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पिहोवा और हरियाणा का नाम देशभर में रोशन कर दिया। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच पहले ही प्रयास में मिली यह सफलता वासु की वर्षों की मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और अटूट संकल्प का परिणाम है। इससे पहले भी वासु 12वीं की पीसीबी मेडिकल स्ट्रीम में ऑल इंडिया टॉपर रह चुके हैं।

लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों में विशेष पहचान दिलाई है। वासु के पिता दीपक गर्ग ने बताया कि जब उन्हें यह जानकारी मिली कि नीट परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है, तो पूरे परिवार के साथ-साथ वासु भी काफी निराश और दुखी हो गए थे। कई महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा रद्द होना किसी भी विद्यार्थी के लिए बड़ा मानसिक झटका होता है। लेकिन परिवार ने उस कठिन समय में वासु का मनोबल टूटने नहीं दिया। सभी ने उसे फिर से आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। दीपक गर्ग ने कहा, "अगर परिवार का साथ, विश्वास और प्रोत्साहन मिले, और खुद में कुछ कर गुजरने का हौसला हो, तो रास्ते चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, मंजिल जरूर मिलती है। हर सफलता के पीछे सबसे बड़ी ताकत परिवार होता है। नीट परीक्षा रद्द होने के बाद हम सभी निराश जरूर हुए, लेकिन हार नहीं मानी।

वासु ने दोबारा पूरे समर्पण और मेहनत से तैयारी की और पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपना ही नहीं, अपने माता-पिता, परिवार और पिहोवा का नाम भी रोशन किया। हमें अपने बेटे पर गर्व है।" अपनी सफलता पर वासु ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनने का था। इस सपने को आकार देने में उनके चाचा डॉ. रवि गर्ग, जो पिहोवा के एक निजी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, और उनकी चाची, जो स्वयं भी डॉक्टर हैं, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वासु ने कहा कि बचपन से दोनों को मरीजों की सेवा करते देखकर उनके मन में भी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने की प्रेरणा जगी और तभी उन्होंने मेडिकल क्षेत्र को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। वासु ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और अनुशासन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल गेम्स और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।

जब भी पढ़ाई के बीच थकान महसूस होती, तो कुछ समय खेलकूद या हल्की शारीरिक गतिविधि कर खुद को तरोताजा करते और फिर पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई में जुट जाते। वासु की यह सफलता केवल एक परीक्षा में मिली उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, और जब परिवार हर कदम पर साथ खड़ा हो, तो असफलता या कठिनाइयां भी सफलता की सीढ़ियां बन जाती हैं। आज पिहोवा सहित पूरे हरियाणा में वासु की इस उपलब्धि पर गर्व का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब वासु का लक्ष्य एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना और अपने माता-पिता के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करना है।

Pehowa News: परिवार के विश्वास और हौसले ने दिलाई मंजिल: पिहोवा के वासु ने NEET-UG में ऑल इंडिया 162वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

पिहोवा की अविशा ने अलग अंदाज में मनाया अपना 11वां जन्मदिन
Ration Donation: पिहोवा, (सच कहूँ/जसविन्द्र)। आज के दौर में जहां जन्मदिन पार्टियों और दिखावे के बीच मनाए जाते हैं, वहीं पिहोवा की बेटी अविशा ने अपने 11वें जन्मदिन को मानवता की सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए अविशा ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, पिहोवा में नाम चर्चा का आयोजन किया। इसके उपरांत उन्होंने 7 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इतना ही नहीं, जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर अविशा ने पौधारोपण भी किया और सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। Pehowa News

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को, बोले— संगठन की उम्मीदों पर पूरी निष्ठा से उतरूंगा
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को हरियाणा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. वड़ैच को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने वाला निर्णय बताया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा सह-प्रभारी  सुरेंद्र सिंह नागर का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे। डॉ. वड़ैच ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती के साथ निभाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अथक परिश्रम के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। डॉ. वड़ैच ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

गांव दीवाना में उत्साह से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 136वां संस्करण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: विधानसभा पिहोवा के बाखली मंडल के गांव दीवाना में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा तथा बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के सरपंच राम नाथ सैनी एवं ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद प्रधानमंत्री के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। साथ ही बूथ नंबर-63 पर बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने संगठन के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी दीवाना को सम्मानित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ता ही हैं। जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक सोच, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है l भाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में गांव के सरपंच राम नाथ सैनी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री सतपाल मास्टर, मन की बात प्रमुख जगमाल सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी दीवाना, गांव के गणमान्य नागरिक, सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की टिफिन बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर, केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान: प्रिंस मंगला
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत पिहोवा मंडल के गांव सतोढा एवं सियाणा सैंदा के शक्ति केंद्रों पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी टिफिन बैठक की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने शिरकत की। दोनों गांवों में पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 377 शक्ति केंद्रों पर एक साथ टिफिन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति का गठन, बीएलए-2 की सक्रिय भूमिका, एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति तथा 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा उनकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया। प्रिंस मंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हरियाणा को मिली अनेक विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा विभिन्न बड़ी सौगातों के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा पारदर्शी शासन, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, मंडल आईटी प्रमुख अजय शर्मा (रॉकी), मंडल उपाध्यक्ष शिवानी, शक्ति केंद्र प्रमुख चंद्रपाल, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 यशपाल, सुभाष कुमार, प्रीतम सिंह, किशोर, अजय चौधरी, शुभम, करनैल, बलवंत तथा सुभाष चंद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।