Punjab Weather Report - Sach Kahoon Hindi

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा तेजी से मौसम, जानें मौसम विभाग का पूवार्नुमान
Punjab Weather Report: पंजाब को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा. अगले सप्ताह दिन के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब के मौसम में भी अब बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले सप्ताह में दिन के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आएगी। यानी 15 सितंबर तक रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 सितंबर के बाद दिन के तापमान में बदलाव होगा।

इस बार 17 मिमी कम बारिश रिकार्ड की गई | Punjab Weather :

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल 1 जून से 31 अगस्त तक राज्य में 17 मिमी कम बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर इन दिनों में 370.6 मिमी बारिश होती है लेकिन इस साल 353 मिमी बारिश हुई। इसलिए मानसून को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। इस बार अगस्त महीने में 66 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि अगस्त महीने में पंजाब बाढ़ की चपेट में था, लेकिन इस बार पंजाब में सिर्फ 55.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगस्त माह में सामान्य वर्षा 162.4 मिमी होनी चाहिए।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी!

मौसम ने देश के विभिन्न राज्यों में फिर से करवट लेते हुए बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है, जिससे कई राज्यों के लोग इस आसमानी आफत से दो-चार हो रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 5 दिन उत्तरी प्रायद्विपीय भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मॉनसून दोबारा से सक्रिय होने वाला है। साथ ही 5 सितंबर से दक्षिण पूर्व भारत में, मध्यप्रदेश तथा महाराष्टÑ में बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश होने का अनुमान है।

ऐसे में पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिमी बंगाल में 3-4 सितंबर, ओडिसा में 3-7 सितंबर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 3-5 सितंबर तक तेज बरसात हो सकती है। साथ ही दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुंडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना में 3-7 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6-7 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 5-7 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 3-7 सितंबर के बीच भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा में 3-7 सितंबर, मध्य महाराष्टÑ तथा मराठावाड़ा में 5-7 सितंबर को तेज बारिश की संभावना है। इसी प्रकार असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 6 और 7 सितंबर को भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिसा में गिरी बिजली, 10 मरे, आईएमडी की 4 दिन बचकर रहने की सलाह

पूर्वोत्तर भारत में बरसात अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तरीय प्रायद्वीप भारत, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं इस बिजली से 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। इसी को देखते हुए आईएमडी ने अगले 4 दिन तक बचकर रहने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण ने मानसून को फिर से सक्रिय कर दिया है जिसके कारण पूरे राज्य में भारी बारिश का क्रम जारी है। भुवनेश्वर और कटक में तो 90 मिनट में 126 मिमी तथा 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Alien Like Child Born: एलियन के रूप में आया और ढाई घंटे में चला गया वापिस

Punjab Weather: मौसम विभाग ने किसानों को दी खुशखबरी
चंडीगढ़। Punjab Weather Report: पंजाब में मौसम ने करवट ली है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह सिलसिला 30 जून तक जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 27 और 28 जून को मध्यम बारिश और 29 और 30 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। यह बारिश जहां गर्मी से राहत दिलाएगी, वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए भी वरदान साबित होगी। Punjab Weather

monsoon rains: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही धान कटाई के दौरान हुई इस बारिश से किसानों को भी मदद मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर शहर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दोनों शहरों में कल रात भी बारिश होती रही। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात के कुछ हिस्सों सहित राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब में भी दस्तक दे दी है। Punjab Weather

आपको बता दें कि पंजाब में 30 जून तक मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह भी औसत से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान होशियारपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। Punjab Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर में 113.2 मिमी, गुरदासपुर में 65.7 मिमी, चंडीगढ़ में 41.8 मिमी, फरीदकोट में 24.8 मिमी, फिरोजपुर में 20.4 मिमी, रोपड़ में 16.5 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा राज्य में पटियाला, लुधियाना, मुक्तसर, मोहाली, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। Punjab Weather

आज इन राज्यों में होगी बारिश | Weather Update

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड,जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़,असम,मेघालय,मणिपुर नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ इलाका, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों व केरल में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों की ओर किसी भी कार्य से रुख करने वाले व्यक्ति को सावधानी बरतनी होगी।

हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी | Weather Update

उत्तर भारत में प्री मॉनसून की दस्तक के बाद हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार सोमवार रात्रि से लेकर मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर गुरुग्राम, नूह, फरीदाबाद व पलवल में मूसलाधार बारिश संभावना है। मौसम विभाग ने इन सातों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने का आह्वान किया है। Weather Update Today

इस दौरान बहुत तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी भारी बारिश होगी। इन 9 जिलों में आसमानी बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी। हिसार,फतेहाबाद,जींद, चरखी-दादरी,भिवानी व कैथल में भी गरज़-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को हरियाणा के किसी भी क्षेत्र में तेज बारिश नहीं हुई। वहीं हल्की बारिश का दौर दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा।

Maida foods at home: छोड़ दो अगर खाना मैदा, इन बीमारियों में होगा बड़ा फायदा

Punjab Weather Report: घुमड़-घुमड़ काली घटाएँ आई, ज्येष्ट माह की गर्मी घटाई
Punjab Weather Report गुरूवार 1 जून, ज्येष्ट माह का सबसे गर्म दिन  काली घटाओं और तेज हवाओं के चलते ठंडा रहा। हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में लगातार कई दिनों से हो रही हल्की बरसात और तेज हवाओं के कारण जून माह का पहला ही दिन राहत भरा रहा, जहां तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते हैं वहीं गुरूवार को सरसा में उमड़ी काली-काली घटाओं और तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक बरकरार रखी। कहा जाता है कि ज्येष्ट माह का यह दिन सबसे गर्म रहता है लेकिन इसके उलट आसमान काली घटाओं से ढका नजर आया। मौसम के इस मिजाज के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में कमी महसूस की गई। Punjab Weather Report

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरसा में अल सुबह तेज हवाओं के साथ तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह उठकर जब देखा गया तो गलियों में जगह-जगह पानी भरा पाया गया। मौसम में ठंडक महसूस की गई। सरसा में दोपहर के समय भी आसमान में काली घटाएं छाने और तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना नजर आया जिससे तापमान सामान्य से नीचे आ गया।

किसान कर सकेंगे बिजाई,पर 4 दिनों तक करना होगा इंतजार | Punjab Weather Report

मॉनसून पूर्व मानसून से पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हो रही बारिश का जहां आमजन को लाभ मिल रहा है। वही किसानों को भी इस बारिश का खूब फायदा मिलेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग किसानों की मानें तो उनके लिए यह बारिश सोने से कम नहीं है। यदि इन दिनों में अच्छी बारिश हो जाती है तो किसानों का बुआरा समय से हो सकता है। ऐसे ही मौसम की मार झेल रहे किसान खजान सिंह, दिलबाग ,ओम प्रकाश व सज्जन सिंह ने बताया कि इस बारिश के बाद वे अपने खेतों में बाजरा जवार ग्वार मूंग,मोठ ब तिल विजाई कर सकते हैं। लेकिन बिजाई के कुछ दिन बाद तक बारिश ने आए तो विशेष रूप से फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से हो रही बारिश से आमजन को संपूर्ण उत्तर भारत में गर्मी से भी राहत मिल रही है इन दिनों 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बनी किल्लत | Punjab Weather Report

हालांकि बारिश से पहले बीते दिन आए तूफान से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल है। लेकिन इस बात का भी ग्रामीणों को मलाल कम है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली तो कभी ना कभी आ ही जाएगी। लेकिन बारिश का आना बहुत जरूरी था। दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वर्तमान में जो बारिश हो रही है यह प्री मानसून नहीं कही जा सकती ,क्योंकि यह बारिश सिर्फ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से हो रही है। इसके बाद जो बारिश होगी उसे प्री मानसून बारिश कहा जाएगा।

मौसम रहेगा परिवर्तनशील बारिश का दौर रहेगा जारी | Punjab Weather Report

कृषि मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खीचड़ ने बताया कि एक जून के बाद भी इसी तरह मौसम बदला-बदला रहेगा। बीच-बीच में तेज हवा व चमक के साथ बारिश का दौर चलता रहेगा। तुरंत उत्तर पश्चिम हरियाणा साथ लगते राजस्थान ,एनसीआर व उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है कहीं-कहीं पर हवा के साथ तेज बारिश का रुख भी देखने को मिलेगा। लेकिन दक्षिण भारत में अभी गर्मी का असली रूप देखने को मिलेगा क्योंकि वह तेज धूप के साथ हवा में आद्रता बनी हुई है जिसकी वजह से पसीने कम नहीं हो पा रहे हैं। जैसे ही 4 जून के बाद केरल में मानसून का प्रवेश होगा तो संपूर्ण दक्षिण भारत में सबसे पहले बारिश होगी। छापरी मानसून की बजाए सीधे ही दक्षिण पश्चिम मानसून की बरसात होगी।

Punjab weather Report: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, किसानों की थम गई सांसें
चंडीगढ़। मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के (Punjab weather) अनुसार पंजाब में 22 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद 27 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन आने वाले सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 20 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। 21 और 22 तारीख को भी बारिश की संभावना है और इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

बता दें कि शुक्रवार को भी पंजाब के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की सांसें थम सी गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम हुई बारिश ने हवा में ठंडक बढ़ा दी है। बारिश से पारा 7 से 10 डिग्री तक लुढ़क गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मौसम विभाग अलर्ट! पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
चंडीगढ़। पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग (Punjab Weather Report) के मुताबिक, पंजाब के कई इलाकों में दो दिन बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। (rain in punjab) इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान | Punjab Weather Report

मौसम विभाग के अधिकारियों ने मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मालवा क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जबकि माझा और दोआबा में हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह शुक्रवार को भी पूरे पंजाब में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

बारिश से फसलों को और नुकसान | Punjab Weather Report

वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में अचानक से मौसम में बदलाव की सूचना मिलते ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पटियाला, मोगा सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि से खड़ी गेहूं को काफी नुकसान हुआ है। आगे बारिश से फसलों को और नुकसान हो सकता है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 23 मार्च से 24 मार्च 2023 तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को प्रभावित करने के साथ वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है| पंजाब और हरियाणा में इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि तथा पंजाब में 24 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। pic.twitter.com/Bv6vOvRKt7

— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) March 22, 2023

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।