Firing - Sach Kahoon Hindi
जमीनी विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की फायरिंग
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: सीवन क्षेत्र के गांव नागल में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन-चार राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उससे रिवाल्वर और कारतूस छीन लिए। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिन्हें कैथल नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। नागल निवासी संतलाल ने आरोप लगाया कि गगन नाथ ने उससे जमीन ले रखी है।
लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जमीन की रकम नहीं दी। इसी सिलसिले में वह अपने पक्ष के लोगों के साथ गगन से पैसे मांगने पहुंचा था। वहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गगन ने रिवाल्वर निकालकर सामने वाले पक्ष की ओर फायरिंग कर दी। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर गगन को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही सीवन थाना पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिवाल्वर व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फायरिंग के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार संतलाल हाल ही में जेल से बाहर आया था और जमीन के विवाद को लेकर गगन के पास पहुंचा था। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Kanwar: कांवड़ जल्दी चढ़ाने के विवाद में फायरिंग, सीने में गोली लगने से युवक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Charkhi Dadri News: गांव खेड़ी बूरा बस अड्डे के पास कांवड़ चढ़ाने को लेकर पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हमले में गांव खेड़ी बूरा निवासी मंजीत पुत्र कृष्ण के सीने में गोली लगी, जबकि उसके साथ गाड़ी में सवार दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल मंजीत का मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी साहिल ढिल्लो ने बताया कि 15 अगस्त की अलसुबह गोलीबारी की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिवरात्रि के दौरान दोनों पक्ष कांवड़ लेने गए थे। वहां मंजीत और आरोपी योगेश के बीच कहासुनी हुई थी।
इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला करने की योजना बनाई। 15 अगस्त की रात करीब तीन बजे मंजीत अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान आॅरा कार में सवार आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अटेला क्रैशर जोन के पास से चार आरोपियों जिनमें महावीर पुत्र सदाराम (निवासी गांव बोहला, सोनीपत हाल निवासी नरेला, दिल्ली), योगेश उर्फ छोटू उर्फ पहलवान (निवासी खेड़ी बुरा), विक्रम (निवासी टांडाहेड़ी, झज्जर हाल निवासी नरेला, दिल्ली) प्रदीप उर्फ सोनू (निवासी जिनौली, खरखौदा सोनीपत, हाल निवासी नरेला, दिल्ली) को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से हुंडई आॅरा कार, दो अवैध देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
Charkhi Dadri News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, जवाबी गोलीबारी से एक घायल
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में  निवाड़ी रोड पर शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार दो बदमाश भागने लगे। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने के बाद दोनों खेतों की ओर दौड़े। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पीछे चल रहे बदमाश ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जो एक बदमाश के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश लड़खड़ाकर गिर पड़ा और पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, 14 अगस्त की देर रात निवाड़ी रोड पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध पुलिस के सामने आए। रुकने का इशारा मिलते ही उन्होंने स्कूटी वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर स्कूटी फिसल गई। स्कूटी गिरते ही दोनों बदमाश खेतों में भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश जैनुल के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके साथी साहिद को भी मौके से दबोच लिया। घायल जैनुल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
चेन लूट के 78 हजार रुपये बरामद
पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान जैनुल और साहिद, निवासी लिसाड़ी रोड, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने 2 अगस्त को निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र में एक महिला से चेन लूटने की वारदात कबूल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चेन बेचकर मिले 78 हजार रुपये, एक स्कूटी, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ मेरठ में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य लूट व चोरी की वारदातों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाने के सामने स्कार्पियो सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 युवक घायल
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में वीरवार को सिटी पुलिस थाना के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बेखौफ हमलावरों ने अदालत से लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में गाड़ी सवार सात युवक घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायल युवकों की पहचान अंकित मानकावास, कीर्तिमान हिसार, कृष्ण महेंद्रगढ़, सूरज मानहेरू, अंकित भिवानी, विजय उर्फ सन्नी हिसार और अमित फतेहगढ़ के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ युवकों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार ने बताया कि कुछ युवक पुराने मामले में अदालत में पेशी के बाद स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस थाने के सामने पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात के बाद पैदल ही फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन युवक हथियारों के साथ स्कॉर्पियो पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे गैंगवार की रंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि मामला कासनिया और बाबा गैंग के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।
डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीआईए, साइबर सेल, सिटी थाना और सदर थाना की संयुक्त टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हांसी में आधी रात गोलियां चलीं, साले ने घर में घुसकर जीजा को बनाया निशाना
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी शहर के आर्य नगर में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने जीजा पर कथित तौर पर गोली चला दी। पीड़ित ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि गोली बाथरूम के दरवाजे में जा धंसी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा घटनास्थल से गोली का खाली खोल बरामद किया। पीड़ित गुरदीप ने बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी का भाई कमल, जो हिसार का निवासी है, घर पहुंचा और अपनी बहन को अपने साथ ले गया।
गुरदीप का आरोप है कि जाते समय कमल ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। गुरदीप के अनुसार, सोमवार रात करीब एक बजे कमल घर का गेट फांदकर अंदर घुस आया और उस पर गोली चला दी। जान बचाने के लिए वह तुरंत बाथरूम में जाकर छिप गया। गोली बाथरूम के दरवाजे में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुरदीप ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोली का खाली खोल और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए।
मामले की सभी पहलुओं से की जा रही जांच: जांच अधिकारी
मामले के जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि रात करीब एक बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि गोली गुरदीप को नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई या अवैध देसी हथियार का इस्तेमाल हुआ। आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष व ‘आप’ नेता के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग
पटियाला/राजपुरा (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Rajpura News: पटियाला के राजपुरा में शुक्रवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब राजपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रमेश आहूजा के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियाँ चला दीं। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दिनदिहाड़े हुई फायरिंग से पूरे शहर में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अंडरब्रिज रोड के निकट राजपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता रमेश आहूजा का कार्यालय स्थित है।
बताया जा रहा है कि जिस समय फायरिंग की घटना हुई, उस समय रमेश आहूजा कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कार्यालय में मौजूद एक युवती ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। कार्यालय के बाहर लगे शीशों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह दो व्यक्ति कार्यालय की रेकी कर रहे थे। फायरिंग के समय एक व्यक्ति कुछ दूरी पर दोपहिया वाहन लेकर खड़ा था, जबकि दूसरा व्यक्ति कार्यालय के भीतर पहँुचा और लगभग आधा दर्जन गोलियाँ  चलार्इं।
संपर्क करने पर रमेश आहूजा ने बताया कि उन्हें कभी किसी प्रकार की धमकी भरी कॉल नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस हमले को किस उद्देश्य और किस मंशा से अंजाम दिया गया।
Rajpura News: व्यापार मंडल अध्यक्ष के कार्यालय में जाँच करती पुलिस।
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में दिनदहाड़े गोलीकांड, मेडिकल शॉप कर्मचारी की हत्या से इलाके में दहशत
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigar News: चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर 11 बाजार में पीजीआईएमईआर के पास स्थित एक दवा की दुकान के कर्मचारी की शनिवार को दिनदहाड़े दो नकाबपोशों ने दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर कर्मचारी को बेहद करीब से गोली मारी गई।
अपराध करने के बाद हमलावर अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस ने अपराध के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी कारण बताना जल्दबाजी होगी।
दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दोनों व्यक्ति कैशियर के सामने आराम से खड़े होकर बात करते नजर आए, जबकि कैशियर दूसरे कर्मचारी से बात कर रहा था।
कुछ सेकंड बाद बदमाशों में से एक ने ऑटोमेटिक पिस्तौल निकाली और पीड़ित पर कई गोलियां चलाईं।
दो लोग घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
बाजार के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में गोलियों की आवाज सुनकर लोग घबराकर भागते हुए दिखाई दिए।
पीड़ित को कई गोलियां लगी थीं और उसे गंभीर हालत में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शहर में यह दूसरी बड़ी हत्या है।
इससे पहले, 19 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित वीआईपी इलाके में 31 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह घटना भी दोपहर के समय घटी थी, जब पीड़ित जिम से निकल रहे थे और अपनी एसयूवी में बैठे हुए उन पर हमला किया गया था।
वर्कआउट पूरा करने के बाद, पीड़ित ने निकास द्वार के पास अपनी गाड़ी धीमी की। उसी समय, दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक ने एसयूवी के पास आकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की।
अपराध को अंजाम देने के बाद, आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
Double Murder: बड़ौत में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड, टेंट व्यापारी और बेटे को गोलियों से भूना
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार)। Baraut Double Murder: बड़ौत शहर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। दिल्ली बस अड्डा क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब बदमाशों ने टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं फायरिंग के दौरान कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी घायल हो गया। भीड़ ने मौके से एक हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।
10 साल पुरानी रंजिश ने ली दो और जानें
जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में सोहनलाल और वरुण लुहारी पक्ष के बीच हुए खूनी संघर्ष में वरुण लुहारी के भाई की गोली लगने से मौत हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार शाम सोहनलाल अपने बेटे विकास के साथ बस अड्डे के निकट स्थित दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे कई बदमाशों ने पिस्टल और तमंचों से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यापारी पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। गोलियों की गूंज से आसपास के दुकानदार और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में सोहनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके बेटे विकास को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी घायल हो गया। वहीं पट्टी चौधरान निवासी राहगीर रोहित उर्फ राहुल को भी गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हाईवे पर जाम, व्यापारियों और परिजनों का फूटा गुस्सा
दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों और परिजनों ने बड़ौत बाजार बंद करा दिया और दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बाद लोगों ने हमलावरों का पीछा किया। इस दौरान छीना-झपटी में कुछ बदमाश अपने हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बरामद पिस्टल और तमंचे लोगों ने पुलिस को सौंप दिए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे बड़ौत क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों के घर पर मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की खबर निकली अफवाह
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर कथित फायरिंग की घटना होने का दावा किया जा रहा था।
पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुछ गैर-जिम्मेदार लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी जानकारी फैला रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तथ्यों की जांच की और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई फायरिंग की घटना सामने नहीं आई है। अमृतसर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कथित फायरिंग की खबरों की पूरी तरह जांच की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा करने से बचें।
सहायक पुलिस आयुक्त कमलजीत सिंह औलख ने कहा कि आम नागरिक केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अटकलों और चर्चाओं के बीच पुलिस ने यह स्पष्टीकरण जारी कर स्थिति साफ की है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि अफवाहें फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और गलत सूचना फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बता दें अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है, इस घर में कपिल के बहन और जीजा रहते हैं, जबकि कपिल शर्मा फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। इससे पहले उनके कनाडा में स्थित कैफे पर 3 बार फायरिंग हुई थी।
Amritsar News: घर के बाहर लगे सिक्योरिटी गॉर्ड से पूछताछ करते हुए पुलिसकर्मी।
Firing: दुकानदार पर दिनदिहाड़े युवक ने की फायरिंग, पीजीआई में भर्ती, मामला दर्ज
गोहाना रोड पर हुई वारदात, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी, एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का किया निरीक्षण
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Firing News: गोहाना रोड पर एक दुकानदार पर दिनदिहाडे युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में दुकानदार को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर निवासी प्रवीन की गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट सरिया के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह जब प्रवीण दुकान पर बैठा था, इसी दौरान एक युवक पैदल आया और प्रवीन पर गोलियां चला दी। गोली लगने से प्रवीन लहुलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से पैदल ही भाग गया। Rohtak Firing News
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को तुंरत उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रवीन को गले व चेहरे पर दो गोलियां लगी है। घटना की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले भी प्रवीण पर गोली चली थी। पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। Rohtak Firing News
यह भी पढ़ें:– क्लिनिक में चोरी करने गया चोर, शटर और दीवार के बीच फंसा
मोदीनगर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई गोलियां लगने से हालत गंभीर
पुरानी रंजिश की आशंका, अस्पताल में चल रहा इलाज; पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। हमलावर ने राहुल उर्फ कालू नामक युवक पर कई राउंड गोलियां बरसाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिस्ट्रीशीटर पर हमला आपराधिक गतिविधियों के सक्रिय नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिसे लेकर पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है।
ढाबे के सामने वारदात, चार गोलियां लगीं | Ghaziabad News
घटना सीकरी कला स्थित एक ढाबे के सामने हुई, जहां हमलावर ने राहुल पर अचानक फायरिंग कर दी। उसे गले, सीने, पेट और पैर में चार गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा घायल
जानकारी के अनुसार, घायल राहुल किसी तरह खुद ही गाड़ी चलाकर यशोदा अस्पताल पहुंचा, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
आपराधिक पृष्ठभूमि, हाल ही में जमानत पर आया था बाहर
राहुल उर्फ कालू बेगमाबाद का निवासी है और मोदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। करीब छह महीने पहले वह जिला पंचायत सदस्य से रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था और दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। Ghaziabad News
पुलिस का बयान: सभी एंगल पर जांच
मामले में सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी मालिक को धमकी के बाद की गई फायरिंग
कंपनी मालिक को हिमांशु भाऊ गैंग ने अक्टूबर 2024 में दी थी धमकी
गोलीबारी में कंपनी मालिक का ड्राइवर हुआ घायल
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Real Estate Company: यहां हीरो होंडा चौक के पास एक रियल एस्टेट कंपनी के मालिक को अक्टूबर-2024 में फिरौती मांगकर धमकी देने के बाद अब फायरिंग की घटना सामने आई है। शनिवार की देर रात की इस घटना में कंपनी मालिक का ड्राइवर घायल हुआ है। वह राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि जिस समय गाड़ी पर गोली चलाई गई, उस समय गाड़ी में कंपनी मालिक मौजूद नहीं थे। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि हिमांशु गैंग ने पहले धमकी दी थी। हो सकता है फायरिंग भी उसी गैंग की ओर से की गई हो। हालांकि अभी तक इस फायरिंग की जिम्मेदारी किसी गैंग ने नहीं ली है। Gurugram News
जानकारी के अनुसार यहां हीरो होंडा चौक के निकट स्थित एक कार कंपनी बिग बॉय ट्वॉयज (बीबीटी) के पास रियल एस्टेट कंपनी बीपीटी के मालिक नितिन आहुजा की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में ड्राइवर राजपाल मौजूद था। वहां पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों को गाड़ी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें एक गोली गाड़ी के ड्राइवर को लगी। बदमाशों ने वहां बिग बॉय ट्वॉयज (बीबीटी) गाड़ी कंपनी के शोरूम पर भी गोलियां चलाई। फायरिंग में शोरूम के शीशे टूट गए। गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। फायरिंग करके आरोपी फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान भी कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी अतुल, दीपक व नीरज झज्जर जिला के गांव कुलासी के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि कंपनी मालिक नितिन आहुजा को अक्टूबर 2024 में हिमांशु भाऊ गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गैंग की ओर से करोड़ों रुपये फिरौती मांग की गई थी। शिकायत करने के बाद सेक्टर-37 पुलिस थाना में केस भी दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी गोली चलाने को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें किसका हाथ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी यह पता चल पाएगा। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगें। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी