Bhattu Kalan - Sach Kahoon Hindi

‘मीरा देवी’ के 100वें जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब
आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व. बिहारी लाल बरतानिया की धर्मपत्नी है मीरा देवी

भट्टू कलां (सच कहूँ/मनोज सोनी)। आज के समय में जब वृद्धावस्था को अक्सर असहायता और निर्भरता से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे दौर में गांव दड़ौली निवासी मीरा देवी ने 100 वर्ष की आयु में भी श्रम, आत्मनिर्भरता और सादगी का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उनकी दीर्घायु, अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक सोच आज क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। Bhattu Kalan

मीरा देवी, स्व. बिहारी लाल बरतानिया की धर्मपत्नी हैं। उनका जन्म संवत 1982 में गांव ढुकड़ा निवासी पं. नानक राम शर्मा के परिवार में हुआ। उनके पति भारतीय सेना में कुक के रूप में सेवाएं देने के साथ-साथ आजाद हिंद फौज के सिपाही भी रहे। आजादी के बाद वे बिना पेंशन के घर लौट आए और सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया। वर्ष 1998 में उनके निधन के पश्चात भी मीरा देवी ने साहस, आत्मबल और धैर्य के साथ जीवन को आगे बढ़ाया।

मीरा देवी छह पुत्रों और तीन पुत्रियों की माता हैं। उनकी पुत्रियां- स्व. सुमित्रा देवी, ओम देवी और कृष्णा देवी भी संस्कारों से परिपूर्ण जीवन जीती रहीं। परिवार में पोते-पोतियां, दोहते-दोहती और पड़पोते-पड़पोतियों की बड़ी संख्या है, जो उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ संभालते हैं। वर्तमान में वे अपने पुत्र राजेन्द्र कुमार (70) के साथ निवास कर रही हैं। उनके जुड़वां पौत्र मन्दीप कुमार और मंजीत कुमार तथा उनकी पत्नियां भी दादी की सेवा को अपना कर्तव्य मानती हैं।

मीरा देवी का जीवन यह सिखाता है कि लंबी उम्र का रहस्य दवाइयों में नहीं, बल्कि सादगी, श्रम, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच में छिपा है। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा है।

100 वर्ष की आयु में भी पूरी तरह सक्रिय | Bhattu Kalan

आज 100 वर्ष की उम्र में भी मीरा देवी पूर्णत: स्वस्थ हैं। वे अपनी दैनिक दिनचर्या स्वयं निभाती हैं- नहाना-कपड़े धोना, छोटे घरेलू श्रमसाध्य कार्य आज भी नियमित रूप से करती हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि अनुशासन और श्रम से बढ़ती उम्र भी बाधा नहीं बनती।

सादा खान-पान और संयमित जीवनशैली

उनका खान-पान अत्यंत सादा और संतुलित है। वे केवल घर का बना भोजन ग्रहण करती हैं, दिन में दो बार भोजन और दो-तीन बार चाय लेती हैं। न उन्हें अधिक मसालेदार भोजन पसंद है और न ही अत्यधिक मीठा। स्वभाव से वे शांत, संयमी और सरल हैं। उनकी स्मरण शक्ति आज भी प्रखर है और वे बचपन की अनेक घटनाओं को स्पष्ट रूप से याद कर लेती हैं।

मीरा देवी के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। गांव भट्टू, सदलपुर, आदमपुर, चूली बागड़ियान, दड़ौली, मोडाखेड़ा, मोहब्बतपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, किशनगढ़, खारा बरवाला, चूली कलां सहित अनेक गांवों से लगभग एक हजार लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर मोहिंदर सिंह (रिटायर्ड अंग्रेजी प्रवक्ता), खंड शिक्षा अधिकारी जाखल सुभाषचंद्र भांभू, असरावां के प्राचार्य राधेश्याम, बांडाहेड़ी के डीपीई रामकुमार, दड़ौली के सरपंच मनोज कुमार डूडी, पूर्व सरपंच राजबीर हुड्डा, भट्टू कॉलेज के भूगोल प्रवक्ता मदन लाल बिश्नोई, समाजसेवी जीत भदरेचा, अनूप मांजु, प्राचार्या शकुंतला खीचड़, गोरा सिंह कैप्टन (रिटायर्ड), सुखबीर डूडी (पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी आदमपुर मंडी) सहित अनेक शिक्षाविद्, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Bhattu Kalan

Bhattu Kalan: जांडवाला बागड़ में अनुकरणीय मिसाल के तहत मृत्यु भोज त्यागकर लिया गौसेवा का संकल्प
मृतक परिजनों की याद में दो परिवारों ने गौैशाला को दुकानें की समर्पित

भट्टू कलां (सच कहूँ/मनोज सोनी)। समाज में गहराई से जमी कुरीतियों को त्यागकर जब शोक संवेदना सेवा में परिवर्तित होती है, तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण भट्टू कलां खंड के गांव जांडवाला बागड़ में सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने मृत्यु भोज जैसी परंपरा को नकारते हुए दिवंगत आत्माओं की स्मृति में गौसेवा को प्राथमिकता दी। Fatehabad News

गांव की श्री कृष्ण गोवंश गौशाला में दो दुकानों का शिलान्यास कर यह संदेश दिया गया कि सच्ची श्रद्धांजलि दिखावे से नहीं, बल्कि सेवा और जीवदया से दी जानी चाहिए। इस पहल ने न केवल मृत्यु भोज के बहिष्कार का मजबूत संदेश दिया, बल्कि फिजूलखर्ची छोड़कर जनकल्याण की राह अपनाने का आह्वान भी किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में बंसीलाल भिगासरा (प्रधान, गौशाला), बलबीर सिहाग (उप-प्रधान), बलबीर आर्य (पूर्व सरपंच), रिछपाल भादू, सुभाष सिहाग, भूप भादू, शीशपाल भरत सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। गौशाला कमेटी ने दोनों परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल गौशाला को आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि समाज को रूढ़ियों से मुक्त कर सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर करते हैं। जांडवाला बागड़ की यह पहल निश्चित रूप से अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा के अंत की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।

शोक से सेवा की ओर प्रेरक कदम | Fatehabad News

गांव के दो परिवारों ने अपने निजी दुख को समाजहित में बदलते हुए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मास्टर निहाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय मूर्ति देवी की पुण्य स्मृति में गौशाला को एक दुकान दान की, जबकि फौजी रणधीर सिंह मास्टर ने अपने भाई स्वर्गीय युद्धवीर आर्य की याद में दूसरी दुकान गौसेवा के लिए समर्पित की। इन दुकानों से होने वाली आय का उपयोग गौशाला में गायों के चारे, पानी और रख-रखाव पर किया जाएगा, जिससे गौशाला को स्थायी आय का साधन मिलेगा। ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मृत्यु भोज पर हजारों रुपये खर्च करने की बजाय यदि वही राशि गौसेवा या जनकल्याण में लगाई जाए, तो यही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

1 करोड़ 53 लाख रुपये की चोरी के मामले में दूसरे आरोपी काबू
फतेहाबाद (सच कहूं न्यूज)। Fatehabad News: फतेहाबाद पुलिस की एवीटी स्टाफ ने 1 करोड़ 53 लाख रुपये के चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी आत्मा सिंह उर्फ अत्तु पुत्र साधा सिंह वासी बीघड को काबू कर उसके कब्जा से चोरी के रुपये से खरीदा गया मोटरसाइकिल बुलेट बरामद करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि 21 गई 2024 को शिकायतकर्ता गुरमीत कौर पत्नी राज सिंह वासी हिजरावा कला की शिकायत पर अभियोग न. 206 के तहत थाना सदर फतेहाबाद के तहत मामला अंकित किया गया था। Fatehabad News

जिसमें पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र ठाकर सिंह वासी मढ को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ प्रभारी रिछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव हिजरावा कला में हुई चोरी एक करोड़ 53 लाख रुपये की चोरी में दूसरे आरोपी आत्मा सिंह उर्फ अत्तु उक्त को काबू कर उसके कब्जे से चोरी की पैसों से खरीदा गया बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया काबू | Fatehabad News

भट्टूकलां। Bhattu Kalan News: थाना भट्टू कलां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी को सुलझाया। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुशील कुमार उर्फ शीला पुत्र हरि सिंह वासी ढाबी कला के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए भट्ट कलां थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता मैनपाल पुत्र दलीप सिंह वासी भट्टू कलां ने

थाना में आकर शिकायत दी वह किसी काम से बस अड्डा के पीछे हेल्थ केयर सेन्टर के आगे अपना मोटर साईकिल स्पलेन्डर खड़ा करके गया था जो चोरी हो गया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाते हुए सहायक उप निरीक्षक पुरुषोतम सिंह की पुलिस टीम ने शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत मामला अंकित करके मोटरसाइकिल को चोरी करने वाले आरोपी सुशील उर्फ शीला उक्त को काबू कर उसके कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर 61 हजार हड़पने का आरोप

फंदे पर लटका मिला एडीओ का शव
बीते दिन डबवाली सदर में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मामला | Bhattu Kalan News

भट्टूकलां (सच कहूँ न्यूज)। भट्टू क्षेत्र के कृषि विभाग के एडीओ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरें का दरवाजा अंदर से बंद था। एडीओ पीलीबंगा राजस्थान के रहने वाले हैं, इसलिए उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही दरवाजा खोलकर अंदर जांच की जाएगी। Bhattu Kalan News

यहां गौर करने लायक बड़ी बात यह है कि बीते दिन ही एडीओ के खिलाफ सिरसा की सदर डबवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में धारा 120 बी, 409, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है। घटनाक्रम का कारण क्या रहा, पुलिस जांच में ही सामने आ पाएगा। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग भट्टू के एडीओ विशाल भादू पीलीबंगा राजस्थान के रहने वाले थे और भट्टू में ड्यूटी होने के चलते यहां पर मॉडल टाऊन में मकान किराये पर लेकर रह रहे थे। उन्होंने अपने एक कारिंदे को बुलाया था, जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमरें का गेट बंद था, काफी आवाज लगाने पर ही गेट नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में लगे ऐसी की खिड़की से देखा तो उनका शव अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। वहीं बीते दिवस डबवाली सदर पुलिस ने वहां चार्ज पर रह चुके एडीओ विशाल भादू, कृषि विभाग के सुपरवाइजर, एक पटवारी व 14 किसानों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पैक्टर राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सीएम फ्लाइंग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने वर्ष 2021 खरीफ की प्रति हेक्टेयर रिपोर्ट, पटवारी द्वारा तैयार गिरदावरी रिपोर्ट, मुआवजा राशि की रिपोर्ट और किसानों द्वारा डाले गए क्लेम की रिपोर्ट का अवलोकन किया। Bhattu Kalan News

इस दौरान यह सामने आया कि गांव पाना में गिरादवरी रिपोर्ट अनुसार 40 हेक्टेयर में ही धान की फसल बोई थी, जबकि किसानों द्वारा 104.71 हेक्टेयर भूमि में धान की फसल दिखाकर 37 लाख से ज्यादा का बीमा क्लेम ले लिया। पटवारी की खराबा रिपोर्ट में 2021 में पाना गांव में 550 हेक्टेयर में नरमा बुआई हुई थी, जिसमें 34 से 50 प्रतिशत नुकसान था, जिसके लाखों रुपये सरकार ने बांटे। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पैक्टर के अनुसार कुछ किसानों ने कपास का मुआवजा सरकार से व धान का मुआवजा बीमा कंपनी से गलत तरीके से लिया गया और किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से मिलीभगत कर झूठे दस्तावेज तैयार किए। जिस पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। Bhattu Kalan News

यह भी पढ़ें:– कैराना में शांत नही हो रही यमुना की उफनती लहरें, दहशत बरकरार

भट्टूकलां में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित
भट्टूकलां में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

सच कहूँ/मनोज सोनी

भट्टू कलां। चौपटा रोड स्थित स्थानीय नामचर्चा घर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रेमी सेवक मोनू इन्सां ने विनती का शब्द चरण शरण में आया हुं जी… बोलकर नामचर्चा की शुरूआत की। इसके बाद विभिन्न गांव से पहुंचे कवियों ने अनमोल ग्रंथों से शब्द बोलकर साध-संगत को निहाल किया। 85 मैंबर राजकुमार कामरा ने मौके पर उपस्थित साध-संगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने साध-संगत से आह्वान किया कि मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर भट्टू कलां ब्लॉक की समस्त साध-संगत मौजूद थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।