congresh - Sach Kahoon Hindi
Kumari Selja: महंगाई आसमान को छू रही है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं: कुमारी सैलजा
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने प्रभुवाला में किया विभिन्न 14 परियोजनाओं का लोकार्पण –
वे हमेशा हरियाणा के विकास के लिए प्रयत्नशील रही हैं – कुमारी सैलजा
पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए – सैलजा
Uklana Mandi सच कहूँ , कुलदीप स्वतंत्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री Kumari Selja के गांव प्रभुवाला पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किए गए भावपूर्ण स्वागत ने सभी को अभिभूत कर दिया। कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने उकलाना हलके के गांव प्रभुवाला में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कुमारी सैलजा के स्वागत के लिए प्रभुवाला निवासियों ने न केवल अपने घरों में नए रंग-रोगन करवाए बल्कि चौक व चौराहों के सौंदर्यीकरण में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रभुवालावासी कुमारी सैलजा को भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं। उन्होंने त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश भी दिया । सांसद रहते हुए कुमारी सैलजा ने गांव प्रभुवाला में विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुदान दिया था। उसी सांसद निधि से निर्मित विभिन्न गलियां, विभिन्न सामुदायिक भवन, औड चौपाल, शैड, लाइब्रेरी व पीर बाबा दरगाह में फर्श सहित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। Kumari Selja
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि गांववासियों द्वारा किए गए स्वागत-सत्कार को वे कभी भूल नहीं पाएंगी। इतने स्नेह व अपनेपन को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हरियाणा के विकास के लिए प्रयत्नशील रही हैं। Kumari Selja
इसी सोच के चलते गांव प्रभुवाला में विभिन्न परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया गया है। इन परियोजनाओं से गांववासियों को काफी लाभ मिल रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस संगठन न बन पाने की हमारी कमी रही है लेकिन अब पूरे देश में संगठन बन रहे हैं ऐसा मेरा विश्वास है । उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है स्वभाविक है गतिविधियां बढ़ेगी और गतिविधियां बढ़नी चाहिए । लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ने के विषय में उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक कोई व्यक्तिगत सोचा नहीं है। Kumari Selja
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सब का हिस्सा है सभी कार्यकर्ता अपने-अपने हिसाब से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हैं ।‌ मैं यही चाहती हूं कि भाईचारा काम कायम रहे और हमारे आस – पास के गांव मिलजुल कर रहे और भाईचारा का नारा जो राहुल गांधी ने दिया है उसको हम सब अपनाए। 2024 के चुनाव के विषय में उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव की उनकी पूरी तैयारी है । लोकसभा आएगा उसके बाद विधानसभा आएगा । कांग्रेस पार्टी मजबूत है लोगों के मन में कांग्रेस है । दूसरा जो भारतीय जनता पार्टी आज की हुकूमत में है। Kumari Selja
केंद्र में है राज्य में है ।‌ यहां तो वैसे मिली – जुली सरकार है । जिस उम्मीदों से जिताया गया था वह सारी बातें एकदम उलट हो गई । भारतीय जनता पार्टी को बहुमत ही नहीं मिला । पिछले 9 सालों से आप देख रहे हैं ये लोग जहां भी जाते हैं । लोगों के रोष का सामना करना पड़ा है ।‌ रोष एक दिन मैं पैदा नहीं होता । इनका काम करने का तरीका , इनके झूठे वायदे हर तरह की बात सामने है और आज के दिन जिस तरह से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । महंगाई आसमान को छू रही है । युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। Kumari Selja
हमारी लड़कियां इतना पढ़ लिख कर आगे आती हैं । हर जगह अपनी जगह बनाती है । पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए आज सबको काम चाहिए नौकरी चाहिए । उसमें यह सरकार पीछे हो गई है ।‌ पीछे होने से जो हमारे प्रदेश को पिछड़ापन मिला है । जो एक गंभीर बात है आगे से इन सब बातों को सोचना होगा । हर तबके को 36 बिरादरी को चाहे वह दलित है , गरीब है , किसान है । गरीब तो किसी भी समुदाय से हो सकते हैं । सबको हमने आगे लेकर आना है ।‌
पार्टी के विकास के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील हैं – लाल बहादुर खोवाल | Kumari Selja
इस दौरान एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि बहन सैलजा की कार्यशैली, तत्परता, अनुशासन व रचनात्मक सोच सभी को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि बहन सैलजा ने कभी भी पदों को अहमियत नहीं दी बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया है और वर्तमान समय में भी पार्टी के विकास के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील हैं। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है । Kumari Selja
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रभुवाला के सरपंच अनिल कुमार ने अध्यक्षता की एवं पूर्व सरपंच बलविंद्र कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, पूर्व एचपीएससी सदस्य जगन्नाथ, हरि सिंह मास्टर, भूपेंद्र गंगवा व रामनिवास राड़ा विशेष रूप से पूर्व सरपंच राजेश भुटानी, पूर्व सरपंच सतपाल बिश्नोई, हरि किशन प्रभुवाला, सरदार पम्मी प्रभुवाला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। Kumari Selja
यह भी पढ़ें:– जीवन बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए.: सविता आर्य
राम लला को वर्षों तक टैंट व मस्जिद में बैठने के लिए मजबूर किया
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर रही कांग्रेस
सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
Hisar हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के नेतृत्व में आयोजित नलवा हलके का भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhanka) के निशाने पर विपक्षी दलों के नाम पर सिर्फ कांग्रेस रही। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए कांग्रेस का नाम लिए बिना व्यंग्य बाण छोड़ते हुए यहां तक कह डाला कि इन्हीं के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत वापस नहीं आ सके। धनखड़ ने पूरे सम्मेलन के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सिर्फ इतना ही जिक्र किया।
इतना ही नहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम लला को वर्षों तक टैंट व मस्जिद में बैठने के लिए विपक्षी दल ने मजबूर किया, राम मंदिर का विरोध किया, मंदिर के खिलाफ वकील खड़े किए, इन्हीं के कारण नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत वापिस नहीं आ सके। आज वहीं विपक्षी भगवान राम के नाम के विज्ञापन बना रहे हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप में भगवान राम व उनके मंदिर का विरोध किया।
कांग्रेसियों को मायावी की संज्ञा | Om Prakash Dhanka
ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेसियों को मायावी की संज्ञा देते हुए कार्यकर्ताओं से सावधान रहने व जनता को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आपके सामने किसी भी रूप में आ सकते हैं, लेकिन उनसे बचने की जरूरत है। धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। केंद्र सरकार के नौ वर्षों के दौरान लागू की गई कल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रत्येक भारतवासी को मिला है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
भारत सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना -रणबीर गंगवा | Om Prakash Dhanka
पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजक एवं हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जहां पूरा विश्व महगांई और आर्थिक मंदी से जूझ रहा हैं, वहीं भारत सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना है। सम्मेलन के आरंभ में उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्घासुमन अर्पित किए गए व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सांसद बृजेन्द्र सिंह, डॉ. डीपी वत्स, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, मेयर गौतम सरदाना, विधायक विनोद भयाना, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, रणधीर पनिहार, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, पूर्व मंत्री छत्रपाल, पूर्व विधायक वेद नारंग व हिसार विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।
Karnataka Chunav Result 2023: कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा पिछड़ी
बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना 36 केन्द्रों (Karnataka Chunav Result 2023) पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को प्रात: आठ बजे शुरू हो गयी। राज्य विधानसभा की 224 सीटों के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान के बाद आज होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी हैं। पूरे राज्य में मतगणना के लिए विशेष रूप से 36 केन्द्र बनाये गये हैं जहां मतगणना प्रात: आठ बजे शुरू हो गयी।
मतगणना के दोपहर तक के रुझान में नयी विधानसभा की (Karnataka Chunav Result 2023) तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है। समाचार लिखे जाने तक कांग्र्रेस 118, भाजपा 75, जेडीएस 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दारामैया और डी के शिवकुमार के अलावा जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी का भविष्य तय होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए पूरे कर्नाटक में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
2018 में भाजपा ने 104 सीटें जीती थी | Karnataka Chunav Result 2023
वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 80 और जनता दल-सेक्युलर को 37 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत वोट मिले थे, इसके बाद भाजपा ने 36.22 फीसदी मत हासिल किये थे। जनता दल सेक्युलर को 18.36 फीसदी मत मिले थे। भाजपा के सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद पार्टी नेता बी एस येदुयुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन विश्वास मत हासिल करने से पहले ही तीन दिनों के भीतर सरकार गिर गयी थी।
सरकार बनाने के बावजूद भाजपा बहुमत का आंकड़ा जुटा पाने में असमर्थ रही थी। इसके बाद कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर ने मिलकर कर्नाटक में सरकार बनायी थी और कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। चौदह महीने के भीतर ही हालांकि यह सरकार भी गिर गयी थी क्योंकि कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के 17 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और सभी भाजपा में शामिल हो गये थे।
Chandigarh: खेहरा ने मंत्री पर रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप लगाया, बर्खास्त करने की मांग की
Chandigarh (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khehra ने सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक पर अपने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पुत्र समेत तीन रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप लगाया और राज्यपाल से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। खेहरा ने यहां जारी बयान में कहा कि उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। भोलथ विधायक ने आरोप लगाया कि श्री कटारूचक ने अपने पुत्र रॉबिन सिंह को अपना टेलीफोन अटेंडेंट, करीबी रिश्तेदार विकास देवियाल को अपना विशेष सहायक और अपने एक राजनीतिक करीबी को अपने रसोइये के रूप में नियुक्त किया।
क्या है मामला | MLA Sukhpal Singh Khehra
खेहरा ने आरोप लगाया है कि विकास कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का निवासी है पर उसका पता पठानकोट में मंत्री के पैतृक पते को बताया गया। इस तरह मंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग किया है जो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अपनी पार्टी के चुने जनप्रतिनिधियों को उन निदेर्शों का भी उल्लंघन है कि रिश्तेदारों को अपने निजी स्टाफ के तौर पर नियुक्त न किया जाए। खेहरा ने आरोप लगाया हे कि मंत्री का यह कार्य हितों के टकराव नियम का भी उल्लंघन है चूंकि उन्होंने अपने पद का लाभ उठाकर अपने रिश्तेदारों को सरकारी खजाने से लाभ दिलाने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि आम आदमी पार्टी सरकार मार्च 2022 से अपने मंत्रियों व विधायकों के नियुक्त निजी स्टाफ पर एक श्वेतपत्र जारी करे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
जालंधर उपचुनाव में नोटनीति हुई वायरल, कांग्रेस चुनाव प्रभारी विडियो में दिखे महिला को पैसे देते थमाए गए 500-500 के नोट
जालंधर। शहर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ अपनी साख बचाने पर लगी हुई हैं। इसी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पार्टियां अब धन बल का प्रयोग करने से भी नहीं चूक रही हंै। लेकिन यह नोटनीति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार के दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अमृतसर के सांसद भी विडियो में नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है, विडियो में दिखाया गया है कि पहले राणा गुरजीत सिंह किसी के घर गए और घर से निकलने के बाद उन्होंने एक महिला से बातचीत की। तत्पश्चात अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली।
इसके बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ने नोट पहले नहीं पकड़े लेकिन राणा गुरजीत सिंह द्वारा नोट महिला के हाथ में थमाए गए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
जालंधर उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारे 40 दिग्गज, हिमाचल-राजस्थान के सीएम सहित, हरियाणा व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल
जालंधर। लोकसभा उपचुनाव सभी दलों (Jalandhar by-election) के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। कांग्रेस ने भी अपनी परंपरागत सीट को हर हाल में हासिल करने को लेकर पूरी ताकत लगा रखी है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 40 स्टार प्रचारकों की फौज जालंधर में तैनात कर दी है।
कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक कौन-कौन:-
सिद्धू करेंगे 22 से प्रचार शुरू
कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में प्रचार शुरू कर देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मोदी बताएं, अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आये: खडगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Adani) से सीधे सवाल करते हुए पूछा है कि वह बताएं कि अडानी समूह की कंपनियों में 20 हजार करोड रुपए किसके हैं। खडगे ने ट्वीट किया ‘नरेंद्र मोदी जी, अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ के सदस्य है। क्या आप इस गठबंधन के संयोजक हैं। खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बता छबि बनाना बंद कीजिए।’
उन्होंने कहा ‘पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें , कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप क्यों है। मेघालय में नंबर एक भ्रष्टाचारी सरकार में आप शामिल क्यों। राजस्थान में संजीवनी कोआॅपरेटिव घोटाला, मप्र का पोषण घोटाला या छत्तीसगढ़ में नान घोटाला में क्या भाजपा नेता शामिल नहीं।’
खडगे ने भ्रष्टाचार के मामले में कारवाई को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा ‘विपक्ष के 95 प्रतिशत नेताओं पर एईडी और भाजपा में शामिल नेता वाशिंग मशीन से धुलकर साफ। छप्पन इंच की छाती है तो जेपीसी बैठाइये और 09 सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ्रÞेंस कीजिये। हाँ। उनको जवाब दीजिएगा जो ये ना पूछे कि-:आप आम कैसे खोते हैं या आप थकते क्यों नहीं।’
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Rahul Gandhi की संसदीय सदस्यता रद्द, क्या 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी?
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा सचिवालय (lok sabha MP) ने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द कर दी है। आज लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। गुरुवार (23 मार्च) को सूरत की एक अदालत ने उन्हें आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
2 साल से ज्यादा की सजा हुई |
सूरत कोर्ट के फैसले के बाद Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता अधर में लटक गई थी। दरअसल, जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक अगर किसी भी मामले में सांसद और विधायक को 2 साल से ज्यादा की सजा हुई है तो उनकी सदस्यता (संसद और विधान सभा से) रद्द कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, सजा पूरी होने के बाद छह साल तक वे चुनाव लड़ने के भी अयोग्य हैं। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।
सुप्रीम कोर्ट स्टे दे दे तो भी उनकी सदस्यता बच सकती है | Rahul Gandhi
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई है। हालांकि, Rahul Gandhi के लिए सदस्यता बरकरार रखने के सभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वे अपनी राहत को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते हैं, जहां सूरत सत्र न्यायालय के फैसले पर रोक लगने पर सदस्यता बचाई जा सकती है। अगर हाई कोर्ट ने स्टे नहीं दिया तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। ऐसे में अगर सुप्रीम कोर्ट स्टे दे दे तो भी उनकी सदस्यता बच सकती है, लेकिन अगर उन्हें ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिलती है तो राहुल गांधी 8 साल के लिए पात्र नहीं रहेंगे।
राहुल ने 2019 में क्या बयान दिया था? Rahul Gandhi
13 अप्रैल, 2019 को राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में कहा, ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का उपनाम आम क्यों है? सारे चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों है? राहुल के बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में, भाजपा विधायक ने आरोप लगाया था कि 2019 में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कथित तौर पर यह कहकर पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।