Himachal Weather - Sach Kahoon Hindi

Himachal Weather: हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, बादल फटने की कई घटनाएं, जनजीवन अस्त-व्यस्त
शिमला (एजेंसी)। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को कई बार बादल फटने और भारी बारिश होने के कारण कई जिलों में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक क्षति हुई है। पर्वतीय राज्य की अधिकांश नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोटखाई के खलतुनाला के पास पहाड़ी पर बादल फटने से भारी मात्रा में मलवा बह कर नीचे आ गया, जिससे छह गाड़ियाँ मलवे के नीचे दब गयीं।

साथ ही एक पेट्रॉल पंप भी मलवे के चपेट में आ गया। पेट्रॉल पंप के कर्मचारी हालांकि किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल रहे।रामपुर के गानवी क्षेत्र में बादल फटने से कई घरों में मलवा जमा हो गया और गानवी जलविद्युत परियोजना का पुल टूट जाने से कम से कम दस गाँवों का रास्ता बंद हो गया। साथ ही साथ एक पुलिस चौकी भी इस आपदा के चपेट में आ गई।

कल शाम किन्नौर के पूह में बादल फटने से सतलुज का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिसके कारण रामपुर बाजार को खाली करवाना पड़ा। रात भर हुई भारी बारिश के कारण शिमला, कुल्लु, सोलन और सिरमौर क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ लगभग 500 सड़कें बंद हो गयीं। कई स्थानों में लगभग 30 गाड़ियाँ मलवे के नीचे दब गईं। कई स्थानों पर यातायात बाधित होने, बिजली, पानी और आवश्यक सामानों की आपूर्ति बाधित होने से स्थिति और गंभीर हो गई।

बचाव और राहत दल को जनजीवन को पटरी पर लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना, कुल्लु, और शिमला जिलों में आॅरेंज और एलो एलर्ट को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। Himachal Weather

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कंडाघाट में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद ऊना (85.4 मिमी), सोलन (81.4 मिमी) और शिमला (69 मिमी) का स्थान रहा। चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है। अधिकारियों ने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि जल स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:– Asia Cup 2025: ये भारतीय गेंदबाज एशिया कप में तोड़ देंगे विरोधियों की कमर, जानिये कौन है ये खिलाड़ी

Himachal Weather: आंधी-तूफान से हिमाचल में तबाही
बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित

शिमला (एजेंसी)। Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई और व्यापक व्यवधान उत्पन्न किया। राज्य में 50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से चली हवाएं, बिजली गिरने और बारिश होने के कारण कई जिलों में भारी नुकसान हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। विशेष रूप से चंबा, डलहौजी, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और शिमला ज्यादा प्रभावित हुआ। Himachal Weather

इस भीषण मौसम के लिए उत्तरदायी तूफानी रेखा की लंबाई लगभग 210 किमी. रही। देर रात आए तूफान ने पेड़ों को उखाड़ दिया और बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचाया, जिससे सैकड़ों गाँव और घर अंधेरे में डूब गए। तूफान के बाद से कांगड़ा, बड़सर, सुजानपुर, ऊना और चंबा जैसे जिलों के साथ-साथ शिमला शहर का आधा हिस्सा बिजली रहित है। मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल और शिमला, कुल्लू और चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण आम, बेर, खुबानी, आड़ू, फूलगोभी और मटर की फसल भी क्षतिग्रस्त हुई।

कांगड़ा में शादी समारोहों के लिए लगाए गए टेंट उड़ गए, जिससे स्थानीय लोगों में रात एक बजे तक दहशत का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर 85 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे प्लास्टिक की पानी की टंकियां, छतें और पेड़ गिर गए और राज्य की परिवहन और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। Himachal Weather

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के इन जिलों और गांवों की चमकी किस्मत, जमीन अधिग्रहण

हिमाचल में 84 प्रतिशत बारिश की भारी कमी दर्ज
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में जनवरी में 84 प्रतिशत बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राज्य में सामान्य औसत 85.3 मिमी की तुलना में केवल 13.3 मिमी वर्षा हुई, जो 1901 के बाद से जनवरी में नौवीं सबसे कम वर्षा है। इस साल बारिश और बर्फबारी के कुछ छिटपुट दौरों के बावजूद भारी कमी ने राज्य को सूखे जैसी स्थिति में डाल दिया है। राज्य के पांच जिलों- ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन में सामान्य से 90 प्रतिशत से कम बारिश हुई, जबकि कुल्लू, लाहौल और स्पीति में क्रमश: 76 प्रतिशत और 77 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। लाहौल और स्पीति में सबसे अधिक 23.3 मिमी वर्षा हुई, फिर भी यह अपने सामान्य स्तर से काफी कम है।

पंडोह, टिंडर और गोहर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर कुछ वर्षा दर्ज की गई जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी सामान्य से कम दर्ज की गई। यहां दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे शुष्क स्थिति बढ़ गई। हवा और मिट्टी में नमी की कमी ने पानी की कमी और आगामी कृषि मौसम पर इसके प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। एक- तीन फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर केवल हल्की वर्षा होने के आसार हैं जबकि चार- पांच फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Himachal Snowfall: मनाली में सैलानी, भारी बर्फबारी के बीच की मौज-मस्ती! सैलानियों के लिए IMD का अलर्ट जारी
Himachal Heavy Snowfall: मनाली, (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में शीर्ष क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। इस दौरान लाहौल पुलिस ने लाहौल आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं मौसम विभाग ने भी हिमाचल प्रदेश में आने वाले 3-4 दिनों मौसम के खस्ताहाल में रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू, मनाली एवं लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी शुरू है। एक तरफ जहां मनाली में पर्यटक भारी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, मनाली में बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक सोलंग नाला, अटल टनल का भी रुख कर रहे हैं, वहीं वाहन चालकों को ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। Himachal Snowfall

यदि मनाली में हद से ज्यादा बर्फबारी होती है तो मनाली पुलिस पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा देगी। इस बीच लाहौल स्पीति पुलिस ने लाहौल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करके पर्यटकों और आमजन से अपील की है कि घाटी में बर्फबारी तेज हो गई है। ऐसे में भी आवश्यक कारणों के चलते ही अपने घरों से निकले। वहीं, अगर कोई पर्यटक या वाहन चालक बर्फ के बीच फंस जाता है, तो वह तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। ताकि समय पर उसे मदद दी जा सके।

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर अच्छी बर्फबारी की आशंका जताई है। आने वाले चार दिनों तक चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। Himachal Snowfall

Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, बवाना से इस उम्मीदवार को टिकट!

Himachal Weather: सीजन का पहला हिमपात, बर्फबारी से लोगों के चेहरों पर आई रौनक
Himachal Weather: शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के बीच शनिवार दोपहर बाद रोहतांग सहित अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात का दौर शुरू हुआ। अटल टनल रोहतांग, कोकसर रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा सहित सीबी रेंज की चोटियों में हिमपात हुआ। कुछ ही देर में चोटियां बर्फ से सफेद हो गईं। लाहौल घाटी के रिहायशी क्षेत्रों व अटल टनल रोहतांग में इस सर्दी के सीजन की पहला हिमपात दर्ज किया गया। गुलाबा में भी हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम में आए बदलाव को घाटी के किसान-बागवान के साथ पर्यटन कारोबारी आने वाले समय में अच्छी बर्फबारी का संकेत मान रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। इसका असर कुल्लू-मनाली तक देखा जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूवार्नुमान जारी किया है। उधर, राज्य के चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। वहीं अन्य भागों में आगामी सात दिनों तक मौसम साफ रहने का पूवार्नुमान है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले दो दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शिमला में आज धूप खिली है। विभाग ने बिलासपुर और सुंदरनगर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का ह्ययेलो अलर्टह्ण जारी किया है। Himachal Weather

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 5.2, भुंतर 3.1, कल्पा 0.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 6.6, नाहन 10.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.3, मनाली 3.1, कांगड़ा 7.5, मंडी 6.2, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 6.9, चंबा 7.3, डलहौजी 8.5, कुफरी 6.2, कुकुमसेरी -4.8, नारकंडा 3.6, रिकांगपिओ 3.0, सेऊबाग 3.5, बरठीं 5.6, समदो -1.3, कसौली 9.6, ताबो -8.3, सैंज 5.3 व बजौरा में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बीते 53 दिनों में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। इस अवधि के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 96, किन्नौर 99, लाहौल-स्पीति 99, मंडी 90, शिमला 99 व ऊना जिले में 65 फीसदी कम बारिश हुई।

शिमला 16.6, सुंदरनगर 25.0, भुंतर 23.6, कल्पा 12.3, धर्मशाला 21.4, ऊना 26.8, नाहन 21.8, केलांग 9.2, सोलन 22.5, मनाली 13.4, कांगड़ा 25.2, मंडी 22.7, बिलासपुर 25.8, चंबा 22.8, कुफरी 11.3, नारकंडा 12.3, भरमौर 17.9, रिकांगपिओ 15.7, बरठीं 25.0, ताबो 20.8, सैंज 19.7 मंडी जिला प्रशासन बर्फबारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बर्फबारी से पहले अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे स्थानों को चिह्नित करें, जहां बर्फबारी के दौरान अधिक सड़कें बंद होने की संभावना रहती है। वहां पर समय रहते जरूरी मशीनरी और आॅपरेटर तैनात किए जाएं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सर्दियों के दौरान जिले में चौहारघाटी, सराजघाटी, शिकारी देवी, कमरूनाग क्षेत्र, रोहांडा, बरोट, पराशर, थुनाग, जंजैहली और गाड़ागुसैणी इत्यादि क्षेत्रों में अत्यधिक हिमपात होने के आसार हैं।

Weather Update: हिमाचल में फ्लैश फ्लड की चेतावनी! अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश!
Weather Update : शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा रहा मानसून अभी और तल्ख तेवर दिखाएगा। राज्य भर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही सात जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर और शिमला जिलों के लिए दी गई।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घण्टे यानी सात अगस्त को ‘आॅरेंज’, आठ व नौ अगस्त को ‘येलो’, 10 अगस्त को ‘आॅरेंज’ और 11 व 12 अगस्त को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘आॅरेंज अलर्ट’ के दौरान ‘येलो अलर्ट’ से भी ज्यादा वर्षा होने से भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की आशंका रहती है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की और न जाने की अपील की गई है। साथ ही नदी-नालों से भी दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है।

भूस्खलन के चलते दो नेशनल हाइवे सहित 85 सड़कें बंद | Weather Update

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादलों के बरसने से हुए भूस्खलन के कारण दो नेशनल हाइवे समेत 85 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 116 बिजली ट्रांसफार्मर और 65 पेयजल स्कीमें भी ठप हैं। मंडी में 35, कुल्लू में 20, शिमला में आठ, लाहौल-स्पीति में छह, कांगड़ा व सिरमौर में पांच-पांच, किन्नौर में चार व चम्बा में दो सड़कें बंद हैं। किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 और लाहौल-स्पीति में नेशनल हाइवे 505 अवरुद्ध है। मंडी में 103 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली गुल है।

समेज में लापता लोगों की तलाश जारी

वहीं कुल्लू जिला में 53 पानी की स्कीमें ठप हैं। सोमवार की रात भरवीं में 66, घाघस में 56, जोगिन्दर नगर में 53, सलापड में 52, गोहर में 46, ऊना में 40 और बिलासपुर में 35 मिलीमीटर वर्षा हुई। शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के समेज में बादल फटने के बाद लापता लोगों की छठे दिन भी तलाश जारी है। Weather Update

Farmer found a precious Diamond : किसान की खुली किस्मत, मिली ये बेशकीमती धातु!

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में मानसून हुआ मजबूत, इतनी हुई जान-माल की क्षति
Himachal Weather Update : शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढ़ते प्रभाव के कारण रविवार से राज्य भर में जान-माल की भारी क्षति हुई है और वाहन यातायात बाधित हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को अगले पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के अनुमान को लेकर यहां चेतावनी जारी की है। Himachal Weather

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेलवे और पर्यटक पुलिस इकाई ने बताया है कि रविवार को अचानक आई बाढ़ के बाद रोहतांग सुरंग की ओर जाने वाली सड़क यात्रा के लिए अनुपयुक्त है। हालांकि, मनाली से रोहतांग दर्रा तक लंबा मार्ग यातायात के लिए खुला है। राज्य के घमरूर में रविवार के बाद से सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद जुब्बरहट्टी में 63.4 मिलीमीटर, चौरी में 57.7 मिलीमीटर, धर्मशाला में 48.8 मिलीमीटर और सोलन में 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य में इसी अवधि के दौरान सबसे अधिक तापमान धौलाकुआं में 37.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान ताबो में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और वर्षा 23.4 मिलीमीटर दर्ज़ की गई, सुंदरनगर में 23.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 1.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज़ की गई, भुंतर में 21.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 6.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज़ की गई, धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और वर्षा 48.8 मिलीमीटर दर्ज की गई तथा सोलन में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और वर्षा 42.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। Himachal Weather

New Credit Card Rules : क्रेडिट कार्ड यूजर्स हो तो जान लो ये नए नियम! बहुत महंगा पड़ सकता है के्रडिट …

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट’
Himachal Weather: शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल में बरसात की गति धीमी बनी हुई है। बरसात में अभी तक सामान्य से 40 फीसदी तक कम बादल बरसे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान बरसात में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं और 22 व 23 जुलाई को जिलों में कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश का ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया है। उसके बाद जुलाई के अंत तक मानसून में कमी देखने को मिलेगी। गत 24 घंटे के दौरान नाहन 63.9, कंडाघाट में 48.0, धौलाकुआं में 39.5, पच्छाद में 27.3 जबकि शिमला में 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह की शुरूआत में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में वर्षा में तेजी आने की संभावना है इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार जिला शिमला, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में सामान्य के आस-पास वर्षा हुई है जबकि बाकी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। सबसे कम बारिश लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन और ऊना में हुई है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में मानसून कम ही असरदार रहेगा जबकि अगस्त माह की शुरूआत में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में इस बार कमी पाई गई है, जिसके चलते पहाड़ों में बारिश कम हो रही है।

Himachal Weather: शिमला में बारिश से तबाही शुरू, गुरुद्वारे के समीप भारी भूस्खलन
शिमला, (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दीन दयाल उपाध्याय (रिपन) अस्पताल के नजदीक निमार्णाधीन पार्किंग के समीप बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। सूचना मिलते ही जिलाधीश 9:45 मिनट पर आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधीश अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाधित यातायात को एक तरफ यातायात के तौर पर सुचारू रूप से चलाया है और धंस रहे हिस्से को पूरी तरह तिरपाल से ढक दिया है ताकि बारिश का प्रभाव न पड़ सके। कश्यप ने कहा कि घटना स्थल पर एक बिजली का खंभा है जिस पर से एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि एसई लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए गए है कि सुबह तड़के घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू करें ताकि शहर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था यहां पर सुचारू रहेगी। घटना स्थल पर पानी की आपूर्ति की पाइप भी है जिसकी सुरक्षा के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधीश ने लोगों से अपील की है कि मानसून के समय लोग सजग रहें और हर घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को मुहैया करवाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, गुरुद्वारा से और स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ उपस्थित रहे।

Himachal Weather: ठण्डा प्रदेश हिमाचल भी झेल रहा भीषण गर्मी, इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत!
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून के आस-पास प्रदेश में प्री-मानसून आने का अनुमान है, उसके बाद प्रदेशवासियों को लू से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामान्य तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में इस सप्ताह लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। Himachal Weather:

पॉल ने बताया कि हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में 12 जून से लू को लेकर 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया। 14 जून को मैदानी और मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। 15 से 17 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

वहीं प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले भागों में 11 से 13 जून तक लू के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में हालांकि 17 से 18 जून तक प्री-मानसून के आने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश के सामान्य तापमान में गिरावट आ सकती है और लू के प्रकोप से भी राहत मिल सकती है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 15.9, कल्पा 9.6, धर्मशाला 23.4, ऊना 20.4, नाहन 23.1, केलांग 5.1, पालमपुर 20.5, सोलन 18.4, मनाली 13.4, कांगड़ा 20.7, मंडी 17.9, बिलासपुर 18.4, हमीरपुर 17.5, चंबा 17.0, डलहौजी 19.5, जुब्बड़हट्टी 22.4, कुफरी 16.2, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 13.1, रिकांगपिओ 12.4, धौलाकुआं 21.1, बरठीं 17.1, कसौली 22.8, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 5.2, समदो 9.5, मशोबरा 17.1, नेरी 28.3, सैंज 17.4 और बजौरा में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Himachal Weather

Rajasthan Weather Update: हीटवेव व तेज सतही हवाएं राजस्थान को करेंगी परेशान, इस दिन आएगी आंधी-बारिश!…

Himachal Weather Update: हिमाचल में अगले दो दिन तक भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान के आसार
शिमला (सच कहूँ न्यूज)। Himachal Pradesh Weather Update: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में लू चलने, गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चार जून से शुष्क लू से कुछ राहत मिल सकती है। इस दिन राज्य में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। राज्य में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आमतौर पर ठंडा और सुहावना रहने वाला यह प्रदेश में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है। Himachal Weather

हिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के कारण होटल अपनी क्षमता के 80 प्रतिशत तक बुक हो चुके हैं और शिमला, मनाली, काजा और डलहौजी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मौसम विभाग ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में सोमवार तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने, बिजली के साथ आंधी और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। बढ़ती लू ने हजारों हेक्टेयर वन भूमि को तबाह कर दिया है। राज्य में इस गर्मी में लगभग 1,100 आग की घटनाएं घटित हुई हैं। भीषण लू ने ऊंचे इलाकों में ग्लेशियरों को भी पिघला दिया है। सतलुज, यमुना और ब्यास जैसी बर्फ से भरी नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। Himachal Weather

यह भी पढ़ें:– प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ओमप्रकाश माथुर की कुशलक्षेम पूछी

हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश व हिमपात, तापमान में गिरावट
शिमला (सच कहूँ न्यूज)। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है। ‘ओरेंज अलर्ट’के बीच राज्य के कई हिस्सों में रविवार देर रात से बारिश और हिमपात हो रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के उच्च पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। कोकसर, हंसा और केलांग में हिमपात का सिलसिला जारी है। रोहतांग दर्रे पर भी बर्फ गिर रही है। वहीं राज्य के मध्यवर्ती व मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल बरस रहे हैं। बारिश-हिमपात से राज्य में पारा गिर गया है और अप्रैल के अंतिम दिनों में भी लोग दिसम्बर जैसी ठंड महसूस कर रहे हैं। राजधानी शिमला समेत पर्वतीय इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। समर सीजन में गर्मी के थपेड़ों से बचने के लिए शिमला घूमने आ रहे सैलानियों को विंटर सीजन का अहसास हो रहा है।

राज्य के कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि से सेब समेत अन्य फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों फ्लॉवरिंग से सेब विकसित हो रहा है। ओलावृष्टि ने सेब के पत्तों को छलनी कर दिया है। इसी तरह मैदानी भागों में बादलों के बरसने से गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित हुआ है। गेंहू की फसल के भीगने से इसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। निचले जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। मौसम विभाग ने पहली मई तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घण्टों के दौरान राज्य में बारिश, हिमपात और अंधड़ चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी भी दी गई है। दो व तीन मई को मौसम के साफ रहने के आसार हैं। चार व पांच मई को फिर बारिश और ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। Himachal Weather

मौसम विभाग के अनुसार 13 शहरों का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, डल्हौजी में 4.5 डिग्री, मनाली में 5.2 डिग्री, कल्पा में 5.4 डिग्री, नारकंडा में 8.1, रिकांगपिओ में 8.2, भरमौर में 9, कुफरी में 9.8 और शिमला में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हिमपात से प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 66 सड़कों पर यातायात बंद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 60 सड़कें बंद हैं। चंबा व कुल्लू में दो-दो और कांगड़ा व किन्नौर में एक-एक सड़क बर्फबारी से ठप है। लाहौल स्पीति में दो और कुल्लू में एक नेशनल हाईवे बंद पड़ा है। इसके अलावा चम्बा जिला में बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ चलने से 38 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं जिससे तीसा और भरमौर में बिजली गुल है। Himachal Weather

यह भी पढ़ें:– तेल खत्म होने पर लगा लम्बा जाम, जेसीबी से खुलवाया जाम