Sangaria News - Sach Kahoon Hindi

8 साल से बिछड़े ‘चंदू’ को संगरिया के सेवादारों ने हजारों किमी. का सफर तय कर माँ से मिलाया
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। कहते हैं कि अगर मन में सच्ची इंसानियत और तड़प हो, तो भगवान भी बिछड़े हुओं को मिला देता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, संगरिया के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने, जिन्होंने 8 साल से लापता एक मानसिक रूप से परेशान बेटे को उसकी बूढ़ी मां से मिलाकर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। विगत 7 जून 2026 को हनुमानगढ़ रोड पर एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रूप से बेहद परेशान और बेसहारा हालत में घूम रहा था। Sangaria News

होटल संचालक धर्मवीर भारती की नजर उस पर पड़ी। उसे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संपर्क किया। सेवादारों ने तुरंत पहुंच कर मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को चाय-पानी पिलाया, नहलाया-धुलाया और उसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी। सेवादारों की नि:स्वार्थ सेवा और इलाज का असर यह हुआ कि 2 महीने में उसकी हालत में सुधार होने लगा। उसने लड़खड़ाती जुबान में अपना नाम ‘चंदू’ और घर महाराष्ट्र बताया। इसके बाद सच्चे नम्र सेवादार रामफल इन्सां सोशल मीडिया के जरिए उसके परिवार को खोजने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद सोलापुर (महाराष्ट्र) में उसके परिजनों से संपर्क हो गया।

‘हम तो आस ही छोड़ चुके थे’

जब चंदू की मां इंदु बाई से फोन पर संपर्क हुआ, तो इंदु ने रोते हुए बताया, ‘मेरा बेटा 8 साल पहले मानसिक परेशानी में बिना बताए कहीं चला गया था। हमने उसे हर जगह ढूंढ़ा पर कोई पता नहीं चला। हम तो उसके जिंदा रहने की आस ही छोड़ चुके थे।’ अपने लाडले के सही-सलामत होने की खबर सुनकर मां की आंखों से आंसु बह निकले। Sangaria News

हौसलों के आगे 3600 किमी. की दूर पड़ी कम

संगरिया से महाराष्ट्र के सोलापुर की दूरी लगभग 1800 किलोमीटर थी। चंदू के गरीब और बेबस परिजनों ने इतनी दूर आने में अपनी असमर्थता जताई। ऐसे में इंसानियत के सच्चे प्रहरियों लालचंद इन्सां, विजय चुघ इन्सां और पवन इन्सां जंडवाला ने फैसला किया कि वे खुद चंदू को उसके घर छोड़कर आएंगे। सेवादारों ने भीषण गर्मी और दिक्कतों की परवाह न करते हुए ट्रेन से आने-जाने का कुल 3600 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया।

8 साल बाद अपने खोए हुए बेटे को देख बूढ़ी मां इंदु बाई ने उसे गले से लगा लिया। इसके बाद सेवादार भाइयों ने स्थानीय पुलिस थाने में अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कागजी कार्रवाई मुकम्मल कर चंदू को उसके परिवार को सौंप दिया। इंसानियत के इन सच्चे सिपाहियों ने साबित कर दिया कि दुनिया में भले ही कितनी भी नफरत हो, लेकिन नि:स्वार्थ सेवा और प्यार की ताकत आज भी सबसे बड़ी है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों व पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया।

इनका रहा सहयोग

इस पुनित कार्य में मुख्य रूप से महाराष्ट्र के सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण कुमार इन्सां, गुरदयाल सिंह इन्सां, सुनील मौर्य इन्सां व राजेंद्र पाठक का बहुत सहयोग रहा। इसके अलावा रामफल इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, विजय चुघ इन्सां, पवन इन्सां जंडवाला, महेश गोयल इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार गुरचरण खोसा इन्सां, सुरजीत खोसा इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा। Sangaria News

Insaniyat Campaign: डेरा सच्चा सौदा संगरिया के सेवादारों ने ऐसी दिखाई ‘इंसानियत’, परिवार का दूर हो गया अंधेरा
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा) । पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाई जा रही ‘इंसानियत’ मुहिम ने एक बार फिर एक बिछुड़े हुए परिवार की खुशियां लौटा दीं। संगरिया के डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने पिछले 4 महीनों से अपने परिवार से दूर होकर भटक रहे उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी 26 वर्षीय बेसहारा और मानसिक रूप से परेशान युवक को न सिर्फ संभाला, बल्कि महज एक दिन में उसके परिजनों को ढूंढकर उसे सुरक्षित सौंप दिया। अपने जिगर के टुकड़े को गले से लगाकर रो पड़ी माँ के आंसुओं ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। Sangaria News

भूख-प्यास से व्याकुल था युवक, मसीहा बनकर पहुंचे सेवादार

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर रोड स्थित बुधरवाली कैंटीन के पास एक 26 वर्षीय युवक बेहद दयनीय हालत में लावारिस घूम रहा था। मैले-कुचैले, बदबूदार कपड़ों में लिपटा यह युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान था और भूख-प्यास से व्याकुल था। उसकी यह बदहाली देखकर सेवादार भाई कृष्ण डूडी इन्सां और कुलदीप इन्सां का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना संगरिया के अन्य सेवादारों को दी। मौके पर पहुंचे सेवादारों ने सबसे पहले उसे चाय-पानी पिलाकर उसकी भूख-प्यास शांत की। इसके बाद स्थानीय पुलिस थाने को सूचित कर जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

सेवादार उस युवक को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, संगरिया लेकर आए। यहां सेवादारों ने उसे नहलाया-धुलाया, बाल काटे और साफ-सुथरे कपड़े पहनाए। सेवादारों की इस नि:स्वार्थ सेवा और अपनेपन से युवक की मानसिक स्थिति में थोड़ा सुधार आया। जब उसने होश संभाला, तो उसने अपना नाम अखिलेश और घर का पता रायबरेली (उत्तर प्रदेश) बताया। इसके बाद सेवादार भाई सोशल मीडिया के सहारे परिजनों की तलाश में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद मात्र एक दिन में ही उसके परिवार का पता ढूंढ निकाला। Sangaria News

वीडियो कॉल पर माँ और बेटे का मिलाप, रो पड़ा पूरा परिवार

जब रायबरेली में रह रहे परिजनों को पता चला कि उनका लाडला अखिलेश संगरिया में बिल्कुल सही-सलामत है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेवादारों ने जब अखिलेश की माँ से वीडियो कॉल पर बात करवाई, तो 4 महीने बाद अपने खोए हुए बेटे को देखकर माँ के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। खबर मिलते ही अखिलेश का भाई भोला और उसकी माता धनमाता उसे लेने के लिए तुरंत संगरिया के लिए रवाना हो गए।थाना प्रभारी और समाजसेवियों ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा

इस भावुक पल के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस थाना प्रभारी अमर सिंह, समाजसेवी पार्षद एडवोकेट अनिल भोबिया और अशोक कुमार जैन ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही ‘इंसानियत’ मुहिम की दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसी बिछड़े हुए को उसके परिजनों से मिलवाना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इन सेवादारों में नि:स्वार्थ सेवा का जो जज्बा है, वह सचमुच काबिले तारीफ और समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, पवन इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, तारा चंद, विष्णु मिगलानी व सुरेन्द्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा।

संगरिया पहुंचकर जब माँ ने अपने खोए हुए बेटे को गले से लगाया, तो सफर की सारी थकान आंसुओं के रास्ते बह गई। माँ बार-बार रोते हुए सेवादारों और पूज्य गुरु जी का धन्यवाद कर रही थी, जिनकी बदौलत उनका बेटा आज उनकी आचंल में था। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अखिलेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। Sangaria News

Insaniyat Campaign: संगरिया के सेवादारों की ऐसी अनूठी मिसाल, जो कर देगी आंखें नम
Insaniyat Campaign: संगरिया, (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। जब समाज में लोग अक्सर बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को देखकर मुंह फेर लेते हैं, ऐसे दौर में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने इंसानियत की एक ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है जो किसी की भी आंखों को नम कर दे। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाई जा रही 'इंसानियत' मुहिम के तहत, संगरिया के डेरा अनुयायियों ने एक बार फिर एक भटकते हुए बेसहारा जीवन को नई जिंदगी दी है।जानकारी के अनुसार, श्री गंगानगर रोड स्थित बुदरवाली कैंटीन के पास लगभग 30 वर्षीय एक विक्षिप्त युवक को घूमते देखा। Sangaria News

मानसिक रूप से परेशान यह युवक मैले-कुचैले, बदबूदार कपड़ों में लिपटा हुआ था और भूख-प्यास से व्याकुल था। उसकी बदहाली को देखकर सेवादार कृष्ण डूडी इन्सां और कुलदीप इन्सां ने इसकी सूचना संगरिया के अन्य सेवादार भाइयों को दी। मौके पर पहुंचे सेवादारों ने सबसे पहले युवक को चाय-पानी व खाना खिलाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस थाने को सूचित कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। सेवादार उसे संगरिया के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र लेकर आए, जहां सेवादारों ने अपने हाथों से उसे नहलाया-धुलाया, साफ कपड़े पहनाए और तुरंत डॉक्टर को दिखाकर उसका इलाज शुरू करवाया।

जब तक युवक के परिजनों का पता नहीं मिलता, सेवादार करेंगे सार-संभाल

जानकारी देते हुए सेवादार लाल चंद इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से संगरिया ब्लॉक द्वारा अब तक सैकड़ों ऐसे मानसिक रूप से परेशान गुमशुदा पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है। सेवादारों ने कहा कि, "जब तक इस मासूम युवक के अपनों का पता नहीं चल जाता, तब तक यह हमारे पास मानवता भलाई केंद्र में ही रहेगा। इसकी देखभाल, दवा और भोजन की जिम्मेदारी हमारी है। हम इसे अकेला नहीं छोड़ेंगे।" इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, पवन इन्सां ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, तारा चंद विष्णु मिगलानी व सुरेन्द्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा।

अखिलेश, रायबरेली निवासी के रूप में हुई पहचान

सेवादारों की नि:स्वार्थ सेवा और दवा का असर यह हुआ कि युवक की मानसिक स्थिति में थोड़ा सुधार आया। जब उसने होश संभाला, तो उसने लड़खड़ाती जुबान से अपना नाम अखिलेश और घर का पता रायबरेली, उत्तर प्रदेश बताया। अपने परिवार से बिछड़कर दर-दर की ठोकरें खा रहे इस युवक के परिजनों का पता लगाने के लिए अब सेवादार भाई सोशल मीडिया और पुलिस प्रशासन का सहारा ले रहे हैं। Sangaria News

इंसानियत' मुहिम: डेढ़ माह से लापता बुजुर्ग को सकुशल परिवार से मिलाया
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। Sangaria News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए संगरिया ब्लॉक के सेवादारों ने 'इंसानियत' मुहिम के तहत एक बार फिर मानवता का परचम लहराया है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने न केवल एक बेसहारा, मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग को संभाला, बल्कि महज 7 घंटे के भीतर सोशल मीडिया की मदद से उनके परिवार को ढूंढ़कर उन्हें सकुशल घर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, 29 जून को रतनपुरा कैंची पर करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग बेहद दयनीय हालत में इधर-उधर घुम रहा था। जिस पर सेवादार लाल चंद इन्सां की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को अपने पास बिठाया, चाय-पानी पिलाया और प्यार से पूछताछ की तो बुजुर्ग ने अपना नाम कालू राम बताया। लाल चंद इन्सां व लवली गर्ग ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को सूचित किया और बुजुर्ग को 'एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र' लेकर आए। यहाँ सेवादारों ने उनकी सुध लेते हुए उन्हें नहलाया-धुलाया, बाल कटवाए, नए कपड़े पहनाए और भोजन कराया।

सोशल मीडिया से महज 7 घंटे में मिला परिवार

परिजनों की तलाश के लिए सेवादारों ने सोशल मीडिया नेटवर्क का सहारा लिया। सेवादारों के सेवा भाव और अथक प्रयासों का ही नतीजा था कि मात्र 7 घंटे के भीतर बुजुर्ग के परिवार का पता चल गया। वे हरियाणा के सिरसा जिले के गांव मुनावाली के रहने वाले निकले। जब कालू राम के बेटे केसरा राम से संपर्क हुआ, तो परिवार के आंसू छलक पड़े। बेटे ने बताया कि उसके पिता मानसिक परेशानी के कारण करीब डेढ़ महीने पहले बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। पूरा परिवार उन्हें जगह-जगह ढूंढ़कर थक चुका था और उनकी आस टूट चुकी थी।

सेवादारों ने खुद गाड़ी कर घर पहुंचाया

खुशखबरी मिलने के बाद भी परिवार के सामने एक बड़ी समस्या यह थी की घर में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो राजस्थान के संगरिया आकर बुजुर्ग को वापस ले जा सके। ऐसे में सेवादार लाल चंद इन्सां, मोनू गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां और संदीप बाघला इन्सां ने खुद एक टैक्सी गाड़ी का इंतजाम किया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेवादार बुजुर्ग कालू राम को खुद उनके गांव मुनावाली (हरियाणा) छोड़कर आए। भावुक हुए परिजनों ने सेवादारों का धन्यवाद किया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उनके लिए भगवान का रूप बनकर आए हैं। पूरे परिवार ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और साध-संगत का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

पुनीत कार्य में इन्होंने किया सहयोग

इस पुनीत कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, मोनू इन्सां, संदीप बाघला इन्सां अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां विनोद हांडा इन्सां सहित ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां व सुरेन्द्र जग्गा ने मुख्य भूमिका निभाई।

Sangaria News: बुजुर्ग को परिजनों को सौंपते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार।

Honesty: मोबाइल फोन असली मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। आधुनिकता के इस दौर में जहां लोग मोह, माया और स्वार्थ के वशीभूत होकर कुछ भी करने को तैयार हैं, वहीं समाज में मानवता और ईमानदारी की मिसालें भी देखने को मिल रही हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया में ईमानदारी अभी जिंदा है। इसी कड़ी में संगरिया क्षेत्र के गांव जंडवाला के सेवादार पवन इन्सां पुत्र सूरजभान इन्सां को उनकी दुकान बलोर बाण स्टोर संगरिया पर एक कीमती एंड्रॉइड मोबाइल फोन मिला।

पवन इन्सां ने स्वार्थ भावना से ऊपर उठकर उस मोबाइल फोन को सुरक्षित अपने पास रख लिया और उसके असली मालिक की तलाश शुरू कर दी। पड़ताल करने पर पता चला कि यह मोबाइल फोन नाथवाना गांव के रहने वाले रामपाल का है। इसके बाद प्रेमी पवन इन्सां ने मोबाइल फोन के असली मालिक रामपाल को अपनी दुकान पर बुलाया। उचित पहचान और तस्दीक करने के बाद मोबाइल फोन सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर रामपाल भावुक हो गए। उन्होंने सेवादार पवन इन्सां और पूज्य गुरु जी का लाख-लाख बार धन्यवाद व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के दौरान मौके पर मौजूद समाजसेवी राज किंगरा सहित अन्य स्थानीय दुकानदारों ने भी डेरा श्रद्धालु पवन इन्सां की ईमानदारी की प्रशंसा की।

इंसानियत की जीती-जागती मिसाल, ये शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। सड़क किनारे धूल और गंदगी में लिपटी एक जिंदगी मौत से जंग लड़ रही थी। शरीर भूख-प्यास से टूट चुका था और मानसिक संतुलन खो जाने के कारण वह खुद को भी भूल चुका था। लेकिन कहते हैं न कि जहां इंसानियत जिंदा हो, वहां भगवान किसी न किसी रूप में मदद भेज ही देते हैं। Sangaria News

संगरिया-डबवाली रोड पर ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वाकया सामने आया, जिसने समाज में गिरते मानवीय मूल्यों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है। देसु मलकाना गांव के प्रेमी भाई राजू प्रेम और भारत भूषण इन्सां डबवाली रोड से गुजर रहे थे। उन्हें वहां एक युवक बेहद दयनीय और लाचार हालत में मिला। उसकी सुध-बुध पूरी तरह खो चुकी थी।

पास जाने पर देखा तो मंजर बेहद दर्दनाक था—भूख और प्यास से तड़पते उस बेसहारा व्यक्ति के शरीर से असहनीय बदबू आ रही थी और वह गंदगी के बीच ही रहने को मजबूर था। सेवादारों ने पहले उसे चाय-पानी पिलाया और तुरंत अन्य साथियों को इसकी सूचना दी। नहला-धुलाकर संवारा रूप, लौट आई चेहरे की मुस्कानसूचना मिलते ही लाल चंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, लवली गर्ग इन्सां और गुरचरण खोसा इन्सां तुरंत मौके पर पहुंचे। Sangaria News

कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर की सार-संभाल

सेवादारों ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस को सूचित किया ताकि कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो सकें। इसके बाद वे उस लाचार युवक को 'मानवता भलाई केंद्र' लेकर आए। वहां सेवादारों ने अपने हाथों से उसकी शेविंग की, बाल काटे और उसे नहला-धुलाकर साफ-सुथरे नए कपड़े पहनाए। जो व्यक्ति कुछ घंटों पहले तक समाज की नजरों में एक बेसहारा 'पागल' मात्र था, अपनों जैसी निस्वार्थ सेवा और स्नेह पाकर उसकी आंखों में चमक लौट आई। इस मरहम रूपी देखभाल का ऐसा असर हुआ कि उसकी मानसिक स्थिति में चमत्कारी सुधार दिखने लगा। हालत में सुधार आने पर युवक ने डबडबाई आंखों से अपना नाम थमरपाल और घर उत्तर प्रदेश बताया। Sangaria News

सेवादारों ने अब थमरपाल के परिजनों की खोज शुरू कर दी है ताकि उसे दोबारा उसके आशियाने तक पहुंचाया जा सके। इस पुनीत कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, सोनू गोयल इन्सां, अमराराम इन्सां, सुखदेव इन्सां और सुरेंद्र जग्गा इन्सां ने अपना सहयोग दिया। वहीं सेवादारों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस युवक (थमरपाल, उत्तर प्रदेश) या इसके परिवार के बारे में कोई भी छोटी या बड़ी जानकारी हो, तो इन नंबरों पर संपर्क करें- 94137-14295,94135-14414 , 80056-30276

संगरिया में दिखी डेरा सच्चा सौदा की 'बेटा-बेटी एक समान' मुहिम की झलक
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। शहर के वार्ड नं. 28 निवासी वेदप्रकाश योगी इन्सां (पुत्र दयाराम योगी) अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में सचखंड जा बिराजे। उनके अंतिम संस्कार दौरान डेरा सच्चा सौदा की 'बेटा-बेटी एक समान' मुहिम की अनूठी मिसाल देखने को मिली। Sangaria News

डेरा सच्चा सौदा की मर्यादाओं का पालन करते हुए, समाज की पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर सचखंडवासी वेदप्रकाश योगी की बेटी सुशीला इन्सां व पुत्रवधु रजनी इन्सां व सुनीता इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। रामबाग (शमशान घाट) में विनती का भजन बोलकर अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया।

इस दुखद घड़ी में सच्चा नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां, भोला सिंह इन्सां, रणवीर इन्सां सहित डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न समितियों के जिम्मेवारों और साध-संगत ने पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र नरेश योगी इन्सां और मदन योगी इन्सां सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। डेरा अनुयायियों द्वारा दी गई इस प्रेरणादायक विदाई की क्षेत्र में काफी चर्चा रही, जो महिला सशक्तिकरण व समानता का संदेश देती है। Sangaria News

संगरिया के सेवादार भीषण गर्मी में बने पक्षियों का सहारा, जगह-जगह लगाए परिंडे
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से शुरू की गई 'पक्षी उद्धार' मुहिम के तहत मानवता की सेवा में हाथ बढ़ाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक सराहनीय पहल की है। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए सेवादारों ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाए। इसी कड़ी में सुरेंद्र ई-मित्र प्रतिष्ठान के बाहर और अपने अपने घरों की छत पर परिंडे बांधे गए। Sangaria News

इस पुनीत कार्य के दौरान समाजसेवी अमरनाथ पेंटर और संदीप बाघला इन्सां, सुरेश प्रजापत, हरचंद इन्सां ने न केवल परिंडे लगाए, बल्कि इनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी डालने और इनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। इस नेक कार्य की स्थानीय दुकानदारों और आमजन ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में जहां इंसान बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और प्रशंसनीय कार्य है। सेवादारों ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों के बाहर परिंडे लगाएं ताकि इस तपती गर्मी में किसी भी पक्षी की जान पानी के अभाव में न जाए। Sangaria News

संगरिया की साध-संगत ने उठाया भीषण गर्मी में मानवता भलाई की दिशा में एक सराहनीय कदम
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के संगरिया ब्लॉक की साध-संगत ने मानवता भलाई की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए रतनपुरा कैंची पर दूसरी जल सेवा (प्याऊ) का विधिवत शुरुआत की गई। Sangaria News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां ने बताया कि रतनपुरा कैंची एक मुख्य चौराहा है, जहां हनुमानगढ़, टिब्बी, डबवाली और संगरिया समेत ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों का भारी आवागमन रहता है। यहां सार्वजनिक प्याऊ न होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए साध-संगत ने 'ड्रॉप मुहिम' के तहत इस सेवा कार्य का आगाज किया। सेवादारों ने लोहे का फ्रेम तैयार कर उसके चारों ओर सरकंडों का जाल बनाया और उसे कपड़े से कवर किया। इसमें रखे गए मिट्टी के मटकों में रात को ही पानी भर दिया जाता है, जो सुबह तक प्राकृतिक रूप से शीतल हो जाता है। राहगीर इस ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाकर सेवादारों के इस प्रयास की जमकर सराहना कर रहे हैं।

इस मौके पर समाजसेवी ओम प्रकाश करवा, राय सिंह पोटलिया, सुभाष और ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां ने कहा कि संगरिया ब्लॉक मानवता भलाई के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। सेवादारों का यह जज्बा काबिले तारीफ है। इस सेवा कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां, नम्र सेवादार बलजीत सिंह खोसा इन्सां, जसविंदर सिंह इन्सां, राजपाल इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, रॉकी गर्ग इन्सां, सुरजीत खोसा इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, निन्दी सोनी इन्सां, दलीप इन्सां, सुरजभान इन्सां, पवन इन्सां, विजय चुघ इन्सां, स्वराज इन्सां, अजीत सिंह इन्सां, नरेश इन्सां, ब्रिज लाल इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, तरसेम इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, संजय इन्सां, अर्शदीप इन्सां, फुसा राम बुडानिया और मोनू गोयल इन्सां सहित अनेक सेवादारों ने अपना सहयोग दिया। Sangaria News

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिल रही राहत का सांस: ब्लॉक संगरिया की साध-संगत ने शुरू की ठंडे पानी की प्याऊ
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। Sangaria News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक संगरिया की साध-संगत द्वारा जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। शुक्रवार को भीषण गर्मी के मद्देनजर स्थानीय सामुदायिक राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सेवा की खास बात यह है कि पानी को ठंडा रखने के लिए मिट्टी के मटकों का उपयोग किया गया है। मुख्य बस स्टैंड और चिकित्सालय मार्ग होने के कारण यहाँ से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं, जिन्हें अमरा राम इन्सां नियमित रूप से जल सेवा प्रदान करेंगे। Sangaria News

प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेल्लु, समाजसेवी लखन करवा, कुलदीप कटारिया, सुभाष पोटलिया और ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां विशेष रूप से उपस्थित रहे। ठंडे पानी की प्याऊ की सेवा में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, ब्लॉक के प्रेमी सेवक ओमप्रकाश बुडानिया इन्सां, संगरिया के प्रेमी सेवक जसविंदर सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार लवली गर्ग इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, सुरजीत खोसा इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, संदीप बाघला इन्सां, दलीप इन्सां, सुरजभान इन्सां, पवन इन्सां, विजय चुघ इन्सां, स्वराज इन्सां, अजीत सिंह इन्सां, नरेश इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, ब्रिज लाल इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, राजू मलोटिया इन्सां, राज कुमार तनेजा बूटा राम आदि ने अपनी सेवाएं दी।

निरंतर जारी हैं भलाई के कार्य | Sangaria News

अतिथियों ने सेवादारों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप में ‘जल सेवा’ ही सर्वोपरि सेवा है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हमेशा लोक भलाई के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां ने बताया कि इस मार्ग पर पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण प्रतिवर्ष यहाँ प्याऊ लगाई जाती है। गौरतलब है कि साध-संगत द्वारा इससे पूर्व पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान भी शुरू किया गया था। इस मानवीय कार्य को देखकर राहगीर राहत की सांस ले रहे हैं और सेवादारों सहित पूज्य गुरुजी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– भवानीगढ़-संगरूर हाईवे पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से अधिक हिरासत में

मानवता की अनूठी मिसाल के लिए हरमेश के परिजनों ने जताया पूज्य गुरुजी व सेवादारों का आभार
सेवादारों ने डेढ़ माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। कमेटी के सदस्यों ने पंजाब के जालंधर निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर भटक रहा था, उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया। जानकारी के अनुसार, हरमेश (51) पुत्र पूरन चंद निवासी जालंधर, पिछले करीब डेढ़ महीने से अमृतसर के मोहकमपुरा से लापता था। वह हनुमानगढ़ रोड पर बेहद दयनीय हालत में सेवादार भाई इंद्रसेन इन्सां और गौरव इन्सां को मिला। संगरिया के सेवादारों से सम्पर्क करने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। Sangaria News

सेवादार उसे उसे संगरिया स्थित मानवता भलाई केन्द्र लेकर आए। यहाँ उसके खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया। सेवादारों की देखभाल से जब हरमेश की स्थिति में सुधार हुआ, तो उसने अपना परिचय दिया। इसके बाद सेवादारों ने उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। जल्द ही परिजनों से संपर्क हो गया। हरमेश के दामाद संदीप सिंह ने बताया कि वे उसे काफी समय से तलाश रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, नामचर्चा के दौरान ब्लॉक के जिम्मेदारों की मौजूदगी में हरमेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने खोए हुए परिजन को सही-सलामत पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने सेवादारों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का बार-बार आभार व्यक्त किया। इस पुनीत कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, पवन इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, सुखदेव इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, प्रवाल गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, विनोद हांडा इन्सां और सुभाष गोदारा इन्सां सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां ब्लॉक प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां सहित अन्य सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा। Sangaria News

Bird Nurturing Campaign: पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा से संगरिया में परिंडा अभियान का शंखनाद
सेवादारों ने ली जीव रक्षा की शपथ

Bird Nurturing Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। आसमान से बरसती आग और भीषण लू के थपेड़ों के बीच जहाँ इंसान पानी के लिए व्याकुल है, वहीं मूक पक्षियों के लिए प्यास बुझाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी मानवीय संवेदना को समझते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी (इकाई संगरिया) के सेवादारों ने एक अनूठी पहल की है। ‘पक्षियोद्धार’ मुहिम के तहत सेवादारों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में परिंडे लगाकर विभिन्न पक्षियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की। Sangaria News

अभियान की शुरूआत रविवार प्रात: टिब्बी बस स्टैंड के पास बलजीत इन्सां के निवास से हुई। यहाँ सेवादारों ने पूरी श्रद्धा के साथ विनती का भजन बोला और पक्षियों की रक्षा का संकल्प लिया। सेवादारों ने न केवल परिंडे टांगे, बल्कि उनमें रोजाना ताजा पानी भरने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उठाई। कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी ओम प्रकाश करवा ने सेवादारों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा, “भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना जीवदया का सबसे उत्तम कार्य है।

भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने डेरा सच्चा सौदा के सेवादार, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

गुरुजी ने समाज को जो राह दिखाई है, वह मानवता और प्रकृति के संरक्षण के लिए अतुलनीय है। इस पुनीत कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, सच्चे प्रेमी सेवक जसविंदर इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां, बलजीत सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार सुरजीत खोसा इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, हरचंद इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, निंदी सोनी इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, ब्रिज लाल इन्सां, अमर ग्रोवर इन्सां, पवन सिंगला इन्सां, कृष्ण गर्ग इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सुरेश इन्सां, शंकर लाल इन्सां, अक्षित इन्सां, सुरजभान इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, भरत इन्सां व अमन इन्सां ने सहयोग किया।

मानवता भलाई कार्यों की कड़ी में एक और कदम | Sangaria News

कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां, कृष्ण सोनी और बलजीत इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मनुष्य तो बोलकर पानी मांग सकता है, लेकिन ये जीव अपनी पीड़ा नहीं कह सकते। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने घरों की छतों पर सकोरे बांधें।” संगरिया जागृति संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ पेंटर ने सेवादारों की इस भावना की प्रशंसा की। अभियान के दौरान आमजन को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने घर के बाहर या छत पर कम से कम एक परिंडा जरूर लगाएं ताकि इस तपती गर्मी में कोई पक्षी प्यास से दम न तोड़े।