Atiq Ahmed - Sach Kahoon Hindi
अतीक अहमद की पत्नी के हरियाणा कनेक्शन का खुलासा, अरबों रुपए के निवेश का ब्यौरा मिला
पुलिस गिरफ्त से बाहर इनामी शाइस्ता परवीन
बिजनेस पार्टनर्स पर यूपी एसटीएफ की नजर
गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय नेहरा) उत्तर प्रदेश में मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की अंडरग्राउंड पत्नी शाइस्ता परवीन के हरियाणा कनेक्शन का खुलासा हुआ है। गुरुग्राम में अतीक के अलावा उसकी पत्नी और सालों के नाम पर बनी कंपनियों के अरबों रुपए के निवेश का भी ब्यौरा मिला है। ये कंपनियां गुरुग्राम से ही संचालित हो रही हैं। यूपी की एसटीएफ ने इन कंपनियों का तमाम ब्यौरा जुटा लिया है। ये सभी कंपनियां रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें:– पंचकूला में स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे थे सवार, 3 घायल, दो अस्पताल में भर्ती
गुरुग्राम से संचालित करता था रियल एस्टेट का कारोबार
माफिया अतीक अहमद 5 बार विधायक और एक बार यूपी से सांसद रहा है। उसने अपनी काली कमाई के जरिए अरबों रुपए का कारोबार प्रयागराज से लेकर गुरुग्राम तक फैलाया। उसका सबसे बड़ा कारोबार रियल एस्टेट का रहा है। गुरुग्राम देश-विदेश के फेमस शहरों में शुमार है। यहीं से अतीक अपनी रियल एस्टेट की कंपनियों को संचालित करता था।
पत्नी व सालों के नाम है कंपनियां
माफिया की एक कंपनी उसके खुद के नाम पर तो बाकी कंपनियां पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और सालों के नाम पर हंै। गुरुग्राम में काफी ऐसे रियल एस्टेट कारोबारी हैं, जिनका पार्टनर बनकर अतीक की कंपनियों ने कई एकड़ में आवासीय भूखंड काटे हुए हैं। अब इन्हीं कंपनियों का यूपी एसटीएफ ने डाटा जुटाया है, जिससे इन्हें सील किया जा सके। अतीक का साइबर सिटी गुरुग्राम में काफी सालों से रियल एस्टेट का कारोबार रहा है।
शुरूआत में उसने अपनी फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खुद के नाम पर गुरुग्राम से संचालित की थी। इसके बाद इसी नाम से दूसरी कंपनी उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम रजिस्टर्ड है। इतना ही नहीं मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड गुरुग्राम में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार करती है। इसकी मालकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता है।
वहीं दूसरी तरफ अतीक की पत्नी शाइस्ता के भाई फारुख व जकी के नाम पर टख इंफ्रा लैंड छछढ, टख इंफ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, टख इंफ्रा हाउसिंग, टख इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड भी गुरुग्राम से ही संचालित हो रही हैं। गुरुग्राम में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है। ऐसे में अतीक ने भी यहां अपनी काली कमाई के जरिए इसी धंधे में हाथ अजमाया। उसके काफी सारे ऐसे बिजनेस पार्टनर हैं, जिन्होंने उसके साथ पार्टनरशिप में पैसा लगाया हुआ है। ऐसे पार्टनर्स की सूची भी एसटीएफ ने जुटा ली है।
पुलिस गिरफ्त से बाहर इनामी शाइस्ता परवीन
गौरतलब है कि यूपी के उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन का भी नाम शुमार है। हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रही है। उस पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। उसके बेटे असद का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है, जबकि पति अतीक अहमद और अशरफ की 4 दिन पहले प्रयागराज में 3 शूटर्स ने हत्या कर दी थी। अतीक के दो नाबालिग व एक बालिग बेटा भी जेल में बंद है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Atiq Ahmed को मारने वाले तीनों आरोपी कौन है ? | खुल गई पूरी कुंडली | lovlesh Tiwari, Sunny, Arun
नई दिल्ली। माफिया से नेता बने Atiq Ahmed और पूर्व विधायक भाई अशरफ की शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में शाहगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। अतीक अहमद और अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस ने 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
लवलेश तिवारी lovlesh Tiwari
लवलेश तिवारी बांदा में बजरंगदल से जुड़ा है। लड़की को थप्पड़ मारने के मामले में जेल भी गया था। सूत्रों के मुताबिक डॉन बनने के फेर में वारदात को अंजाम दिया था। लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी ने बताया कि लवलेश नशेड़ी है और हमेशा नशे में ही रहता है। उन्होंने बताया कि लवलेश ने इंटर पास करने के बाद बीए में दाखिला लिया था। वह कभी-कभी ही बांदा आता है। उसका हमसे कोई मतलब नहीं है। लेकिन वह फेल हो गया। उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और छोटे मोटे अपराध करने लगा। उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्होंने टीवी देखा तो पता चला कि उसने कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी है।
सनी सिंह हिस्ट्रीशीटर  Sunny
सनी सिंह भी हिस्ट्रीशीटर है। सनी सिंह पुत्र जगत सिंह का हमीरपुर के कुरारा थाने क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि सनी कुख्यात बदमाश सुंदर सिंह भाटी के संपर्क में था। सनी सिंह की माँ अपने मायके में रहती है तो वही पिता व एक भाई का देहांत हो चुका है। सनी सिंह का एक बड़ा भाई पिंटू सिंह का भी उससे पिछले कई सालों से कोई भी वास्ता नहीं है। वह कुरारा थाना क्षेत्र के राम लीला मैदान के पास रहता था। आरोपी हत्या का प्रयास, लूट जैसे संगीन अपराधो में लिप्त था। वह कई सालों से अपने घर नही आया है। पिछले 10 सालों से अपराध की दुनिया मे सक्रिय है।
अरुण मौर्या Arun
अरुण मौर्या कासगंज के सोरों जिले का रहने वाला है। उसका गांव का नाम बघेला पुख्ता है। अरुण के माता पिता की मौत हो चुकी है। अरुण मौर्य के चाचा-चाची लक्ष्मी से पुलिस ने पूछताछ की है। आधा कच्चा-पक्का मकान बना हुआ है। अरुण मौर्या का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उसने जीआरपी के एक कॉन्स्टेबल की हत्या की थी। लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी सिंह तीनो अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं।
राजू पाल, उमेश पाल की मौत से अतीक का अंत
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्कालीन नेता राजू पाल की हत्या के बाद से माफिया Atiq Ahmed के सितारे गर्दिश में पड़ गए और उमेश पाल की हत्या तो उसके ताबूत में आखिरी कील साबित हुई। राजू पाल की हत्या 25 जनवरी 2005 को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण हुई थी। यहीं से अतीक के सितारे गर्दिश में पड़ने शुरू हो गए थे। अतीक ने राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल को गवाही नहीं देने के लिए 2006 में अपहरण करवाया गया था। इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को नामजद किया गया था।
राजू पाल के मुख्य गवाह उमेश पाल ने प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद 2007 में अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करावाया था। वर्ष 2007 में अतीक फरार हो गया था। राजू पाल हत्याकांड की फाइल फिर खोली गई थी। उस समय अतीक सांसद थे, इसके बाद भी पुलिस ने उन पर 20 हजार का इनाम रखा था। बाद में 2008 में उसे दिल्ली के प्रीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार कर प्रयागराज लाया गया था।
गत 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या में साबरमती जेल में बंद Atiq Ahmed, बरेली जेल में बंद अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटो और नौ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उमेश पाल के अपहरण के 17 साल के बाद एमपी/एमएलए की विशेष अदालत पहली बार 28 मार्च को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी। इसी मामले में न्यायाधीश में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद साक्ष्य के अभाव में असरफ को दोष मुक्त करार दिया था और उसी शाम को अतीक को साबरमती और अशरफ को बरेली जेल भेज दिया गया था।
उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक का बचा हुआ परिवार भी तितर बितर हो गया। अतीक अहमद और अशरफ ,बेटा उमर और मोहम्मद अली पहले से जेल में बंद थे। तीसरे नंबर का बेटा असद और पत्नी शाइस्ता परवीन और परिवार के दूसरे सदस्य फरार चल रहे है। शाइसता पर 50 हजार का इनाम घोषित है जबकि असद पर पांच लाख रुपए का इनाम था। एसटीएफ के साथ 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में वह मारा गया था।
Atiq Ahmed और भाई अशरफ को 13 अप्रैल को उमेश पाल की हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की अदालत ने मामले में पूछताछ करने के लिए पांच दिन के लिए 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड मंजूर किया था। 13 अप्रैल की शाम से ही एसटीएफ लगातार पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण राज कबूले।
शुक्रवार की रात नियमित जांच के लिए उसे काल्विन अस्पताल ले जाया गया था। बेटे असद की एसटीएफ के साथ मुठभेड में मारे जाने को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गये तीखे सवालों के जवाब में अतीक शांत दिखाई दे रहा था, जबकि अशरफ ने जवाब में कहा “ अल्लाह ने दिया था और अल्लाह ने वापस ले लिया।”
शनिवार की (15 अप्रैल) रात फिर फिर से नियमित जांच के लिए अतीक और असरफ को काल्विन अस्पताल ले जाया गया था। यहीं पर हमलावरों ने मीडियाकर्मियों के रूप में सवाल करने और उसके करीब पहुंच कर कल देर रात करीब 10.30 बजे कई राउंड गोली चलाकर अतीक और अशरफ के ताबूत में आखिरी कील ठोक दिया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) व उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या के बाद से जिगाना पिस्टल भी मीडिया की सुर्खियों में है। करीब दो वर्ष पूर्व प्रदेश की चित्रकूट जेल में गैंगवार के दौरान मुकीम काला व मेराज की हत्या में भी टर्की निर्मित जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि यह पिस्टल भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़ें:– रामपुर मनिहारान में भाजपा ने भी खेला दलित पर दांव
विगत शनिवार रात्रि प्रयागराज में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाए जा रहे माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को तीन हमलावरों ने पुलिस कस्टडी में गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। (Kairana) दोनों माफिया भाइयों की हत्या के बाद से प्रदेश भर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हत्याकांड को लेकर प्रदेश में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। अतीक व अशरफ की हत्या में तुर्किए निर्मित जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किये जाने की बात सामने आ
रही है। मीडिया में जिगाना पिस्टल का जिक्र होते ही विगत 14 मई 2021 को चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार का वाकया उबर कर सामने आ जाता है। यहां गैंगवार के दौरान बंदी अंशुल दीक्षित ने जिगाना पिस्टल से ही कुख्यात (Mukim Kala) मुकीम काला व मुख्तार अंसारी के करीबी रहे मेराज की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। अतीक व अशरफ की हत्या के बाद से जिगाना पिस्टल एक बार फिर से चर्चाओं में है।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत आती है जिगाना पिस्टल
जिगाना पिस्टल भारत में बैन है। इस पिस्टल को बॉर्डर क्रॉस करके भारत लाया जाता है। दरअसल, पंजाब में पिछले कई सालों से कई गैंग एक्टिव हैं, जो सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की सप्लाई के काम को अंजाम देने में लगे हैं। इनमें से अधिकतर गैंग्स को पाकिस्तान पैसों के अलावा हथियार और गोला-बारूद देकर भी मदद करता है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, भारत में जिगाना पिस्टल पाकिस्तान से ही आती है। जिगाना से एक बार में 15 राउंड फायरिंग की जा सकती है। वही, इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपये तक बताई गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अतीक की ही तरह उसके बचे हुए बेटे भी मारे जा सकते है: प्रो़ रामगोपाल यादव
इटावा (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो़ रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक (Atiq Ahmed) और अशरफ को लेकर दावा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया। यहां सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रो़ यादव ने आज कहा कि पुलिस के हाथ में अतीक और उनके भाई अशरफ की हथकड़ी थी। यह सुनियोजित हत्या की गई है। जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फसेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम सदन में बोले थे कि मिट्टी में मिला देंगे इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है।
यह भी पढ़ें:– कलयुगी पुत्र ने की पिता, माता और बहन की हत्या
ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है, ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ है। लोकतंत्र के खात्मे वाला रास्ता है। पहले राजशाही में ऐसा होता था। मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक मारा गया। किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। ऐसे लोग भी बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने बम फेंककर लोगों को मरवा दिया था। उनको कोई नहीं कहता है कि गैंगस्टर है। प्रो़ यादव ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों का कहना है कि अतीक के पांच बच्चे हैं। इसमें एक मार दिया गया है, जो शेष चार बचे लड़के हैं। उनको भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा।
चाहे देश बर्बाद हो जाए चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। (Etawah) सपा प्रमुख महासचिव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि अतीक के लड़के की हत्या हो सकती है। यह बात सच निकली। उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में स्वयं रिट की थी कि मुझे सुरक्षा दी जाए। लोकतंत्र के इतिहास में किसी भी देश में पुलिस अभिरक्षा में इस तरह हत्या नहीं की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Sunny Singh: जानिए कौन है Atique Ahmed पर गोलियां बरसाने वाला सनी सिंह, सुन्दर भाटी गैंग से है कनेक्शन
हमीरपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड में शामिल जिले के कुरारा क्षेत्र का शार्प शूटर Sunny Singh के खिलाफ 14 अपराधिक मामले जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज है। हमीरपुर जिला कारागार में वर्ष 2018 से 2020 तक बंद पश्चिम उत्तर प्रदेश का दुर्दांत अपराधी सुन्दर भाटी के संपर्क में आने से सनी सिंह जरायम की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के कुरारा कस्वा निवासी सनी सिंह के माता पिता के निधन दस साल पहले हो गया था।
Atiq Ahmed Shot Dead
घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सनी इधर उधर घूमकर छुटपुट घटनाओं को अंजाम देने लगा, उसके खिलाफ कोतवाली हमीरपुर कुरारा, सुमेरपुर में हत्या का प्रयास के दो और लूट, मारपीट राहजनी एवं अवैध असलहा रखने जैसे 14 मुकदमे दर्ज है। कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव के हार्ड क्रेमिनल रोहित यादव के साथ मिलकर शूटर सनी सिंह रोजाना मारपीट और लूटपाट की घटनाएं करने लगा था। आये दिन घटनाएं करने से तंग आकर सनी के भाई पिंटू सिंह ने संबंध तोड़ लिए थे। भाई पिंटू इन दिनों कुरारा कस्वे में छोटी सी दुकान खोलकर समोसा और चाय बेच कर अपना जीवन निर्वाह कर रहा है। वह भाई सनी की हरकतों से वह आज भी दुखी है।
यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले… pic.twitter.com/nWbsLahxEo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
पुलिस ने क्या कहा… | Sunny Singh
पुलिस का मानना है कि उसी दौरान दुर्दांत अपराधी सुन्दर भाटी को उसके चार सदस्यों के साथ वर्ष 2018 में हमीरपुर कारागार में स्थानांतरित किया गया था। तभी सनी सिंह लूटपाट के मामले में हमीरपुर जेल गया और सनी की मुलाकात जेल में सुंदर भाटी से हो गयी। सनी सिंह अक्सर सुन्दर भाटी की खुशामद में लगा रहता था। 30 मई 2000 को हमीरपुर जेल से सोनभद्र जेल भेज दिया गया था। वर्ष 2021 को सनी जमानत मंजूर होने के बाद जेल से बाहर आया तब से वह अपने घर वापस नहीं लौटा और अपराध की दुनिया में पूरी तरह संलिप्त हो गया। पुलिस का मानना है कि सुंदर भाटी के गैंग में रहकर सनी पूरी तरह अपराधी हो गया। उसके भाई पिंटू का मानना है कि सनी उसका छोटा भाई था वह पैसे के लिये अपराध करता था। दस साल से वह घर नहीं आया है।
सनी सिंह ही अपने ग्रुप का मास्टर माइन्ड | Sunny Singh
पुलिस का मानना है कि माफिया अतीक और अशरफ की हत्या में शामिल तीनों अपराधियों में सनी सिंह ही अपने ग्रुप का मास्टर माइन्ड था। अपराध करने की योजना वही तैयार करता था। इस घटना के बाद सनी के भाई पिंटू सिंह निवासी कुरारा भी दहशत में है क्यों कि पुलिस उसके घर में आकर बराबर छापा डाल रही है जब कि उससे सनी से कोई लेना देना नहीं है। पिंटू का मानना है कि पुलिस उसके रिश्तेदारी में जाकर भी पूछताछ कर रही है जबकि उनका सनी से किसी तरह का भी कोई लेना देना नही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Atiq Ahmed: आतंक का अंत आतंक के साथ, विपक्ष के निशाने पर योगी
प्रयागराज (एजेंसी)। माफिया से नेता बने अतीक अहमद और (Atiq Ahmed) उसके भाई और पूर्व विधायक अशरफ की शनिवार की रात पुलिस हिरासत में नियमित जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन हमलावरों ने नियमित जांच के लिए ले जाते समय अतीक और अशरफ को नजदीक से गोली मारी। अतीक के सिर में गोली मारी गई। यह घटना तब हुई जब उन्हें कोल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने के बावजूद हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दावा किया कि हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद हमलावरों ने अपने हथियार फेंक दिए और मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया। मौके से दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद किये गये हैं। हमलावर मीडियाकर्मियों के भेष में आए थे और उनके पास फर्जी आईडी थी।
पूरी घटना की जांच के लिये तीन सदस्यीय कमेटी का गठन | Atiq Ahmed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये लखनऊ में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलायी है। सूत्रों के अनुसार श्री योगी के निर्देश पर 17 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। ये पुलिस कर्मी अतीक की सुरक्षा के लिये तैनात किये गये थे। पूरी घटना की जांच के लिये तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गयी है।
गहन पूछताछ | Atiq Ahmed
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि मीडियाकर्मी के रूप में तीन लोग मौके पर पहुंचे और अतीक तथा उसके भाई अशरफ पर ताबडतोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी। तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान एक सिपाही मानसिंह को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है।
लखनऊ एएनआई के एक रिपोर्टर के भी चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।
गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक और उसके भाई अशरफ को शुक्रवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज गया था। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। पिछले गुरुवार को अतीक को अहमदाबाद की साबरमती जेल से और अशरफ को बरेली जेल से वारंट बी के जरिये पुलिस प्रयागराज पेशी के लिये लायी थी। दोनो को उसी दिन चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश अदालत ने दिये थे मगर इसी बीच झांसी के बड़ागांव में एक मुठभेड़ में अतीक का बेटा असद और उमेश पाल हत्याकांड का एक और आरोपी गुलाम पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे।
अशरफ के खिलाफ करीब 50 मामले लंबित  | Atiq Ahmed
गौरतलब है कि अतीक पर हत्या, जबरन वसूली और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 100 मामले दर्ज हैं, जबकि अशरफ के खिलाफ करीब 50 मामले लंबित हैं। हाल ही में, वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोपी थे। प्रयागराज की एक अदालत ने 2006 में उमेश पाल के अपहरण के मामले में अतीक समेत तीन अभियुक्तों को 28 मार्च को उम्रकैद और एक एक लाख जुमार्ने की सजा सुनायी गयी थी। इस मामले में अतीक के भाई अशरफ समेत सात को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
कई बार धमकी दी गयी थी| Atiq Ahmed
उमेश पाल की पिछले महीने उनके घर के बाहर दिनदहाड़े हत्या की थी गौरतलब है कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की पिछले महीने उनके घर के बाहर दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में भी अतीक आरोपियों की फेहरिस्त में शामिल था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्कालीन विधायक राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को हुई हत्या के मामले में उमेश पाल को गवाही नहीं देने के लिए कई बार धमकी दी गयी थी और 28 फरवरी 2006 को उसका अपहरण करा लिया गया था। इसी मामले में अतीक और उसके भाई अशरफ समेत दस आरोपियों को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अशरफ को बरेली जेल से यहां लाया गया था।
उस्मान चौधरी पर 50- 50हजार रूपए का इनाम | Atiq Ahmed
अतीक अहमद जून 2019 से अहमदाबाद के साबरमती सेन्ट्रल जेल में बंद था और अशरफ जुलाई 2020 से बरेली जेल में बंद था। प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेशपाल की हत्या कर दी गई। हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, पुत्र असद, अली, उमर, शूटर, गुलाम, साबिर, मुस्लिम गुड्डू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उमेश की हत्याकांड में अतीक अहमद, अशरफ को तीन लोगों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। अरबाज, विजय उर्फ उस्मान चौधरी, असद और गुलाम हसन की एसटीएफ के साथ मुठभेड में मारे गये। असद और गुलाम हसन पर पांच पांच लाख रूपए जबकि अरबाज और विजय उर्फ उस्मान चौधरी पर 50- 50हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अतीक अशरफ की हत्या के बाद यूपी में सुरक्षा बल सतर्क
लखनऊ (एजेंसी)। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई एवं (High Alert in UP’s Prayagraj) पूर्व विधायक अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज समेत समूचे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अतीक अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गयी है। पुलिस बल शहर में संदिग्ध वाहनो की तलाशी ले रहे हैं। एहतियात के तौर पर उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढा दी गयी है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और (High Alert in UP’s Prayagraj) प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की और अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये। वारदात की जांच के लिये तीन सदस्यीय आयोग के गठन के भी निर्देश दिये गये है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात मीडियाकर्मियों के वेश में आये तीन बंदूकधारियों ने अतीक और अशरफ की उस समय हत्या कर दी जब उन्हे पुलिस अभिरक्षा में नियमित जांच के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक व उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज खबर निकल कर (Atiq Ahmed Shot Dead) सामने आ रही है। मेडिकल के लिए ले जाए जा रहे माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वही, हत्यारों के पकड़े जाने की भी सूचना आ रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात्रि अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने दोनों पर गोलियां बरसा दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। अतीक व अशरफ पर हमले के आरोपियों के पकड़े जाने की भी सूचना है।
मीडियाकर्मी बनकर आये थे हत्यारे | Atiq Ahmed Shot Dead
बताया जा रहा है कि अतीक व अशरफ के ऊपर हमला करने वाले आरोपी मीडियाकर्मी बनकर आए थे। मेडिकल के लिए ले जाते समय अतीक व अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि तीन हमलावरों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from Prayagraj where Mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were shot dead. pic.twitter.com/RBSDxTk5TY
— ANI (@ANI) April 15, 2023
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Atiq Ahmed: अतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, एक और बदमाश मार गिराया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ी खबर सामने (Atiq Ahmed News) निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।
अतीक और अशरफ सीजेएम कोर्ट में पेश
उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अली को गुरूवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की विशेष अदालत में पेश किया गया। उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिये रिमांड अर्जी के साथ पुलिस ने अतीक और अशरफ को आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीजेएम की विशेष अदालत में पेश किया। अतीक को अहमदाबाद जेल से और उसके भाई अशरफ अली को बरेली जेल से यहां बुधवार को लाया गया था। बसपा विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में अदालत अतीक को उम्रकैद की सजा पहले ही सुना चुकी है। उमेश पाल की पिछली फरवरी को हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में आरोपी अतीक को पूछताछ के लिये दोबारा प्रयागराज लाया गया है।
उमेश पाल हत्या मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में एक सप्ताह पहले वारंट बी के तहत अर्जी दी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद दोनो से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि वारंट बी किसी भी जेल में बंद आरोपी के लिए न्यायालय से जारी होता है। किसी मामले में विवेचक जब कोर्ट को बताता है कि उसने ह्यइसह्ण व्यक्ति को आरोपी बनाया है, तब कोर्ट वारंट बी जारी करती है। पिछले दिनों पुलिस टीम ने अदालत से जारी बी वारंट को जेल में तामील कराया था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक और अशरफ पर साजिश रचने का आरोप है।
सीजेएम की अदालत ने उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को अतीक अहमद, दिनेश पासी और वकील खान शौलत हनीफ को आजीवन कारावास और एक-एक लाख क्षतिपूर्ति की सजा सुनाई है जबकि भाई अशरफ समेत सात लोगों को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त करार दिया गया। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के तत्कालीन विधायक राजू पाल की 28 फरवरी 2006 को हत्या का उमेश पाल मुख्य गवाह था। उसे गवाही नहीं देने के लिए अपहरण कराया गया था। 17 साल बाद 28 मार्च 2023 को अतीक अहमद को इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई। अतीक अहमद को अपहरण कांड की सजा सुनने से पहले ही उसे और उसके दोनो सरकारी सुरक्षाकर्मियों को 24 फरवरी 2023 को गोली और बम मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दोनो बेटे के अलावा नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
एनकाउंटर के डर से कांपे Atiq Ahmed , UP Police की गाड़ी में अतीक, अब तक क्या हुआ, कहां रुकी गाड़ी, जानिए बड़े अपडेट्स
पूरी रात अतीक अहमद एनकाउंटर के डर से सौ नहीं पाया
लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed Transfer) को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस का काफिला टीम अतीक अहमद को गुजरात से लेकर आ रहा है। और अब यह काफीला यूपी में प्रवेश कर चुका है। प्रयागराज में 28 मार्च को अतीक अहमद को अपहरण के मामले में कोर्ट में पेश किया जाना है।
एनकाउंटर का डर | Atiq Ahmed Transfer
अतीक अहमद को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। अतीक के काफिले की लाइव ट्रैकिंग से बचने के लिए अतीक के साथ गए 40 कांस्टेबलों के फोन बंद कर दिए गए हैं। चार साल बाद जेल से छूटे अतीक अहमद को भी अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है। जब यूपी पुलिस अतीक को जेल ले जाने के लिए पहुंची तो उसने सड़क से हटने से इनकार कर दिया। बाद में उन्हें जेल से बाहर निकालकर पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया और फिर पुलिस ने रविवार शाम को गुजरात छोड़ दिया।
अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा | Atiq Ahmed Transfer
प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा में रहेंगे अतीक- प्रयागराज पहुंचने के बाद अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। अतीक अहमद को जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। जेल में लगे सीसीटीवी से अतीक पर नजर रखी जाएगी। जेल में अतीक अहमद के लिए स्पेशल स्टाफ तैनात किया जाएगा। वे बॉडी वियर कैमरों से लैस होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय से अतीक पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
क्या है मामला | Atiq Ahmed Transfer
उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसमें उमेश पाल के साथ मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई। उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और अतीक के दो बेटों के खिलाफ नामांकन रिपोर्ट दाखिल की थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।