Mumbai Indians - Sach Kahoon Hindi

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, ये 4 टीमें बना सकती हैं सेमीफाइनल में जगह, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
IPL 2026: आईपीएल 2026 जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की रेस भी बेहद रोमांचक होती जा रही है। हर मुकाबले के साथ अंक तालिका बदल रही है और फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस बार कौन सी टीमें सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंच सकती हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस की भविष्यवाणियों में इस समय चार टीमों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं — Mumbai Indians, Royal Challengers Bengaluru, Punjab Kings और Rajasthan Royals

इन चारों टीमों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर विभाग में इन टीमों ने दमदार खेल दिखाया है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि प्लेऑफ की असली जंग इन्हीं टीमों के बीच देखने को मिल सकती है।

मुंबई इंडियंस फिर दिखा सकती है दम

Mumbai Indians को हमेशा आईपीएल की सबसे खतरनाक टीमों में गिना जाता है। टीम के पास बड़े मैच जीतने का अनुभव है और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। अगर टीम का फॉर्म ऐसा ही बना रहा तो मुंबई एक बार फिर फाइनल तक पहुंच सकती है।

RCB के पास इस बार सुनहरा मौका

Royal Challengers Bengaluru ने इस सीजन में काफी संतुलित खेल दिखाया है। बल्लेबाजों के साथ गेंदबाज भी टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस बार आरसीबी ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा कर सकती है।

पंजाब किंग्स कर सकती है बड़ा उलटफेर
Punjab Kings ने कई मजबूत टीमों को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। युवा खिलाड़ियों और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पंजाब इस बार प्लेऑफ में बड़ा धमाका कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मजबूत दावेदार

Rajasthan Royals का प्रदर्शन भी पूरे सीजन में शानदार रहा है। टीम के बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाज मुश्किल समय में विकेट निकाल रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान को भी फाइनल की मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

फैंस को मिल सकता है हाई-वोल्टेज मुकाबला

अगर ये चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं तो क्रिकेट फैंस को कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। खासकर मुंबई बनाम RCB और पंजाब बनाम राजस्थान जैसी भिड़ंत टूर्नामेंट का रोमांच कई गुना बढ़ा सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबलों में कौन सी टीम अपना दबदबा कायम रखती है और कौन आईपीएल 2026 की ट्रॉफी उठाने में सफल होती है।

अर्जुन तेंदुलकर ने पहला आईपीएल विकेट लिया, मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक | SRH vs MI
हैदराबाद (एजेंसी)। आॅस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन (64 नाबाद) (Arjun Tendulkar) के आतिशी अर्द्धशतक और गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी। मुंबई ने सनराइजर्स के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेजबान टीम 178 रन पर आॅलआउट हो गयी। ग्रीन ने आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक जमाते हुए 40 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों की सहायता से नाबाद 64 रन बनाये। उन्होंने मध्य ओवरों में तिलक वर्मा (17 गेंद, 37 रन) के साथ विस्फोटक अर्द्धशतकीय साझेदारी की, जिसने मुंबई को 192 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Arjun Tendulkar ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया | SRH vs MI

सनराइजर्स 193 रन के स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही थी लेकिन पीयूष चावला और राइली मेरेडिथ ने मध्य ओवरों में चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये। सनराइजर्स को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। अर्जुन तेंदुलकर ने इस ओवर में मात्र पांच रन दिये और अपना पहला आईपीएल विकेट चटकाकर मुंबई को जीत दिलाई।

मुंबई ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरूआत की, जिसका श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को जाता है। रोहित ने 18 गेंद पर छह चौके लगाकर 28 रन बनाये, हालांकि वह एक बार फिर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और पांचवें ओवर में टी नटराजन का शिकार हो गये।

रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। ग्रीन ने स्पिनरों के आगे कुछ देर संघर्ष करने के बाद वाशिंगटन सुंदर को छक्का जड़कर अपने हाथ खोले। ईशान किशन ने भी 10वें ओवर में मयंक मारकांडे को दो चौके जड़े, हालांकि वह 31 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। किशन का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गये, हालांकि इसके बाद मुंबई की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। अंतिम ओवरों की ओर बढ़ते हुए तिलक वर्मा और ग्रीन ने 26 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। तिलक ने 17 गेंद पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 37 रन के ताबड़तोड़ योगदान के साथ मुंबई की पारी का रुख बदल दिया।

नटराजन ने रोहित का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया SRH vs MI

तिलक का विकेट गिरने पर ग्रीन 30 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया। ग्रीन ने 33 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि मुंबई ने अंतिम पांच ओवर में 62 रन जोड़ते हुए 192/5 का स्कोर खड़ा किया।

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में सिर्फ 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने रोहित का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, हालांकि उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन भी दिये। मार्को जैनसेन ने चार ओवर में 43 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।

जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दूसरी पारी में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलवाई

जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दूसरी पारी में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाते हुए हैरी ब्रूक और राहुल त्रिपाठी को पावरप्ले में चलता किया। पिछले मैच के शतकवीर ब्रूक सात गेंद पर नौ रन बना सके, जबकि त्रिपाठी ने पांच गेंद पर सात रन बनाये। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शांत रहने के बाद आक्रामकता दिखाई। एडेन मार्करम ने सातवें ओवर में ऋतिक शौकीन को छक्का जड़ा, जबकि अग्रवाल ने अगले ओवर में पीयूष चावला को चौका लगाया। मार्करम ने 17 गेंद पर 22 रन बनाकर अग्रवाल के साथ 46 रन जोड़े लेकिन मुंबई ने तीन गेंद के अंतराल में मार्करम और अभिषेक शर्मा को आउट करके मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

अग्रवाल विकेट पर जमे रहे | Arjun Tendulkar

इस बीच अग्रवाल विकेट पर जमे रहे और 10वें ओवर में उन्हें हाइनरिक क्लासेन का साथ मिला। क्लासेन हर ओवर में एक-दो बाउंड्री लगाकर सनराइजर्स से दबाव हटाते रहे। कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट की खोच में पीयूष को गेंद सौंपी। क्लासेन ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके जड़े, हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने से मुंबई ने मुकाबले में वापसी कर ली। रनों के दबाव में अग्रवाल भी पांच गेंद बाद पवेलियन लौट गये और मुंबई ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया।

राइली मेरेडिथ ने अग्रवाल को आउट करने के बाद मार्को जैनसेन (छह गेंद, 13 रन) का भी विकेट निकाला। मैच का एक और रोमांचक पल 18वें ओवर में देखने को मिला जब सनराइजर्स ने छह गेंद में 19 रन जोड़े, लेकिन वाशिंगटन सुंदर (छह गेंद, 10 रन) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट भी हो गये। सनराइजर्स को दो ओवर में 24 रन की दरकार थी और 19वें ओवर में ग्रीन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र चार रन दिये। आखिरी ओवर में 20 रन बचाने की जिम्मेदारी अर्जुन को सौंपी गयी। उन्होंने पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया और अब्दुल समद को रनआउट भी करवाया। अब्दुल 12 गेंद पर सिर्फ नौ रन बना सके और उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स की जीत की सभी संभावनाएं समाप्त हो गयीं। Arjun Tendulkar ने औपचारिकताओं को पूरा करते हुए ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का विकेट चटकाया और सनराइजर्स 178 पर आॅलआउट हो गयी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

WPL 2023: Mumbai Indians ने रचा इतिहास, जीता पहला WPL खिताब
मुम्बई। खेल की दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुम्बई इंडियंस (WPL 2023) ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। रविवार 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम के खिलाफ टीम को जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 131 रन बनाए। नेट साइवर ब्रंट की फिफ्टी के दम पर मुंबई की टीम ने आखिरी ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइनल मैच में जब मुंबई का मैच किसी भी तरफ (WPL 2023) जा सकता था, तब नैट साइवर ब्रंट ने संयमित पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया और वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई। नैट साइवर ब्रंट ने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत उम्मीदों के (WPL 2023) विपरीत रही और इस्सी वोंग ने एक के बाद एक तीन शॉट मारकर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी और फिर जेमिमाह रोड्रिग्ज को एक के बाद एक बाहर का रास्ता दिखाया गया। कप्तान मेग लैनिंग ने असफलताओं की एक श्रृंखला के बाद एक छोर संभाले रखा और स्कोर को आगे बढ़ाया। मेरिजन कैप जब 18 रन बनाकर वापस लौटे तो पूरी टीम बिखर गई थी। कप्तान लैनिंग 35 रन बनाकर लौटे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।