Ludhiana Crime - Sach Kahoon Hindi

पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेजधार हथियार से की हत्या
पार्क में मिला शव, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की | (Ludhiana Crime)

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। महानगर में स्थित ग्यासपुरा (Giaspura) के सुआ रोड स्थित इंदिरा पार्क में युवक की तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव इंदिरा पार्क में पड़ा हुआ मिला। घटना का पता चलते ही एसीपी अशोक शर्मा थाना साहनेवाल पुलिस समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।एसीपी अशोक शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान मक्कड़ कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी लालू के रुप में हुई। वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था। यहां वह अपने छोटे भाई और पिता के साथ रहता था। उसके भाई छोटू ने बताया कि लालू करीब 4 महीने पहले काम की तलाश में लुधियाना आया था। Ludhiana Crime

इन दिनों को एक फैक्ट्री में लेबर का काम कर रहा था। कुछ लोगों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। वह लोग उसके पीछे लगे हुए थे। जिसके चलते लालू पिछले 2 दिन से कमरे में नहीं पहुंचा था। सोमवार सुबह मौका पाकर उन लोगों ने इंदिरा पार्क में लालू को घेर लिया। तेजधार हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। एसीपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस की टीमें बनाकर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक लैब टीम भी सुराग जमा कर रही है। शव से कुछ ही दूरी पर युवक की कटी हुई उंगली भी पड़ी बरामद की गई। Ludhiana Crime

यह भी पढ़ें:– Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेना का जवान घायल

लुधियाना में लूट, करोड़ों रुपयों से भरी वैन लेकर लुटेरे फरार
हथियारबंद लुटेरों ने सिक्युरिटी गार्डों को बंधक बनाकर 7 करोड़ रुपये लूट लिए

लुधियाना (जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana Crime लुधियाना में देर रात 10 हथियारबंद लुटेरों ने सीएमएस सिक्युरिटी कंपनी के आॅफिस से करोड़ों रुपये लूट लिए। लुटेरों ने कंपनी के दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कंपनी की वैन में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस को मुल्लांपुर के पास एक वैन मिली है, जिसमें से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद की हैं। जबकि कैश गायब है। लुटेरे आॅफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उड़ा ले गए। Ludhiana Crime

घटना लुधियाना के राजगुरु नगर इलाके की है, जहां शुक्रवार व शनिवार के बीच की रात्रि करीब दो बजे हथियारबंद 10 लुटेरों ने सीएमएस सिक्युरिटी कंपनी के आॅफिस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो लुटेरे पीछे के दरवाजे से और 8 मुख्य गेट से आॅफिस में दाखिल हुए, जहां उन्होंने कार्यालय में मौजूद 5 कैशियरों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और कार्यालय में पड़ी 4 करोड़ की नकदी लूट ली। Ludhiana Crime

घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कंपनी की वैन में सवार होकर मौके से फरार हो गए, जिसमें पहले से ही तीन करोड़ रुपये नकद थे। लुटेरों के जाने के बाद बंधक कंपनी कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जब इस बात का पता चला कि जिस वैन में लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हुए थे, वो मुल्लांपुर के पास खड़ी है, तो तुरंत पुलिस ने जाकर देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी लेकिन उसमें 2 पिस्टल बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि सीएमएस सिक्युरिटी कंपनी एटीएम में पैसा जमा करती है। लुटेरों ने आज उनके कार्यालय से करोड़ों रुपये की चोरी की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।Ludhiana Crime

पाकिस्तान की बड़ी साजिश हुई नाकाम

Ludhiana Crime: लुधियाना में सिर कटी लाश मिली, लोगों में दहशत
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने निकल (Ludhiana Crime) कर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के शहर लुधियाना के दोराहा कस्बे में रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिली है। लाशन मिलने से लोगों में दहशत बनी हुइ है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक का सिर धड़ से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने युवक की हत्या कर कहीं और जगह की है। इसे आत्महत्या बताने के लिए शव को ट्रैक पर फेंक गया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दहशत में लुधियाना, जूता व्यापारी की सुआ घोंपकर हत्या, लाखों रुपए लूटकर हुए फरार
नकाबपोश बदमाश लाखों रुपए लूटकर हुए फरार

हत्या की वारदात सीसी टीवी में हुई कैद

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने जूतों के व्यापारी (Ludhiana Crime) की सुए से हमला करके हत्या कर दी। मृतक अपनी एक्टिवा पर जा रहा था। रास्तों में बदमाशों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। बदमाश खून से लथपथ व्यापारी को छोड़कर उसके लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। बाद में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

खरीददारी करते समय दिया वारदात को अंजाम | Ludhiana Crime

मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। मनजीत कोचर मार्केट में जूतों के कारोबारी हैं। वह दुकान बंद कर वापसी करते हुए पनीर और सब्जी आदि लेने के लिए रास्ते में रुके थे। शर्मा स्वीट्स के पास उन पर बदमाशों ने हमला किया उन्होंने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। बदमाशों के हाथ में तेजधार हथियार होने की वजह से उन्हें बचाने कोई नहीं आया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हत्या की घटना पास लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बदमाश पहले दो एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने मुंह ढका हुआ था।

बचाने गए लोगों को गन दिखा धमकाया

जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास गन थी। मंजीत सिंह को जब बदमाश मार रहे थे तो उसे बचाने के लिए इलाके के कुछ लोग भी नजदीक जाने लगे लेकिन बदमाशों ने गन दिखा लोगों को डरा धमका दिया। सरेआम व्यापारी से हुई लूट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों के अनुसार इलाके में न तो थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस कभी गश्त करती है और न ही कभी चौकी कोचर मार्केट के कर्मचारी पैट्रोलिंग पर आते है।

दुकान से ही बदमाश लग गए थे पीछे | Ludhiana Crime

प्राथमिक जांच में अभी सामने आया है कि बदमाशों ने मंजीत सिहं का उनकी दुकान से पीछा किया है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले मंजीत की रेकी की है। इसके बाद इन्होंने मौका देख वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में घटना स्थल का डंप उठा रही है तांकि वारदात के समय किन नंबरों पर कालिंग आदि हुई है इस बात का भी खुलासा हो सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लुधियाना: इंग्लैंड से आई एक महिला को बदमाशों ने पीटा, पर्स छीनकर हुए फरार
बुलेट सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार युवतियों से दो मोबाइल और नकदी छीनी

छीना झपटी के दौरान दोनों युवतियां घायल, भर्ती

सच कहूँ/जसवीर गहल

लुधियाना। कस्बा जगराओं में इंग्लैंड से आई महिला और उसकी (Ludhiana Crime) बहन से बुलेट बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों द्वारा एक महिला के साथ हाथापाई की गई और उसे घायल कर लूट लिया। उनके पास एक पर्स था जो बदमाश छीन कर ले गए।

घायल महिला की पहचान एनआरआई राजवीर कौर निवासी गांव हांस कलां और उसकी बहन मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को राजवीर कौर ने बताया कि वह अपनी बहन मनप्रीत कौर के साथ गांव आलीवाल से स्कूटी एक्टिवा पर सवार होकर गांव हांस कलां जा रही थी। उसकी बहन मनप्रीत कौर एक्टिवा चला रही थी और गांव सवद्दी कलां, गुड़े, चौंकीमान, कुलार से होते हुए गांव हांस कलां पहुंचने ही वाली थी कि रास्ते में पुल नहर कुलार पार करने के बाद एक बुलेट बाइक पर दो युवक आए।

बाइक चलाने वाले युवक पगड़ीधारी था जबकि उसके पीछे बैठा युवक मोना था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चेहरा छिपाया हुआ नहीं था। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसकी बहन का बाजू पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी हड़बड़ाहट में स्कूटी रुक गई। जब वह फिर से स्कूटी स्टार्ट करके भगाने लगी तो वह जमीन पर गिर गई। इस बीच उन बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की और उनसे पर्स छीन लिया।

राजवीर कौर मुताबिक उनके पर्स में एक आई फोन, एक सैमसंग का मोबाइल, 25 से 30 हजार नकगी व जरुरी कागजात थे, जो आरोपी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थान सदर जगराओं पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

घरेलू काम के लिए रखा ड्राइवर एक करोड़ की नकदी और जेवर लेकर फुर्र
पुलिस ने परिवार के सदस्यों को किया गिरफ्तार, कुछ रकम और जेवरात बरामद

लुधियाना। (जसवीर गहल/रघबीर सिंह) लुधियाना के हैबोवाल इलाके में रहने वाले मर्चेंट नेवी के कैप्टन गौतम चोपड़ा की पत्नी को विश्वास में लेकर उनका ड्राइवर (Ludhiana) एक करोड़ रुपए की नकदी और चालीस लाख रुपए कीमत के सोने और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गया। कैप्टन गौतम चोपड़ा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ड्राइवर भविश शर्मा उर्फ भानू और उसकी मां किरण बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:– अडानी समूह में सारा पैसा निवेश की वजह बताए सरकार: राहुल

पुलिस ने आरोपी भानू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके कब्जे से कोई रिकवरी नहीं हुई थी। अब पुलिस उसकी मां किरण बाला का पता लगाने में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि किरण बाला के साथ उसके पति पवन कुमार शर्मा और पारस भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें भी नामजद कर लिया। पुलिस ने अब आरोपी दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी पारस का पता लगाने में जुटी है।

मर्चेंट नेवी के कैप्टन गौतम चोपड़ा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने आरोपी भानू को अपने घर पर पत्नी की बीमारी के चलते और घरेलू कामकाज के लिए बतौर ड्राइवर रखा था। आरोपी ने उसकी पत्नी को पूरी तरह से विश्वास में ले लिया कि वह उनका हर समय भला चाहने वाला है। (Ludhiana) आरोपी भानू उसकी पत्नी से एक करोड़ रुपए की नकदी और चालीस लाख रुपए के सोने और डायमंड के जेवरात के साथ-साथ सिक्के लेकर चला गया। जब पता चला तो पुलिस के पास आरोपी भानू के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

भानू से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी की मां किरण लता और पिता पवन कुमार व भाई पारस भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी भानू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथ-साथ पवन कुमार को बीते दिन गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपए की नकदी बरामद की और मां किरण बाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाख रुपए नकदी और जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी पारस का पता लगाने में जुटी है ताकि उससे रिकवरी की जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।