beijing - Sach Kahoon Hindi
चोटिल मेदवेदेव बाहर, किशोर टिएन चीन ओपन के पहले एटीपी फाइनल में पहुंचे
बीजिंग।  अमेरिकी किशोर लर्नर टिएन मंगलवार को चीन ओपन के अपने पहले एटीपी टूर फाइनल में पहुंच गए, जब आठवीं वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव सेमीफाइनल मुकाबले के निर्णायक सेट में लंगड़ाते हुए रिटायर होने को मजबूर हुए। 52वीं रैंकिंग वाले 19 वर्षीय टिएन ने डायमंड कोर्ट पर 5-7, 7-5, 4-0 से जीत हासिल की, जिससे उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त जैनिक सिनर से होगा, जिन्होंने बीजिंग में आॅस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 6-3, 4-6, 6-2 से हराकर लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।
यह टिएन का मेदवेदेव के साथ करियर का दूसरा मुकाबला था, इससे पहले उन्होंने इस साल के आॅस्ट्रेलियन ओपन में राउंड आॅफ 16 में पहुंचने से पहले 2021 के यूएस ओपन चैंपियन को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराया था। टिएन ने शुरूआती सेट में दमदार शुरूआत की और दो बार सर्विस ब्रेक करके 3-0 की बढ़त बना ली, लेकिन मेदवेदेव 12वें गेम में सर्विस ब्रेक करने से पहले वापसी करने में कामयाब रहे और पहला सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। मेदवेदेव शुरूआती ब्रेक के साथ 3-0 से आगे हो गए थे, लेकिन टिएन ने उन्हें पीछे धकेल दिया। 5-4 से स्कोर बराबर करने के बाद, टिएन ने 5-5 तक सर्विस बरकरार रखी, फिर ड्यूस से ब्रेक लेकर 6-5 तक सर्विस की और 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट के बाद मेदवेदेव को मेडिकल टाइम-आउट मिला। जैसे ही निर्णायक सेट शुरू हुआ, उनकी गति स्पष्ट रूप से कमजोर दिख रही थी। अंकों के बीच लड़खड़ाते हुए और सर्विस पर आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करते हुए, उन्होंने खेल रोकने से पहले लगातार चार गेम गंवा दिए। नेट पर हाथ मिलाते हुए, 29 वर्षीय खिलाड़ी लड़खड़ाते हुए कोर्ट से बाहर चला गया, जिससे बीजिंग के दर्शक स्तब्ध रह गए। टिएन के लिए, इस जीत ने एक शानदार सीजन का समापन किया, जिसकी शुरूआत क्वालीफाइंग से लेकर आॅस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई थी।
चीन ने सात अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बीजिंग (एजेंसी)। चीन के ताइवान क्षेत्र को हथियार बेचने के लिए सात अमेरिकी कंपनियों को अविश्वसनीय इकाई सूची में डालकर इन कंपनियों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय ‘अविश्वसनीय इकाई सूची’ कार्य तंत्र की ओर से कानूनों और विनियमों के अनुसार लिया गया है तथा साथ ही, इन अमेरिकी कंपनियों पर कुछ प्रतिबंधक उपायों का भी खुलासा किया गया है, जिन्हें लागू किया जाएगा। प्रतिबंधित कंपनियां इंटर-कोस्टल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिस्टम स्टडीज एंड सिमुलेशन, आयरनमाउंटेन सॉल्यूशंस, एप्लाइड टेक्नोलॉजीज ग्रुप, एक्सिएंट, एंडुरिल इंडस्ट्रीज और मैरीटाइम टैक्टिकल सिस्टम हैं।
मंत्रालय के अनुसार, इन कंपनियों को चीन से संबंधित आयात या निर्यात गतिविधियों में शामिल होने और चीन के भीतर नए निवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को चीन में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और चीन में उनके मौजूदा कार्य परमिट तथा निवास अवधि को रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, इन व्यक्तियों को कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। सूची में सात कंपनियों को शामिल करने के बारे में मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में, मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका हाल ही में चीन के ताइवान क्षेत्र में लगातार हथियारों की बिक्री में शामिल रहा है, जो एक-चीन सिद्धांत को गंभीर रूप से कमजोर कर रहा है और हथियारों की बिक्री ने अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन किया है, जिससे ताइवान क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता पर खतरा पैदा हुआ है।
अल्काराज ने सिनेर को हराकर जीता चाइना ओपन का खिताब
बीजिंग (एजेंसी)। China Open Final: स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को शानदार खेल मुजाहिरा करते हुए जैनिक सिनेर को हराकर पहली बार पुरुष एकल का चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया। आज यहां तीन घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में अल्काराज ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटली के जैनिक सिनेर पर 6-7, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की। इस सत्र में अल्काराज की यह सिनेर पर तीसरी जीत है। तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने पहले सेट 6-7 से हराने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे और तीसरे सेट में सिनेर को हराकर चाइना ओपना का खिताब जीत लिया। China Open
यह भी पढ़ें:– UP Railway News: UP के इस जिले में बिछ रही हैं 180 किमी नई रेलवे लाइन, ड्रोन की मदद से किया जा रहा सर्वे
World’s Longest Traffic Jam: आप कभी न कभी तो किसी जाम में फसें ही होंगे। दिल्ली, बेंगलुरु जैसे राज्यों में हम घरों से बहार निकले नहीं की गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ जाती हैं, ये जाम प्राय: एक या दो घंटे के होते हैं। इन जाम में फंसने के बाद लोग सोचते हैं, कि मानो हमारी पुरी जिंदगी का समय यहीं खराब हो रहा हो। हमारे मन में बस ये ही इच्छा रहती हैं कि हम किसी न किसी तरह इस जाम से निकल जाए। Traffic Jam
अगर आप के भी 10 से 15 मिनट के जाम में ऐसे ख्याल आने लगते हैं तो आज हम आपको ऐसे जाम के बारे में बताएगे जो एक-दो घटें के बजाए, 12 दिनों तक लगातार लगा रहा। ऐसे जाम के बारे में सोंचने पर ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसे जाम के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान से पढ़े।
चीन की राजधानी बीजिंग में लगा दुनिया का सबसे लम्बा जाम | Traffic Jam
बता दे कि दूनिया का सबसे लम्बा जाम 14 अगस्त 2010 चीन की राजधानी बीजिंग में लगा था। यह जाम 100 किलोमीटर लंबा था। जहां तक नंजर जा रही थी, दूर तक गाड़ियां ही गाड़ियां दिखाई दे रही थी। इस जाम के कारण गाड़ियां जस से मस नहीं हुई। जिसके कारण लोगों का खाना-पीना सोना यह सभी कार्य गाड़ियों में ही हो रहा था। यह जाम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस जाम को खुलवानें में प्रशासन को 12 दिन का समय लग था।
दुनिया के सबसे लम्बे जाम का क्या था कारण
बता दे कि दुनिया के सबसे लम्बा जाम, मंगोलिया से बीजिंग तक कोयला व निर्माण सामग्री ले जा रहे ट्रको के कारण लगा था। दरअसल उस समय बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेसवे निर्माणधीन था। जिसके कारण वाहन निकल नहीं पा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर चल रहे कार्य के कारण ट्रैफिक को वन वे कर दिया था। जो ट्रक एक्सप्रेसवे के लिए सामग्री ले जा रहे थे उन ट्रकों ने बीजिंग से बहार निकलने का रास्ता रोक दिया, साथ ही जाम के कारण कई वाहन भी खराब हो गए। खराब वाहनों को साइड में लगाने की जगह न होने वह ट्रको के रास्ता रोकने के कारण 100 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 12 दिनों की कड़ी मशकत के बाद प्रशासन ने यह जाम खुलवाया।
खाने-पीने के सामान की किमते 4 गुना मंहगी | Traffic Jam
मीडिया रिर्पोट के अनुसार जाम में फंसे लोगों ने बताया कि जाम के कारण उन्हें अपनी गाड़ियों में ही रहना पड़ा। ंइस दौर खाने-पीन, सोना सब कुछ गाड़ियों के अदंर ही हो रहा था। इस जाम का आस पास के लोगों ने खुब फायदा उठाया। जाम लम्बे समय तक लगे होने के कारण आस पास के लोगों ने खाने पीने की वस्तुओं को 4 गुना महंगा कर दिया था। पानी की बोतल की कीमत तो दस गुणा बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि जाम में फंसे वाहन दिनभर सिर्फ एक किलोेमीटर की दूरी ही तय कर पाते थे।
यह भी पढ़ें:– North Korea: ”बाढ़ से नुकसान के लिए 30 अधिकारियों का क्या था कसूर, जो दे दी फांसी”
अचानक चीन पहुंचे पुतिन, राष्ट्रपति शी से की मुलाकात, अमेरिका हुआ चौकन्ना
बीजिंग (एजेंसी)। Putin In China: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को बीजिंग ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक प्रतिबंधात्मक मुलाकात की। पुतिन राजकीय यात्रा पर चीन में हैं। शी ने राजकीय यात्रा के लिए राष्ट्रपति पुतिन और अपने पुराने मित्र का चीन में स्वागत किया। उन्होंने पांचवे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए पुतिन और रूस के लोगों को हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि पुतिन के नेतृत्व में रूस राष्ट्रीय विकास में निश्चित रूप से नई और अधिक प्रगति करेगा।
शी ने कहा कि चीन-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना इस वर्ष द्विपक्षीय संबंधों का एक परिभाषित विषय है। तीन चौथाई सदी तक चलने के बाद, उतार-चढ़ाव के बावजूद चीन-रूस संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य की कसौटी पर खरे उतरे हैं। Putin In China
उन्होंने कहा कि यह रिश्ता प्रमुख देशों और पड़ोसी देशों के लिए एक-दूसरे के साथ सम्मान और स्पष्टता के साथ व्यवहार करने और दोस्ती और पारस्परिक लाभ को आगे बढ़ाने का एक अच्छा उदाहरण बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वह और पुतिन 40 से अधिक बार मिल चुके हैं और साथ रहे हैं। घनिष्ठ संचार, रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना जिसने रिश्ते के मजबूत, स्थिर और सुचारू विकास को सुनिश्चित किया है। आज चीन-रूस संबंध कड़ी मेहनत से बनाए गए हैं और दोनों पक्षों को इसे संजोने और पोषित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि चीन-रूस संबंधों का स्थिर विकास न केवल दोनों देशों और दोनों लोगों के बुनियादी हितों में है बल्कि क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी अनुकूल है। शी ने कहा कि नई यात्रा में चीन एक-दूसरे का अच्छा पड़ोसी, अच्छा दोस्त और एक-दूसरे पर भरोसा करने वाला अच्छा साझेदार बने रहने, दोनों लोगों के बीच स्थायी मित्रता को मजबूत करने और संयुक्त रूप से संबंधित राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार को आगे बढ़ाने और दुनिया में निष्पक्षता एवं न्याय कायम रखने के लिए रूस के साथ काम करने के लिए तैयार है। Putin In China
यह भी पढ़ें:– कुलदीप बिश्नोई ने अशोक तंवर के बारे में कह दी ये बड़ी बात
Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके, काफी देर तक लोगों में दहशत
Beijing (एजेंसी)। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने कहा कि (Earthquake) रविवार सुबह तीन बजकर 47 मिनट पर ताइवान के पिंगतुंग के समीप 5.4 तीव्रता वाला भूकंप आया। सीईएनसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 22.03 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.49 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake
– भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
– बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
– कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
– अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
– वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
– भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
– भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।
Haryana & Punjab Weather Today: हो जाओ सावधान! हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट
चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता
बीजिंग (एजेंसी)। चीन में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। एक दिन में 39 हजार से अधिक कोरोना के नए केस नजर आ रहे हैं। बहुत से क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के खिलाफ चीन की जनता ने जिनपिंग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। चीन, दुनिया की तीन बड़ी महाशक्तियों में शुमार है लेकिन इसी देश में आम लोग आज सबसे ज्यादा परेशान हैं। पुरानी कहावत है कि इतिहास खुद को दोहराता है और चीन की जनता शायद 1989 के इतिहास को दोहराने के लिए सड़कों पर उतर आई है। आपको याद होगा कि दिसंबर 2019 में चीन की एक लैब से बेहद खतरनाक रणनीति के तहत छोड़े गए कोविड वायरस ने दुनिया में एक-डेढ़ साल तक किस कदर तबाही मचाई थी। अब वही कोविड चीनी सरकार के लिए जी का जंजाल बन चुका है।
विरोध प्रदर्शन
शंघाई में हजारों प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। शंघाई से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब बीजिंग, चेगदू, लॉनझाउ ग्वांगझू, होटान, वुहान में पहुंच चुका है। हजारों की तादाद में लोग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की वजह एक यह है कि उरूमकी शहर में एक अपार्टमेंट आग लग गई थी जिसकी वजह से 10 लोगा जिंदा जल गए थे। इसके घटना के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कारोना प्रतिबंधों के कारण इस बिल्डिंग में रेस्क्यू आॅप्ररेशन ठीक से नहीं किया गया। लोगों को कोई बचाने नहीं आया।
上海乌鲁木齐路 民众高喊
共产党 下台！
这是迄今为止最为激进的口号。 pic.twitter.com/ijP7lxnIgH
— 李老师不是你老师 (@whyyoutouzhele) November 26, 2022
पहली बार जिनपिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
आपको बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जिनपिंग के खिलाफ इतनी भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। चीन में वर्ष 2019 में कोरोना को काबू पाने के लिए कड़ी पाबंदिया है। लगातार प्रतिबंधों से तंग आ चुकी जनता अब सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
चीन से आगे जाने के और भी रास्ते हैं भारत के पास
पिछले दिनों चीन की राजधानी बीजिंग में ‘एक बेल्ट एक रोड’ पर सम्मेलन हुआ, जिसमें दुनिया के 60 से अधिक देशों ने शिरकत की, जबकि भारत और भूटान ने दूरी बनाए रखा। यह परियोजना पूर्वी एशिया से शुरू होकर संपूर्ण एशिया और अफ्रीका से गुजरते हुए यूरोप तक जाएगी। यह परियोजना समुद्र और भूमि मार्ग का एक विशाल जाल है।
दरअसल सिल्क रोड आर्थिक पट्टी और सामुद्रिक रेशम मार्ग को जोड़ने के चीन द्वारा प्रस्तावित यह परियोजना एशिया को दिया जाने वाला कोई उपहार नहीं, बल्कि अपने औपनिवेशिक प्रभाव क्षेत्र का विस्तार है। चीन पाकिस्तान, बंगलादेश समेत भारत को घेरते हुए केवल दक्षिण एशिया में ही नहीं, बल्कि विश्व में भी महाशक्ति की धमक पेश करना चाहता है।
55 फीसद जीएनपी, 70 फीसद जनसंख्या और 75 ज्ञात ऊर्जा भंडार को समेटने वाली इस परियोजना को उत्पादन-केन्दों से जोड़ने की बात चीन कह रहा है, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। दरअसल निर्यात से चीन की आमदनी पहले ही 300 ट्रिलियन डॉलर है जिसे उसने अमेरिका और यूरोप के बैंकों में जमा कर रखा है,
लेकिन उससे चीन को ब्याज नहीं मिलता और न ही चीन उसे एक साथ अपने देश में खपा सकता है,क्योंकि इससे अवस्फीति (डेफ्लेशन) बढ़ने का खतरा है। लिहाजा चीन उस धन का उपयोग इस चालाकी से करना चाहता है, ताकि भारत और पाक जैसे देश उसके सामने घुटने टेक दें। खास कर दक्षिण एशिया में भारत की बढ़त को ओवरटेक करके बड़े भाई की भूमिका में आना चाहता है।
चीन की मानें तो यह गलियारा एक बहुआयामी बुनियादी ढांचा है, जिसमें कई रेलवे लाइनें, राजमार्ग और बंदरगाहों का निर्माण होगा, जो विकासशील देशों के लिए एक वरदान साबित होगा। लेकिन, भारत ने चीन की बदनीयती को भांपते हुए इस परियोजना में शामिल न होकर सूझबूझ का परिचय दिया है, लिहाजा भारत के अलग-थलग पड़ने और आर्थिक रूप से कमजोर होने की बातें गलत हैं। ऐसा करके भारत ने अपने हक में अच्छा किया है। इसके कई पहलू हैं।
पहला, अलग होकर भारत ने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की हैं, क्योंकि चीन इस परियोजना के बहाने अरूणाचल प्रदेश और कश्मीर-क्षेत्रों में अनावश्यक मुश्किलें पैदा करता। दूसरा, प्रस्तावित बंगलादेश, चीन, भारत और म्यांमार (बीसीआईएम) गलियारा के लिए राजी होने का अर्थ होता भारत के पूर्वोत्तर इलाके को चीनी सामानों से पाट देना, इससे चीन के आर्थिक एजेंडे को बल मिलता और हमारी अर्थव्यवस्था कमजोर होती।
तीसरा, चीन हमेशा से ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के शामिल होने का और पाक आतंकी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने के भारत की कोशिशों का विरोध करता रहा है। लिहाजा, यदि भारत ओबीओआर में शामिल होने की हामी भर देता तो इसका अर्थ होता चीन के इन नापाक मंसूबों को सही ठहराना।
फिर चीन के इस प्रकार के रवैये से एक विश्वसनीय पड़ोसी वाली उम्मीद भी धूमिल होती रही है, इसलिए चीन पर कतई भरोसा नहीं किया जा सकता है। चौथा, भारत खुद एशिया की एक उभरती हुई शक्ति है फिर चीन का यह प्रस्ताव कुबूल कर वह क्यों चीन के मातहत रहने का जोखिम मोल लेता। लिहाजा, भारत ने ओबीओआर में शामिल न होकर खुद के वैश्विक महाशक्ति बनने की संभावनाओं को जिन्दा रखा है।
हमें यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि चीन से आगे होने के लिए हमारे पास अकूत संभावनाएँ हैं और चीन के पास तात्कालिक भविष्य है, जबकि हमारे पास दीर्घकालिक और वर्तमान में भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था है। हालांकि, चीन लगतार भारत के लिए आगे भी चुनौती पेश करता रहेगा और भारत को अपनी क्षमता साबित करने के लिए कई इम्तिहान से गुजरना होगा। लिहाजा भारत को बुनियादी ढाँचागत परियोजनाओं को गति देते हुए अपने प्रभाव क्षेत्र को मजबूत करने के तरीके खोजने की जरूरत है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।