project - Sach Kahoon Hindi

लाहौर उच्च न्यायालय ने रावी रिवरफ्रंट परियोजना को किया रद्द
इस्लामाबाद (एजेंसी)। लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान सरकार की रावी रिवरफ्रंट शहरी विकास परियोजना को ‘असंवैधानिक’ घोषित कर रद्द कर दिया है। द् एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कोई भी योजना अगर मास्टर प्लान के बिना स्थापित की जाती है तो असंवैधानिक है।’ न्यायमूर्ति शाहिद करीम ने रूडा को परियोजना के लिए प्रांतीय सरकार से प्राप्त ऋण को दो महीने के भीतर वापस करने का निर्देश दिए। न्यायमूर्ति करीम ने कहा कि रूडा कानून के अनुसार मास्टर प्लान तैयार करने में विफल रहा क्योंकि ‘सभी योजनाएं एक मास्टर प्लान के तहत हैं।’ न्यायालय ने कहा कि परियोजना के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण असंवैधानिक और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चिंताजनक: द्रव्यवती नदी परियोजना का काम तीन वर्ष बाद भी अधूरा
मच्छर-गंदे पानी की बदबू से जयपुरवासी परेशान

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जयपुर शहर की द्रव्यवती नदी परियोजना का कार्य कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ है। द्रव्यवती नदी में मच्छर-गंदे पानी की बदबू से शहरवासी परेशान है। प्रदेश में तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर एक बार फिर से जयपुर विकास प्राधिकरण ने द्रव्यवती नदी के लिए शीघ्र ही कार्ययोजना बनाई थी। इसके बावजूद भी परियोजना का काम आज भी अधूरा है। जयपुर विकास प्राधिकरण परियोजना का काम अब जनवरी तक पूरा करने का समय बढ़ा दिया है।विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीना ने कई बार बैठक बुलाई है। इसमें सभी विभागों के कार्यों का रिव्यू कर खामियां दूर करने की कार्ययोजना बनाई गई। लेकिन गंदे पानी को रोकने के लिए दहलावास ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेडेशन का काम आज भी अधूरा है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 10 अप्रैल 2016 को परियोजना का काम शुरू हुआ था। 1676 करोड़ रुपए लागत के इस काम की जिम्मेदारी टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड एवं शंघाई अरबन कंस्ट्रक्शन ग्रुप के कंसोर्टियम को दी गई। परियोजना के तहत नाहरगढ़ की पहाड़ियों के आगे से ढूंढ नदी तक 47 किमी में बहने वाली द्रव्यवती नदी का कायाकल्प किया जाना था। नदी का बहाव क्षेत्र संरक्षित करना और इसमें स्वच्छ पानी का बहाव सुनिश्चित करना था। परियोजना का काम 10 अक्टूबर 2018 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक न तो पूरी लंबाई में बहाव क्षेत्र संरक्षित हो पाया है और न ही नदी में साफ पानी बह रहा है। इसके अलावा नदी के किनारे बना साइकिलिंग का प्रोजेक्ट भी आज भी अधूरा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रधानमंत्री ने ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की
बलरामपुर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आयोजित एक समारोह में दोपहर लगभग डेढ़ बजे रिमोट कंट्रोल से इस परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर योगी के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य के जलशक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह सहित अन्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश आजादी के बाद से लगातार उपेक्षित था इसलिए यहां गरीबी और पिछड़ापन था। लेकिन यहां के अभिशाप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों को आजादी दिलाई है।

40 साल से सरयू नहर परियोजना लंबित थी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 40 साल से सरयू नहर परियोजना लंबित थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने ए तय किया था कि जो भी परियोजनाएं लंबित हैं उन्हें पूरा कर किसानों के जीवन में खुशहाली लाना है। ऐसे ही बाण सागर परियोजना दशकों से लंबित थी जो पूरी हुई। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना में इलाके की पांच नदियों, घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोड़ा गया है। इससे बलरामपुर क्षेत्र की लगभग 14 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज के 6200 से अधिक गांवों के लगभग 29 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार का दावा है कि करीब चार दशकों से लंबित परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर चार सालों में पूरा किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पीएम मोदी ने यूपी को दी 75 परियोजनाओं की सौगात
लखनऊ (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर मंगलवार को यहां आयोजित तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया और उत्तर प्रदेश को 4737 करोड़ रुपए की 75 परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में श्री मोदी ने 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल आंनदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। मोदी पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पराधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जायेगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन

तीन दिनी कार्यक्रम में ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश’ राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा, जिसमें स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा। उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी।

चार अलग-अलग सत्रों में मध्य-आय वाले घरों के लिए उपयुक्त नवीन निर्माण सामग्री और निर्माण प्रौद्योगिकियों का उपयोग, संसाधन, अवसर, बाधाएं और चुनौतियां, स्वदेशी/नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रचार, प्रसार, प्रदर्शन और निर्माण के लिए रणनीति तथा आवास सुधार, शहरी परिदृश्य के परिवर्तन को सक्षम करने विषय पर विचार-विमर्श होगा। एक अन्य विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बाघ परियोजना के विस्थापितों को लाभान्वित करने के निर्देश
अलवर। राजस्थान में अलवर की जिला कलक्टर आनन्दी ने बाघ परियोजना, सरिस्का के विस्थापितों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने आज जिला स्तरीय इम्पलीमेंटिग कमेटी की बैठक में सरिस्का से बर्डोद रून्ध (बहरोड) एवं मौजपुर (लक्षमणगढ) विस्थापित परिवारों को लाभान्वित करने के लिये समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाघ परियोजना सरिस्का क्षेत्र में 9 गांव एवं ग्वाडों के 216 परिवारों को अन्यत्र विस्थापित किए जाने की योजना है।

इसलिए उपखण्ड अधिकारी इनके विस्थापित के लिये भूमि का चिन्हित करके एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने बर्डोद एवं मौजपुर रून्ध में विस्थापित परिवारों के पशुधन का टीकाकरण करवाने और कृषि विभाग से संबंधित अपना गांव खेत योजना के तहत विस्थापित परिवारों को लाभान्वित करवाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अन्य विभागों को भी इसी अनुसार निर्देश दिये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जितेन्द्र सिंह ने मनोज सिन्हा से विभिन्न परियोजनाओं पर की चर्चा
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर राज्य में केन्द्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री और उपराज्यपाल ने केन्द्र सरकार की परियोजनाओं और राज्य सरकार की नयी पहलों से एक दूसरे को अवगत कराया और तत्संबंध में विचारविमर्श किया। सिन्हा ने राज्य से जुड़े प्रत्येक मुद्दों को लेकर सिंह द्वारा व्यक्तिगत तौर किए जा रहे कार्यो को लेकर उनकी सराहना की। डॉ. सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा जम्मू कश्मीर की नियमित यात्रा की प्रक्रिया पुन: जारी करने किये जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत जनवरी में दो सप्ताह के भीतर प्रदेश की यात्रा करने वाले 36 केंद्रीय मंत्रियों के अनुभव अत्यंत संतोषजनक रहे और स्थानीय आबादी के बीच आशा की किरण उत्पन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और सलाह पर यह पहल की गई थी और जैसे ही कोविड महामारी दूर होगी , यह प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। डॉ सिंह ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय द्वारा एक मेगा पहल के बारे में भी बताया जिसके तहत जम्मू क्षेत्र में तीन बांस क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे और इनका उपयोग अगरबत्ती, चारकोल और बास्केट के उत्पादन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक बांस प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने की योजना है। यह केन्द्र बांस क्षेत्र में उद्यमिता के लिए युवाओं को कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दीपिका के लिए महाभारत सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट
छपाक के प्रमोशंस में व्यस्त

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कहना है कि महाभारत उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। दीपिका पादुकोण माइथोलॉजिकल स्टोरी बेस्ड महाभारत में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका, द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म महाभारत को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म बनाने के लिए घोषणा करने में विश्वास नहीं रखती। मैंने इस प्रोजेक्ट को काफी सोच-समझकर लिया है। मैं छपाक के प्रमोशंस में व्यस्त थी। इसलिए इस फिल्म के लिए बैठकर चर्चा करने का वक्त नहीं था। हमें अभी कास्ट और क्रू भी फाइनल करने हैं।

महाभारत में दीपिका दूसरी बार बतौर प्रोड्यूसर भी काम करेंगी। इस फिल्म को दीपिका, मधु मंटेना के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। Deepika Padukone ने कहा, ‘महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तरह नहीं है। प्रोडक्शन स्केल से लेकर बजट और कॉस्ट्यूम्स तक, इसमें पांच गुना ज्यादा मेहनत लगेगी। मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती। ये मेरी अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

माइथोलॉजिकल स्टोरी बेस्ड होगी फिल्म महाभारत

द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

दूसरी बार बतौर प्रोड्यूसर भी करेंगी काम

दूसरी फिल्मों से पाँच गुना ज्यादा लगेगी मेहनत

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब ढाई घंटे में तय होगा अमृतसर-दिल्ली के बीच सफर
फ्रांस की कंपनी ने ली ट्रेन चलाने की जिम्मेवारी, एक लाख करोड़ रुपए होंगे खर्च

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। देश के दस स्मार्ट सिटी में शामिल अमृतसर और दिल्ली के बीच ट्रेन का सफर महज ढाई घंटे में होगा। यह ट्रेन दिल्ली-अमृतसर के बीच अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना व जालंधर में ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फ्रांस भारतीय रेलवे के माध्यम से चलाएगी। इस पर एक लाख करोड़ रुपया खर्च किया जाना है।

प्रोजैक्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी

राज्यसभा सांसद व रेलवे बोर्ड के सदस्य श्वेत मलिक ने बताया अमृतसर व दिल्ली के बीच चलने वाली इस बुलेट ट्रेन के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच 2023 में चलेगी। वर्ष 2024 में अमृतसर-दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का पूरा प्लान तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत हरी झंडी दे दी है। इसके लिए स्पेशल पटरी बिछाई जानी है।

साढ़े तीन सौ की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

सांसत मलिक ने बताया यह प्रोजेक्ट एक लाख करोड़ रुपयों का है। प्रोजेक्ट की सारी कमान सरकार के हाथों में होगी। यह ट्रेन तीन सौ से लेकर साढ़े तीन सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। इस ट्रेन को अमृतसर-दिल्ली के बीच जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला में ठहराव दिया जाना है। कितना ठहराव कहां रहेगा और बुलेट ट्रेन के लिए क्या-क्या और तैयारियां की जानी है, इसकी रूपरेखा बनती रहेगी।

बिजली पैदा भी करेगा अमृतसर रेलवे स्टेशन

सांसद ने बताया अमृतसर रेलवे स्टेशन सौर उर्जा से बिजली पैदा करेगा। यह पर विदेशी पर्यटकों के लिए गाइड होंगे। रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। सभी प्रतीक्षालय एयरकंडीशनर होंगे। इसी के साथ खान-पान की गुणवत्ता नंबर वन होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विधायक ने रखी सड़क निर्माण की आधारशिला
पानी निकासी परियोजना पर खर्च होंगे 37 करोड़

पिपली से कुवि तक सड़क निर्माण के लिए मंजूर किए 60 करोड़

थानेसर(सच कहूँ न्यूज)। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर से पानी निकासी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अमृतधारा परियोजना पर काम किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 37 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही नहीं राज्य सरकार ने अब पिपली से कुरुक्षेत्र विवि तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 60 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है और करोड़ों की लागत से नए बस अड्डे के सामने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। विधायक सुभाष सुधा बुधवार को सैक्टर 7 व सैक्टर 10 के बीच सड़क के निर्माण कार्य की आधारशीला रखने के उपंरात लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले विधायक सुधा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र छिंदा, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, नप ईओ बीएन भारती, सचिव केएल बठला ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों व कोर्ट के वकीलों की सालों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए सड़क निर्माण की योजना को अमलीजामा पहनाया गया है। इस सड़क पर पहले पानी निकासी का प्रंबध किया जाएगा, सड़क के दोनो तरफ सौंदर्यकरण और चौड़ा करने का काम किया जाएगा, रतगल गुरुदवार साहब के सामने के हिस्से को सीसी का बनाया जाएगा।

सुधा ने गिनाए चल रहे विकास कार्य

शहर के चारों तरफ 40 करोड़ से सीवरेज लाईन, 30 करोड़ से पीने की पाईप लाईन का काम चल रहा है, नरकातारी में करीब 28 करोड़ से एसटीपी, अंबाला में कुरुक्षेत्र व कई जिलों के लिए 200 करोड़ से कचरा प्रबंधन प्रौजेक्ट, रेलवे रोड़ पर करीब 9 करोड़, ब्रह्मसरोवर पर श्री कृष्णा सर्किट के तहत मल्टी मीड़िया व लेजर शौ के लिए करीब 17 करोड़ सहित कुल 97.50 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाना है।

उन्होंने कहा कि गांवों में भी सड़कों, चौपालों व तालाबों के विकास का काम तेजी से किया जा रहा है। इतना ही नहीं सैक्टरों की 12 मीटर, 18 मीटर सड़कों के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की टैंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस मौके पर नगर परिषद के पार्षद विशाल शर्मा, दरबारा सिंह, प्रदीप सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, संजू, मोहन लाल अरोड़ा मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुरु ग्राम में बनेगा मेडिकल कॉलेज
सीएम ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

गुरुग्राम (Sach kahoon News)। गुरुग्राम में जल्द ही श्रीमाता शीतला देवी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए तीन संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है जिनमें नगर निगम गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण व श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड शामिल हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा वीरवार को गुरुग्राम के सैक्टर-52 स्थित आरडी सिटी में जलवायु संरक्षण समिति द्वारा आयोजित हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017 कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री ने सेक्टर-53 में सरस्वती कुंज में पौधारोपण कर समिति द्वारा 10 लाख पौधे लगाने की मुहिम की शुरूआत की तथा करीब 15 करोड़ रुपये की छह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बनने वाले मैडिकल कॉलेज के लिए जल्द ही जगह का चयन होगा जिसके बाद तीनों संस्थाएं मिलकर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगी।

इस कार्य में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 40 प्रतिशत, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा 40 प्रतिशत व श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा 20 प्रतिशत की राशि खर्च की जाएगी।

तीन संस्थाओं को सौंपी जिम्मेवारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘हर घर हरियाली’ व ‘हर गांव पेड़ की छांव’ योजनाएं चलाकर लोगों का आह्वान किया है कि वे अपने नाम से स्कूल, सड़क, खेत, वन, पार्क व अन्य खाली जगहों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। यह पौधारोपण अभियान तभी सफल होगा जब इसमें हर व्यक्ति अपना पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि भौंडसी में चंद्रशेखर स्मृति वन विकसित किया जा रहा है।

इसके साथ ही सीएसआर के तहत औद्योगिक क्षेत्रों को भी पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों में पैसा लगाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों की संख्या बढ़ना जरूरी है।

हरित गुरुग्राम-एक प्रयास कार्यक्रम बहुत अच्छा प्रयास है। इस कार्य में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य संस्थाएं भी सहयोग करें तथा इस अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय गुरुग्राम में अनेक विकास कार्य प्रगति पर है जिसके परिणाम जल्द ही लोगों को मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विधायक उमेश अग्रवाल द्वारा रखी लगभग सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आरडी सिटी निवासी अदिती राव व वंशिका अरोड़ा को एम्स व नीट की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया, वहीं हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017 कार्यक्रम में 4 बूस्टिंग स्टेशनों, एक सामुदायिक केन्द्र तथा एक फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कैथल में स्थापित हुआ पहला आधुनिक राजस्व अभिलेखागार
चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कैथल जिला प्रशासन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजस्व रिकार्ड को संरक्षित करने के लिए कैथल के लघु सचिवालय में स्थापित किए गए प्रदेश के प्रथम आधुनिक राजस्व अभिलेखागार स्थापित किया गया है, जो अपने आपमें एक मॉडल अभिलेखागार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश भर में ऐसे अभिलेखागार स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आधुनिक राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया तथा यहां पर संरक्षित किए गए रिकॉर्ड की जानकारी हासिल की।

उन्होंने आधुनिक राजस्व अभिलेखागार की स्थापना के लिए उपायुक्त संजय जून एवं अन्य उच्चाधिकारियों की सराहना भी की। आधुनिक राजस्व अभिलेखागार में 2 लाख फाईलों को संरक्षित करने की क्षमता है। जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में एक लाख फाईलों को स्कैन करके संरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 25 हजार 764 फाईलों की इंडैक्सिंग की जा चुकी है। शेष फाईलों की इंडैक्सिंग भी जल्दी ही पूर्ण कर दी जाएगी।

पांच मिनट में उपलब्ध होंगे दस्तावेज

मुख्यमंत्री को अभिलेखागार के संदर्भ में बताया गया कि जिला सूचना विज्ञान केंद्र की आधुनिक तकनीक के आधार पर 8 पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं, जिसमें से किसी एक पैरामीटर की जानकारी से प्रार्थी अपना रिकॉर्ड केवल 5 मिनट में प्राप्त कर सकता है। प्रार्थी द्वारा अपना नाम, गांव, तहसील, पुराना बैग नंबर, केस नंबर, गोशवारा नंबर तथा कोर्ट का विवरण आदि में से केवल एक पैरामीटरकी जानकारी देनी होगी, जिसके 5 मिनट बाद राजस्व नियमानुसार मौके पर ही दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इससे राजस्व विभाग का लगभग प्रति माह एक लाख रुपए की बचत होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरदारशहर-रतनगढ़ रेल मार्ग शुरु , केन्द्रीय रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रदेश में 36 हजार करोड़ के 24 रेल प्रोजेक्ट प्रगति पर

चूरू (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि राजस्थान में 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से 24 रेल प्रोजेक्ट प्रगति पर है जिनके पूर्ण होने पर राज्य की जनता को बेहत्तर रेल सुविधाएं मुहैया होगी। रेल मंत्री मंगलवार को चूरू जिले की सरदारशहर तहसील मुख्यालय पर सरदारशहर-रतनगढ़ आमान परिवर्तित रेल लाईन पर रेल सेवाओं के संचालन के अवसर पर आयोजित शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2009 से 2014 तक 682 करोड़ रुपये के रेल बजट को वर्ष 2017-18 में 3 हजार 485 करोड़ रुपये बढ़ाकर राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिदिन 20 किलोमीटर रेल लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। गत ढाई वर्षों में 16 हजार 500 किलोमीटर रेल लाईन को डबलिंग किया गया है। उन्होंने राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर रेल स्टेशनों पर किए गए सौंदर्यीकरण के कार्य की सराहना की। रेल मंत्री ने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री द्वारा जनता के दर्द को समझकर विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने से आमजन को राहत मिल रही है।

राजस्थान देश की शान

केन्द्रीय रेल मंत्री ने राजस्थानी लोगों का देश के विकास में महत्ती योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, संस्कृति एवं निर्माण कार्यों में राजस्थानियों ने विकट परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत से नये पायदान स्थापित किये है। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सी आर चौधरी ने कहा कि राजस्थान में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए केन्द्र सरकार ने दिल खोलकर बजट मुहैया करवाया है।

समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरदारशहर-रतनगढ के बीच रेल का संचालन होने से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद राहुल कस्वां ने सरदारशहर से हनुमानगढ़ तक रेल लाईन का विस्तार करने, जोधपुर-रेवाड़ी-दिल्ली तक रेल शुरू करने एवं ब्रहमपुत्रा मेल को सादुलपुर – हनुमानगढ़ तक बढाने की मांग की। इससे पूर्व केन्द्रीय रेल मंत्री ने सरदारशहर-रतनगढ़ आमान परिवर्तित रेल लाइन पर ट्रेन नम्बर 54709 को रिमोट द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।