leader - Sach Kahoon Hindi

बच्चे भविष्य के कर्णधार: नायडू
नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की है और उन्हें भविष्य का कर्णधार बताया है। नायडू ने रविवार को बाल दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा है कि बच्चों को ऊंचे सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा परिवेश और पोषण उपलब्ध कराना चाहिए। नायडू ने कहा कि आज बालदिवस के अवसर पर बच्चों के स्वस्थ, शिक्षित, निरापद और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा सारे समाज का साझा दायित्व है। घातक कोविड महामारी से बच्चे प्राय: सुरक्षित रहे हैं और अब उनके लिए वैक्सीन भी संभव हो रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मध्य प्रदेश: BJP नेता की गोली मारकर हत्या
मंदसौर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में मंदसौर के नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बंधवार को गुरुवार शाम लगभग सवा सात बजे अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी। जिला सहकारी बैंक के सामने हमलावर ने करीब से बंधवार के सिर पर गोली चलाई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, बाजार बंद हो गए।

पेशेवर शूटर हो सकता है हमलावर

जानकारी के अनुसार, नपा अध्यक्ष बंधवार शाम करीब सात बजे जिला सहकारी बैंक के सामने स्थित भाजपा नेता लोकेंद्र कुमावत की दुकान पर बैठे थे। जैसे ही वह बाहर निकले, बुलेट पर सवार एक बदमाश ने पास आकर उनके सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले हमलावर बुलेट छोड़कर भाग गया। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शूटर हो सकता है।

अस्पताल में बंधवार समर्थकों का हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में इकट्ठा हुए बंधवार समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, मामले में पुलिस क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि आसपास के जिलों की भी सीमा सील कर संदिग्ध की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस ने मौके पर मिली बुलेट के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि हत्या करने की वजह क्या है। क्योंकि, नपा अध्यक्ष का प्रॉपर्टी व रुपये आदि के लेन-देन को लेकर किसी से विवाद नहीं था।मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, ‘बंधवार की हत्या कायरानापूर्ण हरकत है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है। हीना कांवरे के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। 24 घंटे में आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा कड़ा रख अपनाएगी।’

शिवराज ने लिखा पत्र, कमलनाथ ने कहा-आप चिंता मत कीजिये

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंधवार की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर प्रश्न खड़े होते हैं। यह हत्या अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है। एक दिन पहले ही इंदौर में संदीप की हत्या से ऐसा महसूस होता है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही आपराधिक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण मिलना प्रारंभ हो गया है।

उधर, शिवराज के पत्र के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक पत्र जारी कर कहा कि मेरी सरकार कानून-व्यवस्था के पालन को लेकर गंभीर है।

उसमें किसी भी अपराधी के लिए कोई रियायत नहीं है।

मंदसौर की घटना तो शाम की है। मैंने सुबह ही पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से फल-फूल रहे अवैध मादक पदार्थों के अड्डों, नशीले पदार्थों के ठियों आदि पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

आपका पत्र अपराधों के प्रति चिंता कम, राजनीति से प्रेरित ज्यादा लग रहा है। आप चिंता मत करिये, मेरी सरकार में हमेशा पुलिस का ही मनोबल ऊंचा रहेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बुलंदशहर : इंस्पेक्टर की हत्या का मुख्य आरोपी बजरंग दल नेता गिरफ्तार
गोकशी के शक में शहर में हिंसा भड़की,

इसी दौरान इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी

बुलंदशहर।

गोकशी के शक में भड़की हिंसा के दौरान मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के (Bulandshahr: Bajrang Dal leader Arrested For Murdering Inspector) आरोप में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी योगेश राज बजरंग दल का नेता है। इसी ने सोमवार को गोकशी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चिंगरावठी इलाके में सोमवार को गोकशी के शक में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान जब पुलिस दंगाइयों को रोकने पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर सुबोध की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली लगने के बाद भी भीड़ इंस्पेक्टर को पीटती रही। हिंसा में एक युवक भी मारा गया।

दो एफआईआर दर्ज, 27 नामजद

पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर स्लॉटर हाउस पर और दूसरी हिंसा को लेकर दर्ज हुई है। एफआईआर में 27 नामजद और 60 अज्ञात आरोपी हैं। इनमें बजरंग दल का नेता योगेश राज, भाजपा युवा अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, विहिप कार्यकर्ता उपेंद्र राघव भी नामजद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

नेता और उद्योगपति मायने क्रोनी भाईचारा
पिछले सप्ताह भारत के राजनीतिक मंच पर क्रोनी पूंजीवाद और भ्रष्ट नेताओं का एक और किस्सा देखने सुनने को मिला। किंगफिशर एयरलाइंस के किंग आफ गुड टाइम्स भगोडेÞ विजय माल्या के दावे की 2 मार्च 2016 को भारत छोड़ने से पहले वह अपने 2000 करोड रूपए के बैंक ऋणों को निपटाने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिले थे, उनके इस बयान से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। कांगे्रस ने इस बात पर बल दिया कि सीबीआई ने माल्या को हवाई अड्डे पर निरुद्ध करने के नोटिस को बदलकर सूचना देने के नोटिस में क्यों बदला। सरकार ने दोनों पर आरोप लगाया है कि वे अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए ये आरोप लगा रहे हैं। 21वीं सदी में देश की राजनीति में आपका स्वागत है जो आपसी लेनदेन के कारोबार की राजनीति बन गयी है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने माल्या को राज्य सभा का सदस्य बनाने में मदद की। 2002 में कांग्रेस और जद (एस) की मदद से वे राज्य सभा सदस्य बने तो 2010 में भाजपा और जद (एस) की सहायता से बने। नीरव मोदी के मामले में उनहें ऋण कांग्रेस की संप्रग सरकार के दौरान दिया गया और वे भाजपा की राजग सरकार के दौरन इस वर्ष जनवरी में देश से भाग गए। लगता है यह चोर-चोर, मौसेरे भाई का खेल बन गया है। एक वरिष्ठ राजनेता के अनुसार इस हमाम में हम सब नंगे हैं। तीन वर्ष पूर्व केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री गडकरी दक्षिण फ्रांस में एस्सार के रूइया की याच में सैर-सपाटा करने गए थे। हमारे नेता लोग अपने उद्योगपति मित्रों के जेट का उपयोग करते हैं तथा अपने आनंद के लिए उनके घरों का उपयोग करते हैं, उनके बच्चों की शादियों में ये उद्योगपति खर्च करते हैं जिसके चलते कंपनियां अपने राजनीतिक और सरकारी माई बाप के लालच को पूरा करने के लिए कंपनी के खातों में हेराफेरी करते हैं।

क्रोनी पूंजीवाद के अनेक उदाहरण हैं जिनमें 2जी घोटाला, आदर्श घोटाला आदि प्रमुख हैं। कोलगेट में कोयला ब्लॉक संप्रग के मंत्रियों कांग्रेस और उसके सहयोगी सांसदों और पार्टी के निकट रहे लोगों के परिवारों को दिए गए। कांग्रेस के पूर्व सांसद उद्योगपति नवीन जिंदल और विजय डाडा को कोयला ब्लाक दिए गए थे। इसी तरह राजग के केन्द्रीय कारपोरेट मंत्री प्रेमचंद गुप्ता के बच्चों को भी कोयला ब्लाक दिए गए। नीरा राडिया टेप्स उद्योगपति, मीडिया, नेतागणों और अधिकारियों की सांठगांठ को उजागर करते हैं। आज हम ऐसे युग में रहते हैं जहां पर सार्वजनिक नैतिकता और व्यावहारिक राजनीति ने विचित्र आयाम ले लिया है जहां पर भारत आज रियायतों का लोकतंत्र या राज्य सत्ता की रियायत का तंत्र बन गया है।

भ्रष्ट राजनेता प्रत्यक्ष बिक्री की राजनीति के माध्यम से अपने सहयोगियों की मदद करते हैं और अपने मित्रों पर करदाताओं के पैसे उड़ाते हैं और सरकरी बैंकों से कहा जाता है िकवे इन लोगों को बिना सत्यापन के ऋण दें। इसके बदले नेताओं को कारोबारियों और उद्योगपतियों से पैसा मिलता है जिसकी मदद से वह चुनाव लड़ता है। इसे आप धन तंत्र या चोरी का तंत्र भी कह सकते हैं। जिसमें छोटे बड़े हर तरह के नेता लाभान्वित होते हैं और वे इस सबको गलत भी नहीं मानते हैं। नौकरशाहों को रिश्वत दी जाती है और उद्योपतियों की सफलता कानून के शासन के द्वारा नहीं अपितु सरकार द्वारा किए गए पक्षपात पर निर्भर करती है और इस क्रम में छोटे से छोटा अधिकारी, कर्मचारी भी लाभान्वित होता है। क्रोनी पूंजीवाद तीन स्तरों पर कार्य करता है। पहले स्तर पर मंत्री, बाबू, बैंक के अध्यक्ष, डायरेक्टर और कर्मचारी आपको पैसा देते हैं और यह सुनिश्चित करते है कि आपको कारोबार में अपना पैसा न लगाना पड़े।

कारोबारी बैंक से भारी ऋण लेता है और यदि यह पैसा डूब भी जाता है तो वह बैंक का पैसा होता है। दूसरे स्तर पर कारोबारी यह सुनिश्चित करता है कि उसके प्रतिद्वंदी को भी ऐसी रियायत न मिले। इसका मतलब है कि आप न केवल अपने लिए लॉबिंग करते हैं अपितु अपने प्रतिस्पर्धी के विरुद्ध भी लॉबिंग करते हैं। और तीसरे चरण में विमानन जैसे विनियमित उद्योगों में आप न केवल राजनेताओं अपितु विनियामक एजेंसियों में भूतपूर्व नौकरशाहों को भी मैनेज करते हैं। आॅक्सफोम इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्रोनी पूंजीवाद सूचकांक में भारत नौवें स्थान पर है। भारत में अरबपतियों के पास सकल घरेलू उत्पाद की 15 प्रतिशत संपत्ति है और इसका श्रेय भाईचारा और ढुलमुल नीतियों को जाता है। इसके अलावा हिन्दुत्व युग में एक नया क्रोनीवाद शुरू हुआ है।

आज नए नौकरशाह अपने राजनीतिक आकाओं का अनुसरण करते हैं और वे इन आकाओं को अपना भगवान मानते हैं। समय आ गया है कि हम पारदर्शी विनियामक ढ़ांचा बनाएं और क्रोनी पूंजीवाद पर अंकुश लगाएं। जिससे हमारे वास्तविक कारोबारियों पर कुप्रभाव न पड़े। इन नेतागणों को राजनीतिक क्रोनीवाद पर रोक लगानी होगी। हमें देश में कारोबार के माहौल को बिगडने से रोकना होगा अन्यथा एक कमजोर शासन व्यवस्था पैदा होगी। हमारे नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरे की समीक्षा की जानी चाहिए। यदि व्यक्ति जिम्मेदारी से अपना कार्य नहीं करेगा तो उत्तरदायी समाज की स्थापना नहीं होगी और उत्तरदायी समाज के बिना उत्तरदायी राज्य की स्थापना नहीं हो सकती है। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में निर्देश दिया है कि भारतीय अरबपतियों द्वारा सार्वजनिक धन को न उड़ाया जाए और उसने भारतीय रिजर्व बैंक को लताड लगायी है कि वह बैंकों पर निगरानी के मामले में ढ़ील रखता है।

न्यायालय ने केन्द्रीय बैंक से कहा है कि वह ऐसे चूककतार्ओं की सूची उपलब्ध कराए जिन पर सरकारी बैंकों का 500 करोड से अधिक का ऋण लंबित है। समय आ गया है कि हम लोग पंचायत से लेकर केन्द्रीय सरकार के स्तर पर हमारे लोकतंत्र में फैले इस कैंसर का उपचार करें। हर कीमत पर सत्ता की चाह रखने वाले नेताओं को उखाड़ फेंका जाए और क्रोनी पूंजीवाद के हानिकारक प्रभावों पर अंकुश लगाया जाए क्योंकि यह हमारे सस्थानों को नष्ट कर रहा है। जब नेता ऐसे खेल में भागीदार बन जाते हैं और भ्रष्ट लोग भ्रष्टाचार की जांच करते हैं और भ्रष्टाचारियों को निर्दोष साबित कर देते हैं फिर दोषियों की पहचान कौन करेगा।

कुल मिलाकर हमें नेताओं को शासन करने के लिए निर्वाचित करना होगा। हमारे नेताओं को स्वयं को व्यापारी बनने से रोकना होगा। जब अन्नदाता व्यापारी बन जाए तो आम आदमी का गरीब बनना स्वाभाविक है। हमारे नेताओं को इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही अपरिहार्य है और सत्ता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ती है। मोदी को इस राजनीतिक व्यवस्था में स्वच्छता लानी होगी और ऐसे नेताओं पर निर्भर रहना बंद करना होगा जो स्वयं को ईमानदार और नैतिक घोषित करते हैं। देश की जनता को राजनीति में आयी गंदगी को स्वच्छ करने के लिए सफेदी की चमकार की अंतिम बंूंद तक को निचोड़ना होगा। देखना यह है कि क्या मोदी भारतीय राजनीति को स्वच्छ करने के अपने वचन को पूरा कर पाते हैं या नहीं। हमें सार्वजनिक चेहरे के प्राइवेट मुखौटे का पदार्फाश करना होगा। जब सच्चाई पर आंच आती है तो फिर बुराई ही बच जाती है। आपका क्या मत है?

पूनम आई कौशिश

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

कोई भाजपा नेता नहीं भ्रष्टाचारी: खट्टर
दावा। भ्रष्टाचार पर भाजपा नेताओं का बचाव करते दिखे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

कहा, पहले चलती थी पर्चियां, अब योग्यता से मिलती हैं नौकरियां

भ्रष्टाचार पर लगाम को आमजन से मांगा सहयोग

(No BJP leader Corrupt Khattar)

गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)।

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को भाजपा नेताओं का बचाव करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं है, अपनी पार्टी के नेताओं की वे स्वंय गांरटी लेते हैं कि कोई भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होगा, यदि कोई पाया गया तो उसकी छुट्टी कर दी जाएगी। इसी प्रकार, यदि कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी भी छुट्टी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लगी है लेकिन कहीं-कहीं कर्मचारियों की शिकायतें मिलती हंै और इस पर कार्यवाही करते हुए कुछ कर्मचारियों को निलंबित भी किया जाता है। मुख्यमंत्री रविवार को यहां गुरुग्राम जिला के गांव पहाड़ी में जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

भ्रष्टाचारी भाजपा नेताओं व अफसरों की होगी छुट्टी

उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से रोक लिए भी सहयोग की अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि अब नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं, जबकि पहले पर्चियां चलती थी। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दस साल के लिए जेल में बंद हैं और उनके उत्तराधिकारी कहते हैं कि मैरिट को हम नहीं जानते, मैरिट को हम फाड़कर फेंक देते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आपको गलत काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित नहीं करना हैं, बल्कि बैलेट की चोट से जवाब देना है।

indi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उतर कोरिया के नेता किम जोंग सिंगापुर रवाना
सिंगापुर (एजेंसी)। 12 जून को होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हाई लेवल मीटिंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच बातचीत के लिए सिंगापुर को शायद इसलिए चुना गया क्योंकि सिंगापुर की छवि सख्त नियम और कानून वाले देश की है। यहां ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए चल रही तैयारियों से लगता है कि यह दोनों देशों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

वर्ष 2006 के बाद यह पहला मौका होगा जब सबसे बड़ी संख्या में ट्रंप और किम जोंग उन के वार्ता स्थल की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। वर्ष 2006 में यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्वबैंक की बैठक के दौरान 23 हजार अफसरों को तैनात किया गया था। सिंगापुर में की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ ही नेपाली गोरखों के कंधों पर है। ट्रंप-किम की वार्ता के दौरान पूरी तरह से चौकन्ने ये जवान सड़कों पर फैलकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे और कार्यक्रम से जु़डे़ मुख्य स्थानों की ओर जाने वाले मार्गो को बंद कर देंगे। इस दौरान प्रदर्शन के तमाम तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी बैनर आदि लेकर नहीं चल सकेगा।

कुछ मुख्य सड़कों पर ठोस अवरोधक और बटन दबाते ही जमीन से निकलने वाले मैकेनिकल मेटल बैरियर्स लगाए जा सकते हैं। जिन स्थानों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें रिसॉर्ट आइलैंड सेंटोसा शामिल है। यहीं दोनों नेता मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जिस होटल में ट्रंप के रुकने की उम्मीद है उसकी ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा। यहां के नागरिकों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेट्रो में वर्दीधारी अधिकरियों की गश्त अथवा हवाई अड्डों पर सशस्त्र सैनिकों की मौजूदगी आम बात है। सरकार ने अपने लोगों के दिलों दिमाग में यह बात गहराई से बैठा दी है कि दुनिया के अमीर स्थानों में शामिल यह जगह आंतकी हमलों के लिए मुख्य लक्ष्य हो सकती है।

सिंगापुर में इस बार की तैयारी अभूतपूर्व हो सकती है और इससे यहां रह रहे 56 लाख लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर पड़ सकता है। संगीत शिक्षक जेनिस तान (28) ने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था बेहद असुविधाजनक है। खासतौर पर सड़कों को बंद करने से असुविधा बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे वैश्विक शांति की चिंता है, लेकिन अच्छा होता कि वे कहीं और बैठक करते।’ सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने  कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच शिखर वार्ता के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक बैठक में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। 12 जून को होने वाली इस बैठक के लिए बालाकृष्णन ने पिछले पांच दिनों में अमेरिका और उत्तर कोरिया की यात्रा की है।

पुड्डुचेरी में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुड्डुचेरी (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुड्डुचेरी इकाई के अध्यक्ष सामीनाथन समेत सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को आज पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे राज्य विधानसभा का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे। श्री सामीनाथन ने पहले ही घोषणा की थी कि वह पार्टी के मनोनीत सदस्य श्री शंकर एवं श्री सेल्वागणपति के साथ बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में प्रवेश करेंगे और इसी के तहत पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी कॉटन मिल्स के समीप एकत्र हुए तथा रैली की शक्ल में आगे बढ़े। रैली जब अन्ना सालई के समीप पहुंची।

तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विचार-विमर्श किये बिना ही श्री सामीनाथन, श्री शंकर और श्री सेल्वागणपति को विधानसभा के लिए मनोनीत किया है। मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव के लक्ष्मीनारायण ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस कदम के विरोध में मद्रास उच्च न्यायालय का रूख किया था। न्यायालय की ओर से मनोनीत सदस्यों के पक्ष में निर्णय दिये जाने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष वी वैथिलीलिंगम ने इन सदस्यों को सदन में प्रवेश की अनुमति देने से इंकार कर दिया।

कानून से ऊपर नहीं कोई भी नेता
आधार कार्ड मोबाइल फोन से लिंक करवाने के मामले में पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के तेवर उनकी सुर्खियां बटोरने की राजनीति का हिस्सा है। ममता ने आधार कार्ड लिंक न करने की खुलकर चुनौती दी थी जिसका सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नोटिस लिया है। कोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाई है कि कोई भी राज्य केंद्र सरकार द्वारा बनाए कानूनों को चुनौती नहीं दे सकता। नि:संदेह कोई व्यक्ति किसी भी कानून की खामियों पर सवाल कर सकता है और उसमें सुधार की मांग भी की जा सकती है, परंतु यह सारा कुछ संवैधानिक तरीके से होना चाहिए, न कि अराजक तरीके से झगड़ा शुरू कर देना चाहिए। ममता की राजनीति का तरीका ही ऐसा रहा है कि वह जोशीले व बगावती अंदाज में विरोध करती है। इससे उनका राष्ट्रीय राजनीति व मीडिया में चर्चित हो जाना आम बात है।

ऐसी पैंतरेबाजी सरकारी कानूनों व योजनाओं के साकारतमक परिणामों के रास्ते में रुकावट बनती है। इसमें कोई शक नहीं कि आधार कार्ड ने भ्रष्टाचार पर कुछ हद तक रोक लगाने के साथ-साथ असल लाभपात्रियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। रसोई गैस व पैंशन जैसी योजनाआें में करोड़ों की संख्या में फर्जी लाभपात्री छू मंत्र हो गए। इससे सरकारी खजाने को भी लाभ हुआ। ममता बैनर्जी को अड़ियल रवैया छोड़कर खुले दिमाग से सोचने की जरूरत है। ममता अपने निजी स्वभाव को सरकारी कार्य में हावी न होने देें। विरोध व अराजक रवैया अलग-अलग चीजें है। संवैधानिक पदों पर बिराजमान नेताओं को किसी भी कानून संबंधी कोई भी टिप्पणी सोच समझकर पूरी संयम से करनी चाहिए।

राजनैतिक स्वार्थों के लिए संवैधानिक व्यवस्था पर बयानबाजी चिंताजनक है। व्यवस्था में किसी परिवर्तन का विरोध बगावती तरीके से नहीं होना चाहिए। कानून प्रति सम्मान की भावना की सबसे पहली मिसाल राजनैतिक नेताओं को पेश करनी चाहिए ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें। कोई भी व्यक्ति देश के कानून से ऊपर नहीं हो सकता। कानून बनाने वाले ही कानून का पालन नहीं करेंगे, तो सुधार की उम्मीद नहीं कर सकते।

भारत में अल्पसंख्यको को बहुसंख्यकों से भला कैसी असुरक्षा
नेताओं के पास यदि कुर्सी है, तब तक सब कुछ ठीक है। कुर्सी छिन जाए, तब वह अपना घटियापन दिखाने में देर नहीं लगाते। हाल ही में हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति के पद से रूखस्त हुए हैं और जाते-जाते जिक्र कर रहे थे कि देश के मुस्लमान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जबकि हामिद अंसारी लगातार दस वर्ष तक उपराष्ट्रपति रहे, तब उन्हें कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई।

दरअसल, हामिद अंसारी को महसूस हो रही असुरक्षा महज उनकी घटिया राजनीति के बोल मात्र हैं, जोकि इस क्षेत्र में हर मुस्लमान नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए आए दिन शोर मचाने के लिए बोलते रहते हैं। भाजपा व आरएसएस के नाम पर इस देश के कई नेता व राजनीतिक संगठन मुस्लमानों को आतंकित करते रहते हैं। ऐसे लोग भाजपा व आरएसएस के हर काम में अल्प संख्यकों के खिलाफ षड़यंत्र ढूंढते रहते हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं।

सबसे दुखद व आश्चर्य की बात यह है कि जो लोग मुस्लमानों की सुरक्षा व उन्नति की बात करते हैं, वह स्वयं कुछ भी ऐसा नहीं कर रहे, जिससे कि मुस्लमानों का विकास हो या उन्नति हो, कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक मुस्लिम अल्प संख्यकों के वोट के दम पर अपनी सत्ता चलाई है, लेकिन मुस्लिमों को कांग्रेस कुछ नहीं दे सकी। आज भी मुस्लिम आबादी का एक बड़ा वर्ग अशिक्षा, गरीबी एवं धार्मिक कुरीतियों के भंवर में फंसा हुआ है।

मुस्लिम नेताओं ने अपने समुदाय को इतना बरगला दिया कि वह भाजपा व आरएसएस से डरे रहें और मुड़ कर उन्हें ही वोट देते रहें, लेकिन अब यह नहीं होने वाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश में तीन साल पूरे करने जा रही है।

इस सरकार ने मुस्लिम औरतों को सबला बनाया है, वह भी बिना पुरुषों का शोषण व उत्पीड़न किए। तीन तालाक की मान्यता अरब देशों ने भी समाप्त कर दी है, जो कि इस्लामिक राष्ट्र हैं, जबकि मुस्लिम हितैषी किसी भी व्यक्ति ने भारत में इस कुरीति को रोकने की चेष्टा नहीं की, जिससे कि मुस्लिम महिलाओं का आत्म सम्मान कुचला जा रहा था।

भाजपा व आरएसएस तीस करोड़ की मुस्लिम अल्पसंख्यक आबादी को भी देश के विकास में भागीदार देखना चाहती है, लेकिन कईयों के यह रास नहीं आ रहा। गाय के नाम पर कुछ लोगों ने धार्मिक नफरत फैलाने का प्रयास भी किया, परंतु भाजपा व आरएसएस ने हर मंच पर स्पष्ट कर दिया कि गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है, जिस का भाजपा पुरजोर विरोध करती है और दोषियों को दंड दिया जाएगा।

भारत देश हर धर्म, जाति, भाषा वालों का देश है। अत: सबका दायित्व है कि वह एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश का विकास व उन्नति को बढ़ाएं। अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक यह लड़ाई स्वार्थी नेताओं की है। जिन्हें देश से प्यार है, उनके लिए यह बातें कोई मायने नहीं रखती।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुंबई में शुरू हुई नेतागिरी की पढ़ाई
मुंबई: सड़क से संसद तक पहुंचने की नेतागिरी अब क्लासरूम में पढ़ाई और सिखाई जाएगी। इस कोर्स को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी संस्था ने मुंबई से सटे उत्तन में शुरू किया है। नेतागिरी पर इसे देश का पहला पीजी कोर्स बताया जा रहा है।

नेता बनने के लिए पहले ही बैच में कुल 32 युवाओं ने दाखिला लिया है। इनमें एमबीए से लेकर आईआईटीयन्स तक शामिल हैं। यह कोर्स 9 माह का है, इसकी कुल फीस ढाई लाख रुपए है। संघ की संस्था रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप (आईआईडीएल) में नेतागिरी के पहले बैच की पढ़ाई बुधवार से शुरू हुई। इसमें महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के युवा शामिल हैं।

विधायक पति से लैंबॉर्गिनी गिफ्ट पाने वाली महिला स्टूडेंट

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर के बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की पत्नी सुमन मेहता कोर्स में दाखिला लेने वाली अकेली महिला हैं। सुमन वाराणसी (यूपी) की रहने वाली हैं। वह उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब जन्मदिन पर विधायक पति ने उन्हें तोहफे में साढ़े 5 करोड़ रु. की इम्पोर्टेड लैंबॉर्गिनी कार दी थी। सुमन मेहता कहती हैं कि मैं नेतागीरी के लिए नहीं, गवर्नेंस की डिग्री के लिए यह कोर्स कर रही हूं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD नेता की हत्या
पटना: आरजेडी नेता और पटना के पार्षद केदार राय की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। केदार सुबह दानापुर स्थित अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह करीब 100 गज ही पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन पर फायर किए। सभी शूटर फरार हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, केदार को एक गोली कान के पास और दूसरी सीने में लगी। गोली लगते ही केदार जमीन पर गिर गए। लोगों ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। गोली मारने के बाद शूटर फरार हो गए।

15 दिन के अंदर आरजेडी के दूसरे नेता की हत्या

केदार राय आरजेडी के दूसरे ऐसे नेता हैं, जिनकी पिछले 15 दिन में हत्या हुई है।

29 जुलाई को सीवान के बसंतपुर के शेखपुरा गांव में युवा आरजेडी नेता मिन्हाज खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वह अपने घर में सो रहा था तभी हथियारों से लैस अारोपी घर में घुसे और उसके सिर में गोली मार दी थी।

मिन्हाज शहाबुद्दीन का करीबी था।

घटनास्थल से कार्बाइन, बम और पेट्रोल बरामद हुआ था।

सीबीआई जांच हो: लालू

केदार की हत्या के मामले में रांची में आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि एक बड़े नेता के इशारे पर यह हत्या हुई है। इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। वक्त आने पर मैं इस केस में खुलासा करूंगा। आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि जब से नीतीश कुमार आरएसएस और बीजेपी के साथ मिले हैं आरजेडी के नेता और समर्थकों पर हमले हो रहे हैं। नीतीश बिहार में कानून के राज की बात कहते हैं, लेकिन यहां कोई सुरक्षित नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नेताओं के इस्तीफों को लेकर अखिलेश बोले- MLC तोड़ना राजनीतिक भ्रष्टाचार
शाह तीन दिन के दौरे पर यूपी पहुंचे

लखनऊ। यूपी विधान परिषद के 3 मेंबर्स ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इनमें समाजवादी पार्टी (एसपी) के एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) के ठाकुर जयवीर सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के इस्तीफों के बीच पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि विधायकों, पार्षदों को खरीदने की कोशिशें हो रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ये एक तरह का पॉलिटिकल करप्शन है। अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो हमारे MLC को तोड़ रहे हैं। लालच दे रहे हैं।

बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं।

इस दौरान वह यूपी में पार्टी की एक्टिविटीज, बाई इलेक्शन और संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीटों का सिलेक्शन करेंगे।

माया की मदद को तैयार अखिलेश

मायावती पर अखिलेश ने कहा कि अगर मायावती चुनाव लड़ती हैं तो मैं केवल इतना कहूंगा की समाजवादियों के सबसे अच्छे संबंध हैं। परिस्थिति के अनुसार राजनीति में किसकी कब मदद करनी पड़े या चाहिए उसके लिए तैयार रहना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।