School news - Sach Kahoon Hindi

Schools Bomb Threat: गुरुग्राम के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Schools Bomb Threat: बुधवार की सुबह  कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के माध्यम से मिली इस धमकी से स्कूलों में हडकंप मच गया। स्कूलों के प्रबंधन को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में कहा गया कि कई स्थानों पर विस्फोटक लगाए गए हैं। जैसे ही यह सूचना सामने आई तो स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्कूलों को खाली कराया। कई स्कूलों में तुरंत छुट्टी घोषित कर दी गई और अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

स्कूलों से बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी भारी चिंता और डर का माहौल देखने को मिला। ई-मेल में सनसिटी स्कूल, श्रीराम स्कूल, एमिटी स्कूल और द एचडीएफसी स्कूल के नाम शामिल हैं।

ई-मेल सुबह लगभग आठ बजे भेजी गई। उस समय बच्चे स्कूलों में पहुंचने शुरू हुए थी। कुछ स्कूलों में कक्षाएं भी शुरू हो गई थी। ई-मेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लरेशन डे घोषित करने की बात कही गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। संदिग्ध ईमेल की जांच के जरिए भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

School News: जिले के 22 स्कूल एचसीएस अधिकारियों को सौंपे, 6 को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, देखें स्कूलों की सूची
अफसर बने मेंटोर, सरसा के 22 स्कूल लिए गोद, अब सीधे मॉनिटरिंग से बदलेगी तस्वीर

पहल से स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और नवाचार में तेजी से देखने को मिलेगा सुधार

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। School News: जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के 14 पीएम श्री स्कूल और 8 मॉडल संस्कृति स्कूलों सहित कुल 22 स्कूलों को एचसीएस अधिकारियों को गोद देने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत प्रत्येक अधिकारी को कम से कम दो पीएम श्री और एक मॉडल संस्कृति स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इन अधिकारियों की भूमिका केवल निगरानी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे स्कूलों के समग्र विकास, मार्गदर्शन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करेंगे।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से स्कूलों में शैक्षणिक स्तर, अवसंरचना और नवाचार में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा। योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 पीएम श्री और 3 मॉडल संस्कृति स्कूलों का चयन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। इन स्कूलों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधारभूत ढांचे के विकास और नवीन शिक्षण पद्धतियों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन समितियों का गठन किया जा रहा है, जो स्कूलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगी। शिक्षा विभाग के इस नवाचार से जिले में स्कूलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। School News

ब्लॉकवार स्कूलों का बंटवारा, अधिकारियों को सौंपी कमान

जिले के चार उपमंडलों सरसा, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ब्लॉकों में स्कूलों का वितरण किया गया है। बड़ागुढ़ा ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल बड़ागुढ़ा और रोड़ी तथा मॉडल स्कूल बप्प को एसडीएम कालांवाली को सौंपा गया है। वहीं डबवाली ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल चौटाला, बिज्जूवाली और मॉडल स्कूल मंडी डबवाली को एसडीएम ऐलनाबाद को जिम्मेदारी दी गई है। ऐलनाबाद क्षेत्र के पीएम श्री स्कूल भुर्टवाला, तलवाड़ा खुर्द और मॉडल स्कूल ऐलनाबाद भी एसडीएम ऐलनाबाद के अधीन रहेंगे।

नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल डिंग और रूपावास को सीटीएम सरसा को सौंपा गया है, जबकि मॉडल स्कूल जमाल और नाथूसरी चौपटा की जिम्मेदारी क्रमश: जिला परिषद सीईओ और आरटीओ को दी गई है। ओढ़ां ब्लॉक में पीएम श्री स्कूल ओढ़ां को एसडीएम डबवाली, पीएम श्री स्कूल पन्नीवाला मोटा को जिला परिषद के सीईओ और मॉडल स्कूल कालांवाली को एसडीएम कालांवाली को गोद दिया गया है। रानियां ब्लॉक में पीएम श्री स्कूल खारियां और मॉडल स्कूल रानियां की जिम्मेदारी आरटीओ सरसा को दी गई है, जबकि पीएम श्री स्कूल बणी को एसडीएम ऐलनाबाद को सौंपा गया है। वहीं सरसा ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल माधोसिंघाना और कंवरपुरा को एसडीएम सरसा तथा मॉडल स्कूल सरसा को सीटीएम सरसा को गोद दिया गया है।

समग्र शिक्षा अभियान के सहायक जिला परियोजना समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सरसा में शिक्षा सुधार के लिए 14 पीएम श्री और 8 मॉडल संस्कृति स्कूलों सहित 22 स्कूल एचसीएस अधिकारियों को गोद दिए गए हैं। हर अधिकारी को कम से कम दो पीएम श्री और एक मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन स्कूलों की मॉनिटरिंग के साथ विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर काम करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 3-3 स्कूलों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाना, अवसंरचना को मजबूत करना और नवाचार को बढ़ावा देना है। एचसीएस अधिकारियों की निगरानी से स्कूलों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। School News

Rajasthan Education News: अच्छी खबर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी
राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से शुरू, एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र,

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan Education News: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 3 हजार 737 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 11 मार्च बुधवार से शुरू होंगी, राज्य में इस बार नया शिक्षा सत्र 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होने के कारण पिछले सत्र के मुकाबले दो माह पहले शुरू की जा रही है।ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण/क्यूं आर कोड के माध्यम से 14 मार्च से शुरू होंगे उसके बाद लॉटरी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा संपादित कर प्रवेश दिया जाना है।

इन स्कूलों में प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के सैकड़ों स्कूलों में 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा प्रवेश कार्यक्रम एवं गाइडलाइन जारी की है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।शिक्षा विभाग इन स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करेगा।

ये रहेगा प्रवेश का कार्यक्रम | Rajasthan Education News

विज्ञप्ति जारी करना 11 मार्च

ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 मार्च

आवेदन की सूची व कक्षावार रिक्त सीटों की सूचना 24 मार्च

लॉटरी निकालने की तिथि 25 मार्च

विद्यार्थियों की चयन सूची 27 मार्च

प्रवेश कार्य शुरू 28 मार्च

नया शिक्षण शुरू 1 अप्रैल

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 6.81 लाख अभ्यर्थी अध्ययनरत : वर्तमान में राज्य में संचालित 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 7 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। पिछले साल शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी। इस बार आवेदन मार्च में ही लिए जाएंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियो के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

जहां बाल वाटिकाएं संचालित नही है तथा जहां शुरूआती कक्षा,कक्षा प्रथम मे समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे पूर्व कक्षाओं से क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

जिन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम तत्समय तक जारी नही हो,तो ऐसी कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को एक बारगी उत्तीर्ण मानते हुए उन्हे आगामी कक्षा मे क्रमोन्नत मानते हुए शेष सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया की जानी है तथा परिणाम जारी होने उपरान्त वास्तविक रिक्त सीटो के क्रम में प्रवेश कार्य किया जाना है।

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जहां सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 5 कक्षा 1 से 6/ कक्षा 1 से 7/ कक्षा 1 से 9/ कक्षा 1 से 11 का संचालन किया जा रहा था वहां सत्र 2026-27 में क्रमशः कक्षा 6/ कक्षा 7/ कक्षा 8/ कक्षा 10/ कक्षा 12 अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जायेगा व उक्त कक्षाओं में पूर्व में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर ही प्रवेश दिया जायेगा।

वर्तमान में जहां कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम संचालित है व जिनमे कक्षा 11,प्रथम बार संचालित की जानी है, मे संकाय स्वीकृति उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया के लिए बाद में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जायेगे।

इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए RTE के मानकों के अनुरूप सैक्शन निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 01 से 05 तक 30 विद्यार्थी प्रति सैक्शन,कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित रहेंगे। सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने के संबंध में इस कार्यालय के आदेश दिनांक 21 जुलाई 2024 की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जावे। Rajasthan Education News

भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख रूपये से अधिक राशि के कार्य करवाए गए हैं अथवा सम्पूर्ण विद्यालय भवन निर्मित कर जिसमें 50 लाख रूपये से अधिक राशि का व्यय हुआ है,दान दिया गया है। ऐसे भामाशाहों की मांग पर संबंधित स्कूल की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 2 एवं सम्पूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष अधिकतम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने हेतु प्रवेश कोटा निर्धारित किया गया है। यह कोटा उक्त विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों के लिए होगा।

इनका कहना है 👇🏻

राज्य में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। इन स्कूलों में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा मिलती है एवं इनमें प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता से होते है।हम सभी शिक्षकों को मिलकर राज्य के सरकारी स्कूलों के साथ साथ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन वृद्धि हेतु प्रयास करना चाहिए एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें जिससे कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं रह सकें।

मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान।

यह भी पढ़ें:– Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये

Haryana Education News: अब कक्षा 6 से 12 तक भी होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक
विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रगति पर होगी सीधी चर्चा

साल में पांच बार होंगी पीटीएम, प्रगति, परीक्षा परिणाम और अनुशासन पर होगा मंथन

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Haryana Education News: सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रगति और अनुशासन को लेकर अब अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) केवल प्राथमिक कक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। विभाग के अनुसार वर्ष में कुल पांच बार अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इनमें वार्षिक परीक्षा के बाद, प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद तथा तीन बार सैट परीक्षाओं के तुरंत बाद पीटीएम आयोजित की जाएंगी। Sirsa News

इन बैठकों का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई और सर्वांगीण विकास पर संयुक्त रूप से ध्यान देना है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 6 मार्च को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों, डाइट प्रधानाचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रभारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। Sirsa News

पीटीएम में इन विषयों पर होगी चर्चा | Sirsa News

शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार पीटीएम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम और सतत मूल्यांकन से संबंधित जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी। साथ ही विषयवार सीखने के स्तर का विश्लेषण कर कमजोरियों को दूर करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। बैठकों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, समयपालन, अनुशासन और घर पर पढ़ाई के माहौल को लेकर भी अभिभावकों से संवाद किया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण और अतिरिक्त सहयोग की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा, आईसीटी के उपयोग और आॅनलाइन सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने बताया कि अब कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक वर्ष में पांच बार आयोजित होगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आवश्यक निर्देश मिले है, जिन्हें जिले के सभी ब्लॉकों में भेज दिए गए हैं।

छठी से ऊपर कक्षाओं में मिलेगा करियर मार्गदर्शन

कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए पीटीएम में करियर मार्गदर्शन, विषय चयन और भविष्य की शैक्षणिक दिशा को लेकर भी अभिभावकों को परामर्श दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे, जिनका विधिवत अभिलेखीकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– UPSC Result: नरवाना की बेटी स्वाति आर्य ने यूपीएससी में 366वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Haryana Winter Vacation: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शीतलहर के चलते हरियाणा में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Winter Vacation: हरियाणा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यदि ठंड और शीतलहर का असर इसी तरह बना रहा, तो स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है, खासकर प्राथमिक कक्षाओं के लिए। Haryana Winter Vacation

अभिभावकों की ओर से भी छुट्टियां बढ़ाने की मांग उठ रही है। उनका कहना है कि छोटे बच्चों को इतनी ठंड में स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, डॉक्टरों का भी मानना है कि इस मौसम में बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मौसम को देखते हुए जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के पूरे इंतजाम करें और सरकारी निदेर्शों का पालन करें। गौरतलब हैं कि हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें:– UP School Holiday: ठंड के कारण यूपी में फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई है, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

UP School Holiday: ठंड के कारण यूपी में फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई है, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार के आदेश के अनुसार प्रदेश भर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

सरकार का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। ठंड के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, खासकर छोटे बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। वहीं, शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और स्कूल प्रशासन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। UP School Holiday

यह भी पढ़ें:– Fog Accident Bihar: पटना में कोहरे का कोहराम, आपस में तीन वाहनों के टकराने से दो की मौत

Scholarship: राजकीय स्कूलों से गायब रहने वाले विद्यार्थियों की कटेगी छात्रवृत्ति
विद्यार्थियों में अनुशासन और जिम्मेदारी को बढ़ाने के लिए कदम

शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, लंबे समय से अनुपस्थित बच्चों को नहीं मिलेगा किसी भी योजना का लाभ

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Scholarship Scheme: राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों पर अब सख़्ती बरती जाएगी। शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो विद्यार्थी बिना सूचना महीनों तक स्कूल नहीं आते और उपस्थिति दर्ज नहीं कराते, उन्हें सरकार की किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने सभी बीईओ और विद्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि स्कूल अपने विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से मॉनिटर करें। जिन बच्चों की उपस्थिति निर्धारित सीमा से कम है या जो लंबे समय से स्कूल से गायब हैं, उनकी सूची तैयार कर कार्यालय को भेजी जाए, ताकि छात्रवृत्ति रोकने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। Sirsa News

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, नहीं तो रोक दी जाएगी छात्रवृत्ति

नए निर्देशों के अनुसार हर स्कूल को उन विद्यार्थियों की सूची तैयार करनी होगी जो 75 प्रतिशत न्यूनतम उपस्थिति पूरी नहीं कर रहे। पहले ऐसे छात्रों को नोटिस दिया जाएगा और अभिभावकों को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। सुधार न होने पर छात्रवृत्ति अगले आदेश तक रोक दी जाएगी। साथ ही छात्रों को नियमित स्कूल आने के लिए काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि उपस्थिति रजिस्टर और एमआईएस पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। गलत या बढ़ाकर उपस्थिति दिखाने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। राज्य सरकार की प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, यूनिफॉर्म भत्ता व अन्य योजनाओं का लाभ अब केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जो नियमित रूप से स्कूल आ रहे हैं।

पूरे सत्र में नहीं आते कई विद्यार्थी | Sirsa News

विभागीय निरीक्षणों और एमआईएस पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति से पता चला है कि कई विद्यार्थी पूरे वर्ष में केवल कुछ ही दिन स्कूल आते हैं, जबकि छात्रवृत्ति पूरे सत्र की लेते हैं। विभाग का स्पष्ट कहना है कि ऐसी प्रवृत्ति न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है, बल्कि सरकारी संसाधनों पर भी भार डालती है। इसी कारण छात्रवृत्ति को उपस्थिति से जोड़ा गया है, ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन और जिम्मेदारी को बढ़ाया जा सके।

एफएलएन के जिला कोआॅर्डिनेटर डा. कपिल देव ने बताया कि विभाग चाहता है कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय आए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों से न केवल उनका शैक्षणिक स्तर प्रभावित होता है, बल्कि पूरी कक्षा की सीखने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। ऐसे में छात्रवृत्ति को उपस्थिति से जोड़ना आवश्यक कदम है।

यह भी पढ़ें:– New Haryana Expressway: खुशखबरी, हरियाणा के इन जिलों में इतने प्रतिशत तक बढ़ेंगे जमीनों के दाम, सरकार का ऐलान, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में हलचल

सरसा के इन स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) की अवहेलना करने वाले जिले के 9 निजी स्कूलों पर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई की है। इन स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आरटीई के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों की जानकारी एमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं की और न ही गरीब बच्चों को दाखिला देने में कोई रुचि दिखाई।

निदेशालय ने कड़ा रूख अपनाते हुए सभी 9 स्कूलों का एमआईएस पोर्टल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है और 30 हजार से 1 लाख रुपए तक का भारी-भरकम जुर्माना ठोका है। जुर्माने के रूप में करीब 1000 रुपए फीस वाले स्कूलों पर 30 हजार, 3000 रुपए तक फीस वाले स्कूलों पर 70 हजार जुर्माना राशि रखी गई है। जबकि 5 हजार रुपए तक फीस वाले स्कूलों पर एक लाख रुपए का जुर्माना रखा गया है। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए है कि जुर्माना अदा कर रसीद मुख्यालय भेजें। निदेशालय ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय में जुर्माना जमा न करने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी होगा और उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

स्कूल संचालकों को जुर्माना भरकर रसीद तुरंत मुख्यालय भेजने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दोषी स्कूलों की सूची भेजी गई है और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के इन स्कूलों से एक हफ्ते में जुर्माना वसूल करें, वरना सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि आरटीई कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गरीब बच्चों का हक मारने वाले स्कूलों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जानें किन स्कूलों पर कितना लगा है जुर्माना | Sirsa News

स्कूल का नाम, फीस, जुर्माना

नेशनल पब्लिक प्राइमरी स्कूल अबूबशहर, 850, 30000

एलजीएम मैमोरियल स्कूल ऐलनाबाद, 1000, 30000

हरी भूमि आदर्श विद्या मंदिर गुडियाखेड़ा, 850, 30000

द मिलेनियम स्कूल कालांवाली, 5000, 100000

संत मोहन सिंह मतवाला पब्लिक स्कूल तिलोकवोला, 1125, 70000

गुरु नानक पब्लिक स्कूल दड़बी, 600, 30000

पवनदीप पब्लिक स्कूल सरसा, 760, 30000

सनराइज इंटरनेशनल सीसे स्कूल भंभूर, 750, 30000

स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल सरसा, 600, 30000

आरटीई के तहत पोर्टल पर सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले 9 स्कूलों पर जुमार्ना लगाया गया है। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।

– अमित मनहर, नोडल अधिकारी आरटीई, सरसा।

यह भी पढ़ें:– Murmura Laddu Recipe: बस एक लड्डू रोज खा लो फिर देखना कमाल ही कमाल…. खासी जुकाम न जोड़ो का दर्द हड्डियां …

School News: ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म से सुसज्जित होंगे देशभर के स्कूल
डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगी मजबूती

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। School News: भारत सरकार ने देश के सभी विद्यालयों को डिजिटल इंडिया मिशन से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय को डिजिटल संरचना, इंटरनेट कनेक्टिविटी और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म से सुसज्जित किया जाएगा। इस दिशा में आवश्यक बजट राशि शिक्षा मंत्रालय को पहले ही आवंटित की जा चुकी है।

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना को धरातल पर लागू करने की रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत सबसे पहले सभी स्कूलों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस किया जाएगा। ताकि ई-लर्निंग निर्बाध रूप से चल सके।

डिजिटल बोर्ड से लैस होंगे क्लास रूम | School News

प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी।शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए मानक ई-लर्निंग सामग्री तथा डिजिटल पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष रूप से सौर ऊर्जा आधारित डिजिटल उपकरणों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति की बाधा न रहे। राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से डिजिटल शिक्षा कोश तैयार किया जाएगा, जिसमें सभी कक्षाओं और विषयों की सामग्री उपलब्ध होगी।

बच्चों को मिल सकेंगे समान शैक्षिक अवसर

अभी इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रारंभिक तौर पर प्रयोग किए जाएंगे। योजना सिरे चढ़ने पर डिजिटलीकरण के माध्यम से छात्रों को समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित होंगे।शिक्षा प्रणाली को मात्रात्मक विस्तार से आगे बढ़ाकर गुणात्मक सुधार की दिशा में ले जाया जाएगा। तकनीक-सहायता प्राप्त शिक्षण से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक उपकरणों का प्रशिक्षण मिलेगा जिससे कक्षा शिक्षण अधिक प्रभावी बनेगा।

सरकार की प्रतिबद्धता

शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल इंडिया मिशन के साथ स्कूली शिक्षा के इस व्यापक एकीकरण से शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, पारदर्शिता और समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी क्षेत्र, वर्ग या भाषा पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को शिक्षा में किसी प्रकार की असमानता का सामना न करना पड़े। भारत सरकार इस पहल को “नया भारत -डिजिटल शिक्षा का भारत” की दिशा में एक निर्णायक कदम मानती है। School News

यह भी पढ़ें:– रतिया में फर्जी विवाह के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहआरोपी गिरफ्तार

गंदे नाले में पलटी स्कूल वैन, 21 बच्चों को निकाला बाहर
मोटरसाइकिल की वजह से बिगड़ा संतुलन, स्थानीय लोगों ने की मदद

नाभा (सच कहूँ/तरुण शर्मा)। Nabha School Van Accident: नाभा के निकटवर्ती गांव ककराला-दुल्दी रोड पर एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी वैन अचानक गंदे नाले में पलट गई। वैन में कुल 21 बच्चे सवार थे, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए शीशे तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के समय वैन में लुहार माजरा, बिनाहेड़ी, बोड़ा, लहार माजरा और दुल्दी गांवों के बच्चे सवार थे। Nabha News

वैन में सवार छात्र अभिराज ने बताया कि दुल्दी गांव से एक बच्चे को चढ़ाने के बाद वैन के आगे अचानक एक मोटरसाइकिल आ गया, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वैन गंदे नाले में जा गिरी। सड़क पर बारिश के कारण मिट्टी फिसलन भरी थी। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से डेढ़ घंटे तक न तो कोई एंबुलेंस भेजी गई और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। Nabha News

मामला तूल पकड़ गया तो स्कूल की एक महिला शिक्षक को भेजा गया। महिला शिक्षक ने यह भी हैरानी जताई कि ड्राइवर ने मुख्य सड़क छोड़कर संकरी और जोखिम भरी सड़क क्यों चुनी। वहीं, ड्राइवर ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की शरारत के कारण वैन का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलन भरी मिट्टी में फंसकर पलट गई। इस घटना ने स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब पंजाब सरकार ने उस दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित की थी, फिर भी बच्चों को स्कूल बुलाया गया।

निजी स्कूलों पर कोई पाबंदी नहीं थी: प्रिंसीपल

घटना की पुष्टि करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल वैन सरकार की जारी हिदायतों के अनुसार ही काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे मिट्टी हटने के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन परमात्मा का शुक्र है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि छुट्टी का आदेश केवल सरकारी स्कूलों के लिए था, निजी स्कूलों पर कोई पाबंदी नहीं थी। स्कूल भवन की रिपोर्ट डीईओ पटियाला को पहले ही भेज दी गई थी। Nabha News

यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: स्कूटी के 28 चालान के दो लाख जुर्माना नहीं भरने पर पुलिस ने जब्त की स्कूटी

School News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जिला शिक्षा विभाग
प्रशासन की ली जाएगी मदद, एचटेट परीक्षा के बाद हो सकती है कार्रवाई

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Private School News: जिले में चल रहे 38 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो की सूचि 27 मार्च को जारी होने के बाद विभाग द्वारा चार महीनो से इन पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गयी लेकिन अब जिला शिक्षा विभाग ने इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अब जिला शिक्षा विभाग प्रशासन के सहयोग से इन स्कूलो को बंद करवाएगा। गैर मान्यता स्कूल संचालकों को नोटिस भेजे जा चुके है। अब अगर संचालक खुद स्कूल बंद नही करते तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से इन्हें बंद करवाया जायेगा जिसके लिए विभाग ने एसपी को पत्र लिखा है।

बता दे कि जिले में बिना मान्यता के 38 स्कूल चल रहे है। सूचि जारी होने के बाद इन स्कूलो पर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त कैथल ने तहसीलदार रविन्द्र हुड्डा को पुरे मामले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। इसके बाद तहसीलदार चुनावो में व्यस्त हो गये, फिर गर्मियों की छुट्टिया पड़ गयी और इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद सीईटी परीक्षा आ गई। अब विभाग और प्रशासन एचटेट परीक्षा होने के बाद इन पर कार्रवाई कर सकता है।

किराए के भवनों में चल रहे हैं अधिकतर स्कूल | Kaithal News

बताया जा रहा है कि जिले में कई ऐसे निजी स्कूल चल रहे हैं, जो बिना मान्यता के शिक्षा दे रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों से मनमाने तरीके से फीस वसूली जाती है। अभिभावकों से किताबें, वर्दी, स्मार्ट क्लास, आई कार्ड और डायरी जैसी चीजों के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं, ये स्कूल अक्सर किराए के भवनों में चल रहे हैं, जिनके पास फायर एन.ओ.सी. जैसी आवश्यक स्वीकृति भी नहीं होती।

जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची

01. सरस्वती विद्या मंदिर खेड़ी लंबा

02. गीता विद्या मंदिर कौलेखा

03. गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कैलरम

04. एसवीएम स्कूल खरक पांडवा

05. गीता मॉडल स्कूल वजीर नगर

06. सरस्वती पब्लिक स्कूल चंदाना

07. शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल खेड़ी लांबा

08. शहीद उधम सिंह पब्लिक स्कूल भूंसला

09. गीता निकेतन पब्लिक स्कूल भूना

10. स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल क्योड़क

11. शिक्षा पब्लिक स्कूल ग्योंग

12. एसडी मॉडर्न स्कूल बात्ता

13. गीतांजलि पब्लिक स्कूल करोड़ा

14. गीता मनोहर पब्लिक स्कूल नंदकरण माजरा

15. टुगेदर वे स्कूल सेरदा

16. सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल थेह बुटाना

17. नवजोती पब्लिक स्कूल चूहड़राजरा

18. ग्रीन वे पब्लिक स्कूल संगतपुरा

19. शहीद भगत सिंह स्कूल बरटा

20. आदर्श पब्लिक स्कूल बरटा

21. नव जीवन पब्लिक स्कूल धनौरी

22. एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल बड़सीकरी

23. किड्स जोन चंदाना

24. शहीद भगत सिंह स्कूल धनौरी

25. शिव पब्लिक स्कूल कुराड़

26. चौ. देवीलाल स्कूल बालू

27. एसके ग्लोबल स्कूल करनाल रोड, कैथल

28. चाणक्य पब्लिक स्कूल कमालपुर

29. हरियाणा पब्लिक स्कूल ढुंढवा

30. आरएस पब्लिक स्कूल कलायत

31. एसवीएन स्कूल खेड़ी लांबा

32. सरस्वती मिडिल स्कूल बड़सीकरी

33. ज्ञानदीप विद्या मंदिर खेड़ी साकरा

34. ब्राइट बिगनिंग पब्लिक स्कूल धनौरी

35. हर हर महादेव स्कूल किच्छाना

एचटेट परीक्षा के बाद की जाएगी कार्रवाई: डीईओ

कैथल जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके है। पहले छुट्टियां होने के चलते और फिर सीईटी परीक्षा के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी। अब एचटेट परीक्षा के बाद प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इन स्कूलों पर कार्रवाई की रूप रेखा तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways News: दिल्ली-चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर आज से सरसा से चलेगी रोडवेज की आठ एसी बसें

विजयलक्ष्मी डीईओ

School News: मुद्दकी का सरकारी कन्या स्मार्ट स्कूल ‘उत्तम स्कूल पुरस्कार’ से सम्मानित
यह सम्मान विद्यार्थियों, अध्यापकों व समूह कर्मियों की मेहनत का ही परिणाम: प्रिंसीपल

फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Harjot Singh Bains: पंजाब सरकार व स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब आंदिता मित्रा आईएएस द्वारा विभिन्न जिलों के बेहतरीन कार्यप्रणाली वाले स्कूलों को उत्तम स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। Firozpur News

इसी कड़ी के तहत सरकारी कन्न्या सीनियर सैकैंडरी स्मार्ट स्कूल मुद्दकी को स्कूल में विद्यार्थियों की अकादमिक व सह अकादमिक उपलब्धियों, अध्यापकों की अच्छी कार्यप्रणाली, स्कूल के बुनियादी ढांचे के मुल्यांकन में अच्छा प्रदर्शन करने पर सैशन 2024-25 दौरान उत्तम सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्कूल प्रिंसीपल राजेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार स्कूल के मेहनती विद्यार्थियों, अध्यापकों व समूह कर्मियों की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिला फिरोजपुर व मुद्दकी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भी इस स्कूल को इसी तरह बैस्ट अवार्ड मिलते रहेंगे।

स्कूल प्रिंसीपल व समूह स्टाफ को उत्तम स्कूल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई देते हलका फिरोजपुर ग्रामीण विधायक रजनीश दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी शिक्षा फिरोजपुर मनीला अरोड़ा व उप जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी शिक्षा सतिन्द्र सिंह नेशनल अवार्डी ने कहा कि इस सम्मान से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पुरस्कार के साथ 10 लाख रुपये राशि भी दी गई, जो स्कूल के विकास कार्यों में लगाई जाएगी। इस मौके जिला स्मार्ट स्कूल मैंटर राकेश शर्मा, स्कूल मैनेजमैंट कमेटी के चेयरमैन हरप्रीत कौर, प्रिंस गुप्ता, वरिन्द्र शर्मा, जगजीत सिंह न्यूजीलैंड सहित अन्य मौजूद थे। Firozpur News

यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री ने करवाई सुनाम हलके में दो सेवा केन्द्रों की पुन: शुरुआत