Police Commissioner - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम में पहली बार महिला पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति
कला रामचन्द्रन को बनाया गया है गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त

आईपीएस भारती अरोड़ा रह चुकी हैं डीसीपी ट्रैफिक

कला रामचन्द्रन के पास 19 वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने का अनुभव

सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा, गुरुग्राम। वर्ष 2007 से गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरी में अब से तक पुरुष पुलिस आयुक्तों (Police Commissioner) की ही नियुक्ति हुई है, लेकिन अब पहली बार गुरुग्राम पुलिस की कमान एक महिला आईपीएस के हाथों में सरकार ने सौंपी है। आईपीएस कला रामचन्द्रन यहां सीपी लगाया है। इससे पहले केके राव यहां के सीपी थे। तमिलनाडु राज्य से सम्बन्ध रखने वाली कला रामचंद्रन को वर्ष 1994 में हरियाणा कैडर अलॉट किया गया था।

आईपीएस कला रामचन्द्रन 1994 बैच के ही आईपीएस अधिकारी नवदीप सिंह विर्क की पत्नी हैं। विर्क भी वर्ष 2015-16 गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। वे आईजी रैंक के अधिकारी थे। गुरुग्राम में पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) के रूप में करीब डेढ़ साल तक केके राव तैनात रहे। श्रीमती रामचन्द्रन जून 2001 से जुलाई 2020 तक केंद्र सरकार के अधीन पदों पर तैनात रही हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा परिवहन विभाग की प्रधान सचिव के रूप में चार महीने सेवाएं दी। इसी पद पर अब उनके पति नवदीप विर्क तैनात हैं। कला रामचन्द्रन हरियाणा कैडर की ही आईपीएस अधिकारी हैं। 16 जून 2001 को कला रामचंद्रन केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर गयी थीं। तब से 2020 तक तक वे केंद्र सरकार के अधीन ही रहीं।

तमिलनाडू मूल की हैं कला रामचन्द्रन

19 साल तक केंद्र में रहते हुए जून 2017 में उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत मेघालय प्रदेश स्थित उत्तर-पूर्वीय पुलिस अकादमी (नेपा) में डायरेक्टर (निदेशक) पद पर इंस्पेक्टर जनरल (पुलिस महानिरीक्षक) के रैंक में तैनात किया गया था। वहां तीन साल बाद माह जून 2020 में वह केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो में गयी। वहीं से उन्हें अपने मूल कैडर हरियाणा में वापस भेजा गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

व्यापारी ने पूरे परिवार को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या
बेटी बिसमीन की हालत गंभीर, डीएमसी अस्पताल में दाखिल

व्यापारिक कारणों और परिवारिक कलह से परेशान था

घर के नौकरों से पूछताछ कर रही पुलिस

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना के एक व्यापारी जगमीतपाल सिंह उर्फ राजा ने अपने पूरे परिवार को गोली मार कर खुद आत्महत्या कर ली। उद्यमी, उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर है। उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर आरएन धोके भी मौके पर पहुंचे।

शहर में फैली सनसनी

घटना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाऊन एक्सटेंशन में हुई है। बताया जाता है कि खुराना कुछ व्यापारिक कारणों से परेशान थे। उनका पारिवारिक सदस्यों के साथ भी कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू की।

पहली पत्नी व बेटे को मारी गोली

लोहा व्यापारी जगमीत पाल खुराना ने वीरवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी जसप्रीत, बेटे जश्नदीप और बेटी बिसमीन को गोली मार दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। बेटे, पत्नी और जगमीत की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बेटी मौत से जूझ रही है और वह बेहोश है।

खून से लथपथ मिले शव

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि यहां मॉडल टाउन एक्सटेंशन के खुराना निवास में गोलियां चली हैं। वहां पहुंची पुलिस ने देखा कि घर में व्यापारी 45 साल के जगमीत पाल, उनकी पत्नी 41 साल की जसप्रीत, 19 साल का बेटा जश्नदीप सिंह और 16 साल की बेटी बिसमीन खून से लथपथ पड़े हुए हैं। जगमीत, जसमीत और जश्नदीप की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल बिसमिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदमे में व्यापारी की माँ

पुलिस के अनुसार, घर के नीचे वाले हिस्से में जगमीत की मां मोहिंदर कौर भी रहती थीं। वह फिलहाल सदमे में हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों व उद्यमी के जानकारों से पूछताछ कर रही है।

32 बोर की रिवाल्वर बरामद

घटना सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके, डीसीपी ध्रुमण निंबले समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से एक 32 बोर की रिवाल्वर बरामद हुई। इस दौरान फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से बरामद हुई पिस्तौल व गोलियों की फारेंसिक जांच और अन्य थ्योरियों पर जांच करने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के मुताबिक, रिवाल्वर की तीन गोलियां मौके से बरामद हुई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।