meerapur News - Sach Kahoon Hindi

शिखर शिक्षा सदन के देव राजपूत ने किया कमाल, बढ़ाया विद्यालय का गौरव
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर के मेधावी छात्र देव राजपूत ने इस वर्ष आयोजित IIT-JEE (Main) परीक्षा में 90.51 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम पुनः गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि देव राजपूत ने विगत वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण की थी तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

देव राजपूत, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा तथा समस्त शिक्षकों ने देव राजपूत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि देव की यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। विद्यालय परिवार ने देव राजपूत को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में उच्चतम सफलता प्राप्त करेंगे।

एसएसएस स्कूल में काश्तकार ब्राहमण चिंतन विचार गोष्ठी का आयोजन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Meerapur News: कस्बे के एसएसएस स्कूल में काश्तकार ब्राहमण चिंतन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मीरापुर के एसएसएस स्कूल में आयोजित काश्तकार ब्राहमण चिंतन विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि व मीरापुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी पं. सुशील शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया कि सभी ब्राहमण को एक साथ मिल कर चलने की जरुरत है। क्योंकि केन्द्र व प्रदेश सरकार ब्राह्मणों को छलने का काम कर रही है। Meerapur News

उन्होंने कहा कि हम लोगों को एकजुटता के साथ संगठित होने की जरुरत है क्योंकि जब तक हम संगठित नही हो सकेंगे तब तक विभिन्न पार्टियों के नेता हम लोगों का शोषण करते रहेंगे। इस लिए आप सभी को मिल कर एक साथ संगठित होना होगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता के लिए सभी ब्राह्मण संस्थाओं को एक मंच आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित विजयपाल शर्मा टडेंढा, सचांलन पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने किया। Meerapur News

सभा में उपस्थित क्षेत्रीय ब्राहमण सभा समिति रामराज के अध्यक्ष पंडित विधिचन्द शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित अजय कुमार शर्मा, मंत्री सचिन शर्मा, सगंठन मंत्री जितेन्द्र शर्मा एवं मोनू शर्मा, पं. सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, पंडित मदनपाल शर्मा, पंडित अनील शर्मा नीलावाला, शिवकुमार शर्मा, फतेह चन्द् शर्मा, घटायन, पंडित अशोक शर्मा हाशिमपुरा पंडित राजपाल शर्मा, अशोक शर्मा, सजंय शर्मा, गोपाल शर्मा शोहजंनी, पंडित सुधीर शर्मा, अमीत शर्मा, पंडित सुधीर कुमार शर्मा चुड़ियाला, पंडित सजींव कुमार शर्मा जीवनपुरी देवेंद्र शर्मा घटायन आदि सैकंडों ब्राहमण उपस्थित रहे। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल, देवेंद्र बबली हुए भाजपा में शामिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Krishna Janmashtami: कस्बे के प्रतिष्ठित शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष आयोजन किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री सुशील कुमार शर्मा, प्रबंधक शिखा शर्मा और डायरेक्टर राजेश शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। Meerapur News

विद्यालय में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस भास्कर,खुराना,रमन और रामानुजन के विद्यार्थियों के मध्य कड़ी टक्कर हुई।बाल गोपालों के रूप में सजे विद्यार्थियों ने अपने उत्साह और कुशलता से मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें खुराना हाउस के विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपनी मटकी फोड़कर विजयी परचम लहराया। भास्कर हाउस द्वितीय स्थान और रामानुजन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। Meerapur News

प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सच्चाई, धर्म, और निष्ठा की मिसाल है, जिसे हमें अपने आचरण में उतारना चाहिए। Meerapur News

इसके अलावा, कई विद्यार्थियों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। उनकी मनमोहक झांकियों ने सभी का दिल जीत लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस कार्यक्रम की साज सज्जा के लिए विद्यालय की शिक्षिका सृष्टि चौधरी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की और प्रसाद वितरण किया गया। इस प्रकार, शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– सभी 6जी पेटेंट में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी का लक्ष्य

श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Krishna Janmashtami: कस्बे के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की झांकियों के माध्यम से उनके जीवन और उपदेशों को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। जिसके बाद विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित सुंदर संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन किया। Meerapur News

भगवान श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन पर लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा, कृष्णा, सुदामा तथा गोपियां बनकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर राजपाल आर्य ने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमे जीने की रह दिखाता है। सभी से मैत्री भाव रखना चाहिए कभी किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। Meerapur News

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सीमा ने किया।इस पावन पर्व पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– New Rules: गैस सिलेंडर से आधार कार्ड तक…एक सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, हर जेब पर होगा असर!

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में छात्र छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन
मीरापुर (सच कहूँ न्यूज)। Rakshabandhan Festival: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मे रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस पावन पर्व को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें संगीत, नृत्य और रक्षाबंधन पर्व पर भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। स्कूल प्रधानाचार्य सजी वर्गिस ने इस अवसर पर छात्रों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आपसी प्रेम और सहयोग की शिक्षा दी। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– दस दिन बाद भी झाड़खेड़ी में हुई चोरी का राजफाश नहीं

शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरापुर में छात्र संसद का गठन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Meerapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष समारोह के दौरान छात्र संसद का गठन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार करना था, जो उन्हें आगामी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सहायता करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत की उपस्थिति में छात्रों को उनके पदों की शपथ दिलाई गई। Meerapur News

चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा और डायरेक्टर राजेश शर्मा ने भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर हेड बॉय के रूप में आर्यन मेंहदियान को चुना गया, जबकि हेड गर्ल का सम्मान रुपेन्दर कौर को प्राप्त हुआ। वाइस हेड बॉय का पद सुमित कनौजिया को और वाइस हेड गर्ल का पद क्रिस्टी चौधरी को सौंपा गया। खेलों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, मोहम्मद कैफ को स्पोर्ट्स कैप्टन का पदभार सौंपा गया। विद्यालय को चार हाउसों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक हाउस के लिए कैप्टन चुने गए हैं। Meerapur News

वंशिका धीमान को रमन हाउस कैप्टन, गरिमा को रामानुजन हाउस कैप्टन, अवनी शर्मा को भास्कर हाउस कैप्टन, और आस्था शर्मा को खुराना हाउस कैप्टन के रूप में नियुक्त किया गया है। इस आयोजन में छात्रों ने अपने पदों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, छात्र संसद का गठन छात्रों के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उन्हें आगामी जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम में समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत सेमिनार का आयोजन

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत सेमिनार का आयोजन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Meerapur News: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए एक विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर से आए हुए शिक्षाविद एवं प्रेरक विचारों से युवाओं का मार्गदर्शन करने वाले सौरव लूथरा एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मीरांपुर शाखा की संचालिका बहन अनमोल कुमारी द्वारा बच्चों को नशे से दूर रहकर सुखी जीवन जीने के सूत्रों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। Meerapur News

सभी छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा नशा मुक्ति एवं इसके प्रति जागरूकता की शपथ ली गई। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सौरव लूथरा ने बताया कि मनुष्य का स्वभाव है कि वह बुराईयों की ओर शीघ्रता से आकर्षित होता है और बुराईयां उसको सहज प्रतीत होती हैं जबकि उनका परिणाम बहुत ही दुष्कर होता है। उन्होंने बच्चों को आध्यात्मिकता के रास्ते पर चलकर बुरी आदतों से दूर रहने एवं सहजता को अपनाने का पाठ पढ़ाया। ब्रह्माकुमारी अनमोल बहन ने ध्यान एवं योग के द्वारा अपने मन एवं शरीर पर नियंत्रण में रखने के गुर सिखाए। Meerapur News

उन्होंने बच्चों को नियमित ध्यान करने एवं बुरी आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं को आगामी त्योहारों स्वतंत्रता दिवस, रक्षा-बंधन एवं जन्माष्टमी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को सीखी हुई अच्छी बातों को जीवन में उतारकर उनसे स्वयं लाभ लेने एवं दूसरों को भी लाभान्वित करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर युविका, अरविन्द, रंजीता, पूजा चौधरी, ज्योति चौधरी एवं समस्त स्टाफ का योगदान रहा। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– सीओ कार्यालय पर पहुंचे कण्डेला के ग्रामीण, कार्यवाही की मांग

बीआईटी में नव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन क्रार्यक्रम का आयोजन
अनुशासन, आत्मनियंत्रण, एकाग्रता, लक्ष्य निर्धारण से मिलेगी सफलता- निदेशक डा0 अनुराग विजय अग्रवाल | Meerapur News

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Meerapur News: बीआईटी में संचालित नर्सिंग पाठयक्रम में नव-प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर माॅं सरस्वती को नमन किया गया

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को सिलेबस के विषय में पूर्ण जानकारी दी गई। नर्सिंग विभाग की फकैल्टी ने अपने विषय के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी प्रदान कर पाठय वस्तु का सरलीकरण किया। साथ ही पाठयक्रम की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्रों को बुक बैंक, यूनीर्फोम, स्टेशनरी, पुस्तकालय परिचय पत्र, आदि का वितरण किया गया। Meerapur News

पाठयक्रम के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग के अध्यापकों से छात्रों को अवगत कराते हुए उनके उल्लेखनीय कार्यो एवं उपलब्ध्यिों की जानकारी दी। एकैडमिक कमैटी के सदस्यों द्वारा संस्थान के कोड ऑफ कन्डक्ट के बारे में पूर्ण जानकारी छात्रों को प्रदान की गई जिससे संस्थान में अनुशासन बना रहे और नव-प्रवेशित छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

संस्थान के निदेशक डा. अनुराग विजय अग्रवाल ने छात्रों को संस्थान की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और संस्थान द्वारा समय- समय पर छात्रों के लिए आयोजित वर्कशॉप और सेमीनारों के साथ-साथ इंडस्ट्री विजिट की भी जानकारी दी। Meerapur News

संस्थान के उप निदेशक डा. अजय गुप्ता ने संस्थान द्वारा प्रदत्त प्लेसमेंट की जानकारी दी और छात्र हित के लिए नवीन योजनाओं से अवगत कराया।

संस्थान सह निदेशक डा. पुष्पनील वर्मा ने छात्रों को बीआईटी से पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर बड़े -बड़े अस्पतालों एवम चिकित्सा सेंटर पर कार्यरत एवं मल्टीनेशनल हॉस्पिटल में बीआईटी के पास आउट छात्रों के बारे में विस्तार से बताकर छात्रों में नव-प्रेरणा का संचार किया।इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा अनुराग, विजय अग्रवाल, उप निदेशक डा अजय गुप्ता, सह निदेशक डा पुष्पनील वर्मा, जीएम फाइनेंस सीए दुष्यंत कुमार, असि. रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा, नर्सिंग विभाग की प्राचार्या डॉ डी विजया, कम्प्यूटर सांइस के विभागाध्यक्ष एवम डीन अजय कुमार, फार्मेसी के प्राचार्य डा सचिन सिंघल, डॉ संदीप दरबारी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उर्वशी, भावना शर्मा, साहरुणा, रिहनाभट्ट, विशाखा, शालिनी कपूर, मोहम्मद दानिश, विजेंद्र, हरि सिंह, राजेन्द्र, राकेश, नितिन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– Earthquake : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जब हिलने लगी बिल्डिंगें!

Kanwar Yatra: पंचमुखी महादेव मंदिर पर कावडियों की सवार्थ चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Kanwar Yatra: सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में कावडियों के उपचार हेतु अर्थव हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर एंव न्यू रिलायंस पैथालोजी लेब के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया जिसका सुभारम्भ सीएचसी जानसठ प्रभारी डा. अजय कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बघेल व अरूण शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। Meerapur News

सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में महा शिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त कावडियें हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवालय में जलाभिषेक करते हैं। कावडियों के उपचार के लिए गत वर्षो की भांति डा. आलोक कुमार व डा. मनोज कुमार के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ सीएचसी जानसठ प्रभारी डा. अजय कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बघेल व अरूण शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। Meerapur News

इस मौके पर डा. आलोक ने बताया कि कावडियों के उपचार के लिए सभी प्रकार की दवाईयां व अन्य सुविधाऐं शिविर में रहेंगी। यदि किसी कावडिये को विशेष उपचार की जरूरत रहेगी तो उसको मीरापुर के अथर्व अस्पताल में लाकर उपचार किया जायेगा। इस मौके पर डा. अशोक, डा. ताहिर, डा. फरमान, डा. बंगाली, अभिषेक गर्ग, बीआईटी चौकी प्रभारी ललित कुमार, अंकज कुमार, नरेन्द्र गर्ग आदि मौजूद रहे। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के हजारों करोड़ रुपये जारी करने की मांग

Kanwar Yatra: मीरापुर पुलिस ने गंगहर के निकट लगाया कावड सेवा शिविर
मीरापुर (सच कहूं/ कोमल प्रजापति)। Kanwar Yatra: सम्भलहेडा गंगनहर के निकट गत वर्षो की भांति मीरापुर पुलिस ने कावडियों की सेवा के लिए शिविर लगाया। हवन व पूजन के बाद शिविर का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल व अतिथियों के द्वारा फीता काटकर किया गया। Meerapur News

मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेडा गंगनहर के निकट पुलिस ने कावडियों की सेवा के लिए गत वर्षो की भांति कावड शिविर लगाया जिसका उदघाटन हवन व पूजन के बाद संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर, थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बघेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कावडियों को माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एसपी देहात ने पुलिस मित्रो को टीशर्ट पहनाकर स्वागत किया। Meerapur News

इसके बाद एसपी देहात ने सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भलहेडा में पहंुचकर रूद्राभिषेक किया। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि कावड शिविर में सभी शिवभक्तो व कावडियों को जलपान, भोजन, दवाईयां, विश्राम, स्नान व शौचालय की सुविधाऐं प्रदान की जायेंगी। शिविर में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद को एसपी देहात ने कहा कि कावड मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे मुख्य स्थानो पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिये। चेयरमैन ने जल्द ही कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रधान रिहान अंसारी, तारा प्रधान, प्रधान जितेन्द्र कनेडी, प्रधान पति दिनेश कुमार, अख्तर प्रधान, लोकदल प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी, अंकुर भाटी, समरसिंह, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, प्रतीक सैनी आदि मौजूद रहे। Meerapur News

उधर ग्राम भूम्मा नहर पुल पर कावड सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी, मीरापुर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिविर संचालक सुखराम पाल, ग्राम प्रधान पति दिनेश चौधरी, समर सिंह चौधरी, राजेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह चौधरी, सरदार परविंदर, सरदार सुखविंदर, पूर्व ग्राम प्रधान कपिल कुमार, अनिल, अरविंद चौधरी, विजय फौजी, धर्मवीर सभापति, कुलदीप सिंह, हरवीर सिंह, शशांक चौधरी, नकुल शर्मा, गन्नू पहलवान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Meerapur News

यह भी पढ़ें:– घर का सपना देख रहे लोगों का ख़्वाब जीडीए जल्द करेगा साकार: अतुल वत्स

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एक गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ मीरापुर (Meerapur) के तत्वाधान में सम्राट होटल में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारो को सम्मानित किया गया। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एक गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ मीरापुर के तत्वाधान में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि शिक्षाविद एंव पत्रकार पं. सुशील कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारो ने अपने सम्बोधन में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा पीत पत्रकारिता न कर समाज के उत्थान के लिये नये आयाम के साथ पत्रकारिता जोर दिया गया।

इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि क्लब के वरिष्ठ पत्रकारो के सम्मान व सेवा के लिये सदैव सभी पत्रकारो को तत्पर रहना चाहिए तथा आपसी मतभेद भुलाकर सभी पत्रकार संगठन व पत्रकारो के हित में कार्य करते रहें। महासचिव रितू मोहन ने कहा कि पत्रकारों का काम समुदाय के मुद्दों को उठाना और उन्हें सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ना होता है, जिसमें वे समाज के लोगों के साथ साथ स्थानीय अधिकारियों और संस्थाओं के साथ भी अच्छी संबंध बनाते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि रात दिन पत्रकारो के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए पत्रकारो का उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जायेगा।

संरक्षक आस मौहम्मद कैफ ने सभी पत्रकारो से मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. वासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब का विधि विधान से चुनाव समय पर होना चाहिए तथा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की स्मारिका का प्रतिवर्ष विमोचन भी होना चाहिए। इन्होने पत्रकारिता के इतिहास की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आस मौहम्मद कैफ द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव शर्मा, पं. सुशील शर्मा व राहुल शर्मा को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मोद चौधरी, रितु मोहन, सोनू धीमान, जोगेन्द्र चौधरी, कोमल कुमार, नईम चौधरी, शाहनवाज सोनू, राजेन्द्र चौधरी, संदीप, शुएब मंसूरी, फरीद अंसारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– मंदिर में चोरी के आरोपी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

मीरापुर सब डीविजनल विद्युत केन्द्र पर शिविर का आयोजन
मीरापुर। कस्बे के उपखंड विद्युत केन्द्र पर विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार के निर्देश पर एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें बकायादारो से बिलो के 18 लाख रूपये वसूले गये।

अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार के निर्देश पर शासन की नितियों के तहत मीरापुर डीविजनल विद्युत केन्द्र पर विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये एक शिविर का आयोजन एसडीओ सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की 51 शिकायतें कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रो से मिली जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बिजली बिल बकायादारो में 12 नलकूप बिल, 37 घरेलू बिलो को सही कर 18 लाख रूपये जमा कराये गये। इस मौके पर जे.ई. महिपाल सिंह, भीमराज सिंह, बाबू सतीश चौधरी, अनुज, ईनाम, जावेद, बुधसिंह, सुरेन्द्र सिंह, नाजिम, अरूण कुमार व वजीर आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।