Bhopal News - Sach Kahoon Hindi
Twisha Sharma Case!: ट्विशा शर्मा मामले में नया मोड़! भोपाल एम्स में उपलब्ध नहीं -80 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर शव सुरक्षित रखने की सुविधा
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने बुधवार को ट्विशा शर्मा के परिवार से आग्रह किया कि वे भोपाल एम्स से उनके पार्थिव शरीर को अपने कब्जे में ले लें। यह आग्रह तब किया गया, जब संस्थान ने बताया कि शरीर को सड़ने से बचाने के लिए उसे माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखने की जरूरत है और अस्पताल में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा शर्मा का 12 मई को कटारा हिल्स इलाके में उनके घर पर निधन हो गया। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुई। 13 मई को एम्स भोपाल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया और तब से उनका शव संस्थान के मुर्दाघर में रखा हुआ है। कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन ने ट्विशा शर्मा के पिता को जो पत्र लिखा है, उसमें कहा गया है कि फिलहाल, शव को एम्स भोपाल के मुर्दाघर में माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा गया है।
कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन ने आगे बताया कि यह सूचना भोपाल एम्स से मिली एक एडवाइजरी के बाद जारी की गई थी। 18 मई 2026 की रात को भोपाल एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने एक लिखित सूचना जारी करते हुए कहा कि शरीर को सड़ने से बचाने के लिए, उसे -80 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखा जाना चाहिए, एक ऐसी सुविधा जो फिलहाल भोपाल एम्स में उपलब्ध नहीं है।
इसमें आगे कहा गया है कि सामान्य मुर्दाघर फ्रीजर माइनस 4 डिग्री से 4 डिग्री के बीच काम करते हैं, जिससे लंबे समय तक शरीर के सड़ने की प्रक्रिया धीमी तो हो जाती है, लेकिन पूरी तरह रुकती नहीं है। शरीर आठ दिनों से भोपाल एम्स में रखा हुआ है, इसलिए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि अब शरीर के सड़ने की प्रक्रिया शुरू होने की बहुत ज्यादा संभावना है। आगे कहा गया कि आपको सूचित किया जाता है कि पुलिस को दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने पर कोई आपत्ति नहीं है।
हालांकि, मृतक का शव लंबे समय से मुर्दाघर में रखा हुआ है, इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप मृतक का शव अपने कब्जे में लेने की व्यवस्था करें। परिवार ने तब तक शव अपने कब्जे में लेने से इनकार कर दिया है, जब तक कि मध्य प्रदेश के बाहर दूसरा पोस्टमॉर्टम नहीं हो जाता। परिवार ने मंगलवार को भोपाल की मजिस्ट्रेट अदालत में एक अर्जी देकर नई दिल्ली एम्स में यह जांच कराने की मांग की। परिवार ने कहा कि किसी प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान से मिली एक स्वतंत्र मेडिकल राय से जांच पर जनता का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी।
हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-18 सीरीज के लिए पुरुष और महिला टीम की घोषणा की
भोपाल (सच कहूँ न्यूज)। Bhopal News: हॉकी इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 मई तक उद्धव दास मेहता (भाई जी) साई केंद्र में होने वाली हाई-इंटेंसिटी सीरीज के लिए 24 सदस्यों वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी है। चार मैचों की यह सीरीज 29 मई से छह जून तक होने वाले पुरुष और महिला अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा (जापान) 2026 के लिए टीमों की आखिरी तैयारियों का एक अहम हिस्सा है। हर टीम में आखिरी 24 खिलाड़ियों को एक हफ़्ते बाद चुना गया। नेशनल कोचिंग कैंप के दौरान कड़े मूल्यांकन के बाद, जिसमें 42 खिलाड़ियों के शुरूआती ग्रुप को मैच फिटनेस और टैक्टिकल अडैप्टेबिलिटी के आधार पर छोटा किया गया था।
फॉरवर्ड केतन कुशवाहा को भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि भारतीय अंडर-18 महिला टीम की स्वीटी कुजूर अगुवाई करेंगी।
पुरुष सब जूनियर टीम को पूर्व इंडियन हॉकी प्लेयर सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा गाइड कर रहे हैं। आने वाले मैचों पर कमेंट करते हुए, सरदार सिंह ने कहा, ‘कैंप में एक प्रोडक्टिव हफ्ते के बाद, हमने उन 24 खिलाड़ियों की पहचान की है जिनके बारे में हमें लगता है कि वे इंटरनेशनल एक्सपोजर के लिए तैयार हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मैच सिर्फ प्रैक्टिस गेम नहीं हैं; ये हमारे मैच टेम्परामेंट और टैक्टिकल डिसिप्लिन का एक जरूरी टेस्ट हैं। केतन पिच पर एक नेचुरल लीडर हैं, और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि जापान में अंडर-18 एशिया कप में जाने से पहले यह ग्रुप आॅस्ट्रेलियन स्टाइल की पेस और प्रेशर को कैसे हैंडल करता है।
महिला टीम पूर्व भारतीय कप्तान रानी की मेंटरशिप में अपनी ट्रेनिंग जारी रखे हुए है। स्क्वॉड सिलेक्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने स्क्वॉड को 24 प्लेयर्स तक कम कर दिया है, जिन्होंने कैंप के दौरान सबसे ज्यादा कंसिस्टेंसी और ग्रोथ दिखाई है। स्वीटी के पास इस युवा टीम को अच्छे से लीड करने के लिए जरूरी एक्सपीरियंस और विजन है। भोपाल में आॅस्ट्रेलिया जैसी टॉप टीम के खिलाफ चार मैच खेलने से हमें अपनी ताकत और उन एरिया की साफ तस्वीर मिलेगी जिनमें एडजस्टमेंट की जरूरत है। यह सीरीज एशिया कप से पहले लड़कियों के लिए अल्टीमेट ड्रेस रिहर्सल है।
भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम इस प्रकार है:-
गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष रजक, विशाल बड़ा
डिफेंडर: अंश बहुता, आशीष तानी पूर्ति, अरमान सोरेंग, दीपकप्रकाश टोप्पो, करण गौतम, करण धनुक
मिडफील्डर: प्रेमचंद सोय, राहुल यादव, वरिंदर सिंह, रोमित पाल, अर्जनदीप सिंह, गुरसिमरनप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी
फॉरवर्ड: आकाश दीप, केतन कुशवाहा (कप्तान), शाहरुख अली, गाजी खान, प्रहलाद राजभर, सिद्धार्थ बेन, जयसन कंडुलना
भारतीय अंडर-18 महिला टीम इस प्रकार है:-
गोलकीपर: महाक परिहार, हैरी, खिली कुमारी
डिफेंडर: सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रुबीना बक्सला, किरण एक्का, दिव्या यादव, सुलोचनी
मिडफील्डर: श्रुति कुमारी, दीया, हर्षिता, रश्मीन कौर, लामिंगनबी अकोईजम, नैन्सी सरोहा, टोंगब्रम लंचेनबी देवी, स्नेहा दावड़े
फॉरवर्ड: नौशीन नाज, स्वीटी कुजूर (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नम्मी गीताश्री, प्रिंसेस प्रिया एक्का, पुष्पा मांझी
Viral Video: भोपाल में मदरसे के सामने भाई-बहन की पिटाई, वीडियो वायरल
Viral Video: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मदरसे के समीप वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालकों द्वारा एक युवक और युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। Bhopal News
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपलानी थाना क्षेत्र के कल्पना नगर में रहने वाली एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि मदरसे के सामने वाहन पार्क करने पर कुछ ऑटो चालकों ने उनसे जबरन एक हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो ऑटो चालकों ने युवती और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवती के बाल खींचे गए, वहीं युवक के सिर में गंभीर चोट आई।
मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल
पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और उसकी सहायता की। युवती ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उसने यह भी बताया कि वह पिछले कई महीनों से उसी इलाके में किराए के मकान में रह रही है। घटना के समय मकान मालिक ने भी बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने युवक और युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद बढ़ा और ऑटो चालकों ने पैसे की मांग करते हुए अभद्रता की, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना 16 जनवरी की रात की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Bhopal News
Bhopal bulldozer action: लव जिहाद मामले में आरोपितों के घरों पर बुलडोज़र एक्शन
भोपाल। राजधानी में चर्चित लव जिहाद और यौन शोषण प्रकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपितों के अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाना आरम्भ कर दिया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच साहिल तथा साद उर्फ शम्सुद्दीन के मकानों को ध्वस्त किया गया। Bhopal bulldozer action
फरहान, साहिल, साद समेत कुछ अन्य व्यक्तियों पर एक निजी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण के आरोप हैं। पीड़िताओं का कथन है कि आरोपितों ने स्वयं को हिंदू बताकर मित्रता की, फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर दबाव बनाया और वसूली की।
उप जिलाधिकारी रवीश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि तीन व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से दो पर कार्रवाई की जा रही है और कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी क्रम में क्लब-90 नामक एक रेस्तरां, जिस पर अनुचित गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह था, का अवैध निर्माण तोड़ दिया गया तथा उसकी लीज भी निरस्त कर दी गई।
विशेष जांच दल फरार आरोपितों की तलाश में सक्रिय
अधिकारियों के अनुसार कुछ अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है, जबकि फरहान के घर को अभी लक्ष्य नहीं बनाया गया है। इस बीच विशेष जांच दल (एसआईटी) सबूत संकलित कर रहा है तथा फरार आरोपितों की तलाश में सक्रिय है। इस मामले ने भोपाल में तीखी बहस और विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है। प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी गई शिकायत में छात्राओं के शोषण संबंधी गंभीर आरोप दर्ज हुए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अनेक युवतियों को झूठे वादों और छद्म पहचान के सहारे प्रेमजाल में फंसाया गया। विश्वास अर्जित करने के बाद उनका शारीरिक शोषण किया गया, अश्लील वीडियो बनाए गए और ब्लैकमेल कर उन्हें चुप रहने पर विवश किया गया। पीड़िताओं का यह भी आरोप है कि उन पर न केवल चुप रहने का दबाव डाला गया, बल्कि उन्हें धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह के लिए भी बाध्य किया गया। Bhopal bulldozer action
Ganesh immersion accident: हासन में गणेश विसर्जन दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान…
Morena Fire News: अस्पताल में मचाया आग ने तांडव, मरीज को बचने वाला हुआ मौत का शिकार
दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
Morena Fire News: भोपाल। मुरैना जिला अस्पताल की पुरानी इमारत में बुधवार शाम अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मरीज की दुखद मृत्यु हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अस्पताल का मुख्य ऑपरेशन थिएटर, बर्न यूनिट और सर्जिकल वार्ड भी इसकी चपेट में आ गए। Morena News
आग लगते ही अस्पताल में मौजूद तीमारदारों ने अपने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इसी भागदौड़ में एक मरीज का ऑक्सीजन मास्क उतर गया। पुलिस के अनुसार जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आग की वजह से धुएं ने सर्जिकल वार्ड से सटी गैलरी को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिसके कारण सर्जिकल वार्ड और वार्ड नंबर-1 में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। इस दौरान कई परिजनों ने घबराकर खुद ही मरीजों की ड्रिप हटाई और उन्हें बाहर लाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
तीमारदार अपने-अपने मरीजों को बचाने के लिए दौड़ पड़े
शहर की पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया ने बताया कि जैसे ही आग फैलने लगी, तीमारदार अपने-अपने मरीजों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन अफसोस की बात है कि एक मरीज का ऑक्सीजन मास्क हट जाने के कारण समय रहते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई और मौके पर पहुंची दमकल टीम ने लगभग 10 से 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने आशंका जताई कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
सूत्रों के अनुसार आग की लपटें शाम लगभग 5:45 बजे देखी गईं। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और दमकल विभाग की टीम ने तत्काल पहुंचकर आग को और फैलने से रोक दिया। अस्पताल प्रशासन और पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है। Morena News
Snake: थाने में घुसा ऐसा जीव जिसे देख उड़े पुलिस वालों के भी होश!
भोपाल में घटी रौंगटे खड़े करने वाली घटना!
गर्म तेल में गिरा 2 साल का मासूम!
भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा घट गया, जहां सगाई समारोह में खेलते-खेलते दो साल का मासूम बच्चा गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया। बुरी तरह झुलसे बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां सगाई समारोह चल रहा था। तभी दो साल का मासूम अक्षांश साहू खेलते-खेलते गर्म तेल वाली कढ़ाई के करीब पहुंच गया। वहां मौजूद कोई व्यक्ति कुछ समझ पाता, इससे पहले बच्चा इस खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा। Bhopal News
इस घटनाक्रम को अक्षांश के पिता ने देखा, जो कुछ ही दूरी पर खड़े थे। वह उस तरफ दौड़े चले आए और आनन-फानन में बच्चे को गर्म तेल की कढ़ाई से निकाला और उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। बताया गया है कि बच्चा बुरी तरह झुलस गया था और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अक्षांश के चाचा की सगाई थी और सभी लोग इस उत्सव वाले कार्यक्रम में लगे हुए थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया। मासूम अक्षांश की मौत के चलते उत्सव वाले घर का माहौल गमगीन हो गया। सगाई समारोह में मौजूद कोई भी व्यक्ति यह नहीं समझ पा रहा है कि आखिर बच्चा गर्म तेल की कढ़ाई में अचानक कैसे गिर गया। बच्चे की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया और इस पूरे घटनाक्रम को बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। मासूम की मौत से परिजन ही नहीं, तमाम जानने वाले भी दुखी हैं और अभिभावकों को ढांढस बंधाने में लगे हैं। बच्चे की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। Bhopal News
Türkiye Fire News: तुर्की में आग, 76 की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित
Ex RTO Constable Case: पूर्व आरटीओ कांस्टेबल मामले में हुआ नया खुलासा! 52 किलो Gold, 40 करोड़ की चांदी बरामद
Ex RTO Constable Case: भोपाल (एजेंसी)। पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े मामले में एक नया खुलासा हुआ है। लोकायुक्त की छापेमारी में एक कार से 52 किलोग्राम सोने (Gold) के बिस्किट, 40 करोड़ की चांदी  (Silver) बरामद होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौड़ के खिलाफ प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। Bhopal News
रिपोर्ट के अनुसार जब्त किए गए सोना और चांदी के बाद से राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) बरामद हुए सोने और चांदी के स्रोत का पता लगाने में जुटा है। साथ ही जांच एजेंसियां ​​के भारत पहुंचने के बाद सौरभ शर्मा और उनके परिवार से भी पूछताछ करेंगी। फिलहाल सौरभ शर्मा दुबई में अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने गए हुए हैं। रिपोर्ट में पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि टीम ने अरेरा ई-7 स्थित सौरभ शर्मा के दफ्तर पर छापा मारकर कुछ महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं। और तो और टीम ने दफ्तर के सामने लगे घरों से सीसीटीवी फुटेज में सोने से लदी कार परिसर से निकलती देखी है।
कौन हैं सौरभ शर्मा | Bhopal News
सौरभ शर्मा मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनको अपने पिता की मृत्यु के बाद यातायात विभाग में कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। 12 साल तक नौकरी करने के बाद वो खुद रिटायर हो गए। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट और अन्य व्यवसाय शुरू कर दिए। लोकायुक्त द्वारा जब उनके आवास पर छापा मारा गया तो उनको वहां एक भूमिगत लॉकर मिला जिसमें चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। Bhopal News
Antyodyay Parivar Suraksha Yojana: सीएम ने इस योजना के तहत खातों में जारी किये 144.73 करोड़ रुपए! जान…
युवा ही देश की सबसे बड़ी पूंजी: कपिल देव अग्रवाल
उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का किया निरीक्षण, की हुनर की जानकारी | Bhopal News
युवाओं को रोजगारपरक कौशल देकर ही देश की प्रगति संभव है: मंत्री
भोपाल/लखनऊ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Lucknow News: उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के कौशल विकास मॉडल का अध्ययन करने और उसकी कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से भोपाल का दौरा किया। उन्होंने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) परियोजना के तहत विकसित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का भी निरीक्षण किया और वहां चल रही योजनाओं, नवाचारों और तकनीकी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने मंत्री अग्रवाल का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने स्किल पार्क की विश्वस्तरीय सुविधाओं, अत्याधुनिक लैब्स और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों की सराहना की। Bhopal News
देश तभी प्रगति करता है, जब उसके युवा कामयाब और सफल हो: कपिल देव
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश की कौशल विकास रणनीतियों को अनुकरणीय बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश इनसे प्रेरणा लेकर अपने युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई योजनाएं लागू करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक देश तभी प्रगति करता है, जब उसके युवा कामयाब और सफल होते हैं। युवा ही देश की सबसे बड़ी पूंजी और असली संपत्ति हैं। हमारा उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाना है। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रशिक्षण केंद्र से युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी
ग्लोबल स्किल पार्क, जिसे एडीबी की सहायता से विकसित किया गया है, आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षण प्रदान करता है। अत्याधुनिक लैब्स और प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करना और भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का दौरा कर उसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। Bhopal News
उन्होंने पार्क की सुविधाओं की सराहना करते हुए, युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने पर ज़ोर दिया और इस मॉडल से उत्तर प्रदेश में नई योजनाएँ लागू करने की बात कही।
यह वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद | Bhopal News
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, निदेशक नेहा प्रकाश, उप निदेशक मानपाल सिंह और मध्य प्रदेश के सचिव रघुराज राजेंद्र, निदेशक जी.एन. अग्रवाल, उप निदेशक आर.के. अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:– विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
यादव की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तहत की गयी पहल देशभर के लिए मिसाल: मोदी
भोपाल (सच कहूँ न्यूज)। Ek Ped Maa Ke Naam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गयी पहल की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि उनकी यह पहल देश भर के लिए मिसाल है। Bhopal News
मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव और भोपाल के मेरे भाई-बहनों की ये पहल देशभर के लिए मिसाल है। ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’ Bhopal News
यह भी पढ़ें:– कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 14 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी पहले ही धोखाधड़ी के एक मामले में करनाल जेल में बंद
भाजपा का घोषणापत्र शनिवार को जारी करेंगे नड्डा
भोपाल (सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र यहां शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जारी करेंगे। Bhopal News
प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां जारी की गयी जानकारी के अनुसार भाजपा ने इसे “संकल्प पत्र” नाम दिया है। नड्डा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 11 नवंबर को दिन में पत्रकारों के समक्ष संकल्प पत्र जारी करेंगे।
राज्य में मतदान के लिए अब मात्र छह दिन ही शेष हैं। सभी 230 सीटों के लिए मतदान एक ही दिन 17 नवंबर को होगा। मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। Bhopal News
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बादल फिर भरेंगे हुंकार! बारिश के आसार?
भोपाल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज विकास से लेकर महिला आरक्षण तक के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस अब ‘अर्बन नक्सलियों’ के हाथ में चली गई है और मजबूरी में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वाले ‘घमंडिया’ गठबंधन से देश भर की महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है। मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने आए थे। इस दौरान अपने लगभग 50 मिनट के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को ताबड़तोड़ तरीके से निशाने पर लिया।
प्रदेश में पिछले दो विधानसभा चुनावों के पूर्व पार्टी इस प्रकार के कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। आज के इस विशाल आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस अब इच्छाशक्ति खो चुकी है। पार्टी के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं। पहले बर्बाद और अब ‘बैंकरप्ट’ हो चुकी कांग्रेस का ठेका दूसरों के हाथों में चला गया है। अब कांग्रेस को उसके नेता नहीं चला रहे। वो एक ऐसी कंपनी बन गई है, जहां हर चीज ‘आउटसोर्स’ हो रही है। ये ठेका अब ‘अर्बन नक्सलियों’ के हाथ चला गया है।
उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर काम कर रहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बात को महसूस कर रहा है। कांग्रेस खोखली हो गई है। कांग्रेस के पास भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं। पार्टी उस जंग लगे लोहे के समान हो गई है, जो बारिश में रखे-रखे खराब हो जाता है। उनके पास देशहित को समझने का सामर्थ्य नहीं बचा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुछ भी नया करे, ये कांग्रेस को पसंद नहीं आता। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नई संसद की हर किसी ने प्रशंसा की, पर कांग्रेस उस पर भी विरोध करते हुए नकारात्मकता फैला रही है। कांग्रेस विकसित भारत से जुड़ी हर परियोजना की आलोचना करती है। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलना चाहती है। पार्टी देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है। कांग्रेस के लिए गरीब की बस्ती फोटो शूटिंग का स्थान है। पार्टी ने इतने सालों में गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीब को गरीब बनाए रख कर देश-दुनिया में भारत की गरीबी का मखौल उड़वाया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी और अभावों में ही फलती-फूलती है।
‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ को लेकर भी प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के दलों ने ‘खट्टे मन’ से इसका समर्थन किया है और देश भर की महिलाओं को इस बात को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। गठबंधन में वही दल शामिल हैं, जिन्होंने 30 साल तक इसे पारित नहीं होने दिया। उन दलों ने मजबूरी में इसका समर्थन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त हुईं हैं और इसीलिए विपक्षी दलों की इस अधिनियम का विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। वरना क्या कारण था कि दशकों तक सरकार चलाने वालों ने इसे कानून नहीं बनाया।
देश भर की महिलाओं का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि विपक्ष की नीयत में खोट है। मौका मिलते ही ये धोखा देने के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि बौखलाया हुआ विपक्ष अब नारी शक्ति को बांटने की कोशिश करेगा, ऐसे में हर महिला को सावधान रहने की अवश्यकता है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे विशाल बताए जा रहे इस कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने के लिए एक खुले रथ में सवार होकर कार्यकर्ताओं के बीच से होकर मंच तक पहुंचे। इस दौरान वे लगातार हाथ हिलाते हुए कार्यकतार्ओं का अभिवादन करते हुए दिखाई दिए। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भी लगातार कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि वे अपने हर बूथ पर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लें।
यह भी पढ़ें:– संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कल कलक्ट्रेट के समक्ष जुटेंगे धरतीपुत्र
विपक्षी दलों की एकजुटता पर पीएम मोदी का जबरदस्त प्रहार
भोपाल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस समेत लगभग 15 विपक्षी दलों के नेताओं की हाल में पटना में संपन्न बैठक और विपक्षी एकजुटता के प्रयासों पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए आज कहा कि यह विपक्ष के नेताओं की छटपटाहट, घबराहट है और इससे साफ हो गया है कि देश की जनता ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वापस लाने का मन बना लिया है। मोदी ने इसी वर्ष मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के महत्वपूर्ण बूथ कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित किया। Bhopal News
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ नाम के इस कार्यक्रम के जरिए मोदी ने पूरे देश के भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लगभग एक घंटे 55 मिनट के संबोधन में मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं की बैठक के जो फोटो सामने आए हैं, उन्हें देखने से पता चलता है कि सभी घोटालेबाज एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। ये सब घोटालेबाज कभी एक दूसरे को पानी पी पी कर कोसते थे, लेकिन अब जब कानून का डंडा चल रहा है और उन्हें भविष्य में जेल जाने का डर सता रहा है, ये सब किसी भी तरह एक होकर सत्ता में वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा 2024 के चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से जीतेगी | Narendra Modi
मोदी ने विपक्षी दलों के रवैए को उनकी छटपटाहट और घबराहट निरुपित करते हुए कहा कि इनमें इतनी छटपटाहट पहले कभी नहीं देखी गयी। अब इन दलों के नेता मजबूरीवश आपस में एक दूसरे को षाष्टांग करते हुए दिख रहे हैं। नतमस्तक हो रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा 2024 के चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से केंद्र में सत्ता में आएगी और जनता ने यह मन बना लिया है। Bhopal News
मोदी ने कहा कि ये सभी विपक्षी दल चुनाव के पहले जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने एक नया शब्द ‘गारंटी’ गढ़ लिया है और इसका काफी प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल ये विपक्षी दलों की ‘बीस लाख करोड़ रुपयों के घोटालों की गारंटी’ है। ऐसे समय भाजपा कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों को इस बारे में समझाएं। लोगों को बताना होगा कि विपक्ष के ये दल भ्रष्टाचार की गारंटी हैं। सिर्फ कांग्रेस ने ही लाखों करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं।
कोयला घोटाला, टूजी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, मनरेगा घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, सबमरीन घोटाला और अन्य कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से चारा घोटाला, पशुपालन शेड घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला और लंबी फेहरिस्त जुड़ी है। अदालतें भी सजा सुना सुनाकर थक गयी हैं। इसी तरह डीएमके, टीएमसी, एनसीपी और अन्य दलों के भी घोटाले छिपे नहीं है। इन दलों के पास घोटालों का अनुभव है। इसलिए इनकी घोटालों की गारंटी है। अब देश को तय करना है कि क्या वह इन घोटालों को स्वीकार करेगा। Bhopal News
मोदी ने दावा करते हुए कहा कि इसके बीच वे भी इस बात की गारंटी देते हैं कि प्रत्येक घोटालेबाज पर कार्रवाई की जाएगी। हर चोर लुुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी मोदी देता है। जिसने भी देश और गरीब को लूटा है, उसका हिसाब होकर रहेगा। अब कानून का डंडा चल रहा है, तो सबको जेल दिख रही है। इसलिए सब जुगलबंदी कर रहे हैं। इनका कार्य कानून के एक्शन से बचने का ही है। मोदी ने पटना बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह गांव में कोई व्यक्ति जेल से छूटकर आता है और गांव वाले उसके पास पहुंचकर जेल के अनुभव के बारे में पूछते हैं, इसी तरह से लोग पटना में जुटे और उनसे अनुभव पूंछे। उन्होंने कहा कि पटना की बैठक में शामिल कई लोग जमानत पर हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे लोगों से लोग मिले, जो सजा काट रहे हैं या फिर जेल का अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अब देश के लोग भी भलीभांति समझते हैं।
मोदी (Narendra Modi) ने देश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि यदि उन्हें गांधी परिवार के बेटा बेटी का भला करना है, तो वे कांग्रेस को चुन सकते हैं। समाजवादी पार्टी को चुनकर ‘मुलायम’ के बेटे बेटियों का भला कर सकते हैं। इसी तरह लालू यादव, शरद पवार, करुणानिधि और चंद्रशेखर राव के बेटे बेटियों का भला करना है, तो इन नेताओं से जुड़ी पार्टियों को चुन सकते हैं। मोदी ने कहा कि लेकिन यदि देश की जनता अपने बेटे बेटियों, नाती नातिन और पोता पोतियों का भला चाहती है, तो उसे भाजपा को चुनना चाहिए। Bhopal News
यह भी पढ़ें:– कर्मचारियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं निधि आपके निकट कार्यक्रम : अनुरंजन कपूर