Shah Satnam Ji Girls School Sirsa - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में जश्न, मेधावियों के सम्मान में हुआ भव्य समारोह
सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाली शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की मेधावी छात्राओं के सम्मान में वीरवार को स्कूल परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पूरे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय की कला संकाय की छात्रा वंदिता कस्वां ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा में पहला तथा देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। Sirsa News

वहीं रितिका ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह नजर आया। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, रामकिशन बजाज इन्सां, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां तथा उप-प्रधानाचार्या सीमा छाबड़ा इन्सां ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह की शुरूआत स्कूल के मुख्य द्वार पर मेधावी छात्राओं के स्वागत के साथ हुई। प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां व उप-प्रधानाचार्या सीमा छाबड़ा इन्सां ने वंदिता, रितिका सहित अन्य मेधावी छात्राओं को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बैंड की मधुर धुनों के बीच छात्राओं को मुख्य मंच तक लाया गया। मंच के सामने बैठी हजारों छात्राओं ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। मंच पर प्रधानाचार्या व उप-प्रधानाचार्या ने सभी मेधावी छात्राओं को टोकन आॅफ लव देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं ने जूनियर विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता के अनुभव भी साझा किए। Sirsa News

पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां एवं मेधावी छात्राओं ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए मेडिटेशन और सकारात्मक जीवनशैली को दिया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन केवल मानसिक शांति ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। मेडिटेशन के कारण विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहता है, जिससे विषयों को समझने और लंबे समय तक याद रखने में सहायता मिलती है।

प्रधानाचार्या ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का काफी दबाव रहता है, लेकिन मेडिटेशन उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पढ़ाई पर पूरा फोकस कर पाते हैं। छात्राओं ने कहा कि सफलता केवल अधिक घंटे पढ़ने से नहीं मिलती, बल्कि सही तरीके से मन लगाकर पढ़ाई करने से मिलती है। Sirsa News

111 छात्राओं ने मैरिट के साथ पास की परीक्षा

आर्ट्स संकाय में प्रिया ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में जैस्मीन कौर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंश रीत इन्सां ने 95.2 प्रतिशत और कीर्ति ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस संकाय में गुंजन, प्रतिज्ञा और खुशी ने संयुक्त रूप से 93.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि स्कूल से 174 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं और सभी छात्राएं उत्तीर्ण रही हैं। इनमें 111 छात्राओं ने मैरिट के साथ परीक्षा पास की।

उन्होंने बताया कि 12 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 39 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 60 छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत तथा 23 छात्राओं ने 75 से 79 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। 38 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 2 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं की उपलब्धियों को लेकर उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल बना रहा। Sirsa News

अनूठा रिकार्ड: 5 वर्षीय ऐशरीत इन्सां ने एक मिनट में सुनाई 14 इंग्लिस कविताएं
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ यह कारनामा | Sirsa News

सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। India Book of Records: यूकेजी कक्षा की 5 वर्षीय होनहार छात्रा ऐशरीत ने एक मिनट में 14 इंग्लिस कविताएं सुनाकर अनूठा रिकार्ड बनाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत की इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए अवार्ड जारी किया है। जानकारी अनुसार, शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की यूकेजी कक्षा की बालिका ऐशरीत इन्सां ने कमाल का हुनर दिखाया है। ऐशरीत ने एक मिनट में सबसे ज्यादा अंग्रेजी कविताएँ सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। Sirsa News

उसने एक मिनट में 14 अंग्रेजी की कविताएं सुनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत के इस शानदार प्रदर्शन को रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया है। आईबीआर द्वारा इसकी 10 सितंबर, 2024 को पुष्टि की गई। ऐशरीत के पिता सुरेंद्र पाल इन्सां व माता अनमोल खुराना इन्सां ने बताया कि ऐशरीत बेशक अभी उम्र में बहुत छोटी है, लेकिन उसके पास शब्दों के उच्चारण की गजब क्षमता है। अभी ऐशरीत साढ़े 5 साल की है, ऐसे में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाना हमारे के लिए बड़े ही गर्व की बात है। Sirsa News

उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी के बेहतर मार्गदर्शन और रहमत की बदौलत ही यह सफलता हासिल हुई है। उधर, इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रिंसीपल शीला पूनिया ने बताया कि ऐशरीत की यह कामयाबी स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने होनहार ऐशरीत के उज्जवल भविष्य की कामना की। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– जिले की 154 स्कूल बसों में मिली खामियां, एक सप्ताह में दूर नहीं की तो होंगे चालान

Inter-college Handball Competition: इंटर कॉलेज हैंडबाल में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की टीम बनी विजेता
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज स्तर की महिला एवं पुरुष वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिताओं (Inter-college Handball Competition) का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सरसा के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरजिंद्र सिंह के संरक्षण व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के संयोजन में आयोजित हुई इन प्रतियोगिताओं के अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग के ट्रायल भी करवाए गए। Sirsa News

पुरुष वर्ग के ट्रायल में जीएनसी सरसा, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सरसा, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज सरसा व महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू सरसा, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज सरसा, सीआरडीएवी कॉलेज ऐलनाबाद, आईजी गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना, शाह सतनाम जी गर्ल्ज कॉलेज सरसा व यूटीडी सीडीएलयू सरसा के हैंडबाल खिलाड़ियोंं ने भाग लिया। महिला वर्ग के ट्रायल के आधार पर नॉर्थ जोन की सुंदरनगर में होने वाली हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।

डॉ. राकेश मडिया प्रतियोगिताओं के विशिष्ट अतिथि

कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरजिंद्र सिंह द्वारा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के उपरांत नॉक आउट के आधार पर आयोजित महिला वर्ग की इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्ज कॉलेज सरसा, यूटीडी सीडीएलयू सरसा व आईजी गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। इनके अलावा सीआरडीएवी कॉलेज ऐलनाबाद, जीएनसी सरसा, जेसीडी सरसा, एमएसएम कॉलेज बहबलपुर इत्यादि की टीमों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

इन प्रतियोगिताओं के दौरान डॉ. राकेश मडिया विशिष्ट अतिथि थे। उनके साथ पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. हरविंद्र सिंह, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र कुमार व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह भी मौजूद थे। सीडीएलयू खेल परिषद की सचिव डॉ. सविता ढांडा, सह-सचिव हंसराम, प्रो. हरजिंद्र सिंह, डॉ. बलदेव सिंह, श्री गुरु हरी सिंह महाविद्यालय श्री जीवननगर के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विकास मेहता, शारीरिक शिक्षा विभाग सीडीएलयू सरसा से डॉ. राकेश, शाह सतनाम जी कॉलेज से डॉ. हरचरण सिंह सिद्धू, जेसीडी सरसा से कुलदीप सिंह व आईजी गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना के प्रशिक्षक ने खिलाडियों के चयन में चयनकर्ता की भूमिका का निर्वहन किया। Sirsa News

Bima Sakhi Yojana: अब आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं, हर माह मिलेंगे 7 हजार रुपये!

सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की एथलीटों ने लगाई स्वर्ण पदकों की झड़ी!
22 स्वर्ण सहित 30 पदक जीतकर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव मानक दीवान स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित हुई सी.बी.एस.ई. क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (CBSE Cluster Athletics Competition) में शाह सतनाम जी गल्र्स स्कूल की एथलीटों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण सहित कुल 30 पदक जीतकर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में किए गए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की बदौलत संस्थान की 12 खिलाडिय़ों का चयन सी.बी.एस.ई.नेशनल एथलीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विजेता खिलाडिय़ों का शुक्रवार को संस्थान में पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां की ओर से फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। Sirsa News

12 खिलाडिय़ों का हुआ नेशनल के लिए चयन | Sirsa News

संस्थान की प्रिंसीपल डा. शीला पूनियां इन्सां ने कहा कि सी.बी.एस.ई. क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में सुखप्रीत ने दो स्वर्ण व एक सिल्वर, जपनीत एक स्वर्ण, एकता ने दो स्वर्ण व एक ब्रॉन्ज, हेवनदीप, भावना व जयसुख ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते है। इसी प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग में अनमोलदीप ने दो स्वर्ण, राजवीर ने दो स्वर्ण व एक ब्रॉन्ज, जसमीन एक स्वर्ण, रोशनी ने तीन स्वर्ण व एक सिल्वर, अंशरीत ने तीन स्वर्ण व पलक ने एक स्वर्ण व एक ब्रॉन्ज पदक जीता है। अंडर-14 आयु वर्ग में अनुशखा ने एक सिल्वर मेडल जीता है।

Bank Holiday: बैंक बंद रहेंगे आज? यहाँ जानें, छुट्टियों की पूरी जानकारी!

इसी प्रकार पूरे टूर्नामेंट में शाह सतनाम जी गल्र्स स्कूल की एथलीट खिलाडिय़ों ने 22 स्वर्ण, 5 सिल्वर व 3 ब्रॉन्ज पदक सहित कुल 30 पदक जीते है। वहीं शाह सतनाम जी गल्र्स स्कूल की रोशनी को बेस्ट एथलीट की ट्राफी से नवाजा गया है। वहीं विजेता टीम के खिलाडिय़ों, कोच व प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया है। Sirsa News

PM WANI Scheme: अब नहीं कराना पड़ेगा महंगे इंटरनेट के लिए रिचार्ज! सरकार ला रही नई योजना!