IMD Alert - Sach Kahoon Hindi

IMD Alert: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में आज भारी बारिश के आसार, हिमाचल में 10-11 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना
IMD Alert: हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 10 अगस्त से बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र की ओर से 9 अगस्त को सुबह 7.56 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूवार्नुमान बुलेटिन के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 15 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने हरियाणा एवं चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 9 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में अलग-अलग से कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अधिक समय तक जारी रहने के आसार हैं। राज्य में 9 से 15 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर 9 अगस्त तथा फिर 12 से 15 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 9 और 15 अगस्त को अलग-अलग से कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके विपरीत 10 से 13 अगस्त के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने और अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में 10 से 12 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड में 9 से 15 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। राज्य में 11 से 15 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 9 और 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 अगस्त तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में भी बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में 11 और 12 अगस्त तथा पूर्वी राजस्थान में 9 अगस्त और 12 से 13 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 10 और 11 अगस्त को बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है। मध्य भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9 से 12 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 से 11 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 9-10 अगस्त तथा फिर 12 से 15 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9-10 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-10 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 10 से 14 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11-12 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी भारत में भी अगले कई दिनों तक बारिश का दौर बने रहने का अनुमान है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 15 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बिहार में 9 से 12 अगस्त के दौरान अलग-अलग से कुछ स्थानों पर बारिश होने तथा 13 से 15 अगस्त के बीच बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 और 12 अगस्त, गांगेय पश्चिम बंगाल में 13-14 अगस्त, झारखंड में 9-10 अगस्त, बिहार में 9 अगस्त और फिर 13 से 15 अगस्त तथा ओडिशा में 9 अगस्त और 12 से 15 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 9 से 15 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 अगस्त तथा असम और मेघालय में 10-11 अगस्त के दौरान अलग-अलग से कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 अगस्त, असम और मेघालय में 9 अगस्त तथा 12 से 15 अगस्त और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में 9 से 15 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के ताजा पूवार्नुमान से संकेत मिलता है कि देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तर भारत में रविवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अगले कुछ दिनों में अधिक तेज बारिश का केंद्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर रहने के आसार हैं।

Himachal Weather News: हिमाचल में अचानक बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Himachal Pradesh Weather Alert: शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भूस्खलन और जलभराव की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। Himachal Weather News

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में तेज बारिश के कारण छोटे नदी-नालों और खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। निचले क्षेत्रों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में मलबा गिरने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 8 अगस्त तक रुक-रुक कर भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसी के मद्देनुसार कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने तथा जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। Himachal Weather News

रविवार को भी राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा का असर परिवहन व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। भूस्खलन और मलबा आने के कारण राज्य में करीब 100 सड़कें प्रभावित हैं। मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में सबसे अधिक दिक्कतें सामने आई हैं। कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने का कार्य जारी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में अलग-अलग जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। 3 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर, 4 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा, 5 अगस्त को ऊना, चंबा, कांगड़ा और मंडी तथा 6 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। Himachal Weather News

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर जिले के ब्रह्माणी क्षेत्र में सर्वाधिक 9 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पांवटा, रायपुर मैदान, बिलासपुर सदर, बरठीं, सोलन, कंडाघाट और देहरा गोपीपुर समेत कई स्थानों पर भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 6 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में सक्रिय मानसून के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। विभाग ने नागरिकों से नदी-नालों के समीप न जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम तथा सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। Himachal Weather News

Weather Alert: 24 घंटे में मॉनसून का रौद्र रूप...हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Alert: मौसम विभाग ने देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगामी दिनों में व्यापक एवं भारी बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। रविवार सुबह जारी विभाग के बुलेटिन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित और उत्तराखंड में दो से सात अगस्त तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने हो सकती है, जबकि तीन से सात अगस्त के बीच काफी व्यापक से व्यापक वर्षा का अनुमान है। विभाग ने दो से चार अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। पंजाब में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार अगस्त को वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और काफी व्यापक से व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। पांच से सात अगस्त के दौरान राज्य में फिर से छिटपुट से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। दो से चार अगस्त के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित में दो से सात अगस्त तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, और इसी के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गयी है। उत्तराखंड में भी इस अवधि के दौरान गरज-चमक के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर भारत के अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से सात अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में चार से सात अगस्त, छत्तीसगढ़ में तीन से सात अगस्त, विदर्भ में पांच से छह अगस्त, तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग अवधियों के दौरान व्यापक वर्षा का अनुमान जारी किया है।

विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से छह अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी निर्धारित तिथियों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम होने जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

Weather Alert: 24 घंटे में मॉनसून का रौद्र रूप...हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर, 24 जून तक IMD का अलर्ट जारी
North India Weather Alert: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार।)। बेशक मानसून की गति धीमी पड़ गई हो पर उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं से लेकर भयंकर तूफान के साथ बूंदाबांदी और तेज बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक बदले हुए मौसम का असर दिखाई दे रहा है। IMD Weather Alert

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में जहां 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई तो हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में भी दोपहर होते-होते तेज हवाओं में साथ बारिश हुई। वीरवार को हरियाणा और पंजाब में दोपहर में रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद जमकर बारिश हुई। इसके अलावा सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 60-80 किमी/घंटा रही और ओडिशा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कच्छ, छतीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोकण, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय में कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 40-60 किमी/घंटा रही। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति रही। IMD Weather Alert

आईएमडी के मुताबिक एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज देशभर में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने 24 जून तक दराजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बदलाव और अस्थिर मौसम की चेतावनी जारी की है।

इन दिनों कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 24 जून तक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पंजाब में छिटपुट वर्षा और स्थान-विशेष पर गरज-चमक के साथ आंधी तथा तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ आंधी की संभावना जताई गई है; वहां हवाओं की गति 60-80 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। IMD Weather Alert

उफ ये गर्मी, कब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिहंमार। देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भीषण से अति भीषण गर्मी तथा लू चलने की चेतावनी जारी की है। बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन राज्यों में लू का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है। विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में अति भीषण लू चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव आने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

मई के अंत में मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 28 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 29 से 31 मई के बीच अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
चक्कर आना, सिरदर्द या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना बेहद जरूरी है। आने वाले कुछ दिन उत्तर भारत सहित कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, इसलिए सावधानी ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

IMD Alert: भीषण गर्मी के बीच खुशखबरी, इस दिन से बदलेगा मौसम, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD Alert: हिसार, संदीप सिंहमार। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लू के थपेड़ों ने दिन के समय घर से बाहर निकलना चुनौती बना दिया है। ऐसे में हर किसी को बारिश और ठंडे मौसम का इंतजार है। अब मौसम विभाग की ताजा जानकारी राहत देने वाली है। उत्तर भारत में कई दिनों से जारी प्रचंड गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज | IMD Alert

मौजूदा समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तर पाकिस्तान के क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दिखाई देगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज बौछारें और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बनेगा।

तराई और मैदानी इलाकों में भी दिखेगा असर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश का दायरा सीमित रहेगा, लेकिन लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर महसूस होगी। दिन में गर्मी बनी रहेगी, जबकि शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

23 मई तक आंधी और बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। 23 मई तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। हालांकि दिन के समय गर्मी का असर कम नहीं होगा और तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

इन राज्यों में अभी नहीं मिलेगी राहत

राजस्थान, मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। यहां मौसम साफ रहेगा और तेज धूप के साथ लू का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

25 मई को फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुछ पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकती हैं। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

28 मई से शुरू होगा बारिश का बड़ा दौर

सबसे अहम बदलाव 28 मई के बाद देखने को मिल सकता है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बनने की संभावना है, जो देश के अंदर नमी पहुंचाएगा। इसके साथ नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 30 और 31 मई को बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं तथा यह सिलसिला 3 जून तक जारी रहने की संभावना है। इससे उत्तर और मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?

फिलहाल 28 मई तक उत्तर भारत में गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश और पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि उमस बढ़ सकती है, लेकिन लगातार बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD Alert: अगले 5 दिन अगर आपका कहीं बाहर जाने का है प्रोग्राम तो मौसम विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लेना
IMD Alert:  हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पूरे तेलंगाना में 10 और 11 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में सबसे अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान आदिलाबाद में दर्ज किया गया। मंगलवार को बहादुरगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया।

मौसम विभाग का अलर्ट: कई राज्यों में असर IMD Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि:

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 6 मई, फिर 10 मई को बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5-6 मई को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश

पूर्वांचल में 6-7 मई को बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 4 से 7 मई तक बारिश, जबकि पूर्वी हिस्सों में 4 से 8 मई के बीच आंधी और बिजली गिरने की आशंका

भीषण गर्मी से मिली राहत

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। ऐसे में इस बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

सड़कों पर जलभराव, यातायात प्रभावित

तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मुख्य बाजार और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

किसानों के लिए फायदेमंद बारिश

जहां एक तरफ शहरी इलाकों में थोड़ी परेशानी हुई, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी मानी जा रही है। फसलों को इससे नमी मिली है, जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया। तेज आंधी और बारिश के चलते कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की घटनाएं दर्ज की गईं।

अगले 24 घंटे भारी: IMD का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में:

तेज आंधी चल सकती है

गरज-चमक के साथ बारिश होगी
आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की संभावना है

इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।

प्रशासन की सलाह: सतर्क रहें

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है:

खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें

खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सीमित रखें

जरूरत न हो तो यात्रा से बचें

?️ क्यों खतरनाक है यह मौसम?

आंधी और बारिश के साथ गिरने वाली बिजली (वज्रपात) बेहद खतरनाक होती है। हर साल इससे कई जानें जाती हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

Imd Alert: हरियाणा-पंजाब, यूपी वालों अगर घर से बाहर जा रहे हो तो मौसम विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लेना
Imd Alert:  हिसार, संदीप सिंहमार। देशभर में मौसम इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। फरवरी की शुरुआत में जहां मार्च जैसी गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया था, वहीं अब बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने मौसम को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ कई राज्यों में वर्षा का दौर शुरू होने वाला है, जिससे ठंड की वापसी भी महसूस हो सकती है।

Heart Attack Warning: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है चेतावनी, 48 घंटे पहले दिखते हैं ये खतरनाक संकेत

10 राज्यों में बारिश का अलर्ट |, Imd Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17, 18 और 19 फरवरी को देश के 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में साफ दिखाई देगा। 17 और 18 फरवरी को इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव पड़ेगा, जहां हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं। वहीं ओडिशा के कुछ हिस्सों में 18 फरवरी की सुबह कोहरे की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में बदलता मिजाज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में पहले गर्मी, फिर राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में 17 फरवरी को तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। लेकिन अगले 24 घंटों में मौसम फिर करवट ले सकता है। हल्की बारिश और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में 18 और 19 फरवरी को बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में 17 फरवरी को बारिश के संकेत हैं। लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है।

मध्य भारत और राजस्थान में असर

राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

बिहार में कोहरे का असर

बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों में मध्यम कोहरा और हल्की ठंड बनी रह सकती है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

क्या करें लोग?

मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम अपडेट पर नजर रखें।

ठंड और बारिश दोनों के लिए तैयारी रखें।

तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों में सावधानी बरतें।

फिलहाल इतना तय है कि फरवरी का यह सप्ताह मौसम के कई रंग दिखाने वाला है—कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।

IMD Alert: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान! बारिश के साथ जमकर बरसेंगे ओले
IMD Alert: चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है, जबकि पंजाब में ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। तेज़ पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। फिलहाल, यह उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर है, साथ ही एक और विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर बन रहा है।

IMD के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके बाद यह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर बढ़ेगा।

IMD-मौसम अलर्ट (22–23 जनवरी 2026)

एक तेज़ पश्चिमी विक्षोभ के कारण, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है… pic.twitter.com/9ut3Ew7yPJ

इस बीच, 23 जनवरी को पंजाब में काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

23 जनवरी को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बिजली गिरने और गरज-चमक का असर हो सकता है। पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है।

IMD Weather Alert: हाय सर्दी! पड़ेगा हाड़ कंपाने वाला पाला, आईएमडी ने जारी किया हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में रेड अलर्ट
बठिंडा में 0.6 तो नारनौल में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली/चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में सीजन की सबसे तीव्र शीतलहर कहर बरपाने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के लिए भी चेतावनी दी है कि अगले छह दिनों में मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण रेडिएशन कूलिंग की प्रक्रिया तेज हो जाएगी,  जिससे रातें बेहद सर्द होंगी और खेतों पर भारी पाला जमेगा। IMD Weather Alert

कोहरे की मोटी चादर धीरे-धीरे छंट रही है, जिससे आसमान साफ होने पर रात में जमीन की गर्मी तेजी से बाहर निकल जाएगी। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, जहां पारा शून्य से नीचे चला जाएगा। कम नमी वाली हवाएं ठंड को और चुभन भरी बना देंगी, भले ही दिन में हल्की धूप निकले। शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरेगा और आधी रात तक सर्दी चरम पर पहुंच जाएगी।

जम गया गुलमर्ग का द्रंग झरना, मनमोहक नजारे को देखने उमड़ी सैलानियों की भीड़

गुलमर्ग। जनवरी की शुरूआत से ही जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है, लेकिन हाड़ कपा देने वाली सर्दी में भी पर्यटकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग में पर्यटक सुंदर वादियों का मजा ले रहे हैं। इसी बीच बारामूला जिले के उत्तरी भाग में द्रंग झरना तापमान गिरने की वजह से जम गया है और इस मनमोहन दृश्य को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। IMD Weather Alert

बारामूला जिले के उत्तरी भाग में मौजूद द्रंग झरना पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉट है। हर साल पर्यटक जनवरी के महीने में बर्फ से जमे झरने को देखने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। बारामूला में काफी समय से भारी बर्फबारी हो रही है और झरनों से लेकर नदियां तक जम चुकी हैं। पहाड़ की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी हैं और ये दिल को मोह लेने वाला प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को लुभा रहा है। द्रंग झरने पर सोमवार को भारी भीड़ देखी गई।

हरियाणा में 17 से करवट लेगा मौसम, 19 को होगी बारिश

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध की स्थिति भी बनी रहेगी। परंतु लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ 16 जनवरी व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है, जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के बाद 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। IMD Weather Alert

शीत लहर से कांपा राजस्थान, स्कूली छुट्टियों की अवधि बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान में जारी भीषण शीत लहर को देखते हुए राज्य के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं और स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है। इससे कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 11 जिलों के लिए शीत लहर को लेकर लाल, नारंगी और

पीली चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 14 और 15 जनवरी के बाद ही ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। छात्रों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए, अधिकारियों ने 12 और 13 जनवरी को लेकर अलग-अलग जिलों में नए निर्देश जारी किए हैं। IMD Weather Alert

Imd Alert: मौसम ने दिखाया तेवर, हरियाणा के कई इलाकों में बारिश, अब इस दिन निकलेगी धूप
Imd Alert: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में 31 दिसंबर की शुरूआत घने कोहरे और शीत लहर के साथ हुई। सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तड़के करीब 6 बजे विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 से 25 मीटर रह गई, जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। लोग पूरी सतर्कता के साथ सफर करते नजर आए।

कोहरे के साथ चल रही हल्की लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। कुल मिलाकर साल का अंतिम दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। फरीदाबाद जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सुबह और देर रात के समय भारी ठंड का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी शीत लहर और घने कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। हालांकि 2 जनवरी के बाद मौसम में हल्के सुधार की उम्मीद जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी बादलों और कोहरे के कारण धूप मद्धिम पड़ जाती है, जिससे ठंड और बढ़ जाती है।

रविवार रात करीब सात बजे से कोहरा छाना शुरू हो गया था, जो देर रात तक और घना होता चला गया। सुबह होते-होते वातावरण में नमी बढ़ने के कारण ओस भी काफी अधिक पड़ी, जिससे सड़कें गीली नजर आईं और फिसलन की स्थिति बनी रही। ठंड और कोहरे के इस दौर में प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर वाहन चालकों से धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की गई है। वहीं, आम लोगों को भी गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

वहीं नए साल के पहले दिन ही हरियाणा के सरसा, हिसार, चंडीगढ़ समेत पंजाब व राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश से ठंड में राहत मिली है और प्रदुषण से भी मुक्ति मिली है।

IMD Alert: 2026 की सर्दी का तांडव इतना भयंकर होगा कि आपके होश उड़ जायेंगे, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। IMD Alert: नए साल से पहले मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। निजी मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार उत्तर भारत में सर्दी अब अपने पूरे तेवर दिखाने वाली है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का असर तेज होने वाला है, जिससे 2026 की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है।स्कायमेट के मुताबिक 27 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद 30 या 31 दिसंबर को एक और अधिक प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इन दोनों सिस्टम्स के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नए साल के मौके पर भारी बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी चादर बिछने की उम्मीद है। इससे बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए यह बेहद अच्छी खबर मानी जा रही है। IMD Alert

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई क्षेत्रों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज हवाओं के कारण घना कोहरा कुछ हद तक कम रह सकता है, लेकिन शीतलहर का असर ज्यादा महसूस होगा। साथ ही कई इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और तीखी हो जाएगी।

कृषि के लिहाज से देखें तो यह गिरता तापमान रबी फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। गेहूं और सरसों जैसी फसलों को ठंड से फायदा मिलेगा, हालांकि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण नमी की कमी किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

मध्य भारत में भी सर्दी का असर बढ़ने वाला है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई हिस्सों में अब ठंड तेज होगी और न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दक्षिण भारत में मौसम थोड़ा अलग रहेगा। तमिलनाडु के तटीय इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा साल के अंतिम दिनों यानी 30 और 31 दिसंबर के आसपास केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। IMD Alert

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस बार सर्दी देर से शुरू हुई है। आमतौर पर नवंबर में ठंड का असर दिखने लगता है, लेकिन इस साल दिसंबर के आखिर में सर्दी ने रफ्तार पकड़ी है। पश्चिमी विक्षोभों के देर से सक्रिय होने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। अनुमान है कि यह ठंड का सिलसिला फरवरी 2026 तक बना रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में विस्तारित शीतकाल देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, नया साल देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ दस्तक देने वाला है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें:– यहां पर बिछाई जाएगी तीन नई लाइनें, मोदी सरकार ने दी मंजूरी, जमीनों के रेटों में आएगा उछाल