Punjab School News - Sach Kahoon Hindi

School Holidays news: पड़ रही है भीषण गर्मी, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली के स्कूली बच्चों के लिए आई बड़ी जानकारी
School Holidays news:  नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी के चलते छात्रों को राहत देने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। अब जून का महीना समाप्त होने वाला है और कई राज्यों में स्कूल दोबारा खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि कुछ राज्यों में मौसम और मानसून की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों की अवधि में बदलाव भी किया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में स्कूल कब से खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुकी हैं कक्षाएं | School Holidays news

उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 जून 2026 से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसी शेड्यूल का पालन नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश स्कूल भी कर रहे हैं।

दिल्ली में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

राजधानी दिल्ली में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून 2026 तक रखा गया है। इसके बाद 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू होगी। इस बार दिल्ली के छात्रों को अपेक्षाकृत लंबी गर्मी की छुट्टियां मिली हैं।

हरियाणा में भी 1 जुलाई से खुलने की संभावना

हरियाणा सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 मई से 30 जून तक घोषित की थीं। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 1 जुलाई 2026 से खुलने की संभावना है। हालांकि जिला प्रशासन स्थानीय मौसम और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्कूल खोलने की तारीख में बदलाव कर सकता है।

राजस्थान में 29 जून से शुरू होंगी कक्षाएं

भीषण गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग को देखते हुए राजस्थान सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया था। अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 29 जून 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे।

पंजाब में भी जल्द शुरू होगा नया सत्र

पंजाब में भी स्कूलों के 1 जुलाई 2026 से खुलने की उम्मीद है। अंतिम निर्णय राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के आदेश के अनुसार लागू होगा।

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल से जारी आधिकारिक सूचना जरूर देख लेनी चाहिए। यदि किसी जिले में गर्मी या मौसम की प्रतिकूल स्थिति बनी रहती है, तो स्थानीय प्रशासन स्कूल खुलने की तारीख में बदलाव कर सकता है। छात्रों को भी स्कूल लौटते समय गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी, हल्के कपड़े और अन्य आवश्यक सावधानियां अपनानी चाहिए।

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रणालियों के समकक्ष बनाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ की शुरुआत: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के बाद, पंजाब ने शिक्षा क्रांति 2.0 के तहत वैश्विक शिक्षा नेतृत्व पर नजर टिकाई: हरजोत सिंह बैंस

विश्व बैंक के साथ यह साझेदारी पंजाब के मापनीय शिक्षा सुधारों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रत्यक्ष प्रमाण है

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Bhagwant Mann: पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करते हुए, भगवंत मान सरकार ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ की शुरुआत की है, जिसके तहत अगले छह वर्षों में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश से स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के सुधार को तेज करना और पंजाब की शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप बनाना है।

इस मिशन के तहत पंजाब सरकार ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विश्व बैंक के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी राज्य द्वारा पहले से किए गए महत्वपूर्ण शिक्षा सुधारों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता को दर्शाती है। इस कार्यक्रम के लिए कुल 3,500 करोड़ रुपये में से 2,500 करोड़ रुपये विश्व बैंक द्वारा ऋण सहायता के रूप में और 1,000 करोड़ रुपये पंजाब सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे, जिससे यह राज्य के इतिहास के सबसे बड़े शिक्षा सुधार निवेशों में से एक बन जाता है।

‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ की शुरुआत पहले चरण की उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए की गई है। पहले चरण के तहत राज्य भर के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी गई और पंजाब को राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया गया।

भारत सरकार द्वारा आयोजित परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए कक्षा शिक्षण परिणामों में पहला स्थान हासिल किया और देशभर में अग्रणी बनकर उभरा। यह उपलब्धि शिक्षा क्रांति के तहत किए गए बुनियादी सुधारों को दर्शाती है, जिनमें कक्षा शिक्षण को मजबूत करना, बुनियादी ढांचे का उन्नयन और लगभग 20,000 सरकारी स्कूलों में प्रशासन को बेहतर बनाना शामिल है।

पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य ने करियर मार्गदर्शन प्रणालियों को मजबूत किया है, विज्ञान और वाणिज्य संकाय तक पहुंच का विस्तार किया है, शिक्षक प्रशिक्षण तंत्र को सुदृढ़ किया है और हजारों संस्थानों में स्कूल बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया है, ताकि सुधार केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर ठोस और मापनीय परिणाम दे सकें।

इन प्रणालीगत सुधारों ने एक मजबूत और विश्वसनीय नींव तैयार की है। ‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ अब इन उपलब्धियों को संस्थागत रूप देगा और पंजाब की शिक्षा प्रणाली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणालियों की कतार में खड़ा करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि शिक्षा क्रांति की सफलता ने राज्य के शिक्षा परिदृश्य को नया रूप दिया है। उन्होंने कहा, “पंजाब ने साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूल देश का नेतृत्व कर सकते हैं। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में पहला स्थान इस बदलाव का प्रमाण है। शिक्षा क्रांति 2.0 के साथ हम अब अपनी शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहे हैं। विश्व बैंक के साथ सहयोग हमारी पारदर्शिता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। यह हर बच्चे के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अगला कदम है।”

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा क्रांति पहले ही मापनीय परिणाम दे चुकी है और अगला चरण सुधारों के दायरे और गहराई को और विस्तारित करेगा। उन्होंने कहा, “पंजाब शिक्षा क्रांति ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है और राज्य को राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाया है। अब शिक्षा क्रांति 2.0 हमें राष्ट्रीय नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता की ओर तेजी से आगे बढ़ाएगी। पंजाब का हर बच्चा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अवसरों का हकदार है और यह मिशन हमें उस लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।”

सरकार के अनुसार, 3,500 करोड़ रुपये की लागत वाला यह मिशन परिणाम-आधारित हस्तक्षेपों के माध्यम से शिक्षा सुधारों को और गहरा तथा स्थायी बनाएगा। इसके तहत बुनियादी शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक बच्चा आवश्यक कौशल प्राप्त कर सके।

इस पहल के तहत विज्ञान और वाणिज्य संकाय तक पहुंच बढ़ाई जाएगी, व्यावसायिक शिक्षा को उन्नत किया जाएगा और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं बेहतर रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए संरचित करियर काउंसलिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। साथ ही, एक व्यापक डिजिटल करियर गाइडेंस पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे छात्रों को परामर्श, योग्यता मूल्यांकन और बेहतर करियर विकल्प चुनने में सहायता मिलेगी।

इन सुधारों का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को मजबूत करना, पेशेवर विकास कार्यक्रमों को आधुनिक बनाना और एक व्यापक स्कूल नेतृत्व ढांचा लागू करना है, ताकि शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को सशक्त बनाया जा सके। साथ ही, डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली और स्कूल प्रबंधन समितियों को मजबूत कर पारदर्शी एवं जवाबदेह स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सामुदायिक भागीदारी भी बढ़ेगी।

यह मिशन भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचा और प्रणालियां विकसित करेगा। इसके तहत व्यापक सुधार किए जाएंगे ताकि दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित, टिकाऊ और डिजिटल रूप से सक्षम शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ द्वारा रखी गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ अब इस परिवर्तन को और विस्तार देगा और पंजाब की शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather: तेज आंधी, बिजली चमकना, ओले गिरना इन सबका हरियाणा-पंजाब में अलर्ट जारी

Punjab School News: पंजाब के सरकारी स्कूलों में ए.आई.-आधारित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम लागू
विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस में मिलेगी मदद

हरजोत सिंह ने 25 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की

मुफ़्त और व्यक्तिगत गाइडेंस से विद्यार्थियों को मिलेंगे अधिक अवसर: शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Government School: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत सरकारी और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 25 स्कूलों में ए.आई.-आधारित करियर गाइडेंस लैब स्थापित की गई हैं। बैंस ने नंगल और श्री आनंदपुर साहिब स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में इन लैबों का उद्घाटन कर परियोजना की शुरूआत की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सही समय पर सही साधनों से सशक्त बनाना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शामिल स्कूलों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों के परिणामों की निकटता से निगरानी की जाएगी। सफल क्रियान्वयन के बाद इसे पूरे पंजाब में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इससे पंजाब उन अग्रणी राज्यों में शामिल होगा जो सार्वजनिक शिक्षा ढांचे में ए.आई.-आधारित करियर मार्गदर्शन को योजनाबद्ध रूप से शामिल कर रहे हैं।ए.आई.-लैब की कार्यप्रणाली बताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर योग्यता और रुचि का ए.आई.-आधारित मूल्यांकन करना होगा। इसके आधार पर एक व्यक्तिगत करियर रिपोर्ट तैयार होगी, जिसमें संभावित शैक्षणिक और व्यावसायिक रुचियों को दशार्या जाएगा। इसके बाद पेशेवर सलाहकार विद्यार्थी और अभिभावकों के साथ एक-से-एक सत्र कर कार्ययोजना बनाएंगे। Punjab School News

पी.एस.ई.बी. के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि यह पहल परीक्षा-केंद्रित शिक्षा से हटकर संपूर्ण विकास की ओर ले जाएगी। लैब विद्यार्थियों को अंकों की दौड़ से अलग उनके प्राकृतिक कौशल को पहचानने और उसे ठोस करियर लक्ष्यों की ओर निर्देशित करने में मदद करेगी।   बियॉन्ड मेंटर के सीईओ सौरव कुमार ने कहा कि उनका प्लेटफॉर्म तकनीक को मानवीय भावनाओं और रुचियों से जोड़ता है। ए.आई. मूल्यांकन करता है और काउंसलिंग पेशेवरों द्वारा की जाती है ताकि हर विद्यार्थी अपनी बात खुलकर रख सके और उसे अपनी रुचि के अनुसार सही मार्गदर्शन मिले।

नंगल स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़कियां) की 9वीं कक्षा की छात्रा अक्षिता ने कहा कि वह उत्साहित है कि उनके स्कूल में इतनी उन्नत करियर मार्गदर्शन सुविधा उपलब्ध हुई है। पहले उन्हें केवल कुछ सामान्य विकल्पों की जानकारी थी, लेकिन काउंसलिंग सत्र के बाद उन्होंने कई नई संभावनाओं के बारे में जाना। अक्षिता के पिता विशाल शर्मा ने कहा कि अपनी बेटी के साथ काउंसलिंग सत्र में शामिल होना उनके लिए अनमोल अनुभव रहा।

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus: बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में तालाब की दीवार पर जा चढ़ी रोड़वेज बस, बड़ा हादसा टला

Punjab School News: पंजाब के स्कूलों में हुए बड़े बदलाव, वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab School News: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए 649 शिक्षकों, हेडमास्टर्स और प्रिंसिपलों को विदेशी देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा है, जिससे राज्य के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था में विश्वस्तरीय परिवर्तन की नींव रखी गई है। इसमें कुल 216 प्राथमिक शिक्षक फिनलैंड, 234 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी सिंगापुर, तथा 199 हेडमास्टर्स ककट अहमदाबाद में प्रशिक्षित किए गए हैं—यह सब नवंबर 2025 तक स्पष्ट रूप से दर्ज़ है।

इसी महीने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तीसरे दल के तौर पर 72 शिक्षकों को फिनलैंड के यूनिवर्सिटी आॅफ तुर्कु में भेजा, जिससे फिनलैंड में प्रशिक्षित शिक्षकों की संख्या 216 हो गई है। पहले दो दल (72+72 शिक्षक) अक्टूबर 2024 और मार्च 2025 में अपने-अपने प्रशिक्षण पूरे कर चुके हैं। चुने गए शिक्षकों में ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन अधिकारी, सेंटर हेड टीचर्स, हेड टीचर्स और एळळ शिक्षक शामिल थे, जिन्होंने फिनलैंड की उन्नत शिक्षण-पद्धतियों का अनुभव लिया और उसे पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में लागू करना शुरू कर दिया है.​

स्कूल नेतृत्व को नया दृष्टिकोण देने के लिए पंजाब सरकार ने कुल 199 हेडमास्टर्स को आईआईएम अहमदाबाद में भेजा, जिन्होंने रणनीतिक नेतृत्व, स्कूल प्रबंधन, नवीन शिक्षा प्रवृत्तियाँ और मेन्टोरशिप में दक्षता हासिल की. चौथा दल हाल ही में नवंबर 2025 में ट्रेनिंग पूरा कर लौटा, जबकि दिसंबर में पाँचवाँ दल जाएगा जिससे हेडमास्टर्स की कुल संख्या 249 तक पहुँच जाएगी। हर दल को 5 दिन की विशेष कार्यशाला में प्रबंधकीय और नेतृत्व कौशलों के साथ-साथ, वर्तमान शिक्षा प्रणाली के लिए नवाचार आधारित समाधान दिए जाते हैं। Punjab School News

प्रशासनिक और अकादमिक नेतृत्व के लिए पंजाब सरकार ने 234 प्रिंसिपलों और शिक्षा अधिकारियों को सिंगापुर भेजा, जहाँ उन्होंने आधुनिक स्कूल प्रबंधन, नवाचार-धारित नेतृत्व और वैश्विक शैक्षिक श्रेष्ठता के मॉडल का प्रशिक्षण लिया. सिंगापुर के नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रिंसिपल अब राज्य के स्कूलों में प्रशासनिक सुधार का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका असर तेजी से पूरे राज्य के स्कूल तंत्र पर नजर आ रहा है। यह पूरी प्रक्रिया मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर हुई—पाँच सदस्यीय चयन समिति ने शिक्षकों को उनकी योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर चुना. प्रशिक्षित शिक्षक ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में अपने समकक्षों को आधुनिक, छात्र-केंद्रित और नवाचारी शिक्षण-पद्धतियाँ सिखा रहे हैं, जिससे पूरे पंजाब में कक्षा-कक्ष की संस्कृति और गुणवत्ता में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

पंजाब सरकार की यह शिक्षा सुधार पहल सीधे छात्रों के हित में है और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का एक मजबूत आधार तैयार करती है। जब हमारे शिक्षक फिनलैंड, सिंगापुर और ककट अहमदाबाद जैसे विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, तो वे न केवल अपने कौशल और ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि नए और प्रभावी शिक्षण तरीकों को अपने स्कूलों तक लेकर आते हैं। इससे छात्रों को आधुनिक, समग्र और छात्र-केंद्रित शिक्षा प्राप्त होती है जो उनकी रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देती है।

पंजाब सरकार की इस ऐतिहासिक पहल ने स्कूलों में शिक्षक स्वायत्तता, सहयोगी शिक्षा, तथा सामाजिक-भावनात्मक विकास पर एक साथ प्रभावी प्रगति की है। कुल 649 (216 शिक्षक फिनलैंड, 234 प्रिंसिपल सिंगापुर, 199 हेडमास्टर्स ककट अहमदाबाद) प्रशिक्षित शिक्षकों का यह चक्र राज्य की शिक्षा का चेहरा बदलने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। सरकार का संकल्प है कि संख्या और प्रभाव दोनों में ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर बढ़ाया जाएगा, ताकि पंजाबी विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय, नवाचारी और भविष्य-उन्मुख शिक्षा मिल सके। Punjab School News

यह भी पढ़ें:- हनुमान वाटिका के पास लगाई जा रही कूड़े में आग, प्रदूषण बन रहा लोगो के लिए मुसीबत……. प्रशासन बेफ़िक्र

Punjab School News: पंजाब के 331 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, 3125 लाख रुपये की पहली किश्त जारी
केद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 2025-26 के लिए 5801.79 लाख रुपये मंजूर किए

बीजेपी नेता अरविंद खन्ना ने पंजाब सरकार पर अनुदान राशि छुपाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab School News: केंद्र सरकार की पीएम श्री स्कूल योजना के तहत पंजाब के 331 स्कूलों का कायाकल्प होने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के स्कूलों में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए केंद्र ने 3125.54 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। कुल स्वीकृत राशि 5801.79 लाख रुपये है, जो वर्ष 2025-26 के लिए मंजूर की गई है। Chandigarh News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने इस अनुदान राशि की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की पुरानी आदत है कि केंद्र से मिलने वाली धनराशि को छुपाया जाता है और उसका उपयोग अन्य कार्यों में किया जाता है, जिससे जनता को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता।

महानिदेशक ने जिलों को दिए निर्देश | Chandigarh News

खन्ना ने बताया कि पंजाब के स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्वीकृत सिविल वर्क्स के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 3125.54 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूर की गई है।

जिलावार राशि का विवरण

अमृतसर के 22 स्कूलों को 204.19 लाख रुपये, बरनाला के 11 को 120.43 लाख रुपये, बठिंडा के 26 को 220.65 लाख रुपये, फरीदकोट के सात को 62.03 लाख रुपये, फतेहगढ़ साहिब के छह को 48.03 लाख रुपये, फाजिल्का के 12 को 139.47 लाख, फिरोजपुर के 17 को 201.38 लाख, गुरदासपुर के 24 को 264.53 लाख, होशियारपुर के 19 को 178.41 लाख, जालंधर के 16 को 98.80 लाख, कपूरथला के छह को 45.95 लाख, लुधियाना के 23 को

229.92 लाख, मलेरकोटला के छह को 51.75 लाख, मानसा के 15 को 109.49 लाख, मोगा के 12 को 99.07 लाख, पठानकोट के 12 को 137.35 लाख, पटियाला के 26 को 357.66 लाख, रूपनगर के सात को 70.44 लाख, संगरूर के 16 को 99.88 लाख, एसएएस नगर के 17 को 160.12 लाख, श्री मुक्तसर साहिब के नौ को 60.92 लाख, एसबीएस नगर के छह को 45.50 लाख और तरनतारन के 16 स्कूलों को 119.57 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:– Theft News: सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अज्ञात चोर ने गवाह की जेब से बीस हजार उड़ाए

कल से खुलेंगे पंजाब के स्कूल व कॉलेज तय समय अनुसार होगी परीक्षाएं, दो जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
हालात सामान्य होने के बाद पंजाब सरकार ने लिया निर्णय

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab School News: पंजाब में सरकारी व गैर सरकारी स्कूल सहित कॉलेज व शिक्षण संस्थाएं सोमवार से एक बार फिर से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इन स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं सहित कॉलेजों में पहले से तय समय अनुसार परीक्षाएं भी करवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार ने यह निर्णय हालात सामान्य होने के बाद लिया है। अब इस समय पंजाब में माहौल काफी ज्यादा ठीक है व किसी भी तरह की घबराहट या फिर खतरे वाला माहौल नहीं है। Chandigarh News

पंजाब के माहौल की समीक्षा करने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह आदेश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अब पंजाब में स्थिति बिल्कुल सामान्य हो चुकी है। इसलिए शिक्षण संस्थाओं सहित स्कूल व कॉलेज को बन्द रखने का कोई उचित कारण नहीं है। उन्होेंने कहा कि मौजूदा माहौल को देखते हुए स्कूल व कॉलेजों को फिर से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं । जिन कॉलेजों द्वारा इस सप्ताह परीक्षाएं रखी गई थी, उनको तय समय अनुसार ही करवाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा होने के बाद पंजाब के आधा दर्जन शहरों में पाकिस्तान द्वारा लगातार निशाना बनाने के साथ-साथ ड्रोन हमले किए जा रहे थे, जिसके चलते पंजाब सरकार ने सभी स्कूल व कॉलेजों को अगले आदेशों तक बन्द करने का निर्णय लिया था । इस दौरान होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।

फिरोजपुर व अमृतसर में बंद रहेंगे स्कूल | Chandigarh News

वहीं पाकिस्तानी बॉर्डर से लगते जिला फिरोजपुर व अमृतसर के स्कूल-कॉलेज फिलहाल बन्द रहेंगे। इस संबंधी दोनों जिलों के डिप्टी कमिशनरों ने आदेश दिए हैं कि सोमवार तक सरकारी व गैर सरकारी स्कूल कॉलेज बन्द रखे जाएंगे। इसके साथ ही फिरोजपुर व बटाला में लोगों ने स्वैच्छा से ब्लैक आऊट रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:– Haryana School Holiday: निजी व प्राइवेट स्कूलों में कल रहेगा अवकाश

School News: पंजाब 36 स्कूल प्रिंसिपलों के प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजेगा: हरजोत बैंस
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab School News: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को कहा कि पंजाब सरकार ने 36 स्कूल प्रिंसिपलों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सिंगापुर भेजने का फैसला किया है। बैंस ने कहा कि विकास कार्यक्रम के तहत 98 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी सिंगापुर की प्रिंसिपल अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। 36 स्कूल प्रिंसिपलों का सातवां बैच इस साल मार्च में सिंगापुर के लिए रवाना होने वाला है। Chandigarh News

शिक्षा विभाग में विभिन्न स्तरों पर कार्यरत शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और स्कूल शिक्षा प्रशासकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मामले प्रकोष्ठ (आईईएसी) की स्थापना की गई है। पात्रता मानदंड के बारे में जानकारी साझा करते हुए, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी, 2025 तक 53 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, और उनके पास कम से कम सितंबर 2025 तक वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। Chandigarh News

इसके अतिरिक्त, यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार के खिलाफ कोई लंबित आरोप-पत्र, पूछताछ या आपराधिक मामला न हो। इन प्रारंभिक शर्तों को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार दूसरे दौर में जाएंगे, जहां योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा, जो शैक्षिक योग्यता, अनुभव, एसीआर और पुरस्कारों द्वारा निर्धारित किया जाएगा। Chandigarh News

बैंस ने कहा कि प्रिंसिपलों के लिए सिंगापुर की यात्रा उन्हें एक व्यापक प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है जो उनके नेतृत्व और शैक्षिक कौशल को बढ़ाने पर केंद्रित है। अपने प्रवास के दौरान, वे विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और व्यावहारिक गतिविधियों में शामिल होंगे जो उन्हें सिंगापुर के स्कूलों में इस्तेमाल की जाने वाली उन्नत शिक्षण पद्धतियों और शैक्षिक प्रथाओं से अवगत कराती हैं, जो अपने उच्च मानकों के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:– Patiala Range Police: पटियाला रेंज के 727 पुलिस कर्मचारियों को दी तरक्की

Punjab Winter Holidays: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें कब से कब तक रहेंगे बंद
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Winter Holidays: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। ये अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक रहेगा। इसके बाद एक जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। पंजाब सरकार ने ये निर्णय बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाने व उन्हें सर्दी के दिनों में आराम देने के उद्देश्य से लिया है। Punjab Winter Holidays

पंजाब में पंचायतों चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की | Punjab Winter Holidays

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को स्थानीय निकाय विभाग की तिथि 22 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस अधिसूचना में निर्देश दिया गया है कि विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव दिसंबर के अंत तक कराए जाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है,

जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन नगर निगमों में चुनाव होंगे, उनकी मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात दिसंबर को हो चुका है। इन सूचियों की प्रतियां संबंधित रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (एसडीएम) के कार्यालयों और अन्य संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कुल 37,32,636 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 19,55,888 पुरुष, 17,76,544 महिलाएं और 204 अन्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि आयोग की ओर से घोषित चुनाव प्रोग्राम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अवधि नौ दिसंबर (सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक संबंधित रिटर्निग अधिकारी के कार्यालय में) व 12 दिसंबर नामांकन भरने की अंतिम तिथि (दोपहर तीन बजे तक) निश्चित की गई है। इसके अलावा आयोग ने पड़ताल के लिए 13 दिसंबर व उम्मीदवारी वापिस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर (दोपहर बाद तीन बजे तक) निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। चुनाव के लिए जरूरी ईवीएम्स का प्रबंध किया गया है। मतदान 21 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान संपन्न होगा और उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना की जाएगी। Punjab Winter Holidays

उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी, नगर निगमों के 381 वार्डों और नगर परिषदों/नगर पंचायतों के 598 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है। कुल 1609 मतदान स्थल हैं, जिनमें 3809 मतदान बूथ शामिल हैं। इनमें से 344 मतदान स्थलों को अति संवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील मतदान स्थलों पर एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी और इन क्षेत्रों को मोबाइल गश्त के माध्यम से भी कवर किया जाएगा। आवश्यक संख्या में रिजर्व प्लाटून तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिलों में पुलिस विभाग के कुल 21,500 जवान और होम गार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा।

श्री चौधरी ने बताया कि सिंगल मतदान केंद्र पर तीन कर्मचारी और दोहरे मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसी तरह तिहरे मतदान केंद्र पर पांच, और कवाड मतदान केंद्र पर छह कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर सीपीएस और एसएसपी को सुरक्षा तैनाती बढ़ाने का अधिकार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत, सक्षम प्राधिकारी के रूप में जिला मजिस्ट्रेट हथियार जमा करने की आवश्यकता का आकलन करेंगे।

नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा चार लाख रुपए, नगर परिषद क्लास एक के लिए तीन लाख 60 हजार रुपए, नगर परिषद क्लास दो के लिए दो लाख 30 हजार रुपए और नगर परिषद क्लास तीन के लिए दो लाख रुपए तय की गई है। नगर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा एक लाख 40 हजार रुपए तय की गई है।इसके अलावा लगभग 23 हजार चुनाव कर्मी, जिनमें आरओ/एआरओ/प्रेसाइडिंग आॅफिसर/पोलिंग आॅफिसर शामिल हैं, चुनाव ड्यूटी पर तैनात होंगे। इसके अलावा, 25 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों को उन जिलों में जनरल आॅब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां मतदान होगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया का सुचारू और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। Punjab Winter Holidays

यह भी पढ़ें:– UP News: उत्तरप्रदेश वालों के लिए Good News, सरकार न्यूनतम ग्रेड पे में करेगी बढ़ोत्तरी, इन अधिकारियों को होगा फायदा..

दिल्ली की तर्ज पर मोहाली के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम भी बन रहे शानदार
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्विटर पर शेयर कीं क्लासरूमों की तस्वीरें | Harjot Bains

पंजाब सरकार विश्व स्तरीय शिक्षा मॉडल स्थापित करने के लिए वचनबद्ध: बैंस

मोहाली (सच कहूूँ/एम.के. शायना)। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। पंजाब सरकार द्वारा इसके लिए दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों की नुहार बदली जा रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप की शिक्षा क्रांति की शुरूआत हो गई है। Harjot Bains

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Bains) ने ट्वीट कर पंजाब के मोहाली के सीनियर सैकेंडरी स्कूल 3 बी 1 के स्कूल के क्लासरूमों की तस्वीरें सांझी की हैं, जिन्हें देखकर यह अन्दाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि यह किसी सरकारी स्कूल के क्लासरूम की तस्वीरें हैं। बैंस ने ट्वीट में लिखा है कि ‘पंजाब के सरकारी स्कूल का शानदार कलास रूम।’ बैंस ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विश्व स्तरीय शिक्षा मॉडल स्थापित करने के लिए वचनबद्ध है। Harjot Bains

पंजाब के सरकारी स्कूल के क्लासरूमों की यह तस्वीरें बेहद शानदार हैं। इनमें देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। दरअसल यह तसवीरें मोहाली के सीनियर सैकेंडरी स्कूल 3 बी 1 की हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री समय-समय पर स्कूलोंं में जाकर बच्चों के साथ पढ़ाई संबंधी खुद फीड बैक लेते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:– गाँव, शहर, ढाणी के युवाओं को मिल रही मेरिट पर नौकरियां

Punjab School Timings: पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव
चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक (Punjab School News) अप्रैल यानी आज से राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राथमिक/मध्य/उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2023 तक सुबह 8 बजे खुलेंगे और फिर सभी अवकाश दोपहर 2 बजे होंगे।

01 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੋਂ 30 ਸਤੰਬਰ 2023 ਤੱਕ….

ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀ….

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਰਕਾਰੀ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ, ਏਡਿਡ ਅਤੇ ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ/ਮਿਡਲ/ਹਾਈ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ 01 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ 30 ਸਤੰਬਰ 2023 ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 8:00 ਵਜੇ ਖੁੱਲ੍ਹਣਗੇ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ 2:00 ਵਜੇ ਸਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਹੋਵੇਗੀ |

— Harjot Singh Bains (@harjotbains) March 31, 2023

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।