Haryana Kaushal Rozgar Nigam - Sach Kahoon Hindi

स्वास्थ्य विभाग में वेतन न मिलने से नाराज HKRN कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के सब्र का बांध अब पूरी तरह टूट चुका है। जिला भिवानी के नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न केंद्रों में कार्यरत कई कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस घोर प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने अब सीधे तौर पर जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की एक गेट मीटिंग बुधवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में संपन्न हुई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने की तथा आगामी रणनीति तैयार की।

इस मौके पर हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि जिला भिवानी में एचकेआरएन के तहत काम करने वाले कई कर्मचारियों को पिछले तीन महीने और 19 दिन से वेतन की एक पाई भी नसीब नहीं हुई है। वहीं, कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों की स्थिति तो और भी बदतर है, जिन्हें पिछले 8 से 9 महीने बीत जाने के बाद भी उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया है। लंबे समय से बिना मानदेय के काम कर रहे ये कर्मचारी आज गंभीर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और बीमार बुजुर्गों की दवाइयों के खर्च ने इन गरीब कर्मचारियों की कमर तोड़ कर रख दी है।

इस गंभीर समस्या के संदर्भ में कई बार उच्च अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया। सीनियर अधिकारियों को बार-बार याद दिलाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कर्मचारी आखिर कितना सब्र करे? हमारे सब्र का बांध अब पूरी तरह टूट चुका है। यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों के बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से काम बंद (टूल डाउन हड़ताल) करने पर मजबूर होंगे।

Bhiwani News: गेट मीटिंग में मौजूद कर्मचारी। छाया नितिन।

HKRN News: हरियाणा में 49 फील्ड सर्वेयर की भर्ती
भूना (सच कहूँ न्यूज़)। Field Surveyor Recruitment: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से फील्ड सर्वेयर के 49 पदों पर भर्ती की जा रही है। काउंसिल आॅफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट के चेयरमैन हेमंत बैजलपुरिया ने बताया कि सिरसा व फतेहाबाद में 8-8, जींद, कैथल, हिसार व चरखी दादरी में 7-7 तथा भिवानी में 5 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है और किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 मासिक मानदेय मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। HKRN News

HKRN: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी
तीन आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Haryana Kaushal Rojgar Nigam: नौकरी लगवाने के नाम 20 लाख ठगने के मामले में इकनॉमिक सैल द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो की पहचान क्योड़क निवासी संजीव, सांघन निवासी जसपाल तथा जिला जींद के गांव झील निवासी मोहित के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

पुलिस ने बताया कि बरटा निवासी दिनेश की शिकायत अनुसार वह उसके छोटे भाई को नौकरी लगवाना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत बरटा निवासी सेवा सिंह से हुई। सेवा सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा कौशल रोजगार में निगम के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसे व उसके भाई को एचकेआरएन के तहत नौकरी लगवा देगा। इस पर बाद में सेवा सिंह ने उसे विक्रम, संजीव, नैंसी, जसपाल और गुरमीत कुंडू से मिलाया। Kaithal News

आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग तिथियां में उससे 20 लाख रुपए की राशि ले ली तथा जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से अपने राशि वापस लेने की मांग की तो आरोपियों ने राशि देने से इंकार कर दिया। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Fire: शॉर्ट सर्किट से कॉपी शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

Haryana Kaushal Rozgar Nigam: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भर्ती, नोटीफीकेशन हो चुका है जारी, जल्दी करें अप्लाई
कैथल। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN Portal) की शुरुआत की है, जिसका मकसद हरियाणा मे कान्ट्रैक्ट/ DC रेट की सभी भर्तियों को पूरा करना है। अभी तक सभी विभाग अपने आप ही ये भर्तियाँ करते थे जिसमे भ्रस्टाचार होता था, अब HKRN पोर्टल के माध्यम से ये भर्तियाँ की जाएंगी। हरियाणा मे कच्चे कर्मचारियों (DC रेट) की भर्ती जो अभी तक ठेकेदार के माध्यम से होती थी वो अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा की जाएगी।

ऐसे में अगर आप भी हरियाणा के निवासी है और रोजगार नहीं मिलने की समस्या से परेशान हैं तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 के तहत आप किस तरह रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे? Haryana Kaushal Rojgar Nigam रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इसकी किन पात्रता और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आप किस तरह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे इसकी सम्पूर्ण जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 | Haryana Kaushal Rozgar Nigam

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है जिसके माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली भर्ती को ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया जाएगा। सरकार के इस कदम से राज्य में बेरोजगारी की दरों को कम करने और युवाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में मदद मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए व्यवस्थिक तरीके से कर्मचारियों को विभागों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दी जा सकेगी साथ ही आउटसोर्स की भर्तियों को पारदर्शी तरीके से निगम द्वारा आयोजित किया जा सकेगा, इससे न केवल अनुबंध के आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को शोषण से बचाया जा सकेगा बल्कि नियुक्तियों में होने वाली धांधली को रोककर केवल पात्र एवं योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

इसके साथ ही सरकार की तरफ भविष्य में आउटसोर्सिंग की भर्तियों के लिए निगम की व्यवस्था भी की गई है, इसके लिए सरकार ने आईएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम की पहली मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है, इसके साथ ही वह कौशल विकास एवं औधोगिकी प्रशिक्षण, रोजगार व नागरिक संसाधन सूचना विभाग का भी कार्यभार संभालेंगी, जिसके लिए निगम को ही भविष्य में सभी अनुबंध के आधार पर होने वाली भर्ती की मांग भेजी जाएगी।

पोर्टल का नाम

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

शुरू किया गया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा

वर्तमान वर्ष

2023

आवेदन माध्यम

ऑनलाइन प्रक्रिया

योजना के लाभार्थी

राज्य के नागरिक

उद्देश्य

युवाओं के लिए आउटसोर्सिंग की भर्तियों को

ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करना

योजना का प्रकार

राज्य सरकारी योजना

आधिकारिक वेबसाइट

itiharyana.gov.in

योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज | Haryana Kaushal Rozgar Nigam

कौशल रोजगार निगम में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए जिसकी जानकारी वह यहाँ से जान सकेंगे।

आवेदक का आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

राशन कार्ड

आयु प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

आयु का प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मोबाइल नंबर

वैध ईमेल आईडी

इसके लिए सबसे पहले आवेदक हरयाणा सरकार के कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर विजिट करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।