School Chalo Abhiyan - Sach Kahoon Hindi

Uttar Pradesh: सीएम योगी की लोगों से अपील- 'स्कूल चलो अभियान' को बनाएं जनआंदोलन
School Chalo Abhiyan: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 'स्कूल चलो अभियान' को जनांदोलन बनाएं। उत्तर प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रत्येक बच्चा शिक्षा से अभिसिंचित होगा। Uttar Pradesh News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में कहा, "जुलाई नवीन माह का आरंभ ही नहीं, अपितु लाखों बच्चों के सपनों को विद्यालम तक पहुंचाने के नए संकल्प का समय है। उत्तर प्रदेश में 01 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य कक्षा। से 12वीं तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुन विद्यालय से जोड़ना और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश अभिमान को गति देना है।"

उन्होंने कहा, "जीवन की सबसे अनमोल संपत्ति की जब भी चर्चा होती है, तो मानस पटल पर केवल विद्या का नाम आता है। ज्ञान के पंख ही बच्चों को आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। विद्यालय वह पवित्र स्थान है, जहां से छात्र-छात्राओं के ज्ञान, संस्कार और जीवन-धर्म के साथ ही चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण की मात्रा आरंभ होती है। यही सनातन परंपरा भी है। प्राचीन गुरुकुलों में विद्यार्थी गुरु के सानिध्य में रहकर वेद, उपनिषद, शास्त्र, विज्ञान, शिल्प, धनुर्वेद, कृषि, नीति और जीवन-मूल्यों के सांचे में ढलते थे। आज के विद्यालय उसी गुरुकुल परंपरा के आधुनिक स्वरूप हैं, जहां पुस्तकीय और प्रायोगिक ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और राष्ट्र‌निर्माण की भावना का विकास होता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा पहली बार विद्यालय की चौखट पार करता है, तब उसके साथ पूरा परिवार, गांव और समाज आगे बढ़ता है। प्रत्येक बेटी और बेटे की शिक्षा व भविष्य और हर परिवार की प्रगति का सर्वाधिक सशक्त आधार विद्यालय ही है। हमारी सरकार ने इसी मंशा से 'प्रोजेक्ट अलंकार' शुरू किया था, जिसके अंतर्गत प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और आधारभूत संरचना के उन्नयन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया गया है।" Uttar Pradesh News

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा का प्रकाश पूरे प्रदेश को आलोकित करे, इसलिए हमारी सरकार 'ऑपरेशन कायाकल्प', 'मिशन प्रेरणा', 'कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना' और 'मिशन निपुण' जैसे अभियान चला रही है, ताकि हर स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े। स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर की जरूरत होती है। इसलिए स्कूलों में विविधतापूर्ण गर्म पका-पकाया रुचिकर भोजन की व्यवस्था की गई है।

योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा, "प्रिय गुरुजनों, कुछ बातें मैं आपसे भी करना चाहता हूं। आप सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल को दैनिक रुटीन का हिस्सा मात्र न समझें, बल्कि विद्यालय जाने में रुचि दिखाएं। खेल-कूद आदि गतिविधियां इसके लिए बेहतर माध्यम हो सकती है।"

इसी बीच, सीएम योगी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों का मूल्यांकन उनके नंबरों से नहीं, बल्कि उनके हौसले और लगन से करें। स्कूलों में उनकी नियमित उपस्थिति आपको ही सुनिश्चित करनी होगी। 3 से 6 साल के बच्चों को 'बाल वाटिका' भेज सकते हैं।" अपने संदेश के आखिरी में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 'स्कूल चलो अभियान' को केवल सरकारी कार्यक्रम न रहने दें। इसे जनांदोलन बनाएं। अगर हमारे आसपास कोई ऐसा बच्चा हो, जो अभी तक विद्यालय नहीं पहुंच पाया, उसे स्कूल तक पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रत्येक बच्चा शिक्षा से अभिसिंचित होगा। Uttar Pradesh News

Yogi Adityanath: सीएम योगी पहुंचे स्कूल, बच्चों को बांटे गिफ्ट, ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत
वाराणसी (एजेंसी)। School Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर बच्चों के बीच पहुंचकर मिड-डे मील परोसा। बाद में उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, किताबें और उपहार दिए। साथ ही, निपुण विद्यालयों व विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। Varanasi News

वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय रूप देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिड-डे मील परोसा, जिससे बच्चे खुशी से खिलखिला उठे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से रोज स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की, जिस पर बच्चों ने भी उत्साह के साथ हामी भरी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच ह्यनिपुण विद्यालयोंह्ण के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं पांच निपुण विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान ह्यशैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां पुस्तिका का विमोचन किया गया और अभियान से जुड़ी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

इसके पहले उन्होंने सीएम के हाथों जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव लाल बहादुर, प्राथमिक विद्यालय शगुनहा बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता भारती, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिंह, कंपोजिट विद्यालय भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव, कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। Varanasi News

यह भी पढ़ें:– Vehicle Number Plate: बरनाला में नंबर प्लेट लगाने का काम बंद, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी

स्कूल चलो अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ
बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) शनिवार को स्कूल चलो अभियान 2023 एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में किया गया। (School Chalo Abhiyan) मुख्यमंत्री का भाषण एवं स्कूल चलो अभियान 2023 के कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण विकास खंड बुलंदशहर के अंतर्गत संविलियन विद्यालय अलीपुर गिजोरी में किया गया। सजीव प्रसारण को डीएम चन्द्र प्रकाश, बीएसए बी0के0 शर्मा, ग्राम प्रधान सहित विद्यालय के अध्यापकगण, बच्चों द्वारा देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत प्रदेश में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए घर घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर बच्चे को शिक्षा दिलाये जाने के विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराया जाए।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के जिला अदालतों का कामकाज हिंदी में करने संबंधी कानून आज से लागू

इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल चलों अभियान के तहत बुलंदशहर (Bulandshahr) जनपद में प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिले इस उद्देश्य से घर घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराये। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व्यक्तिगत रुचि लेकर गांव में अभिभावकों की स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करें। किसी भी बच्चे को भविष्य में सफल बनायें जाने के लिए बेसिक शिक्षा में सुधार की जरूरत होती है। हमारे बेसिक शिक्षा विभाग में एक से बढ़कर एक योग्य शिक्षक है, इसलिए सभी शिक्षक अपने अनुभवों से बच्चों को शिक्षित करें। अभिभावकों की भी स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें अपने जीवन के संघर्षों एवं सफलता के बारे में बताये जिससे अभिभावक प्रेरित होकर अपने बच्चों को विद्यालय भेजे।

आज के समय मे बेसिक शिक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाना, बच्चों की शिक्षा हेतु निःशुल्क पाठ्यक्रम, ड्रेस, बैग, जूता, मौजा, मिड डे मील के द्वारा खाने के व्यवस्था सहित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में बच्चों के आने के समय यह सुनिश्चित कराया जाए कि वह निर्धारित ड्रेस में ही विद्यालय आये। बच्चों को निर्धारित ड्रेस में आने, स्वयं को स्वच्छ रखने, लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जाए। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर है उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके अभिभावकों को पॉजिटिव रूप में समझाए और अधिक मेहनत करते हुए ऐसे बच्चों की शिक्षा में सुधार करें। अध्यापकों को भी निर्देशित किया गया कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं इसलिए एक अच्छे शिल्पकार बनकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें तराशने का कार्य करें।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत भी घर घर जाकर दस्तक देते हुए लोगों को जागरूक किया जाए कि साफ सफाई बनाये रखे, जल जमाव वाले स्थानों की विशेष सफाई करें, कही भी जल जमाव न होने दे। मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बंधित विभागों को भी निर्देशित किया गया कि अपने विभागों के कार्यो की कार्य योजना बनाकर कार्य किये जायें। गंदगी/जल जमाव वाले स्थानों की विशेष सफाई कराते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग आदि का कार्य कराया जाए। ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया गया कि गांव में साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में प्रथम आये बच्चों को पुस्तक एवं ट्रॉफी देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर कक्षा 4 की छात्रा से 04 का पहाड़ा सुना गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।