PBKS vs KKR - Sach Kahoon Hindi

PBKS vs KKR IPL 2025: पंजाब से हारने के बाद केकेआर के कप्तान का आया बड़ा बयान!
PBKS vs KKR IPL 2025: चंडीगढ़। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता को मात दे दी। इस पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहने के लिए खुद सहित टीम की बल्लेबाजी इकाई दोषी है। PBKS vs KKR

रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने 60 रन की साझेदारी की और कोलकाता आसानी से मैच जीतता हुआ दिख रहा था। लेक‍िन, जब युजवेंद्र चहल ने रहाणे को आउट किया तो चीजें अचानक बदल गईं और साझेदारी टूट गई। रहाणे ने नॉन-स्ट्राइकर रघुवंशी से सलाह लेने के बाद डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया, लेकिन रीप्ले में पता चला कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी। हालांकि, रहाणे के आउट होने के बाद केकेआर की बल्लेबाजी 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच के बाद रहाणे ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हमने अच्छा खेल नहीं खेला। हां, हमसे चूक हो गई। उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स को 111 रनों पर रोक दिया।

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान मेरे दिमाग में नेट रन रेट नहीं चल रहा था। हम छोटे से स्कोर को चेज कर रहे थे। हमारे फैंस ने जाहिर तौर पर उम्मीद लगाई होगी कि हम यह मैच आसानी से जीत लेंगे और नेट रन रेट भी अच्छा हो जाएगा। लेकिन, हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में वास्तव में बहुत खराब बल्लेबाजी की, मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। रहाणे ने अपने बल्लेबाजों के शॉट चयन की भी आलोचना की और हार की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह आसान लक्ष्य था। लेकिन, इसे हम हासिल नहीं कर सके। यह क्रिकेट का पार्ट है। अभी हमें सकारात्मक रहना है। टूर्नामेंट का आधा हिस्सा अभी भी बाकी है। इस पर ध्यान देना होगा और आगे बढ़ना होगा।

चहल ने टूर्नामेंट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने तीन विकेट चटकाकर पंजाब किंग्स को 16 रन से रोमांचक जीत दिलाई।छह मैचों में आठ अंकों के साथ पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर सात मैचों में छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है। PBKS vs KKR

Abhishek Sharma: क्रिकेट जगत में छाया पंडितों का छोरा! इसके तूफानी अंदाज ने रच दिया बड़ा इतिहास!