Punjab Kings - Sach Kahoon Hindi

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, ये 4 टीमें बना सकती हैं सेमीफाइनल में जगह, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
IPL 2026: आईपीएल 2026 जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की रेस भी बेहद रोमांचक होती जा रही है। हर मुकाबले के साथ अंक तालिका बदल रही है और फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस बार कौन सी टीमें सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंच सकती हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस की भविष्यवाणियों में इस समय चार टीमों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं — Mumbai Indians, Royal Challengers Bengaluru, Punjab Kings और Rajasthan Royals

इन चारों टीमों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर विभाग में इन टीमों ने दमदार खेल दिखाया है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि प्लेऑफ की असली जंग इन्हीं टीमों के बीच देखने को मिल सकती है।

मुंबई इंडियंस फिर दिखा सकती है दम

Mumbai Indians को हमेशा आईपीएल की सबसे खतरनाक टीमों में गिना जाता है। टीम के पास बड़े मैच जीतने का अनुभव है और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। अगर टीम का फॉर्म ऐसा ही बना रहा तो मुंबई एक बार फिर फाइनल तक पहुंच सकती है।

RCB के पास इस बार सुनहरा मौका

Royal Challengers Bengaluru ने इस सीजन में काफी संतुलित खेल दिखाया है। बल्लेबाजों के साथ गेंदबाज भी टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस बार आरसीबी ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा कर सकती है।

पंजाब किंग्स कर सकती है बड़ा उलटफेर
Punjab Kings ने कई मजबूत टीमों को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। युवा खिलाड़ियों और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पंजाब इस बार प्लेऑफ में बड़ा धमाका कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मजबूत दावेदार

Rajasthan Royals का प्रदर्शन भी पूरे सीजन में शानदार रहा है। टीम के बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाज मुश्किल समय में विकेट निकाल रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान को भी फाइनल की मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

फैंस को मिल सकता है हाई-वोल्टेज मुकाबला

अगर ये चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं तो क्रिकेट फैंस को कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। खासकर मुंबई बनाम RCB और पंजाब बनाम राजस्थान जैसी भिड़ंत टूर्नामेंट का रोमांच कई गुना बढ़ा सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबलों में कौन सी टीम अपना दबदबा कायम रखती है और कौन आईपीएल 2026 की ट्रॉफी उठाने में सफल होती है।

Orange Cap: सूर्यवंशी ने फिर किया ऑरेंज कैप पर कब्जा
नई दिल्ली। Punjab Kings vs Rajasthan Royals: जब भी पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स का मैच कढछ 2026 में होता है, ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। मंगलवार रात न्यू चंडीगढ़ में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं, तब भी यही देखने को मिला।

ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ़ 16 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। इसके साथ ही वह इस सीजन 400 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। सीजन की शुरूआत 52, 31, 39 और 78 जैसी पारियों से करने के बाद सूर्यवंशी का प्रदर्शन थोड़ा धीमा पड़ा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए पिछली तीन पारियों में से दो में 46 और 103 का स्कोर बनाया है और अब ताजा पारी के बाद वह फिर से ऑरेंज कैप सूची में नंबर 1 पर हैं। उनके पीछे शीर्ष पांच में अभिषेक शर्मा (380 रन), केएल राहुल (358), विराट कोहली (351) और हेनरिक क्लासेन (349 रन) मौजूद हैं।

वहीं मंगलवार को 44 गेंदों में 59 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के प्रभसिमरन सिंह 346 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। प्रभसिमरन के कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंदों में 30 रन बनाकर सीजन में कुल 309 रन तक पहुंच गए हैं और अब दसवें स्थान पर हैं। पर्पल कैप जोफ्रÞा आर्चर ने न्यू चंडीगढ़ में प्रियांश आर्य का विकेट लेकर अपनी कुल विकेटों की संख्या 14 तक पहुंचा दी है, जिससे वह अब आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अंशुल कंबोज और एसआरएच के इशान मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। आर्चर की इकॉनमी रेट 8.27 है, जबकि भुवनेश्वर की 7.61, कंबोज की 8.56 और मलिंगा की 9.44 है। इनके पीछे 13 विकेट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस (जीटी) के कगिसो रबाडा मौजूद हैं।