Ayushman Card - Sach Kahoon Hindi

Ayushman Bharat: सरकार ने जारी किया बजट, अस्पतालों को भुगतान शुरू
अब तक सूचीबद्ध अस्पतालों को 2,900 करोड़ रुपये का किया जा चुका है भुगतान

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Ayushman Bharat Yojana: हरियाणा की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने कहा है कि राज्य सरकार से 4 अगस्त,2025 को बजट प्राप्त हो गया है और तदनुसार, पैनलबद्ध अस्पतालों को “पहले आओ, पहले पाओ” (एफआईएफओ) के आधार पर “आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के तहत बकाया रुपयों का भुगतान शुरू कर दिया गया है। Ayushman Bharat

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा 28 जुलाई, 2025 को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें “आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के बकाया भुगतानों का हवाला देते हुए 7 अगस्त, 2025 से इस योजना के तहत सेवाओं को रोकने की बात कही गई थी। इस संदर्भ में, एसएचए ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से कल 4 अगस्त को बजट प्राप्त हो गया है और उसी के अनुसार अब पैनलबद्ध अस्पतालों को “पहले आओ, पहले पाओ” (एफआईएफओ) के आधार पर भुगतान करना शुरू कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मई 2025 के पहले सप्ताह तक पैनलबद्ध अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत दावों का निपटान और भुगतान कर दिया है। योजना की शुरूआत से अब तक अस्पतालों को कुल 2,900 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, 16 जुलाई 2025 तक राज्य और केंद्र सरकारों से 240.63 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है और पात्र दावों के निपटान के लिए इसका पूर्ण उपयोग किया जा चुका है। Ayushman Bharat

पैनलबद्ध अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत दावों का निपटान एनएचए के आॅनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 50 डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जाता है। सभी कटौतियाँ एनएचए के दिशानिर्देशों के अनुसार सख्ती से की जाती हैं और कटौती केवल तभी की जाती है जब पर्याप्त नैदानिक औचित्य या दस्तावेजीकरण का अभाव हो।

यह भी पढ़ें:– सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेलगढ़ में अवैध खनन की वीडियो पर प्रताप नगर पुलिस ने कार्रवाई की

Ayushman Bharat Yojana: सरकार ने जारी की, आयुष्मान भारत योजना की पात्रता के लिए अनिवार्य दस्तावेजों की सूची
नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार करते हुए इसे 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों तक कर दिया है, जोकि प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का फ्री ईलाज प्रदान करती है। हाल-फिलहाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुल चुकी है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। Ayushman Bharat Yojana

इस पहल के तहत 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलने वाला है, जिससे उन्हें वित्तीय राहत और स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच मिलेगी। कई वरिष्ठ सदस्यों वाले परिवारों के लिए 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज उनके बीच साझा किया जाएगा क्योंकि यह योजना परिवार के आधार पर कवरेज प्रदान करती है।

योजना के बारे में मुख्य विवरण | Ayushman Bharat Yojana

पात्रता:

यह योजना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन व्यक्तियों के लिए है, जिनकी आय प्रमाण पत्र से कुछ लेना देना नहीं है। पात्रता का निर्धारण उनके आधार कार्ड पर दर्ज आयु के आधार पर किया जाएगा।

आधार की आवश्यकता:

नामांकन के लिए आधार-आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य है। आधार के बिना, वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड पंजीकृत या प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड:

योजना का लाभ उठाने के लिए सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एक अलग आयुष्मान कार्ड मिलेगा।

तत्काल कवरेज:

बीमारियों या उपचारों के लिए किसी प्रतीक्षा अवधि के बिना नामांकन के तुरंत बाद उपचार का लाभ उठाया जा सकता है।

एक पात्र परिवार के सदस्य को नामांकित करने के बाद, नामांकन पोर्टल पर ‘सदस्य जोड़ें’ सुविधा का उपयोग करके 70 या उससे अधिक आयु के अन्य लोगों को जोड़ा जा सकता है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन www.beneficiary.nha.gov.in या आयुष्मान ऐप के माध्यम से आॅनलाइन किया जा सकता है, जो Google Play Store पर उपलब्ध है।

यह योजना बुजुर्गों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच बढ़ाने के लिए बनाई गई है, जिससे चिकित्सा व्यय से निपटने वाले परिवारों के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित होगी। योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों की पूरी सूची के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और योजना का लाभ उठाएं। Ayushman Bharat Yojana

Ways to increase Brain Power: अगर बढ़ाना है दिमाग की शक्ति तो करें ये काम!

Ayushman Yojana: बिना आयुष्मान कार्ड के भी निश्चिंत होकर कराएं इलाज, पैसा देगी सरकार: योगी
गोरखपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। Ayushman Yojana

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। Ayushman Yojana

सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। Ayushman Yojana

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के बिना ही वापिस पृथ्वी पर लौटेगा स्टारलाइनर! इस दिन करेग…

Ayushman Card: जिले के 77 निजी अस्पतालों में आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर ईलाज बंद
अस्पतालों ने गेट पर आयुष्मान कार्ड पर सेवांए बंद को लेकर चस्पा किए नोटिस

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Ayushman Card: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा के फैंसले के अनुसार जिले के 77 निजी अस्पतालों में शनिवार को आयुषमान व चिरायु कार्ड पर मिलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी हैं। वहीं निजी अस्पतालों के बाहर मेन गेट पर आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर सेवांए बेद को लेकर नोटिफिकेशन से लेकर फ्लैक्स तक चस्पा कर दिए गए हैं। पूर्व आइएमए प्रधान आशीष खुराना के अनुसार जिला के निजी अस्पतालों में प्रतिमाह 1500 से 2000 के करीब मरीजों का उपचार आयुष्मान व चिरायु योजना के तहत उपचार करते है।

जिले के 77 निजी अस्पतालों में से लगभग 35 अस्पताल ऐसे हैं, जिनको चलाने वाली ही सरकार है यानि यह अस्पताल पूर्ण रूप से आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आने वाले मरीजों का उपचार करते हैं। अब इन अस्पतालों के ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। बता दें कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान और चिरायु कार्ड की बेहतर उपचार करवाने का एकमात्र साधन है। शनिवार को सेवाएं बंद हो जाने के कारण अब इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आहवान पर चिकित्सकों ने 30 मार्च तक चिकित्सकों ने फिलहाल यह सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है।

अस्पतालों पर मंडराने लगा आर्थिक संकट | Ayushman Card

जिला के आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. आशीष खुराना ने बताया कि आईएमए की स्टेट बॉडी के आह्वान पर आयुष्मान व चिरायु योजना में राज्य के हजारों चिकित्सकों का करोड़ों रुपया फंसा हुआ है। सरकार की ओर से इस पैसे को जारी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। डॉ. खुराना ने बताया कि स्टेट बॉडी ने सरकार को 15 मार्च का समय दिया था।

लेकिन 15 मार्च तक भी सरकार ने इनका समाधान नहीं किया। इसलिए निजी अस्पतालों की ओर से 16 मार्च को ईलाज पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं आयुष्मान के तहत जिन मरीजों का इलाज हमारे पास चल रहा है उनका इलाज पूरा किया जाएगा। नए आने वाले मरीजों के लिए आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर ईलाज नहीं किया जाएगा।

यह है मुख्य समस्याएं | Ayushman Card

सरकार के बनाए पोर्टल में बार बार परेशानी आती है, इसमें सुधार किया जाए।

सरकार की ओर से निर्धारित समय पर राशि का भुगतान किया जाए।

सरकार की ओर से ईलाज खर्च का तीसरा हिस्सा ही दिया जाता है। टुकड़ों में राशि देने से बड़ी परेशानी आती है।

लाखों रुपये उपचार का अटकने से अस्पताल चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:– Telegram: टेलीग्राम ऐप से लाखों की धोखाधड़ी मामले में 2 गिरफ्तार

3 लाख तक की सालाना इनकम वाले परिवारों के लिए आई खुशखबरी, जल्दी पढ़ें
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत स्कीम का फिर से विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि अब 1 लाख 80 हजार से 3 लाख तक की इनकम वाले आमजन को भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा लाभ मिलेगा। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां 3 लाख तक की सालाना इनकम वाले परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। Kharkhoda News

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना  (Ayushman Bharat Yojana)का लाभ अब वह लोग भी उठा सकते हैं जिनकी सालाना आय 3 लाख रूपए है। उन्हें भी मुफ्त इलाज करवाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में का लाभ उठाने के लिए 15 अक्टूबर तक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आसान प्रक्रिया द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर कर लाभार्थी 1500 रुपए सालाना फीस देकर खुद अपने आप को इस स्कीम में रजिस्टर कर सकते है।

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की जिला नोडल अधिकारी डॉ अनीता ने कहा यह पोर्टल 15 अक्टूबर तक ही ओपन रहेगा। उन्होंने बताया कि 3 लाख तक की सालाना इनकम वाले परिवार 15 अक्टूबर के बाद अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिनकी इनकम 1 लाख 80 से 3 लाख तक है वो क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा अटल सेवा केंद्र पर जाकर 1500 रुपए सालाना फीस देकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद पोर्टल बंद हो जायेगा तथा 1 नवंबर से जिन लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई किया है लागू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 1200 लोग अपने आयुष्मान कार्ड बनवा चुके है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– संविधान उद्यान में घूमे कश्मीर घाटी के बच्चे

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने जाना क्षय रोगियों का हाल
ओपीडी के दौरान हर रोगी की टीबी स्क्रीनिंग जरूर करें

संतोष हॉस्पिटल ने 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर वितरित किए पुष्टाहार |  Ghaziabad News

डीटीओ ने विभागाध्यक्षों से टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाकर क्षय रोगियों को खोजने में मदद की अपील की

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (TB Mukt Bharat Abhiyan) से जुड़कर संतोष हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 100 क्षय रोगियों को गोद लेने का निर्णय लिया है। सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में बुधवार को 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर इस पर अमल भी शुरू कर दिया। Ghaziabad News

संतोष हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के सीएमडी डॉ. पी. महालिंगम ने कहा कि फिलहाल हमने 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने का जिम्मा लेने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर पुष्टाहार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में हम क्षय रोग विभाग के साथ खड़े हैं। कार्यक्रम के दौरान सांसद जनरल वीके सिंह ने क्षय रोग से एक-एक कर बात की और उनका हाल जाना। Ghaziabad News

सिंह ने रोगियों से जहां निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण भत्ते के रूप में हर माह मिलने वाले पांच सौ रुपए के बारे में पूछा, यह भी पूछा कि उन्हें दवा मिलने में किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ता। सिंह ने क्षय रोगियों को नियमित रूप से दवा खाने और उच्च प्रोटीन युक्त खुराक लेने के लिए प्रेरित किया।

सिंह ने सभी क्षय रोगियों से कहा कि अपने सभी परिजनों की भी टीबी जांच अवश्य कराएं क्योंकि फेफड़ों की टीबी संक्रामक होती है।

उन्होंने क्षय रोगियों से कहा कि इस रोग से पीड़ित होने के कारण वह खुद को अभिशप्त समझने की गलती कतई न करें। टीबी भी अन्य बीमारियों की तरह ही एक बीमारी है और नियमित उपचार के बाद यह पूरी तरह ठीक हो जाती है।

टीबी की जांच अवश्य कराए

जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. अमित विक्रम हॉस्पिटल के चिकित्सकों और विभागाध्यक्षों से अपील की कि ओपीडी के दौरान हर रोगी की टीबी स्क्रीनिंग जरूर करें। किसी रोगी में यदि टीबी से मिलता जुलता कोई लक्षण नजर आए तो उसकी टीबी जांच अवश्य कराएं। अधिक से अधिक क्षय रोगी खोज कर वह क्षय रोग विभाग की मदद करें और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी भूमिका निभाएं।

लाभार्थियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड | Ghaziabad News

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने सेवा सप्ताह के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया और 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अलका अग्रवाल और को आॅर्डिनेटर डॉ. निधि बंसल ने क्षय रोगियों से पुष्टाहार किट में प्रदान किए गए उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का नियमित रूप से सेवन करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें:– गुलाबी सुंडी व बेमौसमी बारिश से फसल में हुए खराबे का मिले मुआवजा

स्वास्थ्य मेले में 600 सफाई कर्मचारियों की जांच, दी गई नि:शुल्क दवाइयाँ
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य मेले (Health Fair) का आयोजन किया गया, जिसमें 600 सफाई कर्मियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, व नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आयुष्मान भव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कड़ी में नगर निगम में आयोजित स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोगों को सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निरोगी हरियाणा, एनसीसी तथा आयुष्मान चिरायु योजना आदि की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। Kharkhoda News

उन्होंने ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। सोनीपत में 6 लाख 14 हजार लाभार्थी हैं जिन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इनमें से 4 लाख 35 हजार लाभार्थियों के कार्ड बनाये जा चुके हैं। शेष लाभार्थियों के कार्ड व आभा आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए भी लाभार्थी स्वास्थ्य मेलों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर से की गई। अब 31 दिसंबर 2023 तक नियमित रूप से समय-समय पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किये जाएंगे ।2 अक्तूबर तक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान भी चलाय जाएगा, जिसके तहत वार्डों व गांवों में सभाएं आयोजित कर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। Kharkhoda News

इस मौके पर आयुष्मान भव कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. अनीता ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इनमें गायनी, फिजिशयन, मनोचिकित्सक, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत सर्जन आदि की सुविधाएं रहती हैं। 30 सितंबर को सीएचसी बढख़ालसा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएग।

यह भी पढ़ें:– महिला एवं पुरूष कॉन्स्टेबल चार हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ayushman Card: एक ऐसी ऐप जिस पर आप खुद ऑनलाइन बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड
Ayushman Card: आयुष्मान योजना का तीसरा फेज (Ayushman 3.0) 17 सितंबर से शुरू हो चुका है। तीसरे फेज में कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। इस बार आप खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। इस बार सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड में लाभार्थियों के पास वेरीफिकेशन के लिए ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन ऑप्शन होंगे। Ayushman Card

रजिस्ट्रेशन घर बैठे स्मार्टफोन के जरिए संभव हो सकेगा। लोगों के इसके लिए मोबाइल फोन पर आयुष्मान कार्ड ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए लाभार्थी के नाम आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड की मदद से लाभार्थी योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

मोबाइल के जरिए कर सकेंगे सेल्फ रजिस्ट्रेशन | Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर भी आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए अप्लाई करने की सुविधा दी है। ऐप डाउनलोड करने के बाद लाभार्थी को मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। यहां आपको जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड या अन्य अपलोड करना होगा। इसके बाद सरकार आपकी रिक्वेस्ट को वैरिफाई करने के बाद आपका नाम योजना में रजिस्टर्ड कर देगा। हालांकि इस प्रोसेस से पहले आपको ये चेक कर लेना चाहिए की आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।

कॉल करके पता करें कार्ड | Ayushman Bharat

इस योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। यह पात्रता रखने वाले लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आयुष्मान योजना के लिए पात्रता जांचने के लिए आप 14555 पर काल कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmjay.gov.in साइट के जरिए भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। Ayushman Card

यह भी पढ़ें:– Birth Certificate Rules: आधार-वोटर आईडी कार्ड का नहीं कोई झंझट, अब जरूरी हुआ यह डॉक्यूमेंट ! जरूरी ख…

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड किये गये वितरित
स्याना (सच कहूँ न्यूज)। स्याना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्याना विधायक देवेंद्र लोधी द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। विधायक ने कहा कि आयुष्मान भवः अभियान का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ कर दिया था इस अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सभी सीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्रों पर सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। Siyana News

स्वास्थ्य मेले लगाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसी के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गये है। जिला आयुष्मान कोर्डिनेटर सचिन ने लोगो को आयुष्मान एप के माध्यम से घर बैठे कार्ड बनाने कि जानकारी दी।

स्वास्थ केंन्द्र अधीक्षक डॉक्टर विपिन ने कहा कि अब लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड खुद बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर लाभार्थी के रूप में उसे लागिन कर खुद कार्ड बना सकते हैं।इसके लिए पात्र परिवार में कम से कम छह सदस्य होने चाहिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी, ब्लॉक प्रमुख संजीव चौहान, विजय लोधी, मुकेश भारद्वाज, सुभाष शर्मा, सुधीर प्रधान, देवेंद्र प्रधान, नीरज चौधरी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, कपिल त्यागी सहित अनेको कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। Siyana News

यह भी पढ़ें:– स्विट्जरलैंड में क्रिकेट खेलकर लौटे प्रोफेसर भीष्म सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

इस कार्ड से मिलेगा अनेक योजना का लाभ
24 मई स्वास्थ्य ई-कार्ड जारी करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में लोगों के स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा 24 मई से योग्य लाभार्थियों को (Ayushman Bharat Yojana) आयुषमान भारत-मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना ई-कार्ड जारी करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बबीता ने शनिवार कहा कि इस योजना के तहत राज्य भर के 900 से अधिक सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति परिवार हर साल पांच लाख तक इलाज होगा। यह योजना लगभग 1600 किस्मों के इलाजों की सुविधा हैं, जिसमें घुटने बदलने, दिल की सर्जरी, कैंसर के इलाज आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:– आशीर्वाद स्कीम: मई 2022 से नवम्बर 2022 तक बरनाला में 398 लाभपात्रियों को 2 करोड़ जारी

उन्होंने कहा कि 16.65 लाख सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना- 2011 (एस. ई. सी. सी.-2011) लाभार्थी परिवारों के लिए प्रीमियम की लागत केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में बांटी जा रही है, जबकि बाकी 27.38 लाख लाभार्थी परिवार राज्य (राज्य खजाना और विभागों) के द्वारा पूरी तरह कवर किये जाते हैं। अब तक, लगभग 79 लाख लाभार्थियों ने इस योजना के अंतर्गत ई-कार्ड प्राप्त किये हैं।

सीईओ ने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और इसके अधीन मुफ़्त स्वास्थ्य इलाज का लाभ लेने के लिए अपने लाभार्थी कार्ड प्राप्त करें। उन्होंने लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) और परिवार का सबूत, परिवार घोषणा फार्म, राशन कार्ड, लेबर कार्ड आदि सहित दस्तावेज के साथ लाने के लिए भी कहा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत किसान, छोटे व्यापारी, स्मार्ट राशन कार्ड धारक, पंजीकृत कार्यकर्ता, एसईसीसी. डाटा परिवार और रजिस्टर्ड पत्रकारों को कवर किया गया है।

हरियाणा के 135 बड़े गांवों की फिरनी का होगा निर्माण
पलवल। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने गुरुवार को कहा कि राज्य के 10 हजार से अधिक आबादी वाले 135 बड़े गांवों की फिरनियों का नव-निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को लाभ होगा। श्री खट्टर ने पलवल जिले के उटावड़ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान फिरनी निर्माण को लेकर रखी गई मांग पर यह घोषणा की। उन्होंने उटावड़ गांव सहित उससे सटे अन्य गांवों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिये उटावड़ में 66 केवी का नया सब स्टेशन बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत 10 दिन में जमीन निगम को मुहैया कराएगी तो तुरंत प्रभाव से सब स्टेशन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– नील गाय से टकरा कर बेकाबू हुई गाड़ी हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर बनी आग का गोला

10 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं

इस दौरान ढकनपुर पंचायत के गुलेसरा गांव के ग्रामीण ने गुलेसरा गांव तक की सड़क बनाने का अनुरोध किया, इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत घोषणा करते हुए इस सड़क को मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने गांव में पेयजल आपूर्ति सहित अन्य सेवाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 20 हजार की आबादी वाले उटावड़ गांव में लगभग 10 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बन चुके हैं और उनमें से अब तक 242 लोगों ने साढ़े छह लाख रुपये का इलाज मुफ्त कराया है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के तहत गांव में 1300 नए राशन कार्ड बनाये गए हैं।

गांव में बिना पर्ची-बिना खर्ची के 20 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। (Palwal) उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गांव सड़क तंत्र से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में इस क्षेत्र के लिए 25 करोड़ रुपये की सड़कों के नवीनीकरण के कार्य की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र का लाभ ?केवल परिवार को ही नहीं होता, बल्कि पंचायत को भी होता है। उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिए कि गांवों में जिन परिवारों के पीपीपी आईडी नहीं बनी है, उनके तुरंत ये कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने गांव में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया है और कहा कि इसे अगले माह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।