RR Vs SRH Live Score - Sach Kahoon Hindi

Live: RR Vs SRH: सनराइजर्स पर राजस्थान की रॉयल जीत
हैदराबाद (एजेंसी)। जॉस बटलर (54), यशस्वी जायसवाल (54) और (RR Vs SRH) संजू सैमसन (55) के आतिशी अर्द्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल (17/4) की दर्शनीय गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से मात दी। गत उपविजेता रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाये। इसके जवाब में सनराइजर्स 131 रन तक ही पहुंच सका। पिछले आईपीएल के शीर्ष स्कोरर रहे बटलर की बल्लेबाजी में रत्ती भर बदलाव नहीं आया और उन्होंने 22 गेंद पर सात चौकों एवं तीन छक्कों के साथ 54 रन बनाये। जायसवाल ने 54 (37) जबकि सैमसन ने 55 (32) रन की पारी खेली।

चहल ने लिए चार विकेट | RR Vs SRH

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिये और मेजबान टीम इसके बाद वापसी नहीं कर सकी। चहल ने रॉयल्स के लिये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और चार ओवर में 17 रन के बदले चार विकेट लेकर सनराइजर्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

हैदराबाद ने जीता टॉस | RR Vs SRH

सनराइजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों का पहली गेंद से ही बोलबाला रहा। सलामी बल्लेबाज बटलर और जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिये 35 गेंद में 85 रन जोड़ लिये। यह पावरप्ले में रॉयल्स का सबसे बड़ा स्कोर है। बटलर ने इसमें 22 गेंद पर सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन का योगदान दिया।

रियान पराग सात रन बनाकर टी नटराजन का शिकार हुए

फजलहक फारुकी ने पावरप्ले समाप्त होने से पहले बटलर को पवेलियन लौटा दिया, लेकिन सनराइजर्स को इसके बाद सैमसन और जायसवाल के प्रहार का सामना करना पड़ा। सैमसन-जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिये 54 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने 34 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह भी 54 रन बनाकर फारुकी का शिकार हो गये। जायसवाल के आउट होने के बाद सनराइजर्स विपक्षी टीम की रनगति पर कुछ हद तक लगाम कसने में सफल रहा। उमरान मलिक ने देवदत्त पडिक्कल को दो रन पर बोल्ड किया, जबकि रियान पराग सात रन बनाकर टी नटराजन का शिकार हो गये।

सैमसन ने इस बीच अपना अर्द्धशतक पूरा करके रॉयल्स की पारी को संबल दिया। उन्होंने 32 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़ते हुए 55 रन बनाये।  सनराइजर्स ने अंतिम चार ओवर में सैमसन को आउट करते हुए कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन शिमरन हेटमायर (16 गेंद, 22 रन) की मदद से रॉयल्स 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। फारुकी(चार ओवर, 41 रन) और नटराजन (तीन ओवर, 23 रन) ने दो-दो विकेट लिये, जबकि उमरान (तीन ओवर, 32 रन) को एक विकेट हासिल हुआ।

Ready for the ????? challenge ?

Uppal, here we come ??#OrangeFireIdhi #OrangeArmy #IPL2023 #SRHvRR pic.twitter.com/iWa0KKSv27

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 2, 2023

पंजाब ने केकेआर को हराया

पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षे (32 गेंद, 50 रन) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह (19/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वषार्बाधित मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रन से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन बनाए। वषार्बाधित मैच जीतने के लिए केकेआर को डकवर्थ लुइस पद्धति के अनुसार 16 ओवर में 154 रन बनाने थे, लेकिन यह टीम 146/7 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। राजपक्षे ने पंजाब की जीत की नींव रखते हुए 32 गेंद पर पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 50 रन बनाए जबकि कप्तान शिखर धवन ने 29 गेंद पर छह चौकों के साथ 40 रन की पारी खेली।

केकेआर के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए आंद्रे रसेल टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे, लेकिन सैम करन ने उन्हें 15वें ओवर में आउट करके केकेआर की उम्मीदों को झटका दिया। रसेल ने 19 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 35 रन बनाए और उनका विकेट गिरने के बाद केकेआर अपेक्षित स्कोर से सात रन पीछे रह गई।

इससे पूर्व नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन पंजाब ने पहली गेंद से ही आक्रामक रुख दिया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 12 गेंद पर दो चौकों और दो छक्कों के साथ 23 रन बनाए, हालांकि वह दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ही आउट हो गए।

इसके बाद हालांकि राजपक्षे और धवन ने किंग्स की पारी को संभाल लिया और पावरप्ले में 56 रन जोड़े। कप्तान नितीश राणा ने विकेट की तलाश में सुनील नरेन को गेंद सौंपी मगर राजपक्षे ने उनके खिलाफ भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आठवें ओवर में धवन के साथ अर्द्धशतकीय साझेदारी पूरी की। राजपक्षे और धवन के बीच 55 गेंद पर 86 रन की साझेदारी हुई, जिसने किंग्स को 11 ओवर में 109 रन तक पहुंचा दिया। उमेश ने राजपक्षे को आउट करके इस साझेदारी को समाप्त किया।

किंग्स दमदार शुरुआत के बाद 200 रन तक पहुंचने की स्थिति में थी लेकिन नाइट राइडर्स ने मध्य ओवरों में विकेट चटकाकर उन्हें अपेक्षाकृत छोटे स्कोर पर रोक दिया। टिम साउदी ने जितेश शर्मा (11 गेंद, 21 रन) का विकेट निकाला, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने धवन को 40 रन के स्कोर पर चलता किया। सिकंदर रजा 13 गेंद पर 16 रन बनाकर नरेन का शिकार हो गए। चक्रवर्ती ने धवन का विकेट निकालने के साथ-साथ किंग्स की रनगति भी प्रभावित की और चार ओवर में मात्र 26 रन दिए। सैम करन ने अंत में 17 गेंद पर दो छक्कों सहित नाबाद 26 रन बनाते हुए किंग्स को 191/5 के स्कोर पर पहुंचाया। करन के साथ शाहरुख खान सात गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। साउदी ने नाइट राइडर्स के लिए सर्वाधिक दो विकेट चटकाए, हालांकि वह चार ओवर में 54 रन देकर टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे। उमेश ने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि नरेन ने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट चटकाया।

शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 43 रन दिए और उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।