Bengal News - Sach Kahoon Hindi

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर इस केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा दावा, ''दो-तिहाई बहुमत के बनेगी भाजपा सरकार''
कोलकाता। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड जनादेश प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में उनकी पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है। BJP Bengal News

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बंगाल के मतदाताओं ने भी राज्य में आकर मतदान किया है, जिससे भाजपा को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना मजबूत हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस संभावित विजय का प्रमुख आधार बताया। स्ट्रांग रूम से जुड़े विवाद पर टिप्पणी करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब पराजय की आशंका को स्वीकार कर चुकी है और विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों का चुनाव आयोग द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया जा चुका है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने संकेत दिया कि यदि उनकी सरकार बनती है तो किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। राज्य में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से सीमा क्षेत्रों में बाड़बंदी का कार्य तेज किया जाएगा। साथ ही, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नीतियां अपनाई जाएंगी।

सामाजिक सौहार्द के विषय में उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने-अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है, किंतु किसी भी प्रकार की कट्टरता को प्रोत्साहन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जाएगा। हिंसा की आशंकाओं को देखते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की तैनाती से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री पद के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी की संसदीय समिति द्वारा लिया जाएगा। BJP Bengal News

कॉउन्सिलिंग में हुआ खुलासा, सास ने बेच दिया था आरोपियों को
2 लाख में हुआ था सौदा, प. बंगाल की नाबालिग हरियाणा में हुई रेस्क्यू

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ऑपरेशन स्माइल के पहले ही दिन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को बड़ी सफलता हाथ लगी।(Chandigarh) पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली नाबालिग लड़की जो पिछले 20 दिन से करनाल के निजी आश्रम में रह रही थी, जिसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, यमुनानगर इंचार्ज एएसआई जगजीत सिंह को दी गई। एएसआई ने केस की गंभीरता को समझते हुए कॉउन्सिलिंग की तो मामले का खुलासा हुआ, जहाँ पता चला की पीड़िता की शादी पश्चिम बंगाल में हो चुकी है और उसे मानव तस्करी कर हरियाणा लाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और माता पिता से भी संपर्क किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– अब विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई करेगी केंद्र सरकार!

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करनाल के निजी आश्रम में रह रही सुमित्रा (काल्पनिक नाम) की कॉउन्सिलिंग की गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी सुरजापुर, पश्चिम बंगाल (Bengal) निवासी रेहान खान से हुई थी। पीड़िता को उसका पति और सास पीटते थे और कई कई दिन भूखा रखते थे। फिर 16 फरवरी 2023 को पीड़िता को उसकी सास ने दो आरोपियों विकास व मीरा नाम की महिला को बेच दिया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। किसी को शक ना हो इसलिए आरोपियों ने खुद को पीड़िता के दीदी और जीजा बना लिया। पीड़िता को ट्रेन में भी ऊपर वाली सीट पर बैठाकर लेकर आये। इसके अलावा टीटी द्वारा पूछने पर बताया कि मेरी साली दिमागी रूप से कमजोर है, इसीलिए उसे ऊपर वाली सीट पर मुंह बांधकर बैठा रखा है और उसे इलाज के लिए हरियाणा लेकर जा रहे हैं।

पुलिस को बताया कि उसे तरावड़ी, करनाल जिले के चन्दन खेड़ा गांव के एक मकान में कैद किया और धमकी दी कि हम तेरे बहन और जीजा हैं। और आज से तेरा नाम राधारानी है। इसी दौरान दिनांक 21 फरवरी को पंजाब से एक 40 वर्षीय व्यक्ति आया जो 500-500 की गड्डी में 2 लाख रूपए लाया था और पीड़िता से शादी करना चाहता था। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी विकास ने अज्ञात व्यक्ति से एक हफ्ते का समय माँगा। इसी दौरान गाँव के ही एक युवक जो कि ठेकेदारी का काम करता था, उसने पीड़िता से बात की और आरोपियों को धमका कर पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।