loss - Sach Kahoon Hindi

आपदा प्रशिक्षण से रोकी जा सकेगी मानव क्षति
भारत में बीते कुछ वर्षो से प्राकृतिक और मानवजनित आपदाएं-घटनाएं बढ़ी हैं। मानवीय हिमाकत ने पिछले दिनों दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में बड़ी घटना को जन्म दिया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Disaster training)ने आगजनी को मानवजनित आपदाओं में अव्वल स्थान दिया है। लेकिन आपदा विशेषज्ञों की मानें तो ऐसी घटनाओं को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण से रोका जा सकता है। इस क्षेत्र में एक नाम ऐसा है जो वर्षों से न सिर्फ सरकारी अधिकारियों, बल्कि आमजनों को भी आपदाओं से निपटने का गुर सिखा रही है। डॉ. अंजलि क्वात्रा अंतराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ जो स्वयंसेवी संगठन फिलांथ्रोफे की प्रमुख भी हैं। वह कहती हैं कि देश में बाढ़, भूकंप, चक्रवात व भूस्लखन कभी भी दस्तक दे देते हैं। इसलिए स्वंय के जानमाल के बचाव को प्रत्येक इंसान को आपदा प्रबंधन के हुनर सीखने चाहिए। दिल्ली की घटना को ध्यान में रखकर डॉ. अंजलि क्वात्रा से आपदा प्रबंधन मुद्दे पर रमेश ठाकुर की विस्तृत बात हुई। पेश हैं बातचीत के प्रमुख हिस्से।

दिल्ली जैसी अचानक घटने वाली घटनाओं को आपदा प्रबंधन के जरिए कैसे बचाया जा सकता है?

घटना नि:संदेह दर्दनाक थी। लेकिन आगे ऐसी घटनाएं न घटें इसके लिए सबक लेना चाहिए। हमारी टीम पिछले 12 सालों से राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आपदा प्रबंधन (Disaster training) का प्रशिक्षण दे रही है। आपने पूछा दिल्ली घटना को कैसे टाला जा सकता था। दिल्ली की घटना में फायर ब्रिगेड के एक कर्मी ने अपनी जान जोखिम में डाल कर कईंयों को बचाया। हमें ऐसे ही कर्मियों की संख्या बढ़ानी है। पुलिसकर्मियों के लिए आपदा प्रशिक्षण का ज्ञान अनिवार्य कर देना चाहिए। हमारी संस्था ने कॉमनवेल्थ गेम के समय ऐसे कई वॉलेंटियर तैयार किए थे, दिल्ली, मुंबई और औरंगाबाद के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही हमने पांच सितारा होटल के कर्मचारियों को भी हादसों में क्षति को रोकने का प्रशिक्षण दिया है जिसका रिजल्ट बहुत अच्छा है। घटना के वक्त दोषारोपण के बजाय बचाव के विकल्प खोजने चाहिए।

प्राकृतिक आपदाओं के अलावा मानवजनित घटनाओं में ज्यादा इजाफा हो रहा है। कोलकाता के कोचिंग सेंटर में लगी आग और दिल्ली में शॉर्ट सर्किट होना ताजा उदाहरण है?

देखिए, प्राकृतिक आपदाएं कुदरती होती हैं। पर, मानवजनित आपदाएं रोकी जा सकती हैं। हम छोटी लेकिन बेहद जरूरी बातों को नजरअंदाज करते हैं, जिसका परिणाम बड़े हादसे से चुकाना पड़ता है। घर में यदि बिजली के उपकरण पुराने हो गए हैं, किसी तार से चिंगारी निकल रही है या फिर करंट आ रहा है तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। आग अधिकतर शार्ट सर्किट से लगती है जिसपर आसानी से काबू किया जा सकता है। एक अहम बात और भी है लोगों को बचाव करने की जानकारी अधूरी होती है। यूं कहें कि आपदा प्रबंधन का ज्ञान न के बराबर होता है। घटनाओं के वक्त लोग मूकबधिर बनकर तमाशा देखते हैं। हालांकि उस वक्त वह कर भी क्या सकते हैं। कई लोग बिजली से लगी आग में पानी के इस्तेमाल को गलत मानते हैं हम लगभग सभी वर्ग के लोगों में आपदा प्रबंधन की क्लास के समय यही बताते हैं कि शॉट सर्किट के वक्त पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दिल्ली के कारखाने में जब आग लगी थी तो समय रहते अगर पानी डाला जाता तो धुंआ नहीं निकलता।

कुछ घटनाएं ऐसी जगहों पर घट जाती हैं जहां आपदा के वक्त बचाव कार्य संभंव नहीं हो पाता ?

अगर आप किसी और की जान नहीं भी बचा पा रहे तो ऐसे हादसे में सबसे जरूरी है खुद को सुरक्षित रखें। हमने बीते कुछ सालों से ऐसी संकरी बस्तियों में भी शिविर लगाए हंै। अभी दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में रोजाना आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे यदि संबंधित अधिकारी या अग्निशमन दल को पहुंचने में देर हो तो पहला प्रयास खुद किया जा सके। आग लगने में सबसे अधिक मौत दम घुटने की वजह से होती हैं, ऐसे में लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें, आग की लपटे क्योंकि नीचे से ऊपर की ओर उठती हैं, इसलिए सीढ़ियों से नीचे उतरने का प्रयास करें, यदि किसी को एफेक्सियां या सांस लेने में तकलीफ तो बाहर निकलने के बाद तुरंत उसे सीपीआर दें, जिससे सांस को तुरंत वापस लाया जा सकता है। इसमें हथेली के बल से मरीज की पसली पर पांच से दस मिनट तक दबाना होता है यह बहुत आसान प्रक्रिया है, जिसे हर कोई कर सकता है।

घरेलू स्तर पर छोटी आपदाओं से लोग कैसे अपना बचाव कर सकते हैं?

देखिए, हम किसी बड़ी घटना की बात न भी करें, तो हमारी जानकारी घरों में रोज होने वाली ऐसी घटनाओं के बारे में बहुत कम होती है, उदाहरण के लिए किसी की सांस नली में खाना अटक गया या फिर गाड़ी पानी में फंस गई, घरों में बच्चे अकसर बर्तन सिर में फंसा लेते हैं। ऐसे में सही जानकारी नहीं होने पर जान तक जा सकती है। सांस नली में खाना फंसने पर व्यक्ति के पीछे से कमर के हिस्से से नाभि पर मुठ्ठी रखकर उसे दो से दिन बार झटके के साथ दबाना है, जिससे तुरंत सांस नली में फंसा हुआ खाना बाहर आ जाएगा। इसी तरह चाकू से यदि हाथ कट गया है तो जिस तरफ खून का बहाव होता है उस तरफ हाथ सीधा न करके विपरित दिशा में किया जा जाए तो खून की क्षति को रोका जा सकता है।

सरकारी स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों से आप कितना संतुष्ट हैं ?

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए अभी देश में बहुत कुछ किया जाना बाकी है, दिल्ली या सूरत या कहीं भी ऐसे हादसे न हों इसके लिए आपदा प्रबंधन के साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट कोर्स भी कराया जाना चाहिए। ऐसे किसी भी हादसे में क्षति को कम करना और अपनी जान बचाना यह दो काम प्रमुख होते हैं, हालांकि विदेशी में इमारतों का निर्माण इस तरह किया जाता है कि आपात स्थिति में अधिक से अधिक लोगों को आपातकालीन मार्ग से निकाला जा सकता है, इसके लिए कई आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है, जहां वॉटर केनिन नहीं पहुंच सकते वहां वॉटर बॉल या पानी के बड़े गोलों का इस्तेमाल किया जाता है, इसके साथ ही कई ऐसी अग्निरोधक चीजों का प्रयोग आपदा प्रबंधन के लिए किया जा रहा है। इमारतों का नक्शा पास करते हुए इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए कि इमारत में आपदा से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हों, इसके साथ ही सुरक्षा संयंत्र भी मानकों के अनुसार लगाए जाने चाहिए।

आप इस बात को मानती हो, इस क्षेत्र में हमारी तैयारियां अभी भी काफी कमजोर हैं?

सरकार को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक मुहिम चलानी चाहिए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकी समय पड़ने पर किसी की जान बचा सकें, हम अपने प्रशिक्षण शिविर में बेहद सामान्य तरीकों को समझाते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर कोई भी किसी और को भी यह सिखा सकता है। पिछले कई सालों में हमने मेडिकल इमरजेंसी जैसे हृदयघात या सड़क दुर्घटना आदि में इसका प्रयोग अधिक देखा है अब लोग जागरुक हो रहे हैं उन्हें अपने साथ ही दूसरों की जान की परवाह होती है। लेकिन सरकारी एजेंसियों को भी अपना काम जिम्मेदारी से करना होगा, जिससे हादसे ही न हों।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Fire : हार्डवेयर स्टोर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान
मकान भी घिर गया था आग (Fire)की लपटों में

पिल्लूखेड़ा (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार रात पिल्लूखेड़ा मंडी में कुंडू हार्डवेयर स्टोर में सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार हादसे में 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद भी जल गए। आग (Fire) मंगलवार रात 10 बजे लगी थी, जो बुधवार 9 बजे तक सुलगती रही।

खरक गागर गाँव के दुकान मालिक कर्मबीर कुंडू ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे पिल्लूखेड़ा मंडी में अपनी दुकान बंद करके गया था। इसके बाद दुकान के पीछे बने मकान में सोने चला गया। रात को लगभग 10 बजे उसकी पत्नी को कुछ जलने की दुर्गंध आने लगी। जब वो बाहर निकले तो उनकी दुकान में भयंकर आग लगी हुई थी। आग की लपटों ने पूरे मकान को घेर रखा था। दुकान मालिक कर्मबीर ने इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर सफीदों दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।

डेढ़ लाख नकदी भी जली Fire

दमकल विभाग सफीदों के फायरमैन तेजबीर कालवा ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का सामान जलकर खाक हो चुका था। कर्मबीर ने कहा उसकी हार्डवेयर की दुकान थी। इसमें रेशम के बाण, छतों पर डालने वाली पॉलीथीन, बांस, खाट आदि सामान भरा हुआ था। आग में उसका लगभग 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक का कहना था कि आग में उसकी एक लाख पचास हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई। कर्मबीर ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। आग के लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया।

मंगलवार रात 10 बजे हाडवेयर स्टोर में अचानक लगी आग

देखते ही देखते धारण किया भीषण रूप

रेशम के बाण, छतों पर डालने वाली पॉलीथीन, बांस सहित सामान जला

पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

बुधवार सुबह 10 तक फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Hardware store burnt, loss of 10 lakhs

नतीजे : पीएनबी को जुलाई-सितंबर में 4532 करोड़ रु का घाटा, लगातार तीसरी तिमाही में नुकसान
प्रोविजनिंग बढ़ने की वजह से घाटा, कुल प्रोविजनिंग 9,757 करोड़ रुपए

नई दिल्ली।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक 560.58 करोड़ रुपए के फायदे में रहा था। एनपीए की ज्यादा प्रोविजनिंग की वजह से पीएनबी नुकसान में है। जुलाई-सितंबर में एनपीए के लिए प्रोविजनिंग की रकम 7,733.27 करोड़ रुपए रही। अप्रैल-जून में यह 4,982 करोड़ रुपए थी। बैंक ने शुक्रवार को जुलाई-सितंबर के नतीजे घोषित किए। पीएनबी लगातार तीसरी तिमाही में बैंक घाटे में रहा है। जून तिमाही में 940 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। जनवरी-मार्च में 13,417 का घाटा हुआ। यह भारतीय बैंकिंग इतिहास का अब तक सबसे बड़ा नुकसान है। पीएनबी की आय में भी कमी आई है। जुलाई-सितंबर में इनकम 14,035.88 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में 14,205.31 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पराली की गठड़ियों को लगी आग, लाखों का नुक्सान
शिरोमणी अकाली दल के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने लिया घटना का जायजा

पटियाला/अमलोह(अनिल लुटावा)।

पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से जहां किसानों को पराली न जलाने व प्रदूषण न फैलाने के लिए जहां उत्साहित किया जा रहा है वहीं एक हलका अमलोह के गांव माजरी किशने वाली के प्रगतिशील किसान बलदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की ओर से धान के अवशेष की मुफ़्त में गठड़ियां बना कर एक फैक्ट्री को भेजने के लिए गांव खुंमना के खेतों में बड़े स्तर पर पराली की गठड़ियां एकत्रित की गई थी जो कोई कि बीती देर रात आग लगने के कारण जल कर राख हो गई व बलदेव सिंह किसान का 12 लाख रुपये से ले कर 15 लाख रुपये तक का बड़ा नुक्सान हो गया है।

आज मौके पर खेतों में पराली से बनी आग के साथ जली गठड़ियों का जायजा लेने के लिए शिरोमणी अकाली दल के हलका अमलोह से हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना पहुंचे। इस मौके पर किसान बलदेव सिंह माजरी के परिवार के साथ हुए इस भारी नुक्सान पर हमदर्दी प्रकट करते हुए राजू खन्ना ने कहा कि चाहे पंजाब की कैप्टन सरकार किसानों को पराली न जलाने की बात कर रही है परंतु इस प्रगतिशील किसान की ओर से सरकार के आदेशों पर पहरा देते हुए हलके किसानों के खेतों में जाकर अपनी मशीनरी के द्वारा पराली की मुफ़्त में गठड़ियां बनाई जा रही थीं जिनको इस किसान की ओर से एक खेत में एकत्रित किया गया था परंतु बीती देर रात कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शरारत करते हुए इन बड़ी संख्या में पड़ी पराली की गठड़ियों को आग लगा दी गई, जिसके साथ बलदेव सिंह किसान का 12 से 15 लाख रुपये का नुक्सान हो चुका है।

राजू खन्ना ने कहा कि पहले ही टूट चुकी कृषि को आज और अधिक सहायता देने की जरूरत है, जिससे आत्महत्याआें को रोकें जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस किसान के नुक्सान की पहल के आधार पर पूर्ति करनी चाहिए, जिससे ऐसे किसान आगे से भी राज्य को प्रदूषण रहित करने के लिए पहलकदमी करते रहें। इस मौके पर उन के साथ मलकीत सिंह, हरविन्दर सिंह बिन्दा, गुरदीप सिंह, गुरबखश सिंह, छज्जा सिंह, करनैल सिंह लंबी, धरमिन्दर सिंह, सरदूल सिंह, रजिन्दर सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

चार मंजिला दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
तीन शहरों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

मलोट (मनोज)। शहर के मैन बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांधी चौक में स्थित दिल्ली इलैक्ट्रोनिक्स की चार मंजिला दुकान में भयानक आग लग गई। आग लगने से करोड़ों रूपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिजली की दुकान में प्लास्टिक का सामान व तारें इत्यादि होने के कारण आग की लपटें भयानक रूप धारण कर गई।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने भी किया सहयोग

फायर अधिकारी दविन्दर सिंह ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि मलोट, गिद्दड़बाहा व मुक्तसर से फायर बिग्रेड की गाड़ियों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों, आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर आग बुझाने में सहयोग दिया और करीब तीन-चार घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। बिजली का सामान होने के कारण आग घंटों तक सुलगती रही और धुएं से पूरा एक बार काला पड़ गया।

एसपी दविन्दर सिंह बराड़ के नेतृत्व में एसएचओ बूटा सिंह गिल सहित थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की भीड़ पर नियंत्रण रखा और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से घटनास्थल पर पहुंचती रही। तहसीलल मनजीत सिंह भंडारी, नायब तहसीलदार जतिन्दरपाल सिंह जेपी ढिल्लों व अन्य अधिकारी भी आग बुझाऊ कर्मचारियों की निगरानी करते रहे। दुकान मालिक ने इस आग कारण करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सामान जल जाने का अनुमान लगाया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तनाव से चीन का ही आर्थिक नुकसान होगा
डोकलाम के मसले को जिस तरह चीन नाक का सवाल बनाकर युद्ध का माहौल निर्मित कर रहा है और अगर भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ता है, तो उसका सर्वाधिक खामियाजा भी चीन को ही भुगतना होगा। हालांकि भारत संयम का परिचय देते हुए हरसंभव कोशिश कर रहा है कि दोनों देशों के बीच युद्ध की नौबत न आए। लेकिन इसके बावजूद भी अगर सीमा पर तनातनी बढ़ती है, तो उसके लिए पूर्णत: चीन जिम्मेदार होगा।

चीन को समझना होगा कि उसके इस रवैये से भारत में उसके उत्पादों के बहिष्कार का माहौल बनना शुरु हो गया है और अगर चीन चेतता नहीं है, तो उसे भारी कारोबारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भारत के लोग न सिर्फ चीन के अड़ियल रवैये से नाराज हैं, बल्कि इससे भी अवगत हैं कि वह मैन्युफैक्चरिंग में घटिया कच्चे माल का इस्तेमाल कर अपना घटिया व सस्ता माल भारत में उतार रहा है। यही वजह है कि उसके उत्पादों की मांग भारत में तेजी से घटने लगी है।

आंकड़ों पर ध्यान दें तो विगत दो दशकों में चीन का भारत में व्यापार कई गुना बढ़ा है। 1984 में दोनों देशों द्वारा ‘सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र’ यानी एमएफएन पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद भारत की अपेक्षा चीन कई गुना ज्यादा फायदे में रहा है। सन् 2000 में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2.9 अरब डॉलर था, जोकि आज 2016 में बढ़कर 75 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है। इस अर्थ में चीन भारत का सबसे बड़ा वस्तु व्यापार साझीदार देश बन गया है।

दोनों देशों के बीच कारोबार का सर्वाधिक फायदा चीन के पक्ष में गया है। भारत चीन को निर्यात के मुकाबले 50 अरब डॉलर का आयात ज्यादा करता है। लाभ की जोरदार संभावनाओं के कारण पिछले 3-4 वर्षों से चीन की कंपनियों ने भारत में निवेश बढ़ाना शुरु कर दिया है। सालाना आधार पर वर्ष 2015 में यह छह गुना बढ़कर 87 करोड़ डॉलर हो गया है।

चीन की कंपनियों पर प्रतिबंधों में ढील और अनुकूल टैक्स दरों के चलते और निवेश की संभावना बढ़ गयी है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले वर्ष से ‘मेक इन इंडिया’ कंपेने में चीन का ज्यादा से ज्यादा निवेश हासिल करने के प्रयास किए हैं।

2011 में चीन को भारतीय निर्यात 23.41 अरब डॉलर का था, जबकि भारत को चीन का निर्यात 50.49 डॉलर रहा। पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच 75 अरब डॉलर का व्यापार रहा, लेकिन भारत को व्यापार घाटे से गुजरना पड़ा। यह सच्चाई है कि आज भारत का व्यापार घाटा का बड़ा हिस्सा चीन की वजह से है।

चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले साल 46.56 अरब डॉलर पहुंच गया था। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार भी 2015 के 100 अरब डॉलर के लक्ष्य से नीचे रहा। वर्ष 2016 में 70.08 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2015 के 71.63 बिलियन डॉलर से 2.2 प्रतिशत कम था।

ऐसा नहीं है कि चीन इस स्थिति से अवगत नहीं है। अभी पिछले दिनों ही चीन की सरकारी मीडिया ने अपनी कंपनियों को सावधान किया है कि वे भारत में निवेश को लेकर सतर्क रहे। दरअसल चीन को डर है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो उसके हितों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। चीन को समझना होगा कि अगर ऐसी स्थिति उत्पन होती है तो उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।

जहां तक भारत का सवाल है तो वह चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते को लेकर बेहद संवेदनशील है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि पिछले वर्ष चालू वित्त वर्ष में भारत ने पहली बार चीन से 18000 टन पेट्रोल और 39000 टन डीजल का आयात किया है। अब चीन को तय करना है कि वह भारत के साथ तनाव चाहता है या शांति।

-अरविंद जयतिलक

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तीन जिलों में बनी बाढ़ की स्थिति
पानी से उदयपुर-पाली में एक-एक व्यक्ति की मौत

रेल एवं सड़क यातायात भी हुआ प्रभावित

माउंट आबू में तेज बारिश के कारण दो मंजिला जर्जर मकान गिरा

जयपुर । राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण गत तीन दिनों से हो रही वर्षा से प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ के हालात बन गये है। प्रदेश में हो रही बारिश के कारण उदयपुर पाली में एक-एक व्यक्तियों के मरने की तथा कुछ जगह कच्चे मकानों के गिरने और वाहनों के बहने की भी जानकारी मिली है।

मानसून का सर्वाधिक असर राजस्थान के पाली, जालौर,जोधपुर और सिरोही जिले में पड़ा है जहां अधिकांश नदी नालों और बांधों के भरने से जलमग्न की स्थिति बन गयी है। बारिश के कारण रेल एवं सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं माउंट आबू में रात तेज बारिश से एक दो मंजिला जर्जर मकान ढहढहा कर गिर गया हालांकि इससे कोई जनहानि का समाचार नहीं है। बाढ़ का सर्वाधिक प्रभाव पाली जिले में देखने को मिला जहां कई गांव जलमग्न हो गये है। इसके कारण पाली शहर के ओर आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। जिले में लगातार हो रही बरसात के कारण बाढ़ के हालात हो गए है।

ढोला गांव में पहुंचा पानी

ढोला गांव के पास दो तालाब फूटने से गांव में पानी भर गया है। गांव में जाने का कोई मार्ग नहीं है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुये बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिये है और वहां फंसे लोगों को गांव से बाहर निकाला जा रहा है। ढोला में तालाब फूटने के बाद पानी भरने की सूचना पर जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव बचाव दल के साथ गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में भरे पानी को फोरलेन तोड़कर निकालने की कवायद की जा रही है। बाढ़ के कारण ढोला गांव में ही अनसी देवी पत्नी चुनाराम मीणा का मकान गिर गया। इसके मलबे में दबने से अनसी देवी की मौत हो गई। गांव में अभी कम से कम पांच से छह फीट पानी भरा हुआ है।

कई बांध ओवरफ्लो

बरसात के कारण जिले के कई बांध ओवरफ्लो हो गए है। जिले का सबसे बड़ा जवाई बांध सुबह दस बजे तक 52 फीट भर गया है। इस बांध की क्षमता 62 फीट की है। बांड़ी नेहड़ा बांध भी झलक गया है। सुकड़ी नदी में तेज प्रवाह आने के कारण जालोर-रोहट मार्ग अवरुद्ध हो गया है। राजस्थान के जालोर और सिरोही जिले में भी लगातार बारिश होने से वहां बाढ़ के हालात बन गये है। इन जिलों में लागातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आज स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उदयपुर जिले के खैरवाडा तहसील के छाणी गांव में पुलिया के तेज बहाव में सोमवार सवेरे एक वैन के बहने से उसमें सवार दो महिलाओं के बहने की सूचना है। हालांकि इस वैन में सवार दो अन्य व्यक्ति किसी तरह से बाहर निकलने में सफल रहे।

क्या बोला मौसम विभाग

राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार प्रदेश में हो रही बारिश के कारण पाली जिले के जवाई बांध ओवर फ्लो हो गया है जिसके गेट खोले जा रहे है और इसके अलावा कई नदी नाले उफान पर है। वहीं सिचायी विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण प्रदेश के छोटे-बड़े लगभग तीन सौ से अधिक नदी नालों में पानी आया है और इनमें से कई ओवरफ्लों हो चुके है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटो में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोयला कर्मचारियों के पेंशन कोष को 19 हजार करोड़ का घाटा
कर्मचारियों को पेंशन के पड़ सकते है लाले

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारी अनियमितताओं के चलते कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारियों के पेंशन निधि में 19699 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है और स्थिति को जल्द सुधारा नहीं गया तो कर्मचारियों को पेंशन के लाले पड़ जाएंगे। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की संसद में पेश 2016 की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 1998 से लागू कोयला खान पेंशन योजना के तहत इसके बोर्ड को हर तीसरे वर्ष लेखा लिपिकों द्वारा पेंशन निधि की समीक्षा कराना जरूरी है लेकिन कैग ने अपनी पड़ताल में पाया कि समीक्षा नियमित रूप से नहीं की गई। वर्ष 2001 से 2013 के दौरान मात्र चार बार समीक्षा की गई और उसकी बेहतरी के लिए की गई अहम सिफारिशें लागू नहीं की गई।

कर्मचारियों को उठाना पड़ा वित्तीय नुकसान

पेंशन निधि की ताजा आकलन रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च को उसकी देनदारी 41161 करोड़ रुपये थी। उसकी परिसंपत्तियों का कुल मूल्य 14819 करोड़ रुपये तथा लेकिन चालू अंशदान 6643 करोड़ रुपये था। इस तरह निधि का कुल घाटा 19698.58 करोड़ था। कैग के अनुसार लिपिकों की राय थी कि यदि घाटा इसी तरह जारी रहा तो 16 वर्ष में निधि की राशि समाप्त हो जाएगी और इसमें अंशदान करने वालों को कोई पेंशन नहीं मिलेगी। उनकी रिपोर्ट में पेंशन निधि को जारी रखने के लिए मौजूदा अंशदान की दर 4.91 से बढ़ाकर वेतन का 19.46 प्रतिशत करने की पुरजोर सिफारिश की गई थी लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पेंशन निधि में निहायत कमी, भविष्य निधि से पेंशन निधि खाते में गलत तरीके से राशि के हस्तांतरण तथा भविष्य निधि के निवेश के लिए मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन न करने, ब्याज के गलत भुगतान और पिछले करीब सात वर्षों से 1.71 करोड़ रुपये की राशि का पता न लगने जैसी भी अनियमितताएं भी पाईगई हैं, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कबाड़ के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर में रविवार देर रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई जिससे करीब 12-15 लाख का कबाड़ जल गया। सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी अनुसार देर रात करीब दो बजे सांगानेर के शिकारपुर रोड पर खटीकों के मौहल्ले में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कबाड़ का गोदाम अमनदीप पुत्र रामेश्वर सिंह का है। आग की सूचना पर सांगानेर व मानसरोवर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से कॉलोनीवालों में दहशत व्याप्त हो गई जिससे लोग रात में सो नहीं पाये। आग इतनी तेजी से फैली कि कबाड़ के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

स्कूल के स्टोर रूम में लगी आग

वहीं  रविवार देर रात दुर्गापुरा के सरकारी स्कूल में लगी आग सोमवार सुबह फिर से सुलग गई और आग को देखते हुए पुलिस ने मालवीय नगर व 22 गोदाम से दो दमकल बुलाई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कूल में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

जानकारी अनुसार रविवार रात दुर्गापुरा सरकारी स्कूल के स्टोर रूम में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची जवाहर सर्किल थाना पुलिस व मानसरोवर,सीतापुरा व मालवीय नगर से करीब आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद सोमवार सुबह फिर से लोगों ने स्कूल में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को सूचित किया और दमकल ने आग पर काबू पाया। वही आग से स्कूल में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ह्यूस्टन-क्षेत्र अपार्टमेंट में लगी आग, तीन की मौत
दो महिलाएं और एक लड़का लापता

क्रॉस्बी (अमेरिका)। ह्यूस्टन-क्षेत्र अपार्टमेंट परिसर के एक हिस्से में लगी आग में तीन लोग मृत पाए गए हैं। हैरिस काउंटी फायर मार्शल के कार्यालय प्रवक्ता राहेल मोरेनो ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि मारे गए तीनों लोग अपार्टमेंट में रहते थे। शेरीफ के सहायक थॉमस गिलिलैंड ने पहले कहा था कि आग लगने के बाद से दो महिलाएं और एक लड़का लापता हैं।

गिलिलैंड ने बाद में बताया था कि ऐसा लगता है कि पीड़ित आग के शिकार हो गए हैं। पोस्टमार्टम का आदेश दिया गया है। पीड़ितों का नाम और ब्यौरा तत्काल जारी नहीं किया गया है। मोरेने ने बताया कि आग लगने के कारण एक इमारत की आठ इकाई जल गई है। उन्होंने बताया कि एक दूसरे इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धूं-धूं कर जला होलसेल का गोदाम
लाखो रुपए का सामान जलकर राख

टोहाना(सच कहूँ न्यूज)। चीनी मार्केट में थाना शहर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर करियाने की होलसेल दुकान के बेसमेंट में बने गोदाम में अचानक सुबह आग लग गई। आग की लपटे तेज होने के कारण गोदाम में लाखो रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही लोगों को जमावड़ा हो गया। लोगों ने आग को बुझाने के लिए प्रयास जारी कर दिया। मामले की सूचना नगर परिषद फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दर्जनभर से अधिक कर्मी आग बुझाने में जुट गए।

फायर ब्रिगेड दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। पड़ोसी दुकानदार राजीव ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो देखा कि सामने वाले बेसमेट में बने गोदाम में आग लगी हुई है। जिसके बाद उसने घटना की सूचना दुकान मालिक व पुलिस को दी।

फायरकर्मी मोहनलाल ने बताया कि लगभग सवा छ: बजे उनके पास सूचना आई कि चीनी मार्केट में आग लग गई है। जिसके बाद उनकी फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर आई तथा आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बारिश ने पॉवरकाम को लगाया लाखों का झटका
नुकसान: पॉवरकाम के सुविधा केंद्र में भी भरा 2-2 फुट पानी

बड़ी संख्या में कंप्यूटर हुए खराब

जरूरी कागजात भी पानी में डूबे

मानसा (सुखजीत)। बारिश के कारण बिजली सप्लाई की मांग कम होने के कारण राहत महसूस करने वाले पॉवरकाम को मानसा स्थित उप मंडल शहरी और अर्ध शहरी के दफ़्तर में जलभराव के कारण लाखों रुपए का नुकसान का झटका लगा है।

‘सच कहूं’ के इस प्रतिनिधि ने जब पॉवरकाम के इस दफ़्तर में जा कर देखा तो बड़ी संख्या कर्मचारियों सहित कुछ मजदूर दफ़्तर में से पानी बाहर निकालने में जुटे हुए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण उनके दफ़्तर में करीब 6-6फुट पानी भर गया जिसके परिणामस्वरूप 15 कंप्यूटर खराब हो गए और सर्वर बंद होने के कारण मुख्य दफ़्तर की से उनका संपर्क टूट गया।

इस दफ़्तर की यह बिल्डिंग 60 साल पुरानी और नीची होने के कारण यहां हर साल बारिशों दौरान के ऐसी समस्या आती है। दफ़्तर की दीवार गिरने के कारण कोर्ट रोड पर खड़ा पानी भी इस दफ़्तर में आकर घुस गया। दफ़्तर के अलावा इसके साथ स्थित पॉवरकाम का सुविधा केंद्र भी बारिश की मार से नहीं बच सका। नयी बनी इस इमारत में भी 2-2 फुट पानी भर गया।

कर्मचारियों ने बताया कि बारिश वाले दिन उन्होंने व अन्य कामों के लिए आए उपभोक्ताओं ने मुश्किल से अपनी जान बचाई, क्योंकि इमारत पुरानी होने के कारण और ऊपर से 6-6 फुट पानी भरने के कारण गिरने का खतरा बना हुआ था।

मुख्य कार्यालय को भेजी सूचना: अधिकारी

मौके पर उपस्थित सीनियर अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में बारिश के कारण पैदा हुए हालातों संबंधी मुख्य कार्यालय को सूचना भेज दी है। उन्होंने कहा कि सूचना के साथ-साथ नये कंप्यूटरों सहित अन्य साजो सामान की मांग भी की गई है ताकि कार्यालय के काम को सुचारू रूप से चलाया जा सके और लोगों को किसी तरह की मुिश्कल का सामना न करना पड़े।

कार्यालय कर्मचारियों का कहना

दफ्तर में बनी स्थिति संबंधी जब अधिकारियों से फिर कामकाज शुरू करने बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि काम तो अब मुख्य दफ़्तर से नए कंप्यूटर आदि आने के बाद में ही शुरू होगा। रिकार्ड खराब होने बारे उन्होंने कहा कि विभागीय रिकार्ड के अलावा उपभोक्ताओं की फाइलें आदि भी बारिश के पानी में भीग कर खराब हो गई हैं।

विद्युत अधिकारियों ने बताया कि रिकार्ड की खराबी के साथ-साथ कार्यालय में पड़े सैंकड़े मीटर भी पानी की भेंट चढ़ गए जिसके परिणामस्वरूप पावरकाम का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।