came - Sach Kahoon Hindi

सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का सच, वीडियो आया सामने
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 सितंबर 2016 को की थी सर्जिकल स्ट्राइक

The truth of Surgical Strike , The video Came Front

नई दिल्ली।(एजेंसी)। पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस मुद्दे को लेकर जमकर सियासत हुई थी। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखे सवाल दागते हुए सेना पर भी सवालिया निशान लगा दिए थे। लेकिन अब इन्ही सवालों के जवाब में एक वीडियो सामने आया है जो भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करने वालों के लिए मुंहतोड़ जवाब है (The truth of Surgical Strike , The video Came Front)। वीडियो सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के साथ पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 सितंबर 2016 को बड़ा एक्शन लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

चार टारगेट बनाए गए थे । The truth of Surgical Strike , The video Came Front

सर्जिकल स्ट्राइक के 636 दिनों के बाद अब एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भारत ने पाकिस्तान के उसी के घर में घुसकर सबक सिखाया था। सर्जिकल स्ट्राइक को दो टीमों ने अंजाम दिया था, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान स्थित कई लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त कर दिया गया था। भारत की तरफ से चार टारगेट बनाए गए थे, इस पूरे स्ट्राइक का वीडियो UAV & HEAD MOUNTED CAMS से कैद की गई थी।

दिखाई दे रहे हैं पाक टेरर कैंप । The truth of Surgical Strike , The video Came Front

टारगेट 3 में पाक टेरर कैंप दिखाई दे रहे हैं। UAV में ये सभी घटनाक्रम कैद हुई है। तीसरे टारगेट में साफतौर पर चार आतंकी दिखाई दे रहे हैं, जो अपने बंकरों के बाहर खड़े हैं। सभी आतंकी PoK से कुछ ही किलोमिटर दूर लॉन्चिंग पैड में थे। कैमरे में साफतौर पर एक धमाका होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद घुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

धमाके के बाद तबाही का मंजर । The truth of Surgical Strike , The video Came Fron

धमाके के बाद तबाही का मंजर नजर आ रहा है। 18 सितंबर को पाकिस्तान की तरफ से हुए आतंकी हमले में भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। भारत के द्वारा की गई सर्जिकल स्टाइक में पाकिस्तान के 38 आतंकवादी मारे गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एम्स में अटल जी से मिलने पहुंचे मोदी
11 जून से एम्स में भर्ती हैं अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्ली, एजेंसी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत इन ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। बात दें की अटल बिहारी वाजपेयी जी 11 जून से अस्पताल में भर्ती है। इसी दौरान उनका हाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात एम्स पहुंचे। एम्स प्रशासन को माेदी के आने की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। मोदी रविवार रात 9 बजे के बाद एम्स पहुंचे। वे वहां करीब 20 मिनट रुके। वाजपेयी जी को डायबिटीज है। उनकी सिर्फ एक किडनी काम कर रही है। इस बार यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन के चलते उन्हें भर्ती किया गया है। 30 साल से अटलजी के निजी फिजिशियन डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पेट्रोल आज फिर हुआ सस्ता
-राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट

नई दिल्ली (एजेंसी)।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट और ठहराव सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ पैसों की गिरावट के बाद पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें ठहर सी जाती हैं और एक-दो दिन बाद फिर से चंद पैसे कम हो जाती हैं।

मई और जून महीने के दौरान यह स्थिति कई बार देखने को मिली है। खैर आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे प्रति लीटर तक और सस्ता हो गया है। वहीं डीजल की बात करें तो इसमें भी 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है।

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम: अगर प्रमुख महानगरों के इतर बात करें तो आज भोपाल में पेट्रोल 81.75 रुपये प्रति लीटर, पटना 81.65 रुपये प्रति लीटर, जलंधर 81.36 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में 80.67 रुपये प्रति लीटर और श्रीनगर में 80.59 रुपये प्रति लीटर के भाव के साथ बिक रहा है। वहीं बेंगलुरू मे पेट्रोल 77.39 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में 78.90 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 77.03 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत: आज राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.16 रुपये के भाव से बिक रहा है जबकि मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 83.92 रुपये हैं। जानिए अन्य महानगरों का हाल…

बीते 10 दिनों का हाल: अगर बीते 10 दिनों की बात की जाए तो दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 42 पैसे प्रति लीटर तक कम हो चुके हैं। 11 जून 2018 को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.58 रुपये थी।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

खुलकर सामने आई कांग्रेस में आंतरिक कलह
अमलोह में सहोता ने वर्करों सहित निकाला रोड शो

वर्करों ने किया रणदीप का विरोध

Mandi GobindGarh, SachKahoon News:  विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से टिकट बंटवारे के बाद अमलोह विधानसभा के अंदर पार्टी की अंदरूनी कलह उभरकर सामने आ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी के उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक काका रणदीप सिंह नाभा का विरोध करना शुरू कर दिया है। टिकट के प्रबल दावेदार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमीत सिंह सहोता कौंसलर ने अपने समर्थकों के साथ काका रणदीप सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया है।

काली झंडियां दिखाई

मंगलवार को प्रमुख लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में हलका विधायक के रोड शो के दौरान जगमीत सिंह सहोता ने अपने समर्थकों के साथ जहां लाल बत्ती चौक पर काका रणदीप सिंह नाभा को काली झंडियां दिखाईं, वहीं उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कीं। सहोता का कहना है कि हलके का बाशिंदा होने के नाते उनका नाम टिकट वितरण के समय सबसे ऊपर था लेकिन काका रणदीप सिंह ने दबाव बनाकर उनकी टिकट कटवा दी। वह पार्टी हाईकमान से मांग करते हैं कि इस हलके का उम्मीदवार बदलकर स्थानीय निवासी होने के नाते उन्हें टिकट दिया जाए।

माइनर में आया कटाव, सैंकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न
अबोहर: गांव डंगरखेड़ा के निकट से गुजरती पंजाबा माइनर से निकलने वाली डंगरखेड़ा माइनर में अचानक कटाव आने से सैंकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। किसान भजन लाल पंच, बलकरण सिंह, बलवीर सिंह, महावीर व ढाणियों में रहते दलीप कुमार आदि ने बताया कि उक्त माइनर की साफ-सफाई न होने के कारण माइनर के दोनों किनारों पर झाडिय़ां उगी हुई हैं, इसके अलावा उक्त माइनर के दोनों किनारे कच्चे व कमजोर होने के कारण गत देर रात्रि उक्त माइनर में पंजाबा माइनर के मोघे के पास से ही करीब 5 फुट का कटाव आने से सैंकड़ों एकड़ नरमे की फसल व गेहूं बीजने के लिए तैयार की गई जमीन में पानी भरने से किसानों को नुक्सान पहुंचा है। इस बात की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। एजेंसी