Ratia News - Sach Kahoon Hindi

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा की ‘घर वापसी’, उकलाना में बीजेपी ज्वाइन
रतिया ((सच कहूँ/तरसेम सैनी)। रतिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने करीब सात महीने बाद भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली। उन्होंने हिसार जिले के उकलाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोहनलाल बड़ोली और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़कर पुनः बीजेपी का दामन थामा। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में टिकट कटने से नाराज होकर लक्ष्मण नापा ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे में सक्रिय रहे, हालांकि चुनाव के बाद उनकी कांग्रेस में सक्रियता कम हो गई थी।

राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो साल 2019 में रतिया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार बीजेपी को जीत दिलाने का श्रेय भी लक्ष्मण नापा को ही जाता है। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को 1,216 वोटों से हराया था। लक्ष्मण नापा को 55,160 वोट मिले थे, जबकि जरनैल सिंह को 53,944 वोट प्राप्त हुए थे। लक्ष्मण नापा की इस ‘घर वापसी’ को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

नशा तस्करों पर फतेहाबाद पुलिस का डबल एक्शन: 70 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज
गिरफ्तारी के साथ अब अवैध कमाई पर भी प्रहार, आदतन तस्कर हरजिन्द्र सिंह पर बड़ी कार्रवाई

रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए तस्करों पर ह्लडबल एक्शनह्व शुरू कर दिया है। अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी सीधा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने आदतन नशा तस्कर हरजिन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू की करीब 38.60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

एसपी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई | Ratia News

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी दिव्याशीं सिंगला की निगरानी में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया गया है।

13 मामलों का आरोपी पर 7 केस

पुलिस के अनुसार हरजिन्द्र सिंह के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 मामले एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हैं। आरोपी को 2 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर है।

जांच में सामने आई अवैध संपत्ति

थाना सदर रतिया व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी 2026 को फ्रीजिंग आदेश जारी किए गए, जिन्हें 6 अप्रैल को सक्षम प्राधिकारी (रअऋएटअ, नई दिल्ली) ने मंजूरी दी।

ये संपत्तियां की गईं फ्रीज

गांव खुनन में पक्का मकान (लगभग 30 लाख रुपये)

आई-20 कार (लगभग 8 लाख रुपये)

मोटरसाइकिल (लगभग 60 हजार रुपये)

इन संपत्तियों को अब बिना अनुमति बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

इंजेक्शन देने से युवक की मौत का मामला

यह कार्रवाई उस मामले की जांच के दौरान हुई, जिसमें खुनन निवासी एक युवक की मौत नशीला इंजेक्शन दिए जाने से होने की बात सामने आई थी। इस संबंध में थाना सदर रतिया में केस दर्ज कर जांच की गई थी। Ratia News

पुलिस का सख्त संदेश

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने स्पष्ट कहा कि अब नशा तस्करों के आर्थिक ढांचे को खत्म करने की दिशा में लगातार कार्रवाई होगी। अन्य तस्कर भी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

संदेश साफ है—अब नशा तस्करों को जेल के साथ-साथ अपनी अवैध संपत्ति का भी हिसाब देना होगा।

यह भी पढ़ें:– Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से मुक्त करवाई सरकारी संपत्ति

सरकारी ड्यूटी में बाधा व पुलिसकर्मी से मारपीट करने के मामले में रतिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
वर्दी फाड़ने और हमला करने के मामले में कार्रवाई, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Ratia News: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना शहर रतिया पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना शहर रतिया की प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा के अनुसार, यह घटना 27 मार्च 2026 को नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान सामने आई। पुलिस टीम सरदूलगढ़ कैंचियों, फतेहाबाद रोड पर तैनात थी, जहां एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिस पर वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी नहर पुल के पास आरोपियों ने वाहन रुकवा लिया। तभी एक महिला और एक अन्य युवक मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घेर लिया। Ratia News

आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी सरकारी वर्दी फाड़ दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रतिया में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 28 मार्च 2026 को थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 74 के तहत धारा 221, 121(1), 121(2), 132, 3(5), 126(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रमन पत्नी रविंद्र और बिट्टू पुत्र राममेहर, निवासी लाली रोड रतिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और घटना में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें:– House Collapsed: जैक से उठाए जा रहे मकान के ढहने से तीन मजदूरों की मौत

पैलेस में लगी आग, डिस्पोजेबल सामान जलकर राख
रतिया (सच कहूँ/तरसेम/शामवीर)। Ratia News: फतेहाबाद रोड स्थित पैलेस के एक स्टोर में गुरुवार अलसुबह करीब 4 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्टोर में रखा डिस्पोजल का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Ratia News

जानकारी के अनुसार, सरदूलगढ़ कैंची के पास स्थित पैलेस के स्टोर से अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में किया। आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। फायर कर्मी कृष्णपाल के अनुसार, स्टोर में रखे दो सिलेंडर फट चुके थे, जबकि तीन सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वहीं पैलेस संचालक ने सिलेंडर फटने की बात से इनकार करते हुए कहा कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आगजनी से स्टोर में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। Ratia News

Naamcharcha: नए बनाए मानवता भलाई केंद्र में महारहमो करम दिवस पर हुई नामचर्चा
रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Naamcharcha: भुंदड़वास रोड पर संगत द्वारा बनाए गए नए मानवता भलाई केंद्र में रतनगढ़ ब्लॉक की साध-संगत द्वारा महारहमो करम दिवस पर ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में संगत ने शिरकत की। हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार उत्तम इन्सां व हरदीप इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ब्रांच रतनगढ़ की साधा-संगत के सहयोाग से भुंदड़वास रोड पर विशाल मानवता भलाई केंद्र का निर्माण किया गया है। मानवता भलाई केंद्र करीब दो एकड़ में बनाया गया।

मानवता भलाई केंद्र मेंं 55 फीट चौड़ा व 80 फीट लंबाई में शैड बनाया गया है। इसमें लंगर घर व कमरों के अलावा शौचालय व बाथरुम की व्यवस्था भी की गई है। भलाई केंद्र में हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार विकास इन्सां ने पहली बार ब्लॉक स्तर पर महारहमो करम दिवस पर आयोजित नामचर्चा में पहुंची हुई साथ-संगत को मानवता भलाई केंद्र व महारहमो करम दिवस की बधाई दी। नाम चर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक जगजीवन ने पवित्र नारा लगाकर की। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा में चल रहे मानवता भलाई के कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस मौके पर 15 मैंबर जसबीर सुबेदार, कुलविंद्र, केवल, बघेल, हरदेव, प्रीत, केवल, जसबीर प्लाट, रवि, दलबीर, गुरजंट, नैब, मनदीप मिस्त्री सुरेंद्र आदि उपस्थित थे। Naamcharcha

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: यूपी के इन 5 जिलों को मिला होली का तोहफा, बिछेगी नई रेलवे लाइन, होगा भूमि अधिग्रहण

हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर काबू
रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: थाना शहर रतिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर रतिया प्रभारी निरिक्षक पुष्पा सिहाग ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई शिशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम टोहाना रोड, रतिया बाईपास पर गश्त पर थी। Ratia News

इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक, जिसकी पहचान अमन उर्फ सेठी (निवासी राजीव नगर, हिसार) के रूप में हुई, को काबू किया गया था वा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में निरंतर जांच के दौरान नशा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर रमनदीप उर्फ कालू पुत्र मंगत राम (निवासी वार्ड नं. 13, रतिया) को काबू कर लिया है। Ratia News

यह भी पढ़ें:– Ration Depot Holders: भिवानी के डिपो होल्डरों को 6 महीने से नहीं मिला कमीशन

गुरलाल इन्सां ने अपनी शादी की खुशी में उठाया ये बड़ा कदम
रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Blood Donation: पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए रतनगढ़ ब्लॉक के गांव अलीका के डेरा श्रद्धालु गुरलाल इन्सां ने अपने विवाह की खुशी में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

डेरा अनुयायियों ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और यह समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। गांव वासियों ने इसकी प्रशंसा करते हुए अन्य युवाओं से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।

वहीं जानकारी देते हुए बिजली विभाग में कार्यरत गुरलाल इन्सां ने बताया कि पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए विवाह की खुशी में डेरा सच्चा सौदा के बापू मघर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में जाकर 25 वीं बार रक्तदान किया। व पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए आगे भी इसी तरह रक्तदान करते रहेंगे। इस मोके पर उनकी धर्मपत्नी मनदीप इन्सां भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:– बुढलाडा की तीन बहनों ने एक साथ पास की यूजीसी नेट परीक्षा

Government School: अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
पंचायत ने शिक्षा विभाग से की मांग

रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। Government School News: गांव ब्राह्मणवाला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अध्यापकों की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल में वर्तमान में 162 बच्चे अध्ययनरत हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए केवल तीन अध्यापक ही तैनात हैं। Ratia News

अध्यापकों की कमी को लेकर गांव ब्राह्मणवाला की पंचायत ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूल में शीघ्र अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की है। पंचायत की सरपंच कर्मजीत कौर व सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह ने बताया कि अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षा नजदीक होने के बावजूद बच्चे बिना अध्यापक के खाली कक्षाओं में बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से लगभग तीन महीने पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया था। Ratia News

इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज एक बार फिर पंचायत की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र भेजकर जल्द से जल्द अध्यापक उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। सरपंच ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी अध्यापकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पंचायत ने शिक्षा विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। Ratia News

यह भी पढ़ें:– कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ

Road Accident: रेत से भरा ट्रक व तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटे
रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: गांव रोजांवाली से पंजाब के गांव रियोंदखुर्द को जाने वाले रास्ते पर एक-दूसरे वाहन को साइड देते समय रेत से भरा ट्रक व तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि रोजांवाली से पंजाब के गांव रियोंदखुर्द की ओर जाने वाली सड़क काफी तंग है। जब दोनों वाहन आमने-सामने आए और साइड देते समय दोनों वाहन खेतों में पलट गए। हालांकि हादसे में दोनों वाहनों के चालक व अन्य सवार बच गए लेकिन दोनों वाहनों को बड़ी मशकत के बाद सीधा कर बाहर निकाला गया।

लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग काफी तंग है। सड़क पर आमने-सामने वाहन आने पर बड़ी मुश्किल से वाहन साइड देकर निकालना पड़ता है। इससे कई बार हादसे भी हो जाते हैं। तरसेम सिंह, बलदेव सिंह, मेजर, प्रदीप, कश्मीर सिंह आदि ने बताया कि उक्त सड़क हरियाणा व पंजाब को आपस में जोड़ती है इसलिए इस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाए ताकि वाहन चालकों को आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। Ratia News

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों हेतु वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम जागरूकता सत्र आयोजित

रतिया में मां-बेटे की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया रोड जाम
Ratia Road Accident: रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। शहर के लाली रोड पर सदर थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अलीका की ओर से आ रही एक बाइक और रतिया की तरफ से जा रही एक निजी बस के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव खाई निवासी 62 वर्षीय कौशल्या देवी और उनके 33 वर्षीय बेटे रॉबिन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। Fatehabad News

सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक रॉबिन की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जैसे ही मृतक कौशल्या का बेटा हुकम और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाने लगीए तो परिजनों ने विरोध करते हुए रतिया-अलीका रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शवों को वहां से नहीं उठने देंगे और न ही जाम खोलेंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल बस व पिकअप की भिड़ंत, एक चालक की मौत | Fatehabad News

ओढ़ां, राजू। गांव तारुआना के निकट रोड़ी रोड पर सोमवार सुबह धुंध की वजह से निजी स्कूल की एक बस व पिकअप के मध्य भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई जबकि उसके साथ वाली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस में बच्चों की चीख-पुकार मच गई। वहीं ये सूचना जैसे ही अभिभावकों तक पहुंची तो वे आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बस में 26 विद्यार्थी सवार थे, जो सभी चालक की सूझबूझ की वजह से सुरक्षित बच गए। अपने बच्चों को सकुशल पाकर अभिभावकों की जान में जान आई। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

जानकारी मुताबिक सोमवार सुबह गांव तिलोकेवाला के एक निजी स्कूल की बस गांव देसुमलकाना व कालांवाली से बच्चों को लेकर जा रही थी। धुंध की वजह से दृश्यता कम होने के कारण रास्ते में गांव तारुआना के निकट सामने से आ रही पिकअप को ओवरटेक करते समय दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू निवासी गांव हमजापुर (रतिया) की मौत हो गई जबकि उसकी साथ वाली सीट पर बैठा करीब 27 वर्षीय मग्घर सिंह निवासी गांव हमजापुर घायल हो गया। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार व मग्घर सिंह दोनों गांवों में फेरी लगाकर फसल खरीदने का कार्य करते हैं। थाना प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। Fatehabad News

रतनगढ़ मानवता भलाई केंद्र का निर्माण तेज़ी से जारी
रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। Welfare Works: डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक रतनगढ़ ब्लॉक के अधीन पड़ते गांव रतनगढ़ में भुंदड़वास रोड पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा विशाल मानवता भलाई केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण में काफी संख्या में सेवादार व संगत जुटी हुई है। मानवता भलाई केंद्र करीब दो एकड़ में बनने जा रहा। जिसमें चारदिवारी बनाकर कमरों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें दो कमरों का निर्माण में लंगर हाल बनकर तैयार हो चुका है। Ratia News

हरियाणा स्टेट के सच्चे विन्रम सेवादार उत्तम इन्सां व हरदीप इन्सां ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए रतनगढ़ ब्लॉक के भुंदड़वास रोड पर विशाल मानवता भलाई केंद्र का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मानवता भलार्इ केंद्र करीब दो एकड़ में बनेगा। जिसमें चारदिवारी बनने के बाद अब कमरों का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंंने बताया कि मानवता भलाई केंंद्र का निर्माण होने के बाद रतनगढ़ ब्लॉक में डेरा सच्चा सौदा होने के होने वाले धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करवाने में बड़ी आसानी होगी। मानवता भलाई केंद्र का निर्माण शुरू होने से संगत में बड़ी खुशी की लहर पाई जा रही है। Ratia News

यह भी पढ़ें:– Royal Enfield News: रॉयल एनफील्ड के चाहने वालों आपके लिए आई बड़ी खुशखबरी, आ गई नई … कीमत और फीचर्स देखकर आ जाएगा मजा

Agriculture News: इस ठंड से गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को लाभ होने की उम्मीद
रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। Agriculture News: क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को सुबह धुंध तो जल्दी छंट गई, लेकिन धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रकोप पूरे दिन बना रहा। ठंड इतनी अधिक है कि लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं तथा जगह-जगह अलाव जलाकर आग सेंकते नजर आ रहे हैं। दीपक कुमार, हेमराज, विकास, प्रदीप और सुरेंद्र सहित कई नागरिकों ने बताया कि भले ही धुंध जल्दी छंट गई थी, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप जरूर खिली, परंतु उससे भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी। हालांकि इस ठंड से गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है। Agriculture News