Shah Satnam Ji Speciality Hospitals - Sach Kahoon Hindi

विश्व रक्तदाता दिवस विशेष: ‘ट्रयू ब्लड पंप’ देश-दुनिया में जगाए हुए हैं जिंदगी की मशाल
सरसा (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल/सुनील वर्मा)। World Blood Donor Day: आज का समय ऐसा है कि अपने ही अपनों के काम नहीं आते वो भी जरूरत पड़ने पर साथ छोड़ ही जाते हैं। लेकिन एक ऐसी संस्था आज इस दुनिया में मानवता की सेवा के लिए हर वक्त मौजूद है वहां के लोग दूसरों को भी अपना मान लेते हैं। और जरूरत पड़ने पर किसी भी मदद से पिछे हटना नहीं जानते। हम बात कर रहे हंै हरियाणा प्रदेश के जिला सरसा स्थित ‘डेरा सच्चा सौदा’ की। यहां पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां वैसे तो मानवता की भलाई के लिए सैकड़ों कार्य चलाए हुए हैं। परन्तु इसी में  28वां काम है ‘रक्तदान’।

पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार रक्तदान के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। इसीलिए पूज्य गुरु जी ने इन सेवादारों को ‘ट्रयू ब्लड पंप’ नाम दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ब्लड पंप एक आह्वान पर बच्चे -जवान ही नहीं बुजुर्ग भी बिना कुछ सोचे समझे रक्तदान करने के लिए जिद्द पर अड़ जाते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा अब तक लगभग 24 लाख यूनिट खून दान किया जा चुका है।
डेरा सच्चा सौदा का नाम रक्तदान के क्षेत्र में 3 बार गिनिज वर्ल्ड, एशिया लिम्का, इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। यहां पर स्वस्थ, एवं स्वैच्छिक रक्तदाता हर समय देश-विदेश में रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।  डेरा सच्चा सौदा ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

यूं बनते गए स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (7 दिसंबर 2003): मात्र 8 घंटों में 15,432 यूनिट रक्तदान कर पहली बार इतिहास रचा गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (10 अक्टूबर 2004): राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक शिविर के दौरान 17,921 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (8 अगस्त 2010): एक ही दिन में 43,732 यूनिट रक्तदान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड।

एशिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स (23 सितंबर 2011): एक ही दिन में 61,752 लोगों द्वारा नियमित रक्तदान करने का संकल्प लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

भारतीय सेना, पुलिस, पत्रकार व थैलेसिमिया ग्रस्त मरीजों के लिए पूज्य गुरुजी द्वारा प्राथमिकता से व नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने का आहवान किया गया हैै।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 अपै्रल 2014 को 75,771 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया वो पल भी किसी कीर्तिमान से कम नहीं है।

क्यों मनाया जाता हैं विश्व रक्तदाता दिवस

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार साल 2004 में मनाया गया था, जिसकी शुरूआत वर्ल्ड हेल्थ आॅर्गेनाइजेशन ने की थी। दरअसल, समय पर रक्त उपलब्ध न होने पर कई मरीज दम तोड़ देते हैं, ऐसे में रक्तदान ऐसे लोगों के लिए जीवनदान बन सकता है, इसलिए लोगों को इसके महत्व से रूबरू कराने के लिए वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है।

दुनिया का अनोखा ब्लड सेंटर: पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर

विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर जब पूरी दुनिया स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मान दे रही है, तब सरसा स्थित शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल का पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर मानवता सेवा की ऐसी मिसाल पेश कर रहा है, जो डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से स्थापित हुआ है। पूज्य गुरुजी द्वारा शुरू की गई रक्तदान मुहिम का ही परिणाम है कि पिछले करीब दो दशकों से यह ब्लड सेंटर जरूरतमंद मरीजों को बिना रिप्लेसमेंट डोनर के रक्त उपलब्ध करवा रहा है।

इतना ही नहीं अपनी तरह के इस अनूठे ब्लड सेंटर में रक्तदान करने के लिए दानियों को इंतजार करना पड़ता है और रक्तदान के बाद वे चिकित्सकों का धन्यवाद कर लौटते हैं। वर्ष 2007 से 13 जून 2026 तक इस ब्लड सेंटर में 2 लाख 3 हजार 753 यूनिट रक्तदान हो चुका है। यहां से 52 हजार 608 यूनिट होल ब्लड, 1 लाख 33 हजार 304 यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स, 1 लाख 41 हजार 994 यूनिट फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, 57 हजार 728 यूनिट प्लेटलेट्स तथा 6 हजार 556 सिंगल डोनर प्लेटलेट्स जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आमतौर पर अस्पतालों में मरीज के परिजनों को रक्त लेने से पहले किसी अन्य व्यक्ति से रक्तदान करवाना पड़ता है, लेकिन यहां व्यवस्था बिल्कुल अलग है। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, जिसके कारण ब्लड सेंटर में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहती है। यही वजह है कि दुर्घटना, आॅपरेशन अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ता।

किसी भी ब्लड सेंटर की सबसे बड़ी पूंजी उसके नियमित रक्तदाता होते हैं और यही पूंजी इस ब्लड सेंटर को अलग पहचान दिलाती है। पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से लाखों अनुयायी वर्षों से रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानते हुए इस अभियान से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सका है और अनगिनत जिंदगियां बचाई जा चुकी हैं। आज जब देशभर में रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है, तब सरसा का यह ब्लड सेंटर समाज को यह संदेश दे रहा है कि यदि लोग निस्वार्थ भाव से रक्तदान के लिए आगे आएं तो किसी भी व्यक्ति को रक्त के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। यही विश्व रक्तदाता दिवस का वास्तविक संदेश है रक्तदान महादान, जीवनदान के समान।

वर्ष 2007 से 13 जून 2026 तक 2,03,753 यूनिट रक्तदान

52,608 यूनिट होल ब्लड वितरित

1,33,304 यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स उपलब्ध कराई

1,41,994 यूनिट फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा वितरित

57,728 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई

6,556 सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) मरीजों को दी गई

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और नियमित रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना है।
— डॉ. प्रदीप अरोड़ा, बीटीओ, पूज्य बापू
मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर सरसा।

प्लेटलेट्स डोनेशन की भी आधुनिक सुविधा

यह ब्लड सेंटर केवल रक्त संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां अत्याधुनिक एफेरेसिस मशीन भी उपलब्ध है। इस मशीन के माध्यम से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) तैयार किए जाते हैं। मशीन रक्त से केवल प्लेटलेट्स अलग कर लेती है और शेष रक्त दाता के शरीर में वापस पहुंचा देती है। डेंगू, कैंसर, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए प्लेटलेट्स जीवनरक्षक साबित होते हैं। विशेषकर डेंगू के मौसम में प्लेटलेट्स की मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे समय में एफेरेसिस मशीन के माध्यम से तैयार किए जाने वाले सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मरीजों के लिए संजीवनी साबित होते हैं और उन्हें प्लेटलेट्स की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

Heart Check Up Camp: हृदय रोग चैकअप व निवारण कैंप कल
कैंप का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक

कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी

सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Heart Disease Check up camp: थ्री इन वन एमएसजी भंडारे और डेरा सच्चा सौदा स्थापना माह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 18 अप्रैल कल हृदय रोग चैकअप व निवारण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। कैंप को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। Sirsa News

शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित होने वाले इस कैंप में 18 अप्रैल को हृदय संबंधी बीमारियों की जांच की जाएगी। वर्णनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 18 अप्रैल 1960 को चोला बदलकर अपने आपको पूज्य परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के युवा स्वरूप में प्रकट किया। इसी दिन के उपलक्ष्य में हृदय रोग चैकअप व निवारण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– हैलो, आपका फोन मिल गया, आकर ले जाओ

शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल ने मदर टेरेसा स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
250 से अधिक बच्चों व अभिभावकों का जांचा स्वास्थ्य | Fatehabad News

भट्टू मंडी (सच कहूँ न्यूज)। Bhattu Mandi News: शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सरसा द्वारा बुधवार को मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों का नेत्र, दंत और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। Fatehabad News

शिविर में अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन मोहन, दंत रोग विशेषज्ञा डॉ. साक्षी चौहान, आॅप्टोमेट्रिस्ट राजेंद्र कुमार सहित अन्य चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ सदस्यों ने अपना योगदान दिया। चिकित्सकों ने बच्चों व उनके अभिभावकों की न केवल गहन जांच की, बल्कि बच्चों के वजन, खानपान, बदलते मौसम तथा स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

उन्होंने इसे बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सकारात्मक कदम बताया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि अभिभावकों की मांग तथा बदलते मौसम को देखकर हमने इस कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया था। उन्होंने इसके साथ-साथ भविष्य में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– खेलों की दुनिया में पंजाब के नाम रहा साल 2024

सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र जांच शिविर आयोजित
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से एक नेत्र जांच शिविर (Eye Checkup Camp) का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका गर्ग इन्सां ने शिरकत की और बच्चों के आंखों की जांच की। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका इन्सां ने बच्चों को अपनी आंखों को स्वच्छ रखने के उपायों से अवगत करवाया और उन्हें संतुलित भोजन लेने और नियमित आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित किया। Sirsa News

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बच्चों को मोबाइल देखने से आंखों पर पड?े वाले बुरे प्रभाव के बारे में बताते हुए उन्हें मोबाइल से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सर्वप्रथम विद्यालय के लेवल 1,2,3 के विद्यार्थियों के नेत्र जांचे गए। पहले दिन 72 विद्यार्थियों की नेत्र जाँच हुई। अंत में स्कूल की प्रिंसीपल संदीप अग्रवाल ने सभी डॉक्टर्स और सहयोग के लिए विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया। इस मौके पर शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विभाग से संदीप कुमार, जसविंद्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– भारी बारिश से बठिंडा की सड़कें जलमग्न, गर्मी से राहत

कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है, सावधानी बरतें : डॉ. मंदीप
नि:शुल्क शिविर में हुई 129 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

ओढां (सच कहूँ/राजू)। शाह सतनाम जी स्पेशेलिटी हॉस्पिटल (Shah Satnam Ji Speciality Hospitals) सरसा की ओर से गांव श्री जलालआणा साहिब में बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (Free Health Checkup Camp) लगाया। शिविर में डॉ. संदीप भादू की देखरेख में पहुंची टीम ने 129 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। शिविर का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार बेनती भजन के साथ हुआ। इस मौके पर उपस्थितजनों को जानकारी देते हुए फिजीशियन डॉ. मंदीप शर्मा ने कहा कि कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:– BJP leader Balkishan Gupta: बालकिशन गुप्ता को मिली अहम जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मास्क का प्रयोग करें। खांसी, जुकाम, बुखार व बदन दर्द को ज्यादा समय तक अनदेखा न करते हुए चिकित्सकों से संपर्क करें। वहीं डॉ. संदीप भादू ने भी कहा कि कोरोना से बचने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि सबसे पहले स्वयं सावधानी बरतें। (Sirsa) वहीं नेत्र विभाग से राजेन्द्र कुमार ने भी आंखों की देखरेख बारे जानकारी देते हो कहा की आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार है। इनकी समय समय पर जांच करवाते रहें। आंखों की चोट को हल्के में कभी न लें। इस अवसर पर पीआरओ राजेन्द्र सिंह, बंटी मोंगा, ओमप्रकाश कालांवाली, मक्खन इन्सां, जग्गी इन्सां, सतीश इन्सां, जग सिंह, कुलदीप इन्सां, जगतार इन्सां, सेवक सिंह इन्सां, सुखजिंदर इन्सां, तारा सिंह इन्सां व रेशम इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।

ऐसे करें कोरोना से बचाव : पूज्य गुरु जी :-

कोरोना के भयानक दौर के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने भेजे गए पत्र में कोरोना से बचाव के लिए कुछ जरूरी हिदायतें एवं वचन फरमाए थे। ये वचन आमजन के लिए सुरक्षा चक्र साबित हुए। पूज्य पिताजी ने फरमाया कि कोरोना से बचाव के लिए सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपें। साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाकर एक-दूसरी हथेली पर खुजली करें ताकि नाखून पूरी तरह साफ हो जाएं। घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा,

मौसमी व आंवला जरूर लें। 4-4 पत्ते तुलसी व नीम, 10 ग्राम गिलोय (टहनी व पत्ते), 2-2 लौंग-इलायची, हल्दी, मुलेठी, अजवायन व सौंठ (एक-एक चुटकी) तथा 5 ग्राम जीरा 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम न रह जाए। इसे दिन में एक बार चाय की तरह धीरे-धीरे पीएं। इसमें 20 ग्राम गुड़ या शहद भी डाल सकते हैं। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि एमएसजी काढ़े का सेवन करें व मास्क का प्रयोग करना न भूलें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े डिटर्जेंट वाले पानी में डाल दें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।