Lehragaga News - Sach Kahoon Hindi

सरकार कहे लहरा में विकास की लहर, विरोधी कहे सिर्फ दावे
लहरागागा में विकास की कोई कमी नहीं रखी गई: बरिन्द्र कुमार गोयल

हरा हलके की समस्याएँ आज भी जस की तस: विरोधी

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: मालवा की राजनीति का ध्रुव माने जाने वाले विधान सभा हलके लहरागागा, जिसकी नुमाइंदगी कभी पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री राजेन्द्र कौर भट्ठल ने की, आज एक नए राजनीतिक दौर से गुजर रहा है। साल 2022 में इस हलके ने पारंपरिक पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार ‘आम आदमी पार्टी’ के बरिन्द्र कुमार गोयल पर भरोसा जताया, जो अब कैबिनेट मंत्री के रूप में हलके की बागडोर संभाल रहे हैं। Lehragaga News

अगर पिछले चार वर्षों के विकास की समीक्षा करें, तो जहाँ इस पिछड़े इलाके के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं सूखते हुए घग्घर दरिया की पुरानी समस्या आज भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकारी दावों के अनुसार, खेल स्टेडियमों और सड़कों के निर्माण के साथ-साथ कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए रायधरणा, गुरने कलां और भुटाल कलां जैसे गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर लंबी नई नहर और जमीनदोज पाइपों का जाल बिछाकर नहरी पानी खेतों तक पहुँचाया जा रहा है। अब देखते हैं कि इस राजनीतिक प्रभाव वाले हलके में विकास की यह लहर लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

चार सालों में हलके लहरागागा में ‘आप’ सरकार ने करवाए लाजवाब काम: बरिन्द्र कुमार गोयल

हलके के विधायक और कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने हलके की प्रगति का विवरण देते हुए बताया कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से शहर में से गुजर रहे नाले को कवर कराया, जिससे शहरवासियों को बहुत राहत मिली है। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से शहर की नालियों को कवर करने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू किया जाएगा। Lehragaga News

इसके अलावा नगर कौंसिल की नई इमारत का नींव पत्थर रखा गया, लहरा में पंजाब स्टेट पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) का नया आॅफिस परिसर बनाने के लिए भी नींव रखी गई, जिसकी कुल लागत 4.69 करोड़ रुपये होगी और यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। लहरागागा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर, सुगम और पारदर्शी सरकारी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए और आधुनिक तहसील परिसर का काम तेजी से चल रहा है, जिसका नींव पत्थर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 4 अक्टूबर 2025 को रखा था। लहरागागा में 20.16 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक आधुनिक और शानदार स्कूल तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस साल 9 जनवरी को लहरागागा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के पंजाब सरकार के ऐतिहासिक फैसले के तहत, लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लहरागागा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) को नए रूप में विकसित किया गया। इस सेंटर में 15 अप्रैल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे लहरागागा शहर और आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भठ्ठल कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करना सबसे ऐतिहासिक फैसला है और भठ्ठल कॉलेज के जो कर्मचारी थे, उन्हें विभिन्न कॉलेजों और आईटीज में समायोजित किया गया है, जिससे उनके परिवारों का पालन-पोषण भी हो सके। इसके अलावा, विभिन्न गांवों और शहरों में पड़ी सड़कों का नवीनीकरण किया गया है, और जिन सड़कों की हालत खराब थी, उनका काम पूरा हो चुका है या चल रहा है। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Blast: दमदमा में गैस सिलेंडर फटा, 10 लाख से अधिक का नुकसान, पड़ोसी घरों के शीशे-शेड टूटे

कैबिनेट मंत्री ने किया स्कूल की नई इमारत का शिलान्यास
20.16 करोड़ से बनेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस इमारत

लहरागागा (सच कहूँ/नैनसी)। Lehragaga News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया। यह इमारत 20.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी और इसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा। मंत्री ने बताया कि पहले स्कूल की जगह बहुत कम थी और मौजूदा इमारत के कई हिस्से असुरक्षित घोषित किए गए थे, जिससे छात्राओं और स्टाफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। Lehragaga News

नई इमारत को अत्याधुनिक डिजाइन के अनुसार तैयार किया जाएगा, जिसमें बड़े क्लासरूम, बेहतर वेंटिलेशन और रोशनी की व्यवस्था, भूकंपरोधी ढांचा और छात्राओं के अनुकूल वातावरण शामिल होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 7-8 महीनों में यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र को एक मॉडल स्कूल मिलेगा।

इस परियोजना के तहत विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, आधुनिक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, खेलों के लिए सुविधाएँ और स्वच्छ सैनिटेशन प्रबंध भी किए जाएँगे। इस अवसर पर नगर परिषद लहरागागा की प्रधान और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल कांता गोयल, एसडीएम राकेश प्रकाश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्कूल स्टाफ, छात्राएँ और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Bijli Meter News: उपभोक्ताओं की बिना मर्जी के पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में हो रहा बदलाव

Wall Collapse: आंधी और बारिश से राइस मिल की दीवार ढही, लाखों का नुकसान
गौशाला और कई घरों के शेड उड़, क्षेत्र में कई जगह तबाही

मालिकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: अचानक मौसम ने अपना रंग बदलते हुए आंधी और बारिश के साथ क्षेत्र में तबाही मचा दी। इस दौरान लेहलकलां से भुटाल खुर्द रोड पर स्थित श्री राधे कृष्णा राइस मिल दहिला भुटाल की लगभग 90 से 100 फुट लंबी शेलर की दीवार ढह गई। इस हादसे से मिल मालिकों को लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। शेलर के हिस्सेदार अशोक बांसल ने बताया कि अचानक आई तेज हवाओं और बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे काफी माल का नुकसान हुआ, हालांकि जनहानि से बचाव हो गया। इसी तरह लहरागागा के वार्ड नंबर 11 में भी एक मकान को तेज हवाओं के कारण भारी नुकसान हुआ। स्थानीय गौशाला का शेड भी ढह गया। शहर के अन्य घरों में भी नुकसान की खबरें हैं, हालांकि जनहानि नहीं हुई। मालिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए ताकि वे अपने शेलर का काम दोबारा शुरू कर सकें। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– कण्डेला ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने का आरोप, जांच को पहुंचे सीओ

जीवन कुमार इन्सां ने गांव गोबिंदगढ़ जेजियां के पहले शरीरदानी बनने का प्राप्त किया गौरव
मरने के बाद भी दो लोगों की जिंदगी में रोशनी भर गई जीवन कुमार की आंखें

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला/नैंसी)। ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के अंतर्गत आने वाले गांव गोबिंदगढ़ जेजियां निवासी डेरा श्रद्धालु जीवन कुमार इन्सां (70) अपने देहांत के बाद शरीरदान और नेत्रदान करने का गौरव हासिल कर गए। उनका पार्थिव शरीर डेरा सच्चा सौदा की पावन प्रेरणा से परिवार द्वारा मेडिकल शोध के लिए दान किया गया। जीवन कुमार इन्सां, गोबिंदगढ़ जेजियां से सच कहूँ के पत्रकार भीम सेन इन्सां के बड़े भाई थे। वे सच्ची शाही कैंटीन समिति के सेवादार भी थे। जीवन कुमार इन्सां गांव गोबिंदगढ़ जेजियां के पहले शरीरदानी बने हैं। Lehragaga News

परिवारिक सदस्यों के अनुसार जीवन कुमार इन्सां बीती शाम अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा बिराजे। जीवन कुमार इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जीवनकाल में ही संकल्प लिया था कि उनके निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल शोध के लिए दान किया जाए। उनके देहांत के बाद परिवार सदस्यों कृष्णा देवी इन्सां (पत्नी), ऊषा रानी इन्सां (बेटी), आशु बांसल इन्सां (बेटा), सुरेन्द्र कुमार इन्सां, जगदीश राय इन्सां, भीम सैन इन्सां (भाई), सुनील कुमार इन्सां, मक्खन लाल इन्सां, गुरदास इन्सां (भतीजे) ने उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनकी मृत देह मेडिकल शोध के लिए वैद योगादत्त शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज, बुलंदशहर रोड खुर्जा (उत्तरप्रदेश) को दान कर दी।

फूलों से सजी एंबुलेंस में विदा किया पार्थिव शरीर

इस मौके सच्चे नम्र सेवादार गुरविन्द्र सिंह इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार सरजीवन कुमार इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार बलविन्द्र सिंह इन्सां, रतन लाल इन्सां, सुरेन्द्र कुमार इन्सां, जगदीश राय इन्सां, सतपाल इन्सां, बलवीर सिंह, रमेश्वर दास लीला, प्रताप सिंह इन्सां, छिंदा सिंह इन्सां, जीता सिंह इन्सां, अशोक कुमार इन्सां, अजय कुमार इन्सां, राजेन्द्र कुमार इन्सां, बित्तू इन्सां, सिकंदर सिंह इन्सां, कुलविंदर सिंह इन्सां, सूबेदार गुरसेवक सिंह इन्सां, महादेव इन्सां, हरबंस लाल इन्सां सहित ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां व ब्लॉक लहरागागा से भारी तादाद में साध संगत उपस्थित रही। शरीरदानी व नेत्रदानी के नमित श्रद्धांजलि के तौर पर नामचर्चा 15 मार्च दिन रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, गोबिन्दगढ़ जेजियां में होगी। Lehragaga News

एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की रस्म गांव की सरपंच तेज कौर के बेटे अवतार सिंह और ब्लॉक समिति सदस्य परमजीत कौर के पति अमरजीत सिंह मावी ने निभाई। इससे पहले शरीरदानी की मृत देह को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान साध-संगत ने ह्यजीवन कुमार इन्सां अमर रहेह्ण के नारे लगाए। इसके साथ ही उनकी आंखें भी दान की गईं। ब्लॉक मलोट की नेत्रदान समिति के सेवादार मोनू इन्सां, अरुण इन्सां और अमन इन्सां ने उनकी आँखों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी आंखें दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी भरेंगी। Lehragaga News

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार
5-6 घंटे में मामले का पदार्फाश, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

लहरागागा (सच कहूँ न्यूज)। Lehragaga News: हल्का लहरा के गांव लहल कलां में दो नकाबपोश युवकों ने एक घर में घुसकर 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल के निर्देशानुसार डीएसपी रणवीर सिंह, थाना प्रभारी मनप्रीत सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए महज पांच-छह घंटे में मामले का सुराग लगा लिया।

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सुखचैन सिंह ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से विवाह किया था। मृतक का रिश्तेदार हरमनदीप सिंह निवासी तलवाड़ा (हरियाणा) अपनी बहन के विवाह से खफा था और वही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो नकाबपोश आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लहरागागा में आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण से प्रशासनिक सुविधाओं को मिलेगी नई गति: कैबिनेट मंत्री
19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की शुरूआत

लहरागागा (सच कहूँ/नैंसी लहरा/राज सिंगला)। Lehragaga News: लहरागागा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सरकारी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए एवं आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू किया गया। इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 4 अक्टूबर 2025 को किया गया था। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और टेंडर पूर्ण होने के बाद आज कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नया तहसील कॉम्प्लेक्स लहरागागा क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिससे सरकारी दफ्तरों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और आम जनता को सेवाएं प्राप्त करने में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग 6 महीनों में पूरी की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि नए तहसील कॉम्प्लेक्स का कुल कवर्ड एरिया लगभग 52,566 वर्ग फुट होगा और भवन का निर्माण आधुनिक नक्शे एवं नवीन तकनीक के अनुसार किया जाएगा।

इसके अंतर्गत सरकारी अधिकारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे अधिकारियों की उपलब्धता और सेवाओं की गति में और बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Video Viral: बीच सड़क गाड़ी से स्टंटबाजी की वीडियो वायरल, छह आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

Fire: डेरा श्रद्धालुओं ने बुझाई कपड़े की दुकान में भीषण आग
दुकानदारों ने स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग

लहरागागा (सच कहूँ/नैन्सी)। Lehragaga News: लहरागागा के वार्ड नंबर 14 मेन बाजार में सुरिंदर कुमार काला की कपड़े की दुकान में सुबह लगभग चार बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया और भारी नुकसान हुआ। आग लगते ही आसपास के दुकानदार, स्थानीय लोग और डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद सेवादार बलवंत इन्सां और सरूप इन्सां ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सेवादारों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सेवादारों ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि यदि समय रहते नियंत्रण न किया जाता तो आसपास की कई अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि लहरागागा में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– अमृतसर में पुलिस मुठभेड़, दासूवाल गैंग का शूटर घायल

Welfare Works: एमएसजी आईटी विंग के सेवादार जरूरतमंदों का बने ‘सहारा’
पावन एमएसजी अवतार माह: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने लगातार मानवता भलाई के कार्यों में भाग ले रही है। इसी कड़ी के तहत एमएसजी आईटी विंग ब्लॉक मलोट के सेवादारों ने जरूरतमंदों का सहारा बनते हुए कड़ाके की ठंड के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। Malout News

एमएसजी आईटी विंग के सदस्य अतुल इन्सां, अजय इन्सां, वासु इन्सां, हर्ष इन्सां, अर्शदीप इन्सां, लविश इन्सां, सत्यजीत इन्सां, सागर इन्सां, ऋतिक इन्सां, अनमोल इन्सां, गौरव इन्सां, नवदीप इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, रिंकू इन्सां, जोबन इन्सां व राजेन्द्र इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में नई अनाज मंडी तथा आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंदों को 107 टोपियां और 107 जुराबें वितरित की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मानवता भलाई कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। Malout News

इस मौके लविश इन्सां, मलकीत इन्सां, सतपाल इन्सां, राकेश इन्सां, करण बवेजा, नमन इन्सां, अक्ष इन्सां, दीपक इन्सां, गुरसाहिब इन्सां, मोंटी इन्सां, सोनू इन्सां, करन वर्मा, गुरकीरत इन्सां, संजीव भठेजा, बंटी इन्सां, गुलशन इन्सां, सन्नी तनेजा, विक्रमजीत इन्सां, अक्षत इन्सां, जयपाल इन्सां, संजीव सचदेवा, सन्नी राणा, रोहित इन्सां आदि उपस्थित थे।

डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गां और महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए बांटे गर्म कपड़े

लहरागागा। Lehragaga News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक लहरागागा के जोन-ए की साध-संगत ने आलमपुर के समीप स्थित र्इंट-भट्ठे पर अत्यंत जरूरतमंद लगभग 145 व्यक्तियों, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं शामिल थीं, को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। ब्लॉक प्रेमी सेवक गुरप्रीत इन्सां, प्रेमी सेवक राजेन्द्र कुमार सोनू, मलकीत सिंह जे.ई. इन्सां व बलवंत इन्सां ने बताया कि जोन-ए की साध-संगत ने इस सेवा कार्य में सराहनीय सहयोग दिया।

वहीं इस दौरान भट्ठा मालिक ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा जरूरतमंदों को सर्दियों के कपड़े वितरित करना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है और हर नागरिक को ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर प्रेमी सेवक राजेन्द्र कुमार सोनू, सच्ची प्रेमी समिति सदस्य मलकीत सिंह जे.ई. इन्सां, बलवंत इन्सां, नरेंद्र काका इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, मनजीत इन्सां, सिखा इन्सां, राज रानी इन्सां, रंजना इन्सां सहित अन्य साध-संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:– Indian Currency In Venezuela: भारत का 500 रुपये वेनेजुएला में जाकर कितने हो जाते हैं, यहां पर जानें सब कुछ

Body Donation: जंगीर सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
ब्लॉक लहरागागा के 32वें व गांव संगतपुरा के 5वें शरीरदानी बने जंगीर सिंह इन्सां

लहरागागा (सच कहूँ/नैनसी)। Body Donation: लहरागागा के नजदीकी गांव संगतपुरा के निवासी जंगीर सिंह इन्सां (75) शरीरदान कर समाज के लिए एक मिसाल बन गए हैं। जंगीर सिंह इन्सां के निधन के उपरांत परिवार की आपसी सहमति से उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शोध के लिए दान किया गया। जंगीर सिंह इन्सां ने ब्लॉक लहरागागा के 32वें तथा गांव संगतपुरा के 5वें शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। Lehragaga News

जानकारी के अनुसार लहरागागा के गांव संगतपुरा के निवासी जंगीर सिंह इन्सां (75) के  मरणोंपरांत उनके परिजनों ने आपसी सहमति से उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। इस दौरान उनके बेटे मेजर सिंह, नाजर सिंह और सोनू सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पिता जंगीर सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, महुआवा, फरेंदा रोड, महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल शोध के लिए दान किया। इस दौरान जंगीर सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को पवित्र नारों के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव के सरपंच हरपाल सिंह तथा सच्चे नम्र सेवादार रतन लाल इन्सां, अजिन्द्र इन्सां और अमरीक सिंह इन्सां ने पार्थिव शरीर वाली एम्बूलेंस को रवाना किया।

वहीं गांव के सरपंच हरपाल सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों से पूरी दुनिया परिचित है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी करोड़ों में है, लेकिन डेरा श्रद्धालु ही हैं जो जहां जीते जी अंगदान करते हैं, वहीं मरणोपरांत शरीरदान भी कर रहे हैं। किसी भी आपदा के समय डेरा श्रद्धालु हमेशा राहत कार्यों में अग्रणी रहते हैं।सच्चे नम्र सेवादार रतन लाल इन्सां और अजिन्द्र इन्सां ने बताया कि जंगीर सिंह इन्सां अत्यंत सरल और नेक स्वभाव के व्यक्ति थे। Body Donation

निधन के बाद उनके परिवार द्वारा शरीरदान कर एक महान सेवा की गई है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा, वहीं गुरजंट सिंह, प्रगट सिंह, रामा इन्सां, मघ्घर इन्सां और जग्गा इन्सां ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके गांव से 5वां शरीरदान हुआ है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत लगातार मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है। इस मौके पर परिवारजन, गांववासी, विभिन्न गांवों से आए प्रेमी सेवक, ब्लॉक प्रेमी सेवक, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार, आईटी विंग के भाई-बहन तथा विभिन्न गांवों की साध-संगत मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गॉड के नेतृत्व में पारदर्शिता और भरोसे की नई इबारत लिख रही गाजियाबाद पुलिस

Fire: लहरागगा में दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान
देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: लहरागागा के मेन बाजार में सुबह शिव जरनल स्टोर बसाती की दुकान में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची उस समय तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग की लपटें अधिक होने से आग पर काबू पाना में मुश्किल आई। आग से लाखों का नुक्सान हो गया। दुकान दे मालिक अजय कुमार ने बताया कि रात तकरीबन एक बजे रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दुकान में से धूंआ निकलते देखा तो उन्होंने पूर्व एमसी दविन्दर कुमार नीटू जिसका घर दुकान के पास था, को सूचना दी। Lehragaga News

अजय कुमार ने बताया कि मेरे पास फोन आने के बाद जब मैं दुकान पर पहुंचा तो देखा कि आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो लगभग डेढ घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची उस समय तक सारी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। फायर बिगरेड का एक बार फिर देरी से पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। दुकान के मालिक ने बताया कि उसका लाखों का नुक्सान हो गया है। पूरे परिवार का गुजारा इस दुकान से ही होता था। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– अब सुनाम में बनेगा राज्य का पहला स्टेट हाईवे ‘ट्रॉमा’ सैंटर

मौसमी रंग: पंजाब के आधा दर्जन जिलों में बरसे बदरा
बारिश से तापमान में आई गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस

धान रोपाई के काम आई तेजी, किसान हुए बागो-बाग | Mansa News

मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में और बारिश होने की जताई संभावना

मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: बीते माह में गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ था, लेकिन चढ़ते आषाढ़ के बाद से पंजाब में कहीं न कहीं रोजाना ही बारिश हो रही है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश मानवीय जन-जीवन के अलावा कृषि सैक्टर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। Mansa News

जानकारी के अनुसार बीती रात व आज सुबह पंजाब के मानसा, फरीदकोट, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, फिरोजपुर, मोगा आदि जिलों के कई गांवों व शहरों में बारिश हुई है। इन जिलों में कई जगहों पर गांव-शहर सूखे भी रह गए तो वहीं गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का इंतजार था, क्योंकि तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंचने से रोजाना के कामकाज वाले लोगों को काम करने में काफी मुश्किल आ रही थी। बाजारों में भी गर्मी ने रौनक गायब कर दी थी। वहीं गर्मी का असर आमजन के चुल्हे पर दिखाई देने लगा था क्योंकि गर्मी के कारण सब्जियों की आवक कम होने से भाव में विस्तार होने लगा था।

वहीं हुई बारिश ने इन सभी से कुछ समय के लिए राहत दिला दी है। वहीं सीवरेज की समस्य झेलने वाले शहर मानसा में तो बिना बारिश के ही सड़कों पर पानी जमा रहता है, लेकिन बीती रात हुई बारिश से शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला चौंक व डिप्टी कमिशनर के आवास नजदीक तिकोनी पर जमा पानी में लोगों को निकलने में परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के चलते बारिश होने की संभावना जताई है। Mansa News

बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

लहरागागा (सच कहूँ/नैनसी लहरा)। Lehragaga News: बीते दिनों से हो रही बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत हासिल की है, वहीं खेतों में धान रोपाई की रफ्तार ने भी तेजी पकड़ ली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया था, क्योंकि तापमान 42 से 46 डिग्री सैलसियस तक पहुंच गया था और गर्मी से बिजली की मांग भी बेहद बढ़ गई थी, जिस कारण लगातार बिजली के कट लग रहे थे। बारिश होने से लहरागागा के आसपास के क्षेत्रों में धान की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। जहां प्रवासी मजदूर पहले 10 घंटे काम कर रहे थे, अब वह 12 से ज्यादा घंटे काम करने लगे हैं। वहीं अगर शहरियों की बात की जाए तो बारिश से शहरियों ने राहत हासिल की है। अब मौसम खुशगवार होने से बाजारों में भी लोगों की चहल कदमी देखने को मिल रही है।

गांव भुटाल कलां के किसान गुरजंट सिंह ने कहा कि धान की बिजाई शिखर पर चल रही है, यह बारिश हर किसान की जरूरत है। बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो रहा है, जो कि फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इससे लोगों को फसल लगाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके साथ ही मौसम ठंडा होने से बिजली की मांग में भी कमी आएगी। वहीं शहरवासी दीपू गर्ग ने कहा कि बारिश से उनको ठंडक महसूस हो रही है। बच्चों की छुट्टियों के दिनों में घूमने जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मौसम का मिजाज बदल गया है।

एसडीओ बिजली विभाग जगदीप सिंह के मुताबिक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से तापमान 45 डिग्री सैलसियस तक पहुंचने से लोग घरों में दुबके हुए थे और पूरे पंजाब भर में 16800 मैगावाटस बिजली की मांग चल रही थी, लेकिन बरसाती मौसम के कारण अब 40% तक बिजली की मांग घटी है। इससे आमजन को तो राहत मिलेगी ही, साथ ही किसानों को भी बिजली की खपत की कम जरूरत होने से बिजली की होगी।

यह भी पढ़ें:– Abohar Road Accident: दो बाईकों की भीषण टक्कर में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों में 84.36 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला/नैनसी)। Lehragaga News: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री व हलका लहरा से विधायक बरिन्द्र गोयल ने बुधवार को पंजाब शिक्षा क्रान्ति मुहिम के तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों में 84.36 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। गोयल ने सरकारी मिडिल स्कूल आलमपुर में 23.90 लाख की लागत से अतिरिक्त कमरों व चारदीवारी व सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बखोरा कलां में 19.73 लाख की लागत से स्पोर्ट्स ट्रैक, चारदीवारी व लड़के-लड़कियों के लिए अलग अलग शौचालयों के ब्लॉकों का उद्घाटन किया। इसी तरह उन्होंने सरकारी हाई स्कूल अलीशेर में 7.70 लाख की लागत से चारदीवारी व शौचालयों वाले ब्लॉक का उद्घाटन किय। वहीं कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बाजी मारने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। Sangrur News

गोयल ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा ही शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि अब मान सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रान्ति के तहत पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों की बुनियादी ढांचे पक्ष से नुहार बदलने का काम शुरु किया जा रहा है। इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी तरविन्द्र कौर, डीएसपी गुरिन्द्र सिंह बल्ल, डीएसपी दलजीत सिंह विर्क, ब्लॉक नोडल अधिकारी मूनक अरूण गर्ग, ब्लॉक नोडल अधिकारी दिलदीप कौर, प्रिंसीपल अनिल जैन, राकेश कुमार सरकारी हाई स्कूल अलीशेर, किरनदीप सिंह, प्रिं. सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बखोरा कलां, अवतार सिंह स्कूल प्रिंसीपल सरकारी मिडिल स्कूल आलमपुर, अमन सिंह स्कूल प्रिंसीपल सरकारी मिडिल स्कूल सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसीपल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– तैमूरपुर गांव के पूर्व व वर्तमान सरपंच ने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराकर पेश की मिसाल