Thunderstorm - Sach Kahoon Hindi

तेज आंधी-तूफान से संगरूर में करोड़ों रुपयों का नुक्सान, दो लोगों की मौत
तूफान से उखड़े बिजली के 1200 खंभे व 200 के करीब ट्रांसफार्मर जलकर राख

बिजली सप्लाई बडे स्तर पर प्रभावित

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur News: शुक्रवार को आए तूफान के कारण जिला संगरूर में बड़े स्तर पर नुक्सान हुआ है।। इस तूफान से संगरूर में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पॉवरकॉम व आमजन का करोड़ों का नुक्सान हो गया। हासिल जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को आए तूफान से पॉवरकॉम को बड़ा झटका लगा है व डेढ़ से 2 करोड़ का नुक्सान हुआ है। तूफान ने बिजली के 1200 खंभों को उखाड़ दिया व 200 के करीब ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गए। उल्लेखनीय है कि बीते दिन आए तूफान ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। Sangrur News

इस दौरान बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे, वहीं बिजली की तारें भी टूट गई। इसके अलावा तूफान कितना खतरनाक था इसका अन्दाजा खेतों में गिरे पॉवरकॉम के 220केवी के 5 टावरों को जमीन पर पड़े देखकर लगाया जा सकता है, जो तूफान की तेज रफ्तार को झेल न सके व जमीन पर आ गिरे, जिससे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सारी रात बिजली न आने से लोग परेशान रहे। शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई शुरु हो गई, लेकिन जिन क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई शुरू न हुई, उन क्षेत्रों के लोग पानी को तसरते रहे और उनके रोजाना के कामकाज भी प्रभावित हुए। क्योंकि बिजली न होने से पानी वाले ट्यूबवैल भी बंद हो गए। तूफान से मुख्य सड़कों पर गिरे बड़े पेड़ों से रास्ते बिल्कुल बंद हो गए व सिर्फ दोपहिया वाहनों के जाने का रास्ता ही बचा। तूफान से कई जगहों पर तो ऐसी तबाही मची, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। Sangrur News

उधर, पॉवरकॉम के एसई रघूरीत के मुताबक तेज हवा के चलते पॉवरकॉम को डेढ़ से 2 करोड़ का नुक्सान हुआ है। उन्होेंने बताया कि 1200 बिजली के खंभे टूट गए हैं व करीब 200 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। शुक्रवार रात से ही पॉवरकॉम के कर्मी इनकी मुरम्मत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई ठीक कर दी गई है व जो रह गए हैं, उनमें शाम तक बिजली सप्लाई शुरु कर दी जाएगी परंतु गांवों में बिजली सप्लाई सही करने में समय लगेगा।

तेज तूफान के चलते जिला संगरूर में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। एक व्यक्ति भवानीगढ़ नजदीक गांव माझा का रहने वाला था, जिसका नाम गुरचरन सिंह था। बीती रात जब वह पोल्ट्री फार्म में गया तो अचानक पोल्ट्री फार्म के शैड का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर आ गिरा, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक दूसरा व्यक्ति धूरी का निवासी प्रदीप कुमार बताया जा रहा है। पता चला है कि जब प्रदीप अपने वाहन पर घर जा रहा था तो अचानक तेज हवा के चलते उसके ऊपर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

लोगों की प्राईवेट प्रॉपर्टी को भी पहुंचा भारी नुक्सान | Sangrur News

तेज तूफान के चलते लोगों की बडे स्तर पर प्रॉपर्टी को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। संगरूर में एक गाड़ी पर पेड़ का बड़ा टहना गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं भवानीगढ़ में तीन घरों पर मोबाईल टावर गिरने से आमजन का लाखों का नुक्सान हो गया। इसके अलावा संगरूर के घाबदां स्थित आऊटलैट की दुकानों का भी बड़े स्तर पर नुक्सान होने की खबरें हैं। इसके अलावा पेड़ों आदि का भी बड़े स्तर पर नुक्सान हुआ है।

यह भी पढ़ें:– बच्चा बेचने का मामला: महिला डॉक्टर गिरफ्तार

IMD Alert: तेज आंधी से हरियाणा का मौसम बिगड़ा, इन 5 राज्यों में होगी बारिश
हरियाण, राजस्थान, पंजाब में मौसम में परिवर्तन आया है। कर्इं क्षेत्रों में तेज आंधी चल रही है। बारिश का भी समाचार है।

चंडीगढ़। आज सुबह समूची हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर (Weather Update) और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) ने पहले ही 5 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में खराब मौसम की स्थिति की भविष्यवाणी की थी। आईएमडी ने 5 अप्रैल की सुबह एक ट्वीट में कहा कि हरियाणा के रोहतक, भिवानी और ब्रोट, शिकारपुर, खुर्जा, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, बुलंदशहर, नरौरा, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, मथुरा और राजस्थान के हरियाणा के पड़ोसी जिले. डिग में भारी बारिश हुई।

Punjab Weather: पंजाब के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें, कब बारिश से मिलेगी राहत

आईएमडी ने किया अलर्ट | IMD Alert

IMD की उम्मीद के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आज सुबह बिजली गिरने के साथ भारी बारिश और गरज के साथ बारिश हुई। IMD ने इस तूफान के दौरान संभावित हादसों से बचने के लिए लोगों को सुझाव भी दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक, भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। बारिश फिसलन भरी सड़कों और ट्रैफिक जाम का कारण बन सकती है। लोगों को इनसे बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। इसके अलावा, ओले खुले क्षेत्रों में लोगों और जानवरों को घायल कर सकते हैं।

पश्चिम भारत के राज्यों में आंधी-तूफान आने की संभावना | IMD Alert

मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में आज कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि पूर्वी भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ काफी व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।