Covid Punjab - Sach Kahoon Hindi

Covid Punjab: पंजाब में कोविड से एक की मौत
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के तरणतारण जिले (Covid Punjab) में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गयी जबकि कोरोनावायरस से संक्रमित सौ नये मामले सामने आये। पंजाब सरकार के कोविड बुलेटिन के अनुसार इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 437 हो गयी जबकि आज 64 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई। इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में सरकारी राजिंद्र अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार कोविड से संबंधित किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हालांकि, हालात पूरी तरह काबू में हैं और लोगों घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन वह लोगों से अपील करना चाहेंगे कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने समेत सावधानियां बरतें।

कोविड से सम्बन्धित किसी भी संकट से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार:बलबीर सिंह | Covid Punjab

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि पंजाब सरकार कोविड से सम्बन्धित किसी भी तरह की स्थिति को प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री, आज पटियाला के सरकारी राजिन्दरा अस्पताल में कोविड आईसोलटिड वार्ड के मेडिकल बुनियादी ढांचे के प्रबंधों का जायजा लेने आए हुए थे, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में जरूरी बिस्तरों की क्षमता और वेंटीलेटरों के साथ-साथ सभी उचित प्रबंधों के साथ पूरी तरह तैयार है। इसके इलावा वायरस के और फैलाव के साथ निपटने के लिए हमारे पास पी. पी. ई. किट्टें, मास्क और टेस्टिंग किटें भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जरुरी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी आक्सीजन प्लांट और एमरजेंसी व्यवस्था पूरी तरह कार्यशील है। स्थिति हालांकि काबू में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

भीड़-भाड़ वाले इलाके में पहने मास्क | Covid Punjab

डॉ बलबीर सिंह ने लोगों को फिर भी एहतियातन दूरी, मास्क पहनने और कोरोना वायरस को रोकने के लिए बार-बार हाथ धोने समेत स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकोल की सख्ती के साथ पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘लोगों, खासकर जिनकी बीमारियों के साथ लड़ने की क्षमता कम है या कोविड के लक्षण जैसे जुकाम या खाँसी लग रहे हैं, को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और जब तक कोई जरूरी काम न हो बाहर जाने से गुरेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने घर से बाहर निकलने तो मास्क पहन कर ही बाहर जाएँ। डॉ बलबीर ने कहा कि केंद्र सरकार की हिदायतों अनुसार पंजाब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10-11 अप्रैल को राज्य में कोविड सम्बन्धी तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए मोक ड्रिल करवाई जायेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।