Rajasthan Board - Sach Kahoon Hindi
Rajasthan News: शिक्षा विभाग की लापरवाही, चोमू स्कूल के बच्चों को 15 किमी. दूर बोर्ड परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने जाना पड़ रहा
अभिभावक व परीक्षार्थियों को करना पड़ रहा भारी परेशानी का सामना
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Board Exam: जिले के मालाखेड़ा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अधीन संस्कृत प्रवेशिका सेकेंडरी स्कूल के परीक्षार्थियों को 13 से 15 किलोमीटर दूर परीक्षा देने के लिए जाना पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावक सहित खुद परीक्षार्थी परेशान है। संस्कृत प्रवेशिका चोमू स्कूल के समीप ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से बिलंदी तथा केरवा वाल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। Alwar News
लेकिन ब्लॉक शिक्षा कार्यालय की सही सूचना नहीं देने के कारण इस विद्यालय के परीक्षार्थियों को यहां पर पंजीकृत नहीं किया। और इनका केंद्र राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ा निर्धारित किया गया है। ऐसे में इस विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के बालक बालिकाओं को 13 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। राजकीय संस्कृत प्रवेशिका सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश कर्णावत ने बताया सेकेंडरी कक्षा के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र मालाखेड़ा बनाया गया है। जहां 13 से 15 किलोमीटर दूर परीक्षार्थियों को जाना पड़ रहा है। जबकि उनके विद्यालय के समीप ही सरकारी स्कूल बिलंदी तथा केरवावाल बोर्ड परीक्षा केंद्र है। Alwar News
जहां इन इस स्कूल के बच्चों को यह सेंटर नहीं दिया। वही इस गांव के रहने वाले लोगों ने बताया टीचर की कमी तथा ऊपर से परीक्षा केंद्र भी 15 किलोमीटर दूर बनाया गया है। ऐसे में इस विद्यालय में बच्चों का दाखिला करवाना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। आगामी शैक्षणिक क्षेत्र में सभी बच्चों को इस विद्यालय से हटा लिया जाएगा। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया उनके नियुक्ति से पहले ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व जिला मुख्यालय को विद्यालय की सूची जा चुकी थी। उन्हें इस बारे में पता नहीं है। Alwar News
यह भी पढ़ें:– Sachi Shiksha: सच्ची शिक्षा के पाठकों को किया सम्मानित
बोर्ड रिजल्ट: लॉन्ग टर्म फायदे व रूचि के हिसाब से करें कोर्स का चयन-भूपेश शर्मा
अपडेट रहकर पढ़ाई है जरूरी
अजमेर (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं तथा राजस्थान बोर्ड अजमेर (Ajmer) के 12वीं के नतीजे सीकरी घोषित हो चुके हैं इन दोनों परीक्षाओं की समाप्ति के बाद से ही 10वीं और 12वीं की विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए चिंतित और असमंजस की स्थिति में रहते हैं। यह चिंता 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ज्यादा रहती है। क्योंकि उच्च शिक्षा में कदम रखने की ओर नींव यहीं से रखी जाती है।
इसके अलावा बदलते प्रतियोगी दूर को देखते हुए विद्यार्थियों के समक्ष कैरियर के बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं जहां विकल्पों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है वहीं विद्यार्थियों के लिए कैरियर चुनाव में उतनी ही कठिनाई में भी खड़ी हुई है।आज का युवा इस मुकाम पर खड़ा है कि उसे अपनी योग्यता के हिसाब से बाजार को मांग का विशेष ध्यान रखना लाजमी हो गया है। यूथ को करियर के तात्कालिक लाभ के चक्कर में नहीं पडना चाहिए।
10वीं के विद्यार्थियों के पास अब परंपरागत उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए 4 विकल्प उपलब्ध है।
1.विज्ञान संकाय :- हिंदी,अंग्रेजी, भौतिक,रसायन,गणित,जीव,कंप्यूटर आदि।
2.वाणिज्य संकाय:- लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र आदि।
3.कला संकाय: इतिहास,राजनीति,भूगोल,समाज शास्त्र,चित्रकला,लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, साहित्य आदि।
4.कृषि संकाय: कृषि, कृषि रसायन, कृषि जीव आदि।
10वीं के बाद व्यवसायिक कोर्स भी उपलब्ध | (Ajmer News)
अगर विद्यार्थी इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स करके करियर बनाना चाहते है आईटीआई या पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम की किसी भी ट्रेड जैसे मोबाइल इंजीनियरिंग, फ़ैशन डिजाइनिंग, ऑटो मोबाइल, कम्प्यूटर हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, मकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, आदि से डिप्लोमा कोर्स करके कई क्षेत्रों में करियर बना सकते है।
विज्ञान वर्ग की राह:
12 वीं के बाद किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बीएससी कर सकते है। आजकल बॉयोटेक्नॉलजी, जेनेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में भी ग्रेजुएशन करने का विकल्प है। आप 12 वीं के बाद इंजिनियरिंग या मेडिकल कोर्स भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए नीट और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षा को पास करना जरूरी है।
कॉमर्स में विकल्प:
यहां 12 वीं के बाद विद्यार्थी बी.कॉम. कर सकते हैं। कॉमर्स संकाय चुनने वालों के लिए भविष्य में एमबीए, सीएस, सीए, फाइनैंशल ऐनालिस्ट जैसे तमाम कॅरिअर के दरवाजे खुल जाते हैं।
ऑर्ट्स भी लाजवाब:
कला संकाय संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी का बेहतर अवसर रहता है।साथ ही विषयों की संख्या के आधार पर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग स्तर पर बेहतरीन करियर विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा बीए, बीएफएफ, बीबीए, बीएचएल, बीएमएस, बीएसडब्ल्यू, एलएलबी, टूर एंड ट्रैवल, फैशन डिजाइन, पत्रकारिता, मानव संसाधन, भाषा व साहित्य तथा शिक्षा आदि में करियर के रास्ते खुलते हैं।
कम्प्यूटर साइंस की डिमांड:
कम्प्यूटर साइंस की डिमांड काफी बढ़ गई है। कई कॉलेजामें बीएससी ;ऑनर्स कम्प्यूटर साइंस कोर्स है। यह कोर्स करने के बाद कॅरिअर ऑप्शन की कोई कमी नहीं हैै।
क्या करें, क्या न करें विद्यार्थी | (Ajmer News)
किसी भी पाठ्यक्रम और संकाय को चुनने से पहले लॉन्ग टर्म में होने वाले फायदे और नुकसान पर नजर रखें।
पहले अपनी प्रतिभा और क्षमता का आकलन करके और उसके अनुरूप किसी एक्सपर्ट की मदद से करियर का चुनाव जरूरी है।
लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित न हों और दूसरों की देखा-देखी और तुलना में संकाय और कोर्स को न चुनें।
संस्थान की मान्यता, फैकल्टी और प्लेसमेंट परफॉर्मेंस की जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आप ठगी का शिकार होने से बच जाएंगें।
एजुकेशन एक्सपर्ट
-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी सहायता केंद्र, श्रीगंगानगर
अजमेर बोर्ड: 300 रुपए में मिलेगी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रति,परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को 10 दिन का समय
अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (Rajasthan Board) द्वारा कल दोपहर 12वीं कला संकाय तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के साथ ही उच्च माध्यमिक कक्षाओं के सभी परिणाम घोषित हो चुके हैं। गौरतलब है कि बोर्ड ने अपने इस साल के पहले परिणाम के रूप में विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी किया है। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के साथ ही विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा तथा संवीक्षा उत्तर पुस्तिका की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए दस दिन का समय दिया है।
यह भी पढ़ें:– लड़का-लड़की एक समान, फिर क्यों मां-बाप बनें अंजान
जिसके लिए परीक्षार्थी तय समय सीमा तक निर्धारित शुल्क अदा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं जबकि इसके बाद 5 दिन तक विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थी को अपने रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड की भी सूचना दर्ज करनी होगी। साथ ही पहचान पत्र की प्रति भी अपलोड करनी अनिवार्य है। बता दें कि इस बार जहां एक और वाणिज्य के रिजल्ट में सुधार हुआ है वहीं विज्ञान और कला संकाय के रिजल्ट में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है।
ऑनलाइन जमा करना होगा शुल्क | (Rajasthan Board)
इस साल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी 300 रुपए शुल्क व उसके पांच दिन बाद तक 600 रुपए शुल्क के साथ उत्तर पुस्तिका की संवीक्षा या प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर स्व प्रमाणित आईडी से आवेदन अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा ई-मित्र के जरिए जमा करवाया जा सकता है। जबकि उत्तर पुस्तिका के अवलोकन करने में कोई आपत्ति हो तो वह निधारित 100 रुपए शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञान संकाय= 28, मई तक
वाणिज्य संकाय= 28, मई तक
कला संकाय= 3, जून तक
“अजमेर बोर्ड (Ajmer Board) में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच का प्रावधान नहीं है। संवीक्षा प्रदत्त अंकों के मिसमैच, लेखन में भिन्नता,अंक छूटना आदि त्रुटियों के निवारण हेतु की जाती है। परीक्षार्थी rajeduboard-rajasthan-gov-in के होम पेज पर उपलब्ध स्क्रुटनी- 2023 लिंक से आवेदन कर सकतें हैं।”
-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर
RBSE 8th Result 2023: देखें, कैसा गया आपका एग्जाम, यह रहा परीक्षा परिणाम!
जयपुर। आठवीं के विद्यार्थियों के इंतजार को विराम देते हुए (RBSE 8th Result ) शिक्षा निदेशालय के हैरिटेज हॉल में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह परीक्षा परिणाम शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर एक क्लिक करने से भी आपको मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि परीक्षा में 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आठवीं की
परीक्षा दी थीं। इस परीक्षा परिणाम में किसी को (RBSE 8th Result )प्रतिशत में नंबर नहीं बल्कि ग्रेड दिया गया है। गे्रड से विद्यार्थी पता लगा सकेंगे कि वह कितने मार्क्स तक पहुंचा है। विभाग के अनुसार ई ग्रेड में आने वाले विद्यार्थियों को दोबारा से परीक्षा देनी पड़ेंगी। जिन विद्यार्थियों के 86 से 100 प्रतिशत तक नंबर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड, 71 से 85 प्रतिशत तक वाले विद्यार्थियों को बी ग्रेड इसी तरह 51 से 70 प्रतिशत वालों को सी ग्रेड, 33 से 50 वालों को डी ग्रेड दिया गया है। जिन विद्यार्थियों के नंबर 33 प्रतिशत से कम हैं उन्हीं विद्यार्थियों को ई ग्रेड में रखा गया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार ई ग्रेड वाला विद्यार्थी अगली (RBSE 8th Result) कक्षा में प्रमोट नहीं होगा बल्कि उसे एक पूरक परीक्षा देनी होगी उसी के आधार पर उसे अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। नियमों के हिसाब से पहले क्या होता था कि आठवीं बोर्ड परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं होता था लेकिन अब पिछले सत्र से फेल होने का प्रावधान हो गया है।
गार्गी पुरस्कार: जनाधार से जुड़ा बैंक खाता अपडेट न होने से अटकी राशि, अब आवेदन 31 मई तक
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से मान्यता प्राप्त स्कूलों से10वीं, 12वीं, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय, व्यवसायिक तथा समकक्ष (Gargi Puraar) परीक्षाओं में उम्मदा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के लिए शिक्षा विभाग ने बालिका प्रोत्साहन तथा गार्गी पुरस्कार की पहली व दूसरी किस्त के ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल फिर से शुरू किया है। जिसकी अंतिम तिथि 31 मई रखी गई है। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को अंतिम तिथि होने पर विभाग द्वारा यह पोर्टल बंद कर दिया गया था परंतु प्रदेश भर में 1.15 लाख से भी अधिक छात्राओं के आवेदन से वंचित रह जाने के कारण ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में 3 मंजिला मकान में आग से हाहाकार
इन दोनों पुरस्कार योजनाओं के तहत राज्यभर की करीबन 2 लाख 51 हजार छात्राओं में से फाउंडेशन ने राज्य की 143868 बालिकाओं को गार्गी और 108574 छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए पात्र घोषित किया गया है। बता दें कि बालिकाओं के जनाधार में जुड़े बैंक खाते के अपडेट और एक्टिव नहीं होने के कारण बहुत सी छात्राओं को राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है।
इन 3 श्रेणियों में कर सकेंगी आवेदन
1. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा अयोजित कक्षा 10 प्रवेशिक, मॉडल स्कूल एवं कक्षा-10 (व्यावसायिक शिक्षा) परीक्षा- 2022 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं जो कि वर्तमान सत्र 2022-23 में कक्षा 11 में राज्य में स्थित विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत रहीं हैं।
2.अजमेर बोर्ड द्वारा अयोजित कक्षा-10 प्रवेशिका, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल, एवं कक्षा-10 (व्यावसायिक शिक्षा) परीक्षा-2021 मे 90 प्रतिशत व इससे अधिक (Gargi Puraar) अंक प्राप्त करने वाली बालिकाऐं जो कि वर्तमान सत्र 2022-23 में कक्षा 12 में राज्य में स्थित विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत रही हैं।
3.12वीं, वरिष्ठ उपाध्याय एवं समकक्ष परीक्षा -2022 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन हेतु ऑनलाईन आवेदन भरवाये जा रहे हैं।
पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी छात्राएं पात्र नहीं
बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार गार्गी पुरस्कार की पहली किस्त तथा दूसरी किस्त के लिए 10वीं के अंकों की प्रतिशत पात्रता के साथ-2 बालिकाओं को क्रमश: 11वीं तथा 12वीं कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत होना जरूरी है। (Gargi Puraar) पढ़ाई बीच में छोड़ देने वाली बालिकाऐं इस पुरस्कार राशि के लिए पात्र नहीं होंगी।
फैक्ट फाइल
प्रथम किस्त की राशि= 3000
द्वितीय किस्त की राशि=3000
बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि=5000
“गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत पात्र और वंचित बालिकाएं अब 31 मई तक शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कार की राशि छात्राओं के बैंक खाते में बालिका शिक्षा फाउंडेशन की तरफ से राशि डीबीटी माध्यम से ऑनलाइन ही जमा होनी है। पोर्टल पर शुरू हुए मॉड्यूल में बालिका को जनाधार से जुड़े बैंक खाते को अपडेट करना होगा।”
-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
राजस्थान बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़के फिर आगे
अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम गुरुवार शाम को जारी हुआ। परिणाम 78.96% रहा। लगातार दूसरे साल भी लड़कों ने बाजी मारी। उनका परिणाम 79.01% रहा, जबकि लड़कियों का परिणाम 78.89% रहा। गत वर्ष 10वीं का ओवरआॅल परिणाम 75.89 प्रतिशत रहा था। इस बार यह 3 प्रतिशत बढ़ कर 78.96% हो गया।
रिजल्ट के मामले में सीकर 86.27 प्रतिशत के साथ पहले, नागौर (84.49%) दूसरे तथा झुंझुनूं (84.37%) तीसरे स्थान पर रहा। जयपुर 81.24 फीसदी परिणाम के साथ 9वें स्थान पर रहा। उधर, प्रवेशिका का परिणाम 60.20 प्रतिशत परिणाम रहा। इस परीक्षा में महज 7769 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा वोकेशनल का परीक्षा परिणाम 78.96 प्रतिशत रहा।
सरकारी स्कूलों के परिणाम में भी हुआ सुधार
देवनानी ने कहा कि सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत इस बार 3.74 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार सरकारी स्कूलों से 75.69 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि गत वर्ष सरकारी स्कूलों का परिणाम 71.95 प्रतिशत रहा था। सरकारी स्कूलों से गत वर्ष 77 हजार 218 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे, इस बार यह संख्या बढ़ कर 92 हजार 478 हो गई।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।