drop - Sach Kahoon Hindi

Temperature drop: जयपुर के रेनवाल में पारा पहुंचा माइनस डेढ़ डिग्री
हाड़कंपा देने वाली ठंड से आमजन बेहाल | Temperature drop

Edited By Vijay Sharma

जयपुर (एजेंसी)। हाड़कंपा देने वाली ठंड से आमजन बेहाल है। राजस्थान के कई जिलों में तामपान गिरने (Temperature drop) से आमजन को घरों में दुबक ने पर मजबूर कर दिया है। राजधानी जयपुर में शीतलहर के असर से रेनवाल कस्बे में कड़ाके की ठंड से बीती रात पारा माइनस डेढ़ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे यहां खेतों, गाडिय़ों आदि पर बर्फ की चादर नजर आने लगी। खेतों में जहां भी नजर पड़ी सभी जगह बर्फ जमी नजर आई। जगह-जगह लोग अलाव तपते हुए नजर आए। रेनवाल क्षेत्र के आसपास मुण्डली, करड, लक्ष्मीपुरा, हाथीपुरा, बलियावास, रणजीतपुरा, बागावास, मंगरा, नांदरी, प्रतापपुरा, मुंडियागढ़ सहित अनेक जगह खेतों में फसलों पर बर्फ की परतें जमी दिखाई दी।

ठंडी हवाओं से ठिठुरी राजधानी | Temperature drop

राजधानी जयपुर में शीतलहर के असर से गुरुवार को एक ही दिन में पारा सात डिग्री तक गिर गया। बुधवार को न्यूनतम पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन गुरुवार को पारा 6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 95 फीसदी रहने से दिन के पारे में गिरावट आ गई। दूसरी ओर कलक्टर के स्कूलों में छुट्टी के आदेशों की अवहेलना भी हुई। आदेशों के बाद भी शहर में कई स्कूल खुले रहे। उधर, जयपुर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट का शेड्यूल सामान्य नहीं रहा। हैदराबाद की फ्लाइट ढाई घंटे लेट रही। उत्तर से आने वाली कई ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से पहुंची।

माउंट आबू में दूसरे दिन भी तापमान माइनस में रहा।

यहां शुक्रवार को तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज हुआ।

गुरुवार को तापमान माइनस 2.4 डिग्री था।

सीकर के फतेहपुर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 हुआ दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर के बीरमाना में भी सर्दी के तीखे तेवर जारी है।

हनुमानगढ़ के जाखड़ांवाली में भी खेतों में बर्फ की चादर नजर आई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पूरी तरह बंद हो गयी सिंचाई के लिए नर्मदा की जलापूर्ति, पानी के बहाव में बड़ी गिरावट
वडोदरा/अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में गर्मी के दौरान पानी की किल्लत की आशंका के बीच राज्य में पानी के सबसे बड़े जलाशय सरदार सरोवर नर्मदा बांध जलाशय से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति आज सुबह से पूरी तरह बंद हो गयी है। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (नर्मदा बांध और वडोदरा क्षेत्र) पी सी व्यास ने आज यूनीवार्ता को बताया कि पहले से ही की गयी घोषणा के अनुरूप रबी सत्र का अंतिम दिन माने जाने वाले 15 मार्च यानी कल से ही सिंचाई के पानी को धीरे धीरे बंद करने का काम शुरू किया गया था और आज सुबह सिंचाई की जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गयी है। गर्मी में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना कभी भी नर्मदा जलापूर्ति योजना का हिस्सा नहीं था।

अब मुख्य और शाखा नहरों के जरिये केवल पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल जलाशय में पानी की कुल आवक 1500 से 2000 घन फुट प्रति सेकंड (क्यूसेक) है जबकि जावक यानी बहिस्राव की दर कल तक के 9000 क्यूसेक की तुलना में मात्र 4900 क्यूसेक है जिसमें से 4300 क्यूसेक नहर के लिए है और 600 क्यूसेक नदी में आगे की ओर यानी भरूच की तरफ बहाव है।

इस बीच, सिंचाई की जलापूर्ति बंद होने के साथ ही इससे पानी के बहिस्राव यानी आउटफ्लो में भी 5000 क्यूसेक की गिरावट दर्ज होने से पीने के लिए पानी की आपूर्ति पर एक तरह से दबाव खासा कम हुआ है। ज्ञातव्य है कि राज्य के 10000 से अधिक गांव और 150 से अधिक शहर पेयजल के लिए मध्य गुजरात के केवड़िया स्थित इस जलाशय पर पूरी तरह निर्भर हैं। इस साल नर्मदा के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई कम वर्षा के कारण गुजरात को अपेक्षित पानी नहीं मिलने से बांध का जलस्तर गर्मी की विधिवत शुरूआत से पहले ही खासा नीचे चला गया है।

गत 20 फरवरी को ही पानी का स्तर न्यूनतम से नीचे चले जाने के कारण तब से इससे जुड़ी दोनो पनबिजली उत्पादक इकाइयां बंद हैं। व्यास ने बताया कि जलाशय में आज दोपहर जलस्तर 105.46 मीटर था। इसमें आगामी मानसून तक पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त पानी है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर नर्मदा की मुख्य नहरों के पानी की चोरी और अन्य बेजा इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस की भी तैनाती की गयी है।

बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में आ गयी गिरावट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे यहां के रहवासियों को राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक कल रात से ही बादल छाये रहने और बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गयी। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

दिल्ली में रविवार को लगभग 8.30 बजे सुबह में 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकारी ने बताया कि आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो औसत से तीन डिग्री ऊपर था। अधिकतम तापामान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बारिश की बूंदों से हुई सुबह की शुरुआत
जयपुर: राजधानी जयपुर में तड़के मौसम ने फिर पलटी मारी और बरसात हुई। इससे तापमान में गिरावट से लोगों को आग उगलती गर्मी से राहत मिली। बरसात करीब दो घंटे हुई। वहीं बरसात का यह दौर तीन-चार दिन जारी रह सकता है।

जयपुर में शुक्रवार तड़के लोगों की आंख बरसात की बूंदों की आवाज से खुली। सुबह साढ़े चार बजे बरसात शुरू हुई जो साढ़े पांच बजे तक चली। सुबह शहर के मानसरोवर सहित कई इलाकों में बरसात हुई। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बरसात हुई।

शाम तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून की हवाओं के चलने से बरसात हुई है तथा बरसात का यह दौर अगले तीन-चार दिन तक जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार राज्य में अधिकांश इलाकों में बाद छाए रह सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।