Dr. Baljit Kaur - Sach Kahoon Hindi

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में बनी सड़कों का किया उद्घाटन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उपरोक्त जानकारी डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब ने शुक्रवार को मलोट में 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई सड़कों का उद्घाटन करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अधूरी रह गई सड़कों के काम को भी जल्द पूरा करवाया जा रहा है ताकि शहरवासियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि सड़कों के अलावा जो भी विकास कार्य मलोट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं, वे भी जल्द पूरा करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने और सीवरेज की समस्याओं के समाधान के लिए शहर में संबंधित विभाग नई पाइपें बिछा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आम पार्टी ने हमेशा काम की राजनीति की है और 2027 के चुनावों में वे किए गए कामों को लेकर लोगों से वोट मांगेंगे। इस मौके शहरी प्रधान जसमीत बराड़, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, राजीव उप्पल, लव बत्तरा, पूर्व काउंसलर हरमेल सिंह संधू, आप नेता गुरमीत सिंह चिंटू और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मलोट में 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना की शुरूआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया शुभारंभ

मलोट (सच कहूँ न्यूज)। Malout News: पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब जिले के मलोट शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरूआत की गई है। कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को अमृत 2.0 योजना के तहत 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ किया। डॉ. कौर ने बताया कि इस परियोजना के तहत सरहिंद फीडर पर नई पंपिंग मशीनरी स्थापित की जाएगी।

साथ ही 8,300 मीटर पुरानी और लीकेज वाली पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहर के हर कोने तक पानी पहुँचाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर नई पाइपलाइन डाली जाएगी। मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत लगभग 3,000 नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे निवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे मलोट के लोगों को पानी से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। Malout News

यह भी पढ़ें:– Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लड़कियों को सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया
पंजाब में युवाओं को मेरिट के आधार पर दी गई 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियों में अधिकांश लड़कियों को मिलीं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज में सार्थक बदलाव लाने के लिए महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहाँ अग्निशमन सेवाओं में भी लड़कियाँ शामिल होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज लड़कियों को पंजाब के सुनहरे भविष्य के निर्माण में बराबरी का भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन, अर्थव्यवस्था और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के बिना राज्य देश का अग्रणी राज्य नहीं बन सकता। Ludhiana News

लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किस प्रकार पंजाब सरकार उन बाधाओं को दूर कर रही है जो महिलाओं को प्रमुख क्षेत्रों से दूर रखती थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में मेरिट और योग्यता के आधार पर भर्ती की जा रही है, जिसके तहत 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं और इनमें से अधिकांश लड़कियों को मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अनावश्यक शर्तों को समाप्त करने के बाद अब महिलाओं के लिए अग्निशमन सेवाओं में शामिल होने का रास्ता भी खोल दिया गया है। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में महिला अधिकारियों की बढ़ती संख्या का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने लड़कियों से राजनीति में आने और निर्णय-निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र और प्रगतिशील पंजाब का सपना तभी साकार होगा जब महिलाएँ सार्वजनिक नीति और नेतृत्व में केंद्रीय भूमिका निभाएँगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह गर्व और संतोष की बात है कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राज्य के मुखिया के रूप में मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि लड़कियाँ विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। मैं उन्हें उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। आज की लड़कियाँ भाग्यशाली हैं कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में महिलाओं को शासन और प्रशासन में अधिक अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि कई महिला अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. के पदों पर नियुक्त किया गया है तथा कई को ए.डी.सी. बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी सरकार ने इन प्रतिष्ठित पदों पर महिलाओं को इतनी जिम्मेदारियाँ नहीं दी थीं। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि इन पदों पर कार्यरत महिला अधिकारी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ समाज की सेवा कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में महिला डिप्टी कमिश्नर कार्यरत हैं वहाँ भ्रूण हत्या की दर सबसे कम है, जो समाज के लिए संतोषजनक संकेत है। साथ ही ये अधिकारी अन्य सामाजिक बुराइयों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पंजाब सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। उन्होंने कहा, “यह गर्व की बात है कि इनमें से अधिकांश नौकरियाँ लड़कियों को मिली हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर इतनी बड़ी संख्या में नौकरियाँ दी हैं।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये लड़कियाँ अपने-अपने विभागों में काम करते हुए राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देंगी।

मुख्यमंत्री ने युवतियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहाँ साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों ने कठिन परिश्रम और समर्पण से असाधारण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को ऐसी प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और पंजाब सरकार इस दिशा में उनका पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता समाज को उसी प्रकार मजबूत बनाती है जैसे अलग-अलग फूल मिलकर एक गुलदस्ता बनाते हैं। जब समाज का हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा और समर्पण के साथ योगदान देता है तो व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब देश के इतिहास में विशेष स्थान रखता है। पंजाब न केवल देश का अन्नदाता है बल्कि देश की खड़गभुजा भी है। पंजाब के लोग अपनी बहादुरी, मेहनत और उद्यमशीलता के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। यह महान गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र भूमि है जिन्होंने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी है।

महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और समाज में बदलाव लाने के लिए उनकी भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लड़कियाँ कई क्षेत्रों में पहले ही लड़कों से आगे निकल चुकी हैं, लेकिन राजनीति अभी भी ऐसा क्षेत्र है जहाँ उनकी भागीदारी कम है। Ludhiana News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से समानता पर आधारित समाज का निर्माण होगा और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने महिलाओं से अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने की भी अपील की।

महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने दुर्गा भाभी, जो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की सहयोगी थीं, का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा भाभी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जब क्रांतिकारियों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी तब उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की बेटियों के पास माई भागो, दुर्गा भाभी जैसी अनेक प्रेरणादायक आदर्श हैं और अब समय आ गया है कि वे उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की सेवा करें।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहाँ अग्निशमन सेवाओं में भी लड़कियाँ शामिल होंगी। इसके लिए कुछ शर्तों में ढील देकर उन्हें अवसर प्रदान किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के विकास में महिलाओं के योगदान को नमन करते हुए कहा कि किसी भी देश या समाज का इतिहास महिलाओं की भूमिका को स्वीकार किए बिना अधूरा है।

उन्होंने कहा कि महान सिख दर्शन महिलाओं को सम्मान, गरिमा और समानता का संदेश देता है। यदि महिलाओं को सही अवसर मिलें तो वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि महिलाओं को पहले से समान अवसर मिले होते तो विकास की गति और भी तेज हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी ताकि वे राज्य और देश की प्रगति में बराबरी की भागीदार बन सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया, जिनमें हाल ही में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली युवतियाँ भी शामिल थीं। Ludhiana News

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं: डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विज्ञापनों में महिलाओं के अश्लील और अपमानजनक चित्रण के कई मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार महिलाओं की गरिमा और सम्मान के किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी। डॉ. कौर ने गुरुवार को कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है कि विभाग के संज्ञान में ऐसे कई विज्ञापन आये हैं, जिनमें महिलाओं को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है।

स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 महिलाओं के किसी भी अश्लील चित्रण पर सख्ती से रोक लगाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों, प्रकाशनों, पेंटिंग या किसी भी अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित करना दंडनीय अपराध है। अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– शौचालय में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

मलोट को मिली विकास की रफ्तार, कैबिनेट मंत्री ने लाइब्रेरी, सड़कों और बैंक शाखा का किया उद्घाटन
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून की पकड़ की जा रही मजबूत: डॉ. बलजीत कौर

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: मलोट हलके में विकास की एक नई सुबह की शुरूआत उस समय हुई जब कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शिक्षा, सड़क सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं और खेलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। डॉ. कौर ने कहा कि ये प्रयास न केवल क्षेत्र की भौतिक प्रगति को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी नई दिशा प्रदान करते हैं। Malout News

गांव फकरसर में नई लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी ज्ञान की ज्योति हैं, जो युवाओं के मन में समझ और सपनों की चमक जगाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर गांव में नवनिर्मित सड़कों का भी उद्घाटन किया गया, जिससे आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों के दैनिक जीवन में सुगमता आएगी। मलोट शहर में दानेवाला चौक से छापियावाली रोड, श्री गुरु नानक देव जी चौक से अबोहर रोड तथा मलोट से पन्नीवाला रोड जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के उद्घाटन के दौरान उन्होंने बताया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही ये सड़कें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देंगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मलोट क्षेत्र की शेष सड़कों के निर्माण हेतु भेजे गए अनुमानों पर क्रमबद्ध कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पन्नीवाला से श्री मुक्तसर साहिब तक सड़क निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा आंदोलन बन चुका है। गांव स्तर पर गठित समितियां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून की पकड़ मजबूत की जा रही है। Malout News

इस मौके डायरेक्टर कोआॅपरेटिव बैंक सिमरनजीत सिंह, बलराम एसडीओ लोक निर्माण विभाग, सुखपाल सिंह सरपंच एवं प्रधान ट्रक यूनियन, बिट्टू जटाना ब्लॉक समिति सदस्य, गुरमेल सिंह सरपंच घुमियारा, टोनी गर्ग, गुरमीत सिंह विरदी, कुलदीप सिंह ब्लॉक प्रधान, हरमेल सिंह संधू काउंसलर, गगनदीप सिंह औलख, करमजीत शर्मा, रमेश अरनीवाला मीडिया इंचार्ज, लव बत्तरा, जोनी गर्ग, कैबिनेट मंत्री के पीए शिंदरपाल सिंह तथा निजी सहायक अर्शदीप सिंह सिद्धू उपस्थित थे।

लोगों को वित्तीय लेन-देन में होगी आसानी: डॉ. कौर

गांव तरखाणवाला में बैंक शाखा के उद्घाटन समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता से लोगों को वित्तीय लेन-देन में आसानी होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सीधे तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही गांव महाबद्धर में आयोजित खेल टूर्नामेंट में उपस्थिति दर्ज कराते हुए डॉ. कौर ने युवाओं को प्रेरित किया कि खेल स्वस्थ और अनुशासित जीवन की नींव हैं, जो नशों से दूर रहने और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें:– पंचमुखी महादेव मंदिर लिंक मार्ग में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम; एसडीएम से शिकायत

Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने मलोट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मिमिट), मलोट के कैंपस में एक नए वेरका मिल्क बूथ का उद्घाटन किया। इस बूथ के शुरु होने से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण दूध और डेयरी उत्पादों की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। Malout News

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वेरका, जो कि वर्ष 1963 से पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड का एक प्रमुख ब्रांड है, शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की युवाओं के लिए स्वरोजगार संबंधी दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे बूथ पंजाब की समृद्धि को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को ताजे, स्वच्छ और किफायती डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। कैबिनेट मंत्री ने इस बूथ को लॉन्च करने में टीमवर्क के लिए सहकारिता विभाग और मिमिट, मलोट के प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बूथ कैंपस के साथ-साथ आसपास के निवासियों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। साथ ही उन्होंने सहकारिताओं को मजबूत करने और राज्य भर में वेरका के विस्तार के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की पुन: पुष्टि की।

मिमिट, मलोट के निदेशक डॉ. जसकरण सिंह भुल्लर और वेरका मिल्कफेड बठिंडा के महाप्रबंधक रुपिंदर सिंह सेखों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, मिल्कफेड के एम.डी. राहुल गुप्ता (आईएएस), मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव तथा वेरका के ए.एम.डी. केशव गोयल (पीसीएस) और फिरोजपुर डिवीजन के सहकारी विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार अभितेश सिंह संधू का उनके सशक्त समर्थन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह बूथ विद्यार्थियों, फैकल्टी, स्टाफ, पुड्डा कॉलोनी के निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस बूथ पर दूध और डेयरी उत्पादों की विविध श्रृंखला उपलब्ध होगी, जो मिमिट समुदाय और आम जनता दोनों के लिए पौष्टिक और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी। Malout News

इस अवसर पर सहकारी विभाग पंजाब के सहायक रजिस्ट्रार परिपूर्ण सिंह ढिल्लों, सी.एम.एस.-मलोट के चेयरमैन हरप्रीत सिंह करमगढ़, प्रबंधक कुलविंदर सिंह, वेरका बठिंडा डेयरी के मार्केटिंग हेड श्री अभिनव वाट्स, इंजीनियरिंग मैनेजर अर्जुन कश्यप, देव राज गोयल (केशव गोयल के पिता), मिमिट के डिप्टी रजिस्ट्रार विकास गोयल, एस्टेट ऑफिसर अवतार सिंह, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ, विद्यार्थी, पुड्डा जॉइंट ब्लॉक कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

पंजाब में ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ की शुरूआत 16 जनवरी से: डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Sade Buzurg Sada Maan: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुधवार को कहा कि सरकार 16 जनवरी को जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ राज्य स्तरीय अभियान की औपचारिक शुरूआत करने जा रही है। डॉ. कौर ने कहा कि ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ अभियान का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, कानूनी जागरूकता और सरकारी कल्याण योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि यह अभियान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिकों की राज्य कार्य योजना के तहत लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बुजुर्गों की समग्र भलाई और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पंजाब भर में जिला-स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, आॅथोर्पेडिक देखभाल, ईएनटी सेवाएं, नेत्र जांच के साथ-साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नामांकन, सीनियर सिटीजन कार्ड और एएलआईएमसीओ (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया) कार्ड जारी करेगा तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना से संबंधित सहायता और जानकारी प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 सहित अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में बुजुर्ग नागरिकों को जागरूक करेगा, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग और युवा मामलों के विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने, अंतर-पीढ़ी संबंधों और सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए योग सत्र और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Video Viral: बीच सड़क गाड़ी से स्टंटबाजी की वीडियो वायरल, छह आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

Punjab Sarkar: मान सरकार का बड़ा ऐलान, यहां पर होगा, 467.49 लाख का निवेश, लाखों युवाओं की उम्मीद
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Dr. Baljit Kaur: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए ठोस और प्रभावी कदमों के परिणाम आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कुल 467.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में नशों के विरुद्ध जन-जागरूकता पैदा करने, लोगों को संवेदनशील बनाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय से व्यापक योजना के तहत कई प्रभावशाली कार्यक्रम लागू किए गए हैं। विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और अध्यापकों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम तैयार कर लागू किए गए हैं, जिनके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। Chandigarh News

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 107.22 लाख रुपये, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों हेतु 202.99 लाख रुपये, जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित करने के लिए 109.12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशों की सबसे बड़ी मार राज्य के युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ती है। कई माताएं अपने बेटों के भविष्य के लिए प्रतिदिन प्रार्थना करती हैं, कई बच्चे अपने पिता की आंखों में से आशा को समाप्त होते हुए देखते हैं और कई घरों की खुशियां नशों की भेंट चढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस पीड़ा को गहराई से समझती है और नशा मुक्त पंजाब की लड़ाई को केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय, संवेदनशील और सामाजिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है। कैबिनेट मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशों को जड़ से समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा को पुन: सपने देखने का साहस देना, प्रत्येक मां के आंसू पोंछना और हर परिवार में खुशहाली वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दृढ़ संकल्प है कि पंजाब का प्रत्येक युवा नशों से दूर रहकर प्रगति, आत्मगौरव और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार केवल नीतियाँ नहीं बना रही, बल्कि टूटे हुए परिवारों के सपनों को फिर से जोड़ रही है। करोड़ों का बजट और विभागों का आपसी तालमेल यह साबित करता है कि पंजाब अब सुरक्षित हाथों में है।” Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– ग्राम कुतुबपुर में 18 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण

Scholarship Scheme: स्कॉलरशिप योजना के तहत 4.77 करोड़ रुपये जारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chatravriti Yojana: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को कहा कि अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत अब तक 4.77 करोड़ रुपयेकी राशि जारी की जा चुकी है। डॉ. कौर ने कहा कि पूरे राज्य में दो लाख 62 हजार 373 विद्यार्थियों ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन किए हैं।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इस योजना के लिए 245 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान दो लाख 37 हजार 456 विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से राज्य सरकार उन विद्यार्थियों के सपनों को मजबूत सहारा दे रही है, जो शिक्षा को अपनी ताकत बनाकर अपने परिवारों और समाज का भविष्य बदलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:– Boxing Day: इंग्लैंड की बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत

Ashirwad Yojana: अब 60 दिन तक कर सकेंगे आवेदन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Ashirwad Yojana: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ बलजीत कौर ने शनिवार को कहा राज्य सरकार ने लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिन से बढ़ाकर 60 दिन कर दी है। डॉ. कौर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से, पात्र परिवारों के पास अब आवश्यक दस्तावेज पूरे करने और योजना का लाभ उठाने के लिए पर्याप्त समय होगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे। Chandigarh News

उन्होंने कहा कि शादी की तैयारियों और समारोहों के दौरान, परिवारों को अक्सर समय की कमी का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण कई आवेदक पहले निर्धारित 30 दिनों की समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाते थे। साठ दिनों की अवधि बढ़ने से अब यह कठिनाई पूरी तरह से दूर हो जाएगी। डॉ. कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना का प्राथमिक उद्देश्य पात्र परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनके सुरक्षित भविष्य को सहारा मिल सके। विस्तारित समय सीमा उन परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करेगी जो अन्यथा दस्तावेजों की आवश्यकताओं या विवाह समारोहों के कारण संघर्ष करते थे। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Blackmail Gang: ब्लैकमेल गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मान सरकार की 1170 करोड़ की सौग़ात
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए विधवाओं और निराश्रित महिलाओं हेतु 1170 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह कदम महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करता है। Chandigarh News

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अगस्त 2025 तक ही 593.14 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं, जिससे 6.66 लाख महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। यह न केवल आर्थिक राहत है, बल्कि उन महिलाओं के लिए नया आत्मविश्वास है, जो जीवन की चुनौतियों से जूझ रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मान सरकार की मंशा केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस सहयोग से महिलाएँ परिवार का सहारा बन रही हैं और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर रही हैं।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है इसकी पारदर्शिता। सीधे बैंक खातों में राशि पहुँचने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और सरकार पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। Chandigarh News

आज पंजाब की महिलाएँ इस सहायता से न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश कर रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब एक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी राज्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है और यह 1170 करोड़ का प्रावधान महिलाओं की शक्ति और गरिमा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: सिरसा में भारी बारिश से मौसम हुआ ठंडा, किसान परेशान

मान सरकार ने दिव्यांग बच्चों के जीवन में जगाई नई रोशनी, इशारों की भाषा से खुले नए अवसरों के दरवाज़े
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पंजाब की मान सरकार ने दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। अगस्त 2025 में, पंजाब ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत सांकेतिक भाषा के दुभाषियों, अनुवादकों और विशेष शिक्षकों को नियुक्त करने वाला भारत का पहला राज्य बनकर एक मिसाल कायम की है। यह फैसला उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें सुनने या बोलने में परेशानी होती है और जिन्हें अक्सर कानूनी और शैक्षिक प्रक्रियाओं में अनदेखा कर दिया जाता है। Chandigarh News

यह सिर्फ एक सरकारी फैसला नहीं, बल्कि एक बच्चे की खामोश दुनिया में गूंजती हुई उम्मीद की कहानी है। जब कोई बच्चा जन्म से ही सुनने और बोलने में अक्षम होता है, तो उसका संसार शब्दों के शोर से दूर, एक शांत और सीमित दायरे में सिमट जाता है। उसकी आँखों में अनगिनत सवाल होते हैं, मन में बहुत कुछ कहने की चाह होती है, लेकिन जुबान खामोश रहती है। न्याय के गलियारों में, जहाँ शब्दों का ही राज चलता है, ऐसे बच्चों के लिए अपनी बात रखना किसी पहाड़ से कम नहीं होता। लेकिन पंजाब की मान सरकार ने इन बच्चों की खामोशी को अपनी आवाज बना दिया। यह सिर्फ एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि एक बच्चे के दिल से निकली दुआ का परिणाम है।

यह पहल केवल कानूनी और राजनीतिक तक सीमित नहीं है। पटियाला में एक तकनीकी समाधान “साइन लिंगुआ फ्रैंका” ‘sign lingua franca’ को विकसित करने का फैसला लिया गया है, जो बोले गए शब्दों को सांकेतिक भाषा में बदल देता है। यह तकनीक उन लाखों लोगों के जीवन को बदल सकती है जो सुनने में असमर्थ है। मान सरकार केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही, बल्कि तकनीक और मानवीय संवेदना का संगम करके वास्तविक बदलाव ला रही है। मान सरकार की पहल यह दर्शाती है कि शासन केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि दिल से चलता है। यह सिर्फ एक नीति नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है—एक ऐसी यात्रा जो एक खामोश बच्चे को उम्मीद की राह दिखाती है। इस कदम से पंजाब ने न केवल एक मिसाल कायम की है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि जब संवेदना और इच्छाशक्ति एक साथ मिलती है, तो बड़े से बड़े अवरोध भी दूर हो जाते हैं। मान सरकार का यह हर दिव्यांग बच्चे के लिए एक मुस्कान और एक नए, सशक्त भविष्य का वादा है। Chandigarh News

यह पहल लाखों मूक-बधिर बच्चों और उनके परिवारों के लिए सम्मान और उम्मीद की किरण है। जब एक बच्चा अपनी बात कह पाता है और उसे समझा जाता है, तो यह उसके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। यह फैसला इन बच्चों को यह महसूस कराता है कि वे भी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी आवाज़ भी मायने रखती है, भले ही वह आवाज़ शब्दों में न हो। मान सरकार का यह कदम एक मानवीय पहल है। यह दिखाता है कि एक संवेदनशील सरकार कैसे समाज के सबसे कमजोर तबके के लिए बदलाव ला सकती है।

पंजाब, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए अपनी विधानसभा में सांकेतिक भाषा लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने दिव्यांगजनों की चिंताओं को दूर करने के लिए यह अनूठी पहल की है। जिसने दिव्यांगों को यह अहसास कराया कि वे भी इस समाज का अभिन्न अंग हैं। इससे उन्हें सरकार की नीतियों को समझने और अपनी राय रखने का मौका मिला। डॉ. बलजीत कौर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 40 के तहत, दिव्यांगजनों को उनके मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए संचार प्रणालियों को सुलभ बनाना आवश्यक है। इसी क्रम में, पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण, बजट सत्र और अन्य महत्वपूर्ण चर्चाओं का प्रसारण भी सांकेतिक भाषा में किया गया |

यह फैसला भारत के अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणा बनेगा। मान सरकार की अगवाई मे पंजाब ने एक ऐसा रास्ता दिखाया है, जहाँ हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि हमारे समाज का कोई भी हिस्सा पीछे न छूटे। यह एक ऐसी कहानी है, जो दिलों को छू लेती है और हमें यह याद दिलाती है कि जब हम सब मिलकर चलते हैं, तो कोई भी दूरी असंभव नहीं होती। पंजाब मे मान सरकार ने दिखा दिया कि एक छोटी सी शुरुआत कैसे एक बड़े और सकारात्मक बदलाव की नींव रख सकती है। यह केवल एक ‘काम’ नहीं, बल्कि एक ‘क्रांति’ है। “मान सरकार ने साबित किया – सच्चा विकास तब होता है जब समाज का हर वर्ग अपनी ‘भाषा’ में खुद को व्यक्त कर सके।”

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव नाराज, दिया ये बड़ा बयान