Parivar Pehchan Patra - Sach Kahoon Hindi

Family ID News: आपकी फैमिली आईडी, आपका अधिकार,आज ही बनवाएं
फैमिली आईडी: परिवार की पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ अब बस 5 मिनट की दूरी पर, नजदीकी जन सुविधा केंद्र या पंचायत कार्यालय में अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Family ID News: जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार की  फैमिली आईडी अवश्य बनवाएं। यह पहल परिवार को एक पहचान देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। Ghaziabad News

फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया बेहद सरल और तेज है। नागरिक  नजदीकी जन सुविधा केंद्र या पंचायत कार्यालय में जाकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर या क्यूआर  कोड स्कैन कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

प्रशासन के अनुसार, फैमिली आईडी बनाने के ये  प्रमुख लाभ | Ghaziabad News

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं पारदर्शी रूप से पहुँचना।प्रमाण पत्र निर्गमन प्रक्रिया में तेजी।योजनाओं के लिए पात्र नागरिकों की स्वतः पहचान और नामांकन।स्किलिंग और रोजगार योजनाओं में प्राथमिकता। आवेदन करते समय यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर मोबाइल से लिंक हो और ई-केवाईसी (ओटीपी  के माध्यम से)  पूर्ण किया गया हो। जनपद प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द अपनी फैमिली आईडी बनवाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर  1076 पर संपर्क किया जा सकता है।

Family ID News: बुजुर्ग बाला देवी ने कुर्सी पर बैठकर जिंदा होने का दिया प्रमाण तो एडीसी हुए हैरान
परिवार पहचान पत्र में मृत दिखाई गई गांव धनाना की बुजुर्ग महिला ने एडीसी के समक्ष रखी समस्या | Bhiwani News

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Parivar Pehchan Patra: स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए डा. मनीष नागपाल उस समय हैरान हो गए जब परिवार पहचान पत्र में मृत दिखाई गई गांव धनाना की बुजुर्ग महिला बाला देवी ने अपने जिंदा होने का प्रमाण सामने कुर्सी पर बैठकर दिया। बुजुर्ग महिला ने एडीसी को बताया कि वे दो बार तहसीलदार से अपने जिंदा होने के बारे में हलफनामा भी दे चुकी हैं। इसके बावजूद भी परिवार पहचान पत्र को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। Bhiwani News

इस वजह से उनको पेंशन लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इस पर एडीसी ने समाधान शिविर में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द परिवार पहचान पत्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एडीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की अधिकांश सेवाएं आॅनलाइन हो चुकी हैं। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा योजनाओं की लाभ राशि पात्र लोगों के खाते में सीधे रूप से भेजी जाती हैं। सभी योजनाएं परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड सही होना जरूरी हैं। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– नगर पालिका पिहोवा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

फैमिली आईडी में दिखाया सरकारी कर्मी, दर-दर भटक रहा ग्रामीण
विभाग की गलती का खामियाजा भुगत रहा प्रदीप, नहीं हुआ समाधान | Family ID

टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के गांव समैण में फैमिली आईडी बनाने में बड़ी गलतियां सामने आई है जिसका खामियाजा गांव के लोगों को करना पड़ रहा है। गांव के लोगों को दर-दर भटकने के बाद भी समाधान नहीं मिल रहा। दरअसल गांव समैण के एक ग्रामीण के लिए फैमिली आईडी गले की फांस बनी हुई है। फैमिली आईडी में समैण निवासी प्रदीप को सरकारी नौकरी में लगा हुआ दिखाया दिया गया जबकि प्रदीप का किसी नौकरी से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है इस समस्या को लेकर प्रदीप पिछले कई महिनों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। Family ID News

लेकिन अभी तक कोई समाधान निकलकर नहीं आया है। जानकारी देते हुए समैण निवासी प्रदीप ने बताया कि 8 महीने पहले उसकी फैमिली आईडी में उसको सरकारी जॉब पर लगा हुआ दिखा कर आमदनी एक लाख 80 हजार से ऊपर दिखाई गई है। जिससे प्रदीप को सरकार की तरफ से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार प्र्रदीप गांव का एक छोटा किसान है। प्रदीप ने प्रसाशन से गुहार लगाई है कि जल्द ही उसकी समस्या का समाधान किया जाए। Family ID News

यह भी पढ़ें:– पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने फिर किया चक्का जाम

अब तो मन जाओ सीएम साहब, सीएससी वाले परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ करते हैं!
जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिंदा मां-बाप को मृत दिखाया | Family ID News

मोहब्बतपुर के प्रदीप व सीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। आदमपुर के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक ने पिछड़ा जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने जिंदा मां-बाप को सरल हरियाणा पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया। युवक प्रदीप कुमार द्वारा किए गए इस अंजाम से एक तरफ जहां मानवीय मूल्यों में कमी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग को गुमराह कर नाजायज फायदा उठाने की भी बू आ रही है। प्रदीप कुमार के धोखाधड़ी के इस खेल में सीएससी संचालक मांगेराम ने भी साथ दिया। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सीआरआईडी खंड अधिकारी आदमपुर दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप कुमार वसीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ धोखाधड़ी व गुमराह करने के संबंध में मामला दर्ज किया है।

पिता रिटायर्ड टीचर फिर भी इनकम दिखाई 5 हजार | Family ID News

मामले के अनुसार आदमपुर के गांव मोहब्बतपुर के स्थाई निवासी प्रदीप कुमार ने अपने परिवार पहचान पत्र में खुद को बेरोजगार दिखाते हुए 5000 रुपए आमदनी दिखाई है। 25 जुलाई 2023 को प्रदीप ने अपना पिछड़ा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर सीएससी संचालक मांगेराम के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई किया। आवेदन में प्रदीप ने अपनी माता गीता देवी व पिता केशराज को मृत बताया। इतना ही नहीं पिता केश राज की मौत 17 जुलाई 2013 को बताते हुए उनकी मौत का कारण स्किन पॉक्स बताया। पिता की मौत का सर्टिफिकेट 8 नवंबर 2013 को जारी किया गया।

हार्ट अटैक से बताई माता की मौत

माता गीता देवी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए मौत का दिन 6 अगस्त 2014 बताया। माता के डेथ सर्टिफिकेट की तिथि 5 फरवरी 2015 दिखाई गई। प्रदीप कुमार ने यह सारा षड्यंत्र सीएससी संचालक के साथ मिलकर रचा था। सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद एडीसी कार्यालय के सीआरआईडी खंड अधिकारी दिनेश ने जब इसकी वेरिफिकेशन गांव के सरपंच, पटवारी व चौकीदार से करवाई तो पता चला कि केशराज सेवानिवृत अध्यापक है। वह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ आदमपुर में केनरा बैंक के पास रह रहे हैं। Family ID News

जाति भी गलत अपलोड की

इतना ही नहीं पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रदीप कुमार ने अपनी जाति भी गलत दिखाई है। उसने अपने माता-पिता की मौत दिखाते हुए डेथ सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किए। सिर्फ इसी बात से एडीसी ऑफिस के कर्मचारियों को प्रदीप कुमार के आवेदन पर शक हुआ। Parivar Pehchan Patra

आदमपुर में पहले भी एक महिला अपने माँ-बाप को मृत दिखा चुकी है

प्रदेश में सबसे परिवार पहचान पत्र बने हैं तभी से सीएससी संचालकों का एक गिरोह सक्रिय है,जो भ्रष्टाचार करते हुए परिवार पहचान पत्र सहित सरल हरियाणा पोर्टल पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कर देते हैं। इससे पहले भी हिसार के आदमपुर में ही एक महिला विनोद बाला ने पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए फतेहाबाद में अपने जिंदा मां-बाप को मृत दिखाया था। उस वक्त भी जांच में महिला की जाति जनरल मिली और उसके मां-बाप जिंदा मिले थे। जबकि सरल हरियाणा पोर्टल पर उसने भी अपने मां-बाप को मृत घोषित किया हुआ था।

जन संवाद कार्यक्रम में भी गूंजा था पीपीपी का मुद्दा

ऐसी ही शिकायतें हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष हिसार के विभिन्न गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भी आई थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसी भी सूरत में यह बात मानने के लिए तैयार नहीं थे कि सरल हरियाणा पोर्टल व परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी भ्रष्टाचार के माध्यम से होती है।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में हर दिन मजबूत हो रही जेजेपी, एक और पूर्व विधायक पार्टी से जुड़े

खुद का घर है नहीं, फिर भी बिजली के चार मीटर दिखाकर बीपीएल सूची से किया बाहर
दो बच्चों की सिंगल पेरैंट है महिला कविता | Family ID

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पूरी दुनिया में उसके नाम पर कोई प्लॉट, मकान, दुकान नहीं है, फिर भी उसके नाम पर बिजली के चार मीटर दिखाकर उसे बीपीएल कार्ड (BPL Ration Card) सूची  से बाहर कर दिया गया। अब पीड़िता यह सफाई देती घूम रही है कि उसका बीपीएल गलत तरीके से काटा गया है। फिर से बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए वह कभी बिजली विभाग तो कभी बीपीएल कार्ड से संबंधित विभाग में चक्कर काटने को मजबूर है। ये किसी एक के साथ नहीं, बल्कि और भी कई लोगों के साथ हुआ है। Family ID

सिंगल पेरैंट कविता के एक बेटा, एक बेटी हैं। अपनी गरीबी से संबंधित सभी सरकारी नियम और शर्तों को पूरा करते हुए उन्होंने अपना बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। सभी दस्तावेजों की जांच आदि के बाद करीब एक साल पहले उनका बीपीएल कार्ड बन गया। अब एकाएक उनको बीपीएल की सूची से बाहर कर दिया गया है। जब उन्होंने संबंधित विभाग में जाकर इसका कारण पूछा तो वे जवाब सुनकर खुद अचंभित रह गई। उन्हें विभाग के कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि उनके नाम से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के चार मीटर लगे हुए हैं।

पीड़ित कविता ने सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस बारे में ट्वीट किया है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग से उन्हें कॉल आई। विभाग की ओर से कहा गया कि उनके स्तर पर कोई गलती नहीं हुई है। इसके लिए वे परिवार पहचान पत्र कार्यालय से संपर्क करें। जब वे परिवार पहचान पत्र कार्यालय गई तो पता चला कि उनके नाम से बिजली के चार मीटर हैं। गत सप्ताह वे कादीपुर बिजली कार्यालय में एसडीओ विपिन यादव से मिलीं। उन्होंने पंकज नाम के कर्मचारी से मिलने को कहा। Family ID

उन्होंने कहा कि आज ही चारों मीटर रिकॉर्ड से हटा देंगे, लेकिन अब तक उनके नाम पर चार मीटर ही रिकॉर्ड में दर्ज हैं। कविता की तरह ही एक अन्य महिला को भी बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया। सरोज नाम की महिला नई बस्ती की रहने वाली है। वह भी अति गरीब महिला है। उसके नाम पर एसडीओ ने जी-24 मारुति के क्षेत्र में बिजली मीटर दर्शाया गया है, जबकि वह नई बस्ती में रहती है। Family ID

यह भी पढ़ें:– ट्राइडेंट ने बदली कॉपियर की पैकेजिंग, ‘माई चॉइस’ स्टेशनरी उत्पाद किए लॉन्च

Family ID को लेकर बड़ी अपडेट! जानें हरियाणा सरकार का ये फैसला!
चंडीगढ़। Family ID UPDATE: हरियाणा सरकार ने हरियाणा वासियों के हित में फैमिली आईडी को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका हरियाणा वासियों को बहुत फायदा होने वाला है। सरकार के फैसले के अनुसार हरियाणा वासी अब फैमिली आईडी के साथ अपनी आय की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। सरकार के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि बहुत से लोग सामाजिक पेंशन वापस ले रहे हैं। हरियाणा में 100,000 रुपये से अधिक आय वाले बुजुर्ग दंपतियों की पेंशन में कटौती के आरोप के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेंशन को लेकर भी साफ किया है कि पेंशनभोगियों की पेंशन में कटौती नहीं की जाएगी। Family ID

पारिवारिक जन्म प्रमाण पत्र पर बताई गई वार्षिक आय 108 मिलियन रुपये से अधिक हो सकती है। ऐसे में सरकार ने नागरिकों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का राजस्व बढ़ाने का मौका दिया है। हरियाणा सरकार का कहना है कि जिन लोगों ने किसी भी कारणवश पारिवारिक आय को गलत तरीके से पेश किया है, वे बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे कि जब किसी ने उच्च पारिवारिक आय को गलत तरीके से प्रस्तुत किया हो। सरकार के अनुसार यथाशीघ्र छूट के लिए आवेदन करने की योजना बनाई जा रही है।

ऐसा करने के लिए, आपको आधिकारिक परिवार आईडी वेबसाइट https://meraparivar.harana.gov.in/ पर जाना होगा, “शिकायत की रिपोर्ट करें” पर क्लिक करना होगा और फिर आवश्यक निदेर्शों के अनुसार अपनी आय की जानकारी प्रदान करनी होगी। राज्य सरकार राजस्व में सुधार के लिए एक सर्वेक्षण कराने की योजना बना रही है। हरियाणा सरकार ने सलाह दी है कि आवेदक चाहें तो अपने आवेदन के साथ प्रासंगिक दस्तावेज भी संलग्न कर सकते हैं। सामाजिक सेवा विभाग ने कहा कि इस जानकारी की पुष्टि की जा रही है। पारिवारिक आय की जानकारी में सुधार न होने के कारण कई लोग सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभों से वंचित रह जाते हैं, इसलिए सरकार ने निर्णय लिया कि अब प्रत्येक नागरिक पीपीपी में प्रदान की गई बेहतर जानकारी के लिए आवेदन कर सकता है और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य के अनुसार पीपीपी हरियाणा के हर परिवार की पहचान करती है। ऐसे परिवारों को 8 अंकों का परिवार पहचान पत्र प्राप्त होता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पारिवारिक जानकारी स्वचालित रूप से अपडेट हो जाती है, परिवार आईडी को जन्म, मृत्यु और विवाह रिकॉर्ड से जोड़ा गया है। अमित आर्य ने बताया कि सरकार छात्रवृत्ति, अनुदान और पेंशन जैसी योजनाओं को परिवार कार्ड से जोड़ रही है ताकि विभिन्न योजनाओं, अनुदान और पेंशन के प्राप्तकतार्ओं के स्वचालित चयन की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। पीपीपी डेटाबेस में डेटा के प्रमाणीकरण और सत्यापन के बाद, लाभार्थी को कोई अतिरिक्त दस्तावेज प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Family ID: ‘या तो मेरा परिवार पहचान पत्र बनवा दो या मेरी शादी करा दो’
पेंशन की शिकायत लेकर डीसी दफ्तर पहुंचा बुजुर्ग | Family ID

डीसी ने जल्द समस्या का समाधान कराने का दिया आश्वासन

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। सिर पर दूल्हे का सेहरा और हाथ में शिकायत पत्र। बुधवार की दोपहर बाद एक 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को रेवाड़ी के डीसी ऑफिस के बाहर खड़ा देख हर कोई देखता ही रह गया। शिकायत लेकर जब बुजुर्ग डीसी दफ्तर में घुसा तो डीसी भी देखते ही रह गए। साथ ही उसने एक अजीब सी डिमांड भी कर दी। बुजुर्ग ने कहा कि या तो मेरा परिवार पहचान पत्र बनवा दो या फिर मेरी शादी करा दो। Rewari News

अकेले शख्स की फैमिली आईडी बनवाने का कोई ऑप्शन नहीं | Family ID

दरअसल, मामला यह है कि रेवाड़ी शहर से सटे नया गांव निवासी 71 वर्षीय सतबीर का परिवार में उसके अलावा कोई नहीं है। वह अकेले ही रहते हैं, जिस कारण उनका परिवार पहचान पत्र नहीं बन पाया। चूंकि अकेले शख्स की फैमिली आईडी बनवाने का कोई ऑप्शन ही नहीं है। जिसके बिना न तो उनकी बुढ़ापा पेंशन बन रही है और न ही उसके मकान की मरम्मत के लिए कोई अनुदान मिल पा रहा है। Haryana News

बुधवार को सतबीर मदद के लिए जिला न्यायालय में एडवोकेट कैलाश के पास पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग की समस्या देख एडवोकेट कैलाश चंद ने हरियाणा सरकार के सचिव, सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन विभाग, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर विभाग, डीसी, एडीसी व समाज कल्याण विभाग को पत्र भेजकर मांग करते हुए बताया कि सतबीर की पत्नी का स्वर्गवास छह वर्ष पहले हो गया। अब वह अकेला है, परिवार में ओर कोई भी सदस्य नहीं है। Rewari News

सरकार का कहना है कि अकेले इंसान का परिवार पहचान पत्र नहीं बनाया जाएगा। पीड़ित ने ईमेल से भेजे पत्र के माध्यम से परिवार पहचान पत्र, पेंशन बनाने व अन्य सरकारी स्कीमों को दिलवाने का आग्रह किया। इसके साथ ही बुधवार को जिला सचिवालय पहुंचकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा से भी मुलाकात की। Family ID News

यह भी पढ़ें:– Fake Currency Case: शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देख छापे नकली नोट

Family ID: फैमिली आईडी पर आई बड़ी अपडेट
हरियाणा के 68 लाख परिवारों का पीपीपी डाटा सत्यापित: सीएम

अंत्योदय परिवारों के लिए बना वरदान

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का सशक्त माध्यम | (Family ID)

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि हरियाणा देश का एक ऐसा प्रांत है, जहां विकास को व्यक्ति के साथ जोड़ा गया है और व्यक्ति के साथ परिवार की पहचान कर इसे और पुख्ता बनाया गया है, इसमें परिवार पहचान पत्र सबसे सशक्त माध्यम साबित हुआ है। इससे न केवल अंत्योदय परिवारों को चिन्हित कर उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा गया है बल्कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाटा को फूलप्रूफ बनाने के अनेक चेक व बैरियर लगाए गए हैं। Family ID

ताकि कोई भी व्यक्ति इस डाटा से छेड़छाड़ न कर पाए। समय-समय पर इस डाटा का सुरक्षा आॅडिट भी किया जाता है। इसके अलावा डाटा अपडेशन इसकी निरंतर प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा कमेटियों द्वारा न केवल डाटा की जाँच-पड़ताल की जाती है बल्कि कोई त्रुटि पाए जाने पर उसे अपडेट भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे 68 लाख परिवार हैं जिन्होंने अपने परिवार संबंधी सभी जानकारियों को उपलब्ध करवाया है, जिसकी बदौलत सरकार पीपीपी का डाटा तैयार कर पाई और इससे गरीब परिवारों की पहचान हुई है, जिन्हें सरकार ने योजनाओं का लाभ देने के लिए पुख्ता प्रबंध भी किए हैं। Family ID

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाटा को फूलप्रूफ बनाने के अनेक चेक व बैरियर लगाए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति इस डाटा से छेड़छाड़ न कर पाए। समय-समय पर इस डाटा का सुरक्षा आॅडिट भी किया जाता है। इसके अलावा डाटा अपडेशन इसकी निरंतर प्रक्रिया है। Family ID

यह भी पढ़ें:– नई शिक्षा नीति: शिक्षा विभाग ने बदला ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का मॉडयूल

इनकम का कोई सोर्स नहीं, फैमिली आईडी में इनकम 2.50 लाख
फैमिली आईडी में इनकम ठीक कराने की लगाई गुहार

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नौकरी है नहीं, फैमिली का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है लेकिन सरकार द्वारा बनाया गया परिवार पहचान पत्र (Family ID) में इनकम 2.50 लाख के करीब।

जी हां, एक परिवार का यह दुखड़ा सामने आया है, जिसे अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करने वाले कई ऐसे युवकों के दर्द से रूबरू होने पर पता चला है कि जहां उनके पास परिवार चलाने के लिए जरूरी सीमित साधन तक नहीं हैं वही लेकिन फैमिली आईडी में उनकी इनकम 2.50 लाख या इससे भी ज्यादा दिखाई गई है। ऐसे परिवारों की सरकार से गुहार है कि जितनी इनकम सरकार ने उनकी फैमिली आईडी में दिखा रखी है, अगर सरकार उससे आधी इनकम का कोई साधन भी उनको दे दे तो उनका गुजारा हो जाए।

फैमिली आईडी (Family ID) में कई बार इनकम कम करवाने की कोशिश की गई, एडीसी आॅफिस (CRID) और कमेटी के चक्कर काट-काट कर थक चुके लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी फैमिली आईडी में इनकम कम की जाए जिससे सरकारी सुविधाओं का लाभ उन्हें सूचारू रूप से मिल सके। ऑनलाइन पोर्टल पर भी इसे ठीक कराने की कोशिश की गई लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

सरवेश कुमार निवासी बेगू रोड़ सिरसा ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके परिवार में 4 सदस्य हैं और इनकम न के बराबर है। ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि 6 माह पहले उनकी फैमिली आईडी में इनकम 96 हजार रुपये थी लेकिन अब न जानें क्यों उनकी इनकम बढ़ा कर 2.50 लाख रुपये दिखाई गई है। जबकि इनकम का कोई अन्य साधन भी नहीं है। उन्होंने बताया कि घर चलाने के लिए उन्होंने लोन लेने की कोशिश में 2 साल की फ्री वाली आईटीआर रिटर्न भरवाई थी। जोकि 1.80 लाख से कम की थी। लेकिन फिर भी उनकी आईडी में इनकम 2.50 लाख दिखाई गई है।

उन्हें लगता है कि सरकार ने उसी के बेस पर उनकी इनकम 2.50 लाख कर दी है। दूसरी ओर उनका कहना था कि कई ऐसे अमीर लोग जिन्होंने आईटीआर फिल नहीं करा रखी और इनकम का जरिया भी उनका बहुत बेहतर है वे भी सरकार की बुनीयादी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं लेकिन जिनके पास इनकम के सीमित साधन तक नहीं है वे धक्के खाने को मजबूर हैं। इसलिए उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि ऐसे परिवार जिनकी इनकम न के बराबर है उनकी फैमिली आईडी में इस तरह की बेबुनियाद इनकम न बढ़ाएं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी इनकम फैमिली आईडी में ठीक करवाई जाए। ताकि वे सरकार की सुविधाओं का लाभ उठा पाएं।

इसी प्रकार मनमोहन शर्मा, बेगू रोड परमार्थ कालोनी सरसा, लोन लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उनकी फैमिली आईडी (Family ID) में भी इनकम 2.50 लाख से ज्यादा दिखा रखी है। उनकी भी सरकार से गुहार है कि उनकी इनकम भी फैमिली आईडी में जांच-परख कर ठीक की जाए।

यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद का मामला: सिरदर्द बनी परिवार पहचान पत्र की गलतियां

इनकम को लेकर 2.30 लाख परिवारों के जो काटे थे राशन कार्ड, दोबारा बनाये, हरियाणा के सीएम ने किया खुलासा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने रविवार को कहा कि सरकार पर पहला हक गरीब और जरूरतमंदों का है तथा इनके कल्यार्ण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। खट्टर आज आॅडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऐसे परिवारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि परिवार पहचान पत्र में आय से सम्बंधित त्रुटियों के कारण जिन परिवारों के राशन कार्ड कट गए थे, उनमें से 2.30 लाख परिवारों के राशन कार्ड (Ration Card) दोबारा बनाये गए हैं।

यह भी पढ़ें:– मान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सिविल सर्जनों के किए तबादले

पारदर्शी नीति

संवाद कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की पारदर्शी नीति से पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों ने कहा कि राशन कार्ड कटने की शिकायत दर्ज कराने पर जिस प्रकार त्वरित कार्रवाई कर उनके राशन कार्ड दोबारा बनाये गए, उससे सरकार की नागरिकों के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता को दशार्ता है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जो परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हो जाएं, ऐसे परिवार स्वेच्छा से सरकारी लाभ छोड़ दें, ताकि जरूरतमंद परिवार को इसका लाभ मिल सके। इस पर अम्बाला निवासी अजय कुमार, जो पेशे से मैकेनिक हैं, ने कहा कि जिस दिन उसकी आय 1.80 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी, उसी दिन वह स्वयं ही सरकार से मिलने वाले सारे लाभ छोड़ देगा।

एक अन्य लाभार्थी चरखी दादरी जिले के पिचोपा खुर्द गांव निवासी दलीप सिंह ने बताया कि उनका बीपीएल कार्ड (BPL Ration Card) तो बन गया, लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत चरखी दादरी के उपायुक्त को उसका आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, प्रेम नगर, हिसार निवासी भीम सिंह ने भी अपने बीपीएल कार्ड दोबारा बनने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। खट्टर ने कहा कि उनके पास शिकायतें आती थीं कि पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं और अपात्र लोग कई प्रकार के लाभ लेते हैं।

इसके लिए वर्तमान राज्य सरकार ने एक नया प्रयोग शुरू किया और प्रदेश के लगभग 72 लाख परिवारों का परिवार पहचान पत्र (Parivar Pehchan Patra) बनाया। कई टीमें लगाकर परिवारों का सर्वेक्षण कराया। इन सब प्रक्रियाओं के बाद परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आॅटोमेटिक राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की और जनवरी माह में लगभग साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खाकी राशन कार्ड यानी ओपीएच श्रेणी को समाप्त कर इसे भी बीपीएल कार्ड की श्रेणी में जोड़ लिया। अब केवल पात्र लोगों को ही सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फतेहाबाद का मामला: सिरदर्द बनी परिवार पहचान पत्र की गलतियां
विभाग ने पांच साल के बच्चे की अढ़ाई लाख दिखाई इनकम, परिजन हैरान

पीड़ित परिवार ने सीएम विंडो में लगाई गुहार, खामियां दूर करने की मांग

फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। परिवार पहचान पत्र (Parivar Pehchan Patra) बनाने में बरती गई लापरवाही के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फतेहाबाद में सामने आया। शहर के पुरानी तहसील चौक स्थित खजांची मोहल्ला निवासी एक युवक के पांच वर्षीय बेटे की वार्षिक आय अढ़ाई लाख रुपये दिखाते हुए उनका राशन कार्ड काट दिया है। (Fatehabad) यही नहीं पांच साल के बेटे के नाम हजारों का बिजली बिल भी दिखाया गया। राशन कार्ड कटने से न केवल उक्त परिवार सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है, वहीं पिछले कई दिनों से परिवार पहचान पत्र सही करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। थक हारकर अब पीड़ित परिवार ने सीएम विंडो में शिकायत देकर उसका परिवार पहचान पत्र सही करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:– CBSE Bord 10th 12th result: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम समाप्त, जानें, कब आएगा परिणाम…

खजांची मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने पिता से अलग होकर अपने परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा है। उसके पास न कोई प्लाट है, न कोई मकान और न ही उसके नाम कोई बिजली का मीटर है। उसके परिवार पहचान पत्र (PPP) में उसके 5 साल के बेटे नैतिक की वार्षिक इंकम अढ़ाई लाख रुपये दिखाई गई है जोकि गलत है। यही नहीं, उसके पिता के नाम के बिजली बिल को भी उसके 5 साल के लड़के नैतिक के नाम पर दिखाते हुए उसके राशन कार्ड को काट दिया गया है।

दीपक ने बताया कि राशन कार्ड कटने से वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएगा। (Family ID) परिवार पहचान पत्र में उसके पांच साल के बेटे की दिखाई गई वार्षिक इनकम हटवाने के लिए सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहा है वहीं पांच साल के बेटे के नाम से दिखाए गए बिजली बिल को हटवाने के लिए बिजली निगम कार्यालयों में भटकने को मजबूर है लेकिन कहीं उसे राहत नहीं मिल रही। आखिरकार अब उसने सीएम विंडो में शिकायत देकर मुख्यमंत्री से उसके परिवार पहचान पत्र को सही करने की गुहार लगाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।