helpline number - Sach Kahoon Hindi

Helpline Number: जिला निवासी सेवा केन्द्रों की सेवाओं के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं
443 सेवा केन्द्रों पर दी जा रही हैं सेवाएं | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को सुचारू और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए फाजिल्का जिले के सेवा केंद्रों में नागरिकों को 443 विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रही है। कोई भी नागरिक अपने घर के नजदीक किसी सेवा केंद्र पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। सेवा केंद्र पर ऑनलाइन टोकन संपर्क नंबर 70099-01411 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बुक किया जा सकता है। जिले में 21 सेवा केन्द्र कार्यरत हैं। इसके अलावा 1076 डायल करके भी घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। Fazilka News

इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सेवा केंद्रों पर सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब सरकार के लोक शिकायत निवारण पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में सेवा केंद्र जिला प्रशासनिक परिसर फाजिल्का, फाजिल्का मलोट रोड, घल्लू, लाधूका, मंडी अमीन गंज, नगर कौंसिल फाजिल्का, केरियां, टाहली वाला बोदला, चक खेड़े वाला, चक सुहेले वाला, घुबाया, मार्केट कमेटी कार्यालय जलालाबाद, तहसील परिसर जलालाबाद, अजीमगढ़ अबोहर, बल्लूआना, दाना मंडी अबोहर, पंज कोसी, सप्पांवाली, सीतो गुनो, बहाव वाला, एसडीएम कार्यालय अबोहर में स्थापित हैं। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– PM Modi: बेरोजगारों को लेकर पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात, जानिये

अब सड़कों पर 24 घंटे घूमेंगे पुलिसिया बाइक
नवनियुक्त एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने पुलिस लाईन से किया रवाना

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। सुरक्षा के मद्देनजर कमजोर जिला बठिंडा (Bathinda) के लोगों में पुलिस प्रति विश्वास बनाने और सुरक्षित माहौल देने के लिए नवनियुक्त एसएसपी बठिंडा हरमनबीर सिंह गिल ने अब सड़कों पर पुलिस का पहरा बढ़ाना शुरु कर दिया है, जिले भर में अब 24 घंटे पुलिस सड़कों पर घूमती नजर आएगी। पुलिस का यह पहरा बढ़ने से प्रतिदिन हो रही लूटपाट, चैन स्नैचिंग और पर्स झपटने की घटनाओं से राहत मिलने की उम्मीद जागी है। एसएसपी ने सोमवार को पुलिस लाईन में पीसीआर में तैनात मोटरसाईकल, वासपस स्कूटियों सहित अन्य वाहनों पर ड्यूटी करने वाली पुलिस को सुरक्षा के नुसखे दिए व ड्यूटी के लिए रवाना किया। Bathinda News

जानकारी के अनुसार एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीसीआर मोटरसाईकलों व रूलर रैपिड वाहनों, विक्टर गाड़ियों, वासपस स्कूटियों पर पुलिस कर्मचारियों को जिला पुलिस लाईन बठिंडा बुलाकर उनको उनकी ड्यूटी संबंधी संक्षेप में जानकारी देकर हरी झंडी देकर रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि पीसीआर मोटरसाईकिल व बठिंडा में 24 मोटरसाईकल, 7 विक्टर गाड़ियां, 10 वासपस स्कूटियां, 8 रैपिड रूरल वाहनों पर 24 बीट बनाई गई हैं। कुल 49 वाहनों पर एक ही समय 200 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इन पुलिस कर्मचारियों को बीट अनुसार बांटा गया है, जो रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक व सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 24 घंटे शिफ्टों मुताबिक अपनी ड्यूटी करेंगे। Bathinda News

इन पुलिस कर्मचारियों को बीट बुक मुहैया करवाई गई हैं। उस बीट की सारी जानकारी बीट बुक में दी गई है, जिनमें धार्मिक स्थान, विधायकों के नाम, पुलिस अधिकारी, एमसी व अन्य और भी बारीकी से जानकारी दी गई है। इसके अलावा 8 रूरल रैपिड वाहन थानों के साथ गांवों में जरूरत समय पहुंचेंगे और मुख्य सड़कों पर पैट्रोलिंग करते रहेंगे। हाई अलर्ट के समय पीसीआर मोटरसाईकिलों व रूरल रैपिड वाहनों से 8 नाके लगाकर एरिये को सील किया जाएगा। इस मौके एसपी (डी) अजय गांधी, एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह व डीएसपी (ऐच) गुरदीप सिंह, इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह इंचार्ज पीसीआर उपस्थित थे।

हैल्पलाईन पर लोग दें जानकारी: एसएसपी | Bathinda News

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने लोगों से अपील की कि आपके नजदीक कोई असामाजिक तत्व है या कोई नशे बेचने वाला या कोई कानून की उल्लंघना करता है तो उस संबंधी तुरंत हैल्प लाईन नंबर 91155-02252 पर जानकारी दी जाए।

यह भी पढ़ें:– मरते दम तक लडूंगा संविधान की लड़ाई : त्रिलोक चन्द

हेल्पलाइन 112 के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Helpline 112: रोहतक मार्ग पर स्थित कन्या कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर दर्शन दहिया की अध्यक्षता में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ द्वारा कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। डायल 112 के बारे में छात्राओं को जानकारियां दी गई। इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राओं को अपने मोबाइल फोन में डायल 112 एप डाउनलोड करनी चाहिए। Kharkhoda News

ताकि मुसीबत आने पर सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि यह ऐप मोबाइल फोन का पावर बटन तीन बार दबाने से अपने आप कॉल पुलिस के पास पहुंच जाती है। इसके लिए फोन में ना बैलेंस की आवश्यकता होती है और ना ही सरवर की और ना ही इंटरनेट की आवश्यकता होती है। यह अपने आप ही एक्टिवेट हो जाती है । उन्होंने बताया कि आपका फोन में डायल 112 ऐप है तो फायर, मेडिकल, वूमेन हेल्प आदि की अगर आपको आवश्यकता है तो आप जहां भी कहीं भी मुसीबत में है लोकेशन के साथ अपनी कॉल पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। और आपको तुरंत सहायता मिलेगी।

प्राचार्य दर्शन दहिया ने कहा कि सभी छात्राएं डायल 112 के प्रति जागरूक बने और अपने आसपास भी महिलाओं व अन्य नागरिकों को भी जागरूक करें । दूसरी और कन्या कॉलेज में अंग्रेजी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए फाइनल वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी का विषय राजा राव रचित कठंपुरा उपन्यास रहा। यह उपन्यास बीए फाइनल की छात्राओं के पाठ्यक्रमों में भी है ।इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक एवं विश्लेषण आत्मक दृष्टिकोण को विकसित करना रहा। इसका संचालन डॉक्टर सीमांत तथा डॉक्टर सारिका की देख रेख में हुआ विजेता छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Jio Phone Prima: जियो का दिवाली धमाका, स्मार्ट फोन को टक्कर देगा 2599 रु. का मोबाइल, धड़ल्ले से चलाइए वॉट्सऐप, फेसबुक

बठिंडा एसएसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
लोगों से सहयोग की अपील, बोले, कोई नशा बेचता या करता दिखे तो कॉल करें, फोटो-वीडियो भेजें

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। जिला पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले लोगों को जेल भेजने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्कर, नशा बेचने वाले, करने वाले की जानकारी फोन करके दे सकता है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) 91155-02252 जारी करते हुए एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना बताया कि लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ नशे को लेकर बैठक करते रहते हैं। बैठकों में कई बार यह बात सामने आई कि लोग नशा बेचने वालों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग देना चाहते हैं, लेकिन वह किस नंबर पर इसकी जानकारी दें, उनको इसकी जानकारी नहीं थी। इसलिए नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बठिंडा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी टाइम नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति के बारे में बता सकता है। फोटो-वीडियो भेज सकता है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा और सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। Helpline Number

एसएसपी ने बताया कि वैसे तो जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं, लेकिन नशे को हर गली हर मोहल्ले से खत्म करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शहरवासियों व जिला वासियों से अपील है कि वह नशे को खत्म करने के लिए बठिंडा पुलिस को सहयोग करें। बठिंडा पुलिस सूचना पर पहल के आधार पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो गाड़ियां भिड़ीं, तीन की मौत

पंजाब: हेल्पलाइन का सच जानिये? खुद मंत्री की जुबानी
राजस्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा (Brahm Shankar Jimpa) ने शुक्रवार को विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किये कि लोगों को पारदर्शी और साफ-सुथरा प्रशासन मुहैया करवाया जाये और ऐसा न करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जायेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में हकूमत संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। Punjab News

इसी साल अप्रैल महीने में सिर्फ़ राजस्व विभाग के कामों सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 15 जून तक हेल्पलाइन नंबर पर 1194 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनमें से 464 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। 533 शिकायतों को जल्दी हल कर लिया जायेगा। हेल्पलाइन नंबर पर ज्यादा शिकायतें इंतकाल सम्बन्धी, सरकारी जमीनों के कब्जे सम्बन्धी और निशानदेही सम्बन्धी आईं हैं। Punjab News

जिम्पा ने अधिकारियों को कहा है कि सभी शिकायतों का निपटारा 21 दिनों के अंदर करना यकीनी बनाया जाये और शिकायतों की निपटारे में और तेजी लाई जाये। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों और जिला स्थानों के प्रमुख स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर सम्बन्धी फ्लैक्स बोर्ड लगाऐ जाएँ जिससे आम लोगों में इस सम्बन्धी और जागरुकता आए।

यह भी पढ़ें:– राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति का किया स्वागत

डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाइन जरूरतमंद नागरिकों के लिए बन रही वरदान
पूज्य गुरु जी की मुहिम लाने लगी रंग, डेरा प्रेमी ने मरीज को डोनेट की एसडीपी

सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) के रूप में शुरू की गयी मुहीम रंग लाने लगी है और लोगो के लिए वरदान बन रही है। सादुलशहर में लगातार दूसरे दिन इस हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद की मदद की गयी।

सेवादार रिंकू नागपाल ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीज पूजा निवासी सादुलशहर (Sadulshahar) द्वारा एसडीपी की आवश्यकता के बारे में बताया गया जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार विनोद इन्सां हलवाई व 15 मेंबर रिंकू नागपाल इन्सां ने डेरा अनुयाई बैंक कर्मचारी सुखजीत सिंह इन्सां पुत्र हरमंदर सिंह इन्सां निवासी गांव तख्तहजारा सिखान को सूचना दी।

सुखजीत इन्सां का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव था जिसकी मरीज को जरूरत थी। सुखजीत इन्सां ने अपने सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से तुरंत जिले के राजकीय चिकित्सालय में पहुँच कर एसडीपी डोनेट (SDP Donation) की। इस मौके पर मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा का आभार व्यक्त किया।

Punjab government: किसानों के लिए जरूरी खबर, पंजाब सरकार ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल खुद खेतों में जाकर गिरदावरी की देखरेख कर रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्व में बेमौसम बारिश से किसानों की खराब हुई फसल की भरपाई करने की घोषणा कर चुके हैं। धालीवाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि हर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा मिले, लेकिन गिरदावरी के समय यदि किसी किसान के साथ कोई अन्याय या दबाव होता है तो वह किसान 9309388088 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।