CJI Chandrachud - Sach Kahoon Hindi

CJI Chandrachud: ‘अगर मैंने किसी का दिल दुखाया हो तो माफी चाहूंगा’
CJI DY Chandrachud: विदाई समारोह में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ रविवार 10 नवंबर को पद से मुक्त हो जाएंगे। 9 और 10 तारीख को शनिवार व रविवार को कोर्ट की छुट्टी रहेगी। इसलिए उनके सम्मान में विदाई समारोह शुक्रवार को ही आयोजित किया गया। उनकी विदाई के लिए सेरेमोनियल बेंच बैठी। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हुई। इस अवसर पर सीजेआई ने कहा कि ‘‘मैं आज बहुत कुछ सीखा हूँ। कोई भी मामला पहले के मामले जैसा नहीं होता। अगर कोर्ट में किसी कोई तकलीफ पहुंची हो तो मैं विनम्रतापूर्व माफी चाहता हूँ। CJI Chandrachud

अंत में धन्यवाद देते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, आप सभी का दिल से धन्यवाद, आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए। इसके लिए मैं सदा कृतज्ञ रहूंगा।’’ उनकी जगह अब न्यायमूर्ति संजीव खन्ना देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। 13 मई 2016 को उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय से पदोन्नत किया गया था। CJI Chandrachud

10 नवंबर रविवार को होंगे सेवानिवृत्त

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने विदाई समारोह के मौके पर भावुक होते हुए कहा, ‘‘रात को मैं सोच रहा था कि दोपहर दो बजे कोर्ट खाली होगा और मैं स्क्रीन पर खुद को देख रहा होउंगा। आप सभी की मौजूदगी से मैं अभिभूत हूँ।’ सीजेआई ने कहा, ‘‘जब मैं छोटा था, तो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आकर यहां की कार्यवाही और कोर्ट में लगी दो तस्वीरों को देखता था। उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट में भी न्यायमूर्ति चागला का बहुत प्रभाव था। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी यहां यात्रियों की तरह हैं, जो कुछ समय के लिए आते हैं, अपना काम करते हैं और फिर चले जाते हैं।

कोर्ट के रूप में यह संस्थान हमेशा चलता रहेगा और इसमें विभिन्न विचारों वाले लोग आते रहेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरा बाद न्यायमूर्ति खन्ना इस संस्थान को मजबूती और गरिमा के साथ आगे बढ़ाएंगे।’ सीजेआई ने यह भी बताया कि वह न्यायमूर्ति जे.बी.पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा के साथ बैठकर काम करने के अनुभव को बहुत याद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यही कोर्ट है, जो मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जिन्हें हम नहीं जानते थे और ये अनुभव जीवन को एक नया दृष्टिकोण देते हैं।’

”आपने न्याय देने में पूरी निष्पक्षता की”

इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, एएसजी एन वेंकटरमन, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एएम सिंघवी, मुकुल रोहतगी व अन्य ने डीवाई चंद्रचूड़ के साथ बिताए पलों को याद किया। सिंघवी ने उनके यंग लुक का राज पूछा। मुकुल रोहतगी ने लंच करने की इच्छा जाहिर की।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि आपने न्याय देने में पूरी निष्पक्षता की। हम आपके सामने कभी हिचकिचाते नहीं थे। आपने हमेशा परिवार के कर्ता के रूप में स्टैंड लिया। आपको याद किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि आप एक असाधारण पिता के असाधारण पुत्र हैं। हमेशा मुस्कुराते रहने वाले चंद्रचूड़, आपको हम हमेशा याद करेंगे। एक न्यायाधीश के रूप में आपका आचरण अनुकरणीय था। CJI Chandrachud

लावारिस ट्रक में मिले 11 शव

Chief Justice Chandrachud: मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने चुना अपना उत्तराधिकारी, रखा इनका प्रस्ताव : रिपोर्ट
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपना उत्तराधिकारी बनाने का प्रस्ताव रखा है। न्यायमूर्ति खन्ना सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। Chief Justice Chandrachud

रिपोर्ट के अनुसार मंजूरी मिलने पर न्यायमूर्ति खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होने से पहले 6 महीने तक इस पद पर बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ से सरकार ने अपने उत्तराधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखने का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति खन्ना ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया था। शुरूआत में उन्होंने तीस हजारी परिसर में जिला न्यायालयों में वकालत की, उसके बाद वे दिल्ली उच्च न्यायालय और न्यायाधिकरणों में चले गए। Supreme Court

संजीव खन्ना को 2006 में स्थायी न्यायाधीश बनाया गया

आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में लंबे समय तक काम करने के बाद और 2004 में, न्यायमूर्ति खन्ना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) नियुक्त किया गया। खन्ना ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त लोक अभियोजक और एमिकस क्यूरी के रूप में कई आपराधिक मामलों में पेश होकर बहस भी की। 2005 में, उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति खन्ना ने दिल्ली न्यायिक अकादमी, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र और जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्रों के अध्यक्ष/प्रभारी न्यायाधीश का पद भी संभाला। न्यायमूर्ति खन्ना को 18 जनवरी 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। वह उन कुछ लोगों में से हैं, जिन्हें किसी भी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले ही सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत कर दिया गया। Chief Justice Chandrachud

खुशखबरी! बिजली कनेक्शन को लेकर सीएम ने की बड़ी घोषणा!

इंडियन आमी की इस हरकत से भौचके रहे गए सीजेआई, लगाई फटकार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आज एक ऐसा वाक्या घटा जिससे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ हैरान रह गए और उन्होंने चेतावनी भी दे डाली। दरअसल, भारतीय सेना में महिला अफसरों के प्रति किए जा रहे भेदभाव का जैसे ही सीजेआई को पता चला वे तुरंत इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को मौखिक रूप से कहा कि जो आपको ऊपर बैठा है उसे भी बता दे अगर हमारे फैसलों को दरकिनार करोगे तो अंजाम बुरा होगा। गौरतलब हैं कि सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई को आज सुनवाई के दौरान बताया गया कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद सेना ने महिला अफसरों को प्रमोशन में दरकिनार करने के लिए नए नियम गढ़ दिए हैं। इन बैरियर्स की वजह से महिला अफसरों को पदोन्नति के मामले में पुरुष अफसरों से पीछे रहना पड़ रहा है। यह सुनकर सीजेआई भौचक थे।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि अभी हम केवल नोटिस दे रहे हैं। चीजें ठीक नहीं हुईं तो हम आपको सबक सिखाने से गुरेज नहीं करेंगे। उनका कहना था कि अपने ऊपर वालों को बता दो कि वो सब कुछ अपने आप ठीक कर लें। नहीं तो हम अवमानना की कार्रवाई शुरू करेंगे। अगली बार अगर आपने हमें कुछ और बताकर गुमराह करने की कोशिश भी की तो हम आपको सही से काम करने का तरीका भी बता देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।