Girls - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान: अब काले रंग की साइकिलें चलाएंगी छात्राएं
पौने तीन लाख छात्राओं को साइकिल वितरित की प्रक्रिया शुरू | Black Cycle

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में सरकार बदलने के नौ माह बाद छात्राओं को वितरित की जाने वाली साइकिल (Black Cycle) का रंग एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की करीब पौने तीन लाख छात्राओं को काले रंग की साइकिल वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में निर्णय तो पहले ही हो गया था, लेकिन अब जिला शिक्षा अधिकारियों के पास काले रंग की साइकिलें पहुंच गई है। फिलहाल इन साइकिलों की फिटनेस जांची जा रही है, अगले सप्ताह से वितरण का काम शुरू हो जाएगा।

प्रत्येक साइकिल की कीमत 3346 रुपये है| Black Cycle

पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने सत्ता में रहते हुए छात्राओं को भगवा रंग की साइकिल वितरित की थीं, जिसका कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने विरोध किया था। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाते हुए शिक्षा में भगवाकरण का आरोप लगाया था। शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रत्येक साइकिल की कीमत 3346 रुपये है। वसुंधरा राजे सरकार ने भगवा रंग की साइकिल 3255 रुपये में खरीदी थी अर्थात अब 91 रुपये महंगी साइकिल खरीदी गई है।

शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि छात्राओं को अच्छी क्वालिटी की शिक्षा के साथ साइकिल भी दी जाएगी

जिससे इन्हें बार-बार परेशान नहीं होना पड़े। सरकार ने तीन लाख साइकिल खरीदने के लिए 117 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

साइकिल का रंग और कीमत दोनों बदल चुकी है।

अब इंतजार इन साइकिलों के सड़क पर उतरने का किया जा रहा है।

साइकिलों के सड़क पर उतरते ही एक बार फिर सत्तारूढ़ दल और भाजपा के बीच सियासी संग्राम शुरू हो सकता है।

उधर, शैक्षिक संगठन शिक्षामंत्री के उस आदेश के विरोध में उतर आए हैं, जिसमें उन्होंने बालिका स्कूलों में 50 वर्ष से कम उम्र के शिक्षकों को हटाने की बात कही है। शिक्षामंत्री चाहते हैं कि बालिका स्कूलों में अधिकांश महिला शिक्षक ही लगें और फिर भी यदि आवश्यकता हो तो 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष शिक्षक लगाए जाएं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फिरोजपुर : महिला की चाकू से गोदकर हत्या, हाथ-मुंह बांधकर बेड बॉक्स में छिपाया शव
17 नवंबर को पति के साथ किया था बर्थ डे सेलिब्रेट, 2 साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी संतान

फिरोजपुर।

फिराेजपुर में 26 साल की एक महिला का खून से लथपथ शव बेड बॉक्स से मिला है। (Girl’s knife Bludgeoned, Hand-Mouthed Body Hidden In A Bed Box) हत्या किसी तेजधार हथियार से गोदकर की गई है। इसके अलावा उसके मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था, वहीं हाथ भी बांध रखे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिरोजपुर के बस्ती टैंकांवाली की नई आबादी की गली नंबर 24/3 में मंगलवार देर रात घर के बेड बॉक्स में महिला की चाकू से गोदी गई लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

जैसे ही आसपास के घरों के लोगों को सूचना मिली तो लोग घरों से बाहर निकले। साथ ही महिला के पति का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे लोग सांत्वना देने में लगे थे। इसी बीच सूचना पाकर छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला पूजा (26) के पति मनमोहन ठाकुर पुत्र सुभाष ठाकुर ने बताया कि उनकी शादी को 2 साल ही हुए हैं और उन्हें अभी तक कोई संतान भी नहीं है। हाल ही में 17 नवंबर को पूजा का बर्थ-डे दोनों ने सेलिब्रेट किया था। मनमोहन ने बताया कि वह खुद एक आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी करता है और रोज सुबह विभिन्न शहरों में मार्केटिंग के लिए निकल जाता है।

मां की मौत हो चुकी है तो अब घर में घर में उसके साथ उसके पिता व पत्नी रहते हैं। अब पिता भी पिछले एक सप्ताह से बाबा बालक नाथ धाम पर गए हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह काम पर निकल गया, जिसके बाद दिनभर पत्नी से कोई बात नहीं हुई। उधर सास का कहना था कि उसने भी कई बार फाेन किया, मगर एक बार भी पूजा ने कॉल का जवाब नहीं दिया। सास के कहने पर देर शाम करीब साढ़े 6 बजे मनमोहन घर पहुंचा तो बाहर मेन गेट खुला हुआ था और घर में एंटर करने वाले दरवाजे को लॉक लगा था।

इसके बाद मनमोहन ने सामने वाले घर में दोस्त के यहां अपनी पत्नी पूजा के बारे में पूछा तो वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। काफी देर तक जब पूजा का कोई पता नहीं चला तो दूसरे पड़ोसियों को इकट्‌ठा करके घर के अंदर जाने की कोशिश की। उन्होंने बाहर की तरफ बनी रसोई की खिड़की से एल्युमिनियम की लगी दो रॉड को आरी से काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। पूरे घर के अंदर देखने के बाद उन्होंने दरवाजे काे अंदर से झटका दिया तो दरवाजे का लॉक टूट गया और दरवाजा खुल गया। काफी देर तक ढूंढने के बाद परेशान से बैठे मनमोहन के दोस्त ने जब अंदर कमरे में जाकर बेड खोला तो पूजा की लाश उसके अंदर पड़ी थी। इसके बाद मनमोहन ने रिश्तेदारों को इस बारे में सूचना दी, वहीं पुलिस को भी बुलाया गया।

कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की जांच-पड़ताल शुरू की तो पाया कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। फिर हाथ-मुंह बांधकर यहां बेड में छिपा दिया। इस बारे में एसपी डी बलजीत सिंह, सीआई इंचार्ज अवतार सिंह व कैंट थाना इंचार्ज जसबीर सिंह का कहना था कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

बालिका गृहों में नारकीय जीवन जीने को मजबूर किशोरियां
बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में किशोरियों के साथ लंबे समय तक बलात्कार और गर्भपात कराने की खबर से पूरा देश सन्न रह गया। मुजफ्फरपुर बालिका गृह की घटना के बाद अब नया मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बालिका गृह में अनैतिक कार्यों के तौर पर प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पूर्वांचल के देवरिया से राजधानी लखनऊ तक हडकंप मचा हुआ है।

जो खबरें देवरिया बालिका गृह से छनकर बाहर आ रही हैं वो रोंगटे खड़े कर देती हैं। यूपी सरकार ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों से बालिका संरक्षण गृहों की रपट तलब की है। वास्तव में मुजफ्फरपुर और देवरिया में बालिका गृह में छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं समाज की संवेदनहीनता और चारित्रिक पतन की हद है। उस पर राजनीति करना तो संवेदनहीनता और नैतिक पतन की पराकाष्ठा ही हैं।

बालिका गृह में बच्चियां अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए लायी जाती हैं, पर जहां उनका वर्तमान ही सुरक्षित नहीं हो, वहां भविष्य कैसा होगा? ऊपर से सूचना क्रांति के इस युग में इस मामले के सामने नहीं आने से इसमें बड़े-बड़े लोगों की संलिप्तता का संदेह तो पैदा होता ही है। बिहार के मुजफ्फरपुर का मामला अब सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है और सीबीआइ इस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच बिहार के गोपालगंज के एक बालिका गृह से दो बच्चियों के पिछले कुछ महीनों से गायब होने की खबर भी प्रकाश में आयी थी। उस बालिका गृह के प्रशासक ने रपट दर्ज करवाने के अलावा कुछ भी खास नहीं किया। फिर मुजफ्फरपुर बालिका गृह के पीछे स्थित स्वाधार केंद्र से 11 महिलाओं के गायब होने की खबर आयी। जांच में कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

किशोरियों से बलात्कार के अपराध में दोषियों को मृत्युदंड देने संबंधी केन्द्रीय कानून अभी लोकसभा से पारित हुआ है। कठुआ में आठ साल की बच्ची और इसी दौरान उ.प्र. के उन्नाव में एक महिला से बलात्कार की घटना के बाद एक अध्यादेश जारी किया गया था। अब सरकार ने लोकसभा में अपराध कानून (संशोधन) विधेयक पारित किया है जो इस अध्यादेश का स्थान लेगा।

इस कानून में 12 साल की आयु तक की बच्चियों से बलात्कार के अपराध में कम से कम 20 साल की कैद और इस आयु वर्ग की बच्चियों से सामूहिक बलात्कार के अपराध में जीवन पर्यंत कैद या मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। इसी तरह से 16 साल से कम आयु की किशोरी से बलात्कार के जुर्म में कम से कम दस साल की सजा का प्रावधान है, जिसकी अवधि 20 साल अथवा उसे बढ़ाकर जीवनपर्यंत कैद की जा सकती है। इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में किशोरियों के साथ लंबे समय तक बलात्कार और उनका गर्भपात कराने का मामला चर्चा में आ गया है।

सरकार के तमाम प्रयासों और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा धीरे-धीरे शर्मिंदगी का कारण बनता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 2014 से बच्चियों से बलात्कार और यौन हिंसा के अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने हालांकि अभी तक 2017 के आंकड़े जारी नहीं किये हैं लेकिन 2018 में ऐसे अपराधों में तेजी से हो रही वृद्धि बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। वर्ष 2018 के पहले छह महीनों में कठुआ, जींद, पानीपत, सूरत तथा राजस्थान के झालावाड़ जिलों में बच्चियों के साथ बेहद घृणित और बर्बर तरीके से हुए अपराध किसी भी सभ्य समाज को शर्मिंदा करने के लिये पर्याप्त हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार बच्चियों से अपराध की घटनाओं में 2016 में जबरदस्त वृद्धि हुई।

इस दौरान यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत 19765 मामले दर्ज किये गये जबकि 2015 में इस अवधि में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो कानून के अंतर्गत 10,854 बलात्कार के मामले दर्ज हुए थे। बच्चियों से बलात्कार और यौन हिंसा के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे है जबकि इसके बाद उत्तर प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु का स्थान रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश में प्रति आठ मिनट पर एक बच्ची गुम होती और हर घंटे दो बच्चे दुष्कर्म के शिकार होते हैं। इसी तरह हर घंटे करीब आठ बच्चे अपनी मां के आंचल से बिछुड़ जाते हैं। ये बच्चे मानव तस्करी के शिकार होते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए कानून के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

-राजेश माहेश्वरी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

बड़ा खुलासा: दिल्ली में तीन बच्चियों की भूख से मौत नहीं हत्या!
प्रारंभिक मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खड़ा हुआ सवाल

(नई दिल्ली)। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाक़े में हुई तीन बच्चियों की मौत पर अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या भूख से उनकी मौत हुई या उनकी हत्या की गई थी? ये शक़ इस मामले की प्रारंभिक मजिस्ट्रेट जाच रिपोर्ट सामने आने के बाद खड़ा हुआ है और इस रिपोर्ट ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है । रिपोर्ट्स के अनुसार, जांचरिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चियों के पिता ने उन्हें कुछ ‘अज्ञात दवाई’ दी थी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पिता का आचरण संदेह पैदा करता है और इस संबंध में और गहराई से जाँच करने की ज़रूरत है । तीनों बहनें मंगलवार को मृत मिली थीं और उस समय से उनके पिता गायब हैं। रिपोर्ट में लिखा गया है कि लड़कियां दस्त और उल्टी से पीड़ित थीं।

पिता मंगल को नशे की भी लत

पुलिस जांच में पता चला कि बच्चियों के पिता मंगल सिंह बचपन से ही दिल्ली के होटलों में बर्तन धोता था। होटल से काम छोड़ने के बाद मजदूरी करने लगा। करीब दो साल से वह रिक्शा चलाने लगा था। उसे नशे की लत भी लग गई थी।

तीन बच्चों की मौत की विस्तृत जांच हो : भाजपा

मंडावली में हुई बच्चों की मौत की विस्तृतज जांच कली जानी चाहिए। यह मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि मंडावली में तीन बच्चों की भूख से मृत्यु के मामले ने मुझे झकझोर दिया है। देश की राजधानी जहां राज्य सरकार हर व्यक्ति के घर पर अन्न पहुंचाने की योजनाओं का राजनीतिक प्रचार करती है। वहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के चुनाव क्षेत्र में इतनी दुखद घटना होना अचंभित करने के साथ ही दुखी भी करता है। उन्होंने कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जरूरतमंद लड़कियों को वितरित की सिलाई मशीनें
श्री मुक्तसर साहिब/लम्बी। समाज सेवी संस्था संकल्प वैल्फेयर ट्रस्ट (पंजाब) जिला श्री मुक्तसर साहब की तरफ से ब्लॉक लम्बी के गांव वड़िंगखेड़ा में बीती 9 मई से 29 मई तक जरूरतमन्द व आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण सैंटर खोला गया था। आज कैंप की समाप्ति पर ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद 8 लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गई। मौके ट्रस्टी मैडम रेनूं बाला प्रिंसीपल वड़िंगखेड़ा ने बताया जो लड़कियां 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद घर की आमदन बढ़ाने के लिए कोई काम करना चाहतीं हैं।

उन लड़कियों की सहायता के लिए ट्रस्ट ने पहले नि:शुल्क सिलाई सैंटर खोला, फिर जरूरतमन्दों को सिलाई मशीनें देकर समाज सेवा में अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट गुरपाल कौर ने कहा कि लड़कियां आज के समय में लड़कों की अपेक्षा किसी बातों में कम नहीं हैं। इस लिए समाज में जब कहीं भी खासकर लड़की या किसी महिला को आर्थिक पक्ष से मजबूत करने की जरूरत महसूस हो तो उस जरूरत को पूरा करने में जरूर हिस्सा डालना चाहिए। प्रताप सिंह सन्दू ने कहा कि यदि लड़कियां पढ़ाई दौरान ही जिंदगी में कुछ बनने का लक्ष्य तय कर चलें तो वह भी कल्पना चावला की तरह देश का नाम रौशन कर सकतीं हैं।

बलजिन्दर सिंह ने ट्रस्ट की तरफ से उनके गांव में जरूरतमन्द लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई सैंटर खोलने व जरूरतमन्द लड़कियों को सिलाई मशीनों बांटने प्रति सभी सदस्यों की प्रशंसा की, व आगे से ऐसे समाज सेवी कामों में सहयोग देने का वायदा किया। इस मौके कुलदीप सिंह सिद्धू, जगमीत सिंह नीटू, पंजाब सिंह, विज्ञान मास्टर गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. जगतार सिंह, बखसीस सिंह व पूनम देवी आदि मौजूद थे।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल ने बनाई टॉपर हैट्रिक
सच कहूँ/संदीप कम्बोज। सरसा। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीबीएसई 12वीं के 2017-18 के वार्षिक परिणामों में शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, सरसा के चमकते सितारों ने इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस विद्यालय ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन जिला टॉपर दिए हैं। विद्यालय की तीन छात्राओं ने अलग-अलग संकायों में जिले में टॉप कर विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। 97.4 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय की कोमर्स संकाय की छात्रा तुषिका ने जहां जिला सरसा में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं विज्ञान संकाय में 96 फीसद अंकों के साथ तनिषा जिला टॉपर रही। कला संकाय में रूचिका 96.6 फीसद अंक हासिल कर जिला टॉपर रही। इस सफलता से विद्यार्थियों में गजब का उत्साह है। प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शाह सतनाम जी… विद्यालय से 203 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें से जहां 39 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वहीं 123 छात्राओं ने मेरिट तो 80 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। विद्यालय प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को हार्दिक बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने बताया कि कोमर्स संकाय में 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ मुस्कान दूसरे स्थान पर रही जबकि 96.2 फीसद अंकों के साथ अर्पणजोत ने तीसरा स्थान पाया। विज्ञान संकाय में 95 फीसद अंकों के साथ दिलमनप्रीत ने दूसरा तो 93 फीसद अंकों के साथ इना मेहरा ने तीसरा स्थान पाया। कला संकाय में 94 फीसद अंकों के साथ किरण ने दूसरा तो 92 फीसद अंकों के साथ सिमरण ने तीसरा स्थान पाया। वहीं शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा का का वार्षिक परिणाम 98 प्रतिशत रहा वहीं 62 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है, जिनमें से 14 छात्र राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं।

विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 62 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 37 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तो 66 विद्यार्थियों ने 60 फीसद से अधिक अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों की इस कामयाबी से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्कूल मैनेजमैंट सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, विद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश धवन इन्सां ने सभी होनहार विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सभी विद्यार्थियों व स्टाफ ने बेहतरीन परिणाम का श्रेय पुज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन व आर्शीवाद को दिया है। विद्यालय प्राचार्य राकेश धवन इन्सां ने बताया कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इस बार विद्यालय के 195 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे जिनका परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विज्ञान संकाय के छात्र जसविंद्र कुमार ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान पाया है जबकि विज्ञान संकाय के छात्र कर्ण शर्मा व सन्नी 94.2 फीसद अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे वहीं 93 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय के हुमेश मंगला ने तीसरा तो 92.8 अंकों के साथ अमित ने चौथा स्थान पाया।

वाणिज्य संकाय में 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ अजय तो कला संकाय में 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ विकास टॉपर रहे। विद्यालय के अन्य टॉप टेन विद्यार्थियों में 91.2 फीसद अंकों के साथ आटर््स के सुखजिंद्र ने छठा, 91 प्रतिशत अंकों के साथ कोमर्स के गुरप्रीत ने सातवां, 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ दीपक शर्मा ने आठवां, तो 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ कला संकाय के विनोद ने नौवां, विज्ञान संकाय के साहिल सतनाम व आदित्य ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया। कला संकाय में 90 फीसद अंक हासिल करने वाला मनीश भी क्रिकेट खिलाड़ी है।

छात्राओं के कंधे पर सियासी बंदूक न रखें
आनि:संदेह दुनिया भर में प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ बदसलूकी और उसके बाद उन पर पुलिसिया प्रहार से विश्वविद्यालय की गरिमा और साख को गहरा आघात लगा है। विश्वविद्यालय की गरिमा गिरी है और छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही है।

बिल्कुल ही बर्दाश्त योग्य नहीं है कि कुछ अराजक व शरारती तत्व छात्राओं के साथ छेड़खानी और लज्जाजनक शब्दों का इस्तेमाल कर देश दुनिया में विश्वविद्यालय और भारत की छवि खराब करें।  बिल्कुल ही ऐसी घटनाओं की निंदा होनी चाहिए। इसके अलावा विश्वविद्यालय और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह छेड़खानी करने वाले मनचलों के विरुद्घ सख्ती से पेश आए। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन प्रारंभ में ही सख्ती दिखाई होती तो आज विश्वविद्यालय का माहौल अराजकतापूर्ण नहीं होता।

ध्यान देना होगा कि जहां विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए नियुक्त कर्मियों ने छात्राओं की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया नतीजतन छात्राओं को धरना-प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। अगर समय रहते विश्वविद्यालय के जिम्मेदार पदों पर आसीन लोग अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन किए होते तो विश्वविद्यालय में अराजकता का माहौल निर्मित नहीं होता और न ही अराजक किस्म के लोगों को प्रदर्शन की आग में सियासी घी डालकर अपना उल्लू सीधा करने का मौका हाथ लगता।

जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी पहुंचने से पहले शांति से धरना-प्रदर्शन कर रही छात्राओं को उग्र किया गया उससे ऐसा प्रतीत होता है कि दाल में काला है। कहीं ऐसा तो नहीं कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत इस मामले को तूल दिया गया? इससे इंकार नहीं किया जा सकता। चूंकि बनारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और यह संभव है कि उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का कुचक्र रचा गया हो।

अब जिस तरह सियासी दलों के नुमाइंदे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ का नारा उछालकर उन पर फब्तियां कस रहे हैं और अनर्गल सवालों से उनकी घेरा बंदी कर रहे हैं उससे तो यहीं प्रतीत होता है कि यह सब कुछ सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। देश जानना चाहता है कि विश्वविद्यालय की इस घटना की आड़ में राज्य व केंद्र सरकार को घसीटने और लांक्षित करने का क्या मतलब है? ध्यान रखना होगा कि देश के कई विश्वविद्यालयों में पहले भी इस तरह की अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन क्या इसके लिए कभी किसी प्रधानमंत्री पर इस तरह का अशोभनीय और ओछा वार हुआ है? कभी नहीं।

तो फिर मौजुदा प्रधानमंत्री के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है? इस आचरण से क्यों न माना जाए कि सियासी दल छात्राओं के कंधे पर सियासी बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। देश जानना चाहता है कि उनकी इस घातक सियासत से भला विश्वविद्यालयों और शिक्षा का भला कैसे होगा? सियासी दलों की कुत्सित सियासत का नतीजा है कि आज विश्वविद्यालयों और कालेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं सियासी दलों का मोहरा बन राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में उतर रहे हैं जिससे शिक्षा परिसरों का माहौल बिगड़ रहा है।

एक वक्त था जब विश्वविद्यालयों में राष्ट्र के ज्वलंत और गंभीर मसलों पर चिंतन-विमर्श होता था। चिंतन व विमर्श से जो संदेश निकलते थे उससे राष्ट्र को नई उर्जा व सार्थक दिशा मिलती थी। लेकिन विगत दशकों में सियासी दलों ने विश्वविद्यालयों को सियासत का अड्डा बना दिया है। शिक्षण संस्थानों में ऐसे छात्रों की सक्रियता बढ़ी है,

जो छात्र कम और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ज्यादा हैं। उनकी भूमिका एक छात्र के बजाए सियासी दलों के सैनिकों जैसी हो गयी है और वे राजनीतिक दलों के इशारे पर विश्वविद्यालयों का माहौल अराजक बनाने पर आमादा हैं। कहना गलत नहीं होगा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय भी इसी तरह की घातक सियासत का भेंट चढ़ा है।

सियासी दलों को समझना होगा कि छात्र शिक्षण संस्थानों में ज्ञानार्जन के लिए आते हैं, न कि राजनीति के लिए। अगर उन्हें राजनीति का पाठ पढ़ाया जाएगा तो नि:संदेह शिक्षण संस्थानों का अनुशासन भंग होगा और प्रतिभाएं कुंठित होंगी।

और फिर जिन उद्देश्यों के लिए विश्वविद्यालयों की स्थापना हुई है, वह मकसद कभी भी पूरा नहीं होगा। सवाल लाजिमी है कि ऐसी सियासत का क्या मतलब जिससे शिक्षा का वातावरण दुषित हो और छात्र सियासी दलों के बाहुबलियों की तरह अपने आचरण का प्रदर्शन करें। समझना होगा कि स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद समाज व सत्ता की संरचना निर्माण में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक भूमिका से भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी।

आजादी के बाद भी छात्रों ने अपनी प्रासंगिकता को कमजोर नहीं होने दिया। देश में जब भी बदलाव की बयार बही छात्रों ने अहम भूमिका निभायी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय ने विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए एक दीक्षांत भाषण में कहा भी था कि ‘इस विश्वविद्यालय की स्थापना इसलिए की गयी कि यहां के छात्र विद्या अर्जित करें, देश व धर्म के सच्चे सेवक बनें, वीरता के साथ अन्याय का प्रतिकार करें।’ उचित होगा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मालवीय जी के कथन पर अमल करें।

-अरविंद जयतिलक

UP 10th-12th Result: प्रियांशी तिवारी व तेजिस्‍वी देवी टॉपर
फतेहपुर की लड़कियों ने किया टॉप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं के नतीजे जारी क‍र द‍िए गए हैं। फतेहपुर की तेजस्वनी ने 95.83% नंबर के साथ टॉप क‍िया है। हरदोई के क्ष‍ित‍िज को सेकेंड रैंक मिली है। इसके साथ ही नवनीत दिवाकर को भी दूसरा स्थान म‍िला है। उधर, इंटरमीड‍िएट में फतेहपुर की प्रियांशी त‍िवारी ने टॉप क‍िया है। उन्हें 96.20% नंबर म‍िले हैं। वहीं, 3 लड़क‍ियों को सेकेंड रैंक म‍िली है।

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं में 81.6% और 12वीं में 82.5% छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं। इस बार 12वीं में प्रियांशी तिवारी ने टॉप किया। उसके 96.20 प्रतिशत मार्क्‍स हैं। वहीं 10वीं तेजिस्‍वी देवी टॉपर हैं। उन्‍होंने 95.83 पर्सेंट मार्क्‍स हासिल किए। ये भी बताया जा रहा है कि ये दोनों फतेहपुर की ही हैं। कक्ष्‍ाा 10वीं में हरदोई के क्षितिज दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। नवनीत दिवाकर भी संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।