SIM Card - Sach Kahoon Hindi

फोन या सिम कार्ड चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा फ्रॉड
Tech Tips: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन केवल बातचीत का साधन नहीं रह गया है। बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल और कई जरूरी सेवाएं हमारे मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं। ऐसे में यदि आपका फोन या सिम कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तो यह केवल डिवाइस खोने का मामला नहीं बल्कि आपकी निजी जानकारी और वित्तीय सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

अगर आपका सिम कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाता है, तो वह OTP प्राप्त कर बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन सेवाओं का दुरुपयोग कर सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले करें ये काम

फोन चोरी या गुम होने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं। आप चाहें तो ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। शिकायत की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

इसके बाद अपने मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट सिम कार्ड नजदीकी टेलीकॉम स्टोर से जारी करवाएं। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र की डिजिटल कॉपी भी तैयार रखें।

संचार साथी पोर्टल से करें मोबाइल ब्लॉक

भारत सरकार का संचार साथी पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। यह दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म है, जो देशभर के टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

मोबाइल ब्लॉक करने का तरीका संचार साथी पोर्टल पर जाएं

होमपेज पर 'Citizen Centric Services' सेक्शन में 'Block Your Lost/Stolen Mobile' विकल्प चुनें।
मोबाइल मालिक, डिवाइस, मोबाइल खोने का स्थान, पुलिस स्टेशन और FIR नंबर जैसी जानकारी भरें।
नए सक्रिय मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
डिक्लेरेशन स्वीकार कर Submit बटन पर क्लिक करें।

इसके अलावा आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर पर कॉल करके भी सिम कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं।

शिकायत के बाद क्या होगा?

फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक यूनिक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी, जिसकी मदद से आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) आपके मोबाइल के IMEI नंबर को सभी टेलीकॉम नेटवर्क पर ब्लॉक कर देता है।

इसके बाद यदि कोई व्यक्ति उस फोन में नया सिम कार्ड भी डालता है, तब भी फोन नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाएगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर पूरी हो जाती है।

क्या होता है IMEI नंबर?

IMEI (International Mobile Equipment Identity) मोबाइल फोन की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है। यह 15 अंकों का यूनिक कोड होता है, जिससे किसी भी मोबाइल डिवाइस की पहचान की जा सकती है। फोन चोरी होने की स्थिति में यही नंबर डिवाइस को ब्लॉक करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Sim Card Theft: टेंडी वाला में लगे स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड चोरी, मामला दर्ज
फिरोजपुर (सच कहूूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: बीते दिनों फिरोजपुर के सीमावर्ती गाँव टेंडी वाला में लगे स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड की चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब थाना फिरोजपुर सदर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीमावर्ती इलाके से इस तरह स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड की चोरी होना हैरान करने वाली बात है, और यह मामला तस्करी से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस कारण इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली बोर्ड के अलावा पुलिस टीम और अन्य इंटेलिजेंस टीमें भी जांच में जुटी हैं। इस मामले से संबंधित उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के आधार पर सहायक इंजीनियर/संचालन सब अर्बन उप मंडल फिरोजपुर द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, दर्शन सिंह पुत्र ठाकर सिंह और जगतार सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी टेंडी वाला गाँव के स्मार्ट मीटरों से अज्ञात व्यक्तियों ने सिम कार्ड चुराए।

उधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें बीएसएफ द्वारा बताया गया था कि इन मीटरों में सिम कार्ड होते हैं, जिनका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, फिर अगले दिन ही मीटरों से सिम कार्ड चोरी हो गए। और उसी रात हमारे इलाके में तीन ड्रोन भी आए थे। उन्हें शक है कि इन सिम कार्डों का उपयोग तस्करी के लिए किया गया होगा और उनका यह भी डर है कि यदि कोई गलत व्यक्ति इन सिम कार्डों का गलत उपयोग करता है, तो उसका खमियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ सकता है।

इस मामले में बिजली अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों में सिम कार्ड होते हैं, जिनका पूरा डेटा और लोकेशन विभाग के पास रहता है, लेकिन इस सिम कार्ड का उपयोग मोबाइल में किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 2500 से अधिक एक्टिव सिम बरामद
कोलकाता (एजेंसी)। Sim Box Racket: पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में पुलिस ने सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 9 मशीनें, 2500 से अधिक एक्टिव सिम कार्ड और कई मोबाइल समेत अन्य उपकरण मिले हैं। Kolkata News

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट ने खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम ने कोलकाता के पास राजारहाट इलाके के हटियारा में एक इमारत पर छापा मारा और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह बाहर से आम लोगों का फ्लैट लग रहा था, लेकिन अंदर गैर-कानूनी तरीके से एडवांस्ड टेलीकॉम ऑपरेशन चलाए जा रहे थे।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, उस फ्लैट से गैर-कानूनी तरीके से भारत में इंटरनेशनल कॉल कनेक्ट किए जा रहे थे। एडवांस्ड सिम बॉक्स डिवाइस के जरिए, विदेश से आने वाली वीओआईपी कॉल्स को लोकल या डोमेस्टिक कॉल्स में बदलकर सीधे इंडियन नेटवर्क पर भेजा जाता था। इस वजह से गैर-कानूनी इंटरनेशनल गेटवे एक्सचेंज और टेलीकॉम रेगुलेटरी सिस्टम को पूरी तरह से बायपास किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे सरकार को रेवेन्यू का भारी नुकसान हो रहा था। Kolkata News

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गैंग के एक सदस्य, आरोपी अबीर शेख उर्फ ​​मोनिरुल इस्लाम साजिब को फ्लैट के अंदर रंगे हाथों पकड़ लिया। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि आरोपी कई सिम बॉक्स डिवाइस को एक्टिव हालत में चला रहा था। शुरुआती पूछताछ में, उसने रैकेट में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

पुलिस का शुरुआती अंदाजा है कि यह गैंग किसी बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का सोर्स, सिम कार्ड इकट्ठा करने का तरीका और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।

बिधाननगर पुलिस इस गैंग के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। बिधाननगर कमिश्नरेट के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के गैर-कानूनी सिम बॉक्स ऑपरेशन से न सिर्फ टेलीकॉम रेवेन्यू को नुकसान हो सकता है, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। इसमें और कौन-कौन शामिल है, यह पता लगाने के लिए गहरी जांच चल रही है। Kolkata News

यह भी पढ़ें:– दिल्ली में ‘भू आधार’ के लागू होने से सीमा विवादों का होगा अंत : सीएम रेखा गुप्ता

फतेहाबाद पुलिस का अभियान: बिना अनुमति सिम बेचने वालों पर कसी नकेल
अवैध सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई, अस्थायी स्टॉल किए गए हटाए

फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad Police: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में फतेहाबाद पुलिस ने जिलेभर में बिना अनुमति सिम बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना शहर फतेहाबाद और थाना सदर रतिया पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कई अस्थायी सिम विक्रेताओं के ठिकानों पर कार्रवाई की। थाना शहर फतेहाबाद क्षेत्र में यह कार्रवाई पीएसआई सतीश के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और दुकानों का निरीक्षण कर उन विक्रेताओं को चिन्हित किया जो बिना लाइसेंस या अस्थायी छतरियों के नीचे सिम बेचने का कार्य कर रहे थे। टीम ने मौके पर पूछताछ कर उन्हें पॉस सिम (ढडर रकट) से संबंधित नियमों, उच्चाधिकारियों के आदेशों और दिशा-निदेर्शों की जानकारी दी। Fatehabad News

पीएसआई सतीश ने बताया कि सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही सिम बिक्री करें। पुलिस टीम ने मौके से अस्थायी स्टॉल व छतरियां हटवाकर आवश्यक रिकॉर्ड जब्त किया है। यह रिकॉर्ड जांच के लिए संकलित किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी सिम फर्जी तरीके से जारी न हो। फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि फर्जी सिम कार्ड, साइबर ठगी और अन्य अपराधों में उपयोग होने वाले मोबाइल कनेक्शन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही सिम कार्ड खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सके। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– कांग्रेस लोकसभा प्रभारीओ ने अध्यक्ष राव नरेंद्र से शिष्टाचार मुलाकात कर किए पुष्प गुच्छ भेंट

अब नहीं खुलेगी सिम-सिम, सरकार की सख्ती | SIM Card New Rules
कहीं हो न जाए आपका फोन लॉक

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) भारत सरकार ने सिम कार्ड (SIM Card New Rules) और फेक कॉल एवं मैसेज की समस्या से निजात पाने के लिए नए नियमों का एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत एक आईडी पर मिलने वाले सिम की संख्या में कटौती करने की बात कही गई है, जिसमें एआई की मदद ली जाएगी। डिपार्टमेंट आॅफ टेलीकम्यूनिकेशन यानी DoT की ओर से सिम कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि अभी तक एक आईडी पर एक व्यक्ति को अधिकतम 9 सिम जारी किए जाते थे। लेकिन अब DoT ने ” नो योर कस्टमर” यानी KYC प्रक्रिया में बदलाव का ऐलान किया है। DoT के अनुसार नए नियम अगले 6 माह में जारी हो सकते है।

यह भी पढ़ें:– सीजन की अभी तक की सबसे ज्यादा गर्मी, मचा हाहाकार, पारा 40 डिग्री पार

नए सिम कार्ड नियम

नए नियमों के अनुसार एक आईडी पर 9 की जगह केवल 5 सिम जारी करने का निर्देश दिया जा सकता है। जिसे लेने के लिए किसी तरह के पेपरवर्क की जरूरत नहीं होगी। यानि यूजर्स डिजिटल तरीके से सिम ले पाएंगे। इससे फर्जी सिम कार्ड की पहचान हो सकेगी। साथ ही नया सिम कार्ड लेने के लिए यूजर्स को फेस आईडी की AI की मदद से पहचान की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार DoT फर्जी सिम कार्ड की समस्या निजात के लिए नियमों में बदलाव करने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से डिजिटल डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन को अनिवार्य बनाया जाएगा। नए सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फर्जी सिम कार्ड पर पाबंदी लगाई जाएगी। इस सिस्टम के तहत पहले से एक्टिव सिम को मोबाइल में नहीं लगा सकेंगे। (SIM Card) सिम को मोबाइल में डालने के बाद ही एक्टिवेट किया जा सकेगा। अगर आप पहले से एक्टिव नया सिम कार्ड मोबाइल में डालते है तो आपको फोन लॉक हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।