Narwana News - Sach Kahoon Hindi

सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय 11वीं का छात्र लापता, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: ढाकल पुल के पास सिरसा ब्रांच नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया 11वीं कक्षा का एक छात्र तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरु कराई। बाद में एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो देर शाम तक छात्र की तलाश में जुटी रही। लापता छात्र की पहचान 16 वर्षीय वरुण के रुप में हुई है। वह मूल रुप से गांव बड़नपुर का निवासी था और वर्तमान में परिवार सहित नरवाना की चमेला कॉलोनी में रहता था। वह एक निजी विद्यालय में 11वीं कक्षा का छात्र था।

जानकारी के अनुसार वरुण रविवार को अपने दोस्तों के साथ ढाकल पुल के पास सिरसा ब्रांच नहर पर नहाने गया था। इस दौरान उसने नहर पार करने का प्रयास किया। पहले दो प्रयासों में वह सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन तीसरी बार तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहर में सर्च अभियान चलाती रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नहरों और अन्य जल स्रोतों में नहाने या उन्हें पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि तेज बहाव कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

Narwana News: सिरसा ब्रांच नहर में लापता छात्र की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम, पुलिस व स्थानीय लोग।

हेरोइन सहित महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10.80 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी मसूदपुर, हाल निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी तथा नेहा निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए टीम सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में अनाज मंडी नरवाना के पास मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप और नेहा मोटरसाइकिल पर मितासो स्कूल के नजदीक हेरोइन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मितासो स्कूल के पास नाकाबंदी कर काबू कर लिया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया गया है।

सांकेतिक फोटो

एक साथ छूटा पत्नी और नवजात का साथ, यादों को संजोने के लिए लगाया फलदार पौधा
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: कुछ रिश्ते जिंदगी से चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें दिल में हमेशा जीवित रहती हैं। ब्लॉक नरवाना निवासी सचखंडवासी जसप्रीत कौर इन्सां धर्मपत्नी मनीष इन्सां और उनके नवजात बच्चे की पावन स्मृति को हमेशा के लिए संजोने के उद्देश्य से परिवार ने अपने खेत में फलदार पौधा लगाया। बीमारी के कारण जसप्रीत कौर इन्सां का निधन हो गया था। इससे पहले उनके नवजात बच्चे की भी मृत्यु हो गई थी। परिवार के लिए यह दोहरा दुख बेहद पीड़ादायक रहा।

दोनों की याद में लगाए गए इस पौधे के साथ परिवार ने उनकी स्मृतियों को प्रकृति से जोड़ने का भावुक प्रयास किया है। मनीष इन्सां ने कहा कि यह पौधा उनके लिए केवल एक पौधा नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और बच्चे की यादों का प्रतीक है। जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ेगा और पेड़ बनेगा, वैसे-वैसे उनकी यादें भी हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि पौधा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ परिवार को अपनों की यादों से जोड़े रखेगा। इस अवसर पर परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Narwana News: सचखंडवासी जसप्रीत कौर इन्सां और उनके नवजात बच्चे की पावन स्मृति में फलदार पौधा लगाते पति मनीष इन्सां

नई पहचान के साथ मुस्कुराया 114 साल पुराना नरवाना जंक्शन
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: एक समय था जब नरवाना रेलवे जंक्शन अपनी पुरानी इमारत और सीमित सुविधाओं के कारण सिर्फ एक पड़ाव बनकर रह गया था। शुक्रवार को वही स्टेशन नए कलेवर, नई चमक और नई पहचान के साथ मुस्कुराता नजर आया। वर्ष 1912 में बने 114 साल पुराने इस ऐतिहासिक रेलवे जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित नरवाना रेलवे जंक्शन का राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने बदलते स्वरूप को देखा तो हर किसी के मुंह से यही निकला कि अब नरवाना का स्टेशन भी बड़े शहरों जैसा दिखता है।

नरवाना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, एडीआरएम रेलवे एन एस भागल, डीसीएम एफ एस रिचा शर्मा, सहित प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना और लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बने। लोकार्पण के साथ ही नरवाना जंक्शन ने विकास के नए दौर में कदम रख दिया। स्टेशन का बदला हुआ स्वरूप केवल भवन तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुविधा, शहर की पहचान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया है। आधुनिक स्वरूप में तैयार स्टेशन अब न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा, बल्कि शहर में आने वाले लोगों के लिए नरवाना की पहली छवि भी बदलेगा।

यही वजह रही कि उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दिल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शामिल नरवाना से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए यह महत्वपूर्ण रेल संपर्क का केंद्र है। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। शहर के लोगों का मानना है कि आधुनिक रेलवे स्टेशन किसी भी शहर की पहचान को नई ऊंचाई देता है और नरवाना को भी अब वही पहचान मिल गई है, जिसका इंतजार वर्षों से था।

114 साल की विरासत, अब विकास की नई पहचान

वर्ष 1912 में बने नरवाना रेलवे जंक्शन ने एक सदी से अधिक समय तक क्षेत्र की रेल यात्रा का इतिहास अपने भीतर समेटे रखा। समय के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ी, लेकिन स्टेशन का स्वरूप लंबे समय तक नहीं बदला। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए पुनर्विकास ने इस ऐतिहासिक स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए इसकी विरासत को नया आयाम दिया है। आज यह स्टेशन केवल ट्रेनों का ठहराव नहीं, बल्कि बदलते नरवाना, बढ़ते विश्वास और विकास की नई सोच का प्रतीक बन चुका है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों मजबूत होंगी

आधुनिक स्टेशन बनने से सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। बेहतर आधारभूत ढांचा और सुव्यवस्थित परिसर यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करेगा।

- सीमा, इंचार्ज जीआरपी चौकी, नरवाना।

यात्रियों को पहले से कहीं बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

स्टेशन के पुनर्विकास का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास रहेगा कि स्टेशन पर साफ-सफाई, समयबद्ध सेवाएं और यात्री सुविधाओं का स्तर लगातार बेहतर बना रहे। - रणधीर सिंह ,स्टेशन अधीक्षक, नरवाना

रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का पहला परिचय होता है

जब कोई व्यक्ति पहली बार किसी शहर में पहुंचता है तो उसकी पहली नजर रेलवे स्टेशन पर पड़ती है। नरवाना स्टेशन का आधुनिक स्वरूप निश्चित रूप से शहर की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करेगा। यह बदलाव आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा।

-रमेश कुमार, प्रधान भगवती सेवा समिति, नरवाना।

वर्षों का इंतजार आखिरकार पूरा हुआ

मैं पिछले कई वर्षों से इसी स्टेशन से सफर कर रहा हूं। पुराने और नए स्टेशन में जमीन-आसमान का अंतर है। अब यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सफर का अनुभव भी पहले से कहीं अधिक आरामदायक होगा।   - विकेश तागरा, कपड़ा व्यापारी, नरवाना।

शहर की पहचान को मिली नई ऊंचाई
नरवाना रेलवे जंक्शन वर्षों से इस क्षेत्र की पहचान रहा है। अब इसका नया स्वरूप शहर के गौरव को और बढ़ाएगा। आधुनिक स्टेशन बनने से विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी और शहर की सकारात्मक छवि बनेगी।  -नंदलाल शर्मा, समाजसेवी ,नरवाना।

Narwana News:नरवाना रेलवे जंक्शन पर आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनते मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शहरवासी

नरवाना के फ्रैन कलां को 1.43 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों को शहरों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करना है। तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र विकास के नए अध्याय लिख रहा है और आने वाले वर्षों में यह इलाका तरक्की का प्रमुख केंद्र बनेगा। शनिवार को गांव फरेण कलां में आयोजित जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

उन्होंने लगभग 88.25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम सचिवालय की आधारशिला रखी, जिससे ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 24 लाख रुपए की लागत से बनी दो पक्की गलियों का उद्घाटन तथा करीब 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय का शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई खेल स्टेडियम, पेयजल पाइपलाइन, विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, चारदीवारी, श्मशान घाटों में शेड तथा खेतों के रास्तों सहित विभिन्न विकास मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सरपंच रामकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Narwana News: विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

नरवाना में केश कला बोर्ड चेयरमैन यशपाल ठाकुर का भव्य स्वागत
नरवाना (राहुल) हरियाणा के केश कला बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन यशपाल ठाकुर का शनिवार को नरवाना के हरियल रेस्ट हाउस में सैन समाज और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रोहतक, करनाल होते हुए सिरसा के ऐलनाबाद जा रहे ठाकुर का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए यशपाल ठाकुर ने कहा कि केश कला बोर्ड का उद्देश्य केवल सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर अवसरों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि आज सैलून व्यवसाय एक बड़े उद्योग का रूप ले चुका है और इससे जुड़े लोगों को समय के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे युवाओं और बच्चों को भी कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने की योजना है, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर प्रमाणित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें यशपाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार हरि सिंह जींद, डॉ. अमित सैन, रामकुमार सैन, सतपाल सैन, ज्ञान सिंह सैन, अमरपाल सैन, पार्षद अजय सैन, राजेश दनौदा, मांगेराम दनौदा, संजीव सैन, मनोज सैन, राजेश टांक, सुरेश पांचाल, सुभाष सैन कलायत सहित सैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा ने तोड़ी जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति : यशपाल ठाकुर

कार्यक्रम के दौरान यशपाल ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद, और क्षेत्रवाद के इर्द-गिर्द घूमती रही, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इन सीमाओं से ऊपर उठकर कार्यकर्ता आधारित राजनीति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता का केश कला बोर्ड का चेयरमैन बनना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में मेहनत और समर्पण को महत्व दिया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित: कृष्ण कुमार बेदी
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सेवा, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीब कल्याण के स्वर्णिम कालखंड के रूप में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में नई कार्य संस्कृति स्थापित की है और विकास की ऐसी लंबी लकीर खींची है, जिसे आने वाले वर्षों में पार करना किसी भी सरकार के लिए आसान नहीं होगा। नरवाना के ढाणी स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करते हुए समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है।

उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने किसानों, गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को नई सुरक्षा प्रदान की है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि दुनिया के अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाकर मानवता की सेवा का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत पहले से अधिक मजबूत हुआ है तथा ‘वन रैंक-वन पेंशन’ लागू कर पूर्व सैनिकों के सम्मान को बढ़ाया गया है। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच का केंद्र देश का अंतिम व्यक्ति है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

छबील लगाकर दिया सेवा का संदेश

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, ढाणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने छबील सेवा में भाग लेते हुए लोगों को शीतल जल वितरित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया।

Narwana News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी छबील सेवा में भाग लेकर लोगों को शीतल जल वितरित करते हुए।

हरियाणा-पंजाब-दिल्ली तक फैले नशा नेटवर्क पर प्रहार, बेदी बोले- अब कोई रियायत नहीं

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई तेज, युवाओं का भविष्य बचाना सरकार की प्राथमिकता

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नरवाना से लेकर पंजाब के बठिंडा तथा बहादुरगढ़-दिल्ली तक नशीले पदार्थों का नेटवर्क फैलने लगा था, जिससे क्षेत्र का युवा वर्ग प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए सरकार ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया। नशा तस्करों के खिलाफ हाल ही में हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बेदी ने कहा कि पिछले करीब दस महीनों से प्रशासन और सरकार संबंधित लोगों को नशे का कारोबार छोड़ने के लिए समझा रही थी।

उन्होंने स्वयं भी मौके पर जाकर लोगों से इस अवैध गतिविधि को बंद करने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।।उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे मामले से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशा बेचने और खरीदने वालों दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बेदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल की कार्रवाई से नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश गया है कि हरियाणा में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

हरियाणा में नशा तस्करों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 27 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: हरियाणा में पहली बार नशा तस्करी से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ इतने बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए जींद पुलिस और प्रशासन ने नरवाना की चमेला कॉलोनी में 27 चिन्हित नशा तस्करों के अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक नई मिसाल कायम कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी कमलदीप राणा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में नरवाना उपमंडल के सभी थाना प्रबंधक पूर्णदास, सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह और भारी पुलिस बल शामिल रहा। तहसीलदार नरवाना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार द्वारा जारी नोटिसों के बाद उन मकानों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया, जिनके मालिक नशा तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त पाए गए थे। पुलिस द्वारा पहले ही इन व्यक्तियों को चिन्हित किया जा चुका था।

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक-एक कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम का स्वागत किया और इसे नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई बताया। डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि जींद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य पर सीधा हमला है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस मुख्यालय का संदेश स्पष्ट है—नशे का कारोबार छोड़ दो या फिर कानून की कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहो। जिला जींद में नशा तस्करों के लिए कोई स्थान नहीं है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

कई मांओं की गोद उजड़ते देखी, तभी लिया था संकल्प

डीएसपी कमलदीप राणा, थाना प्रभारी पूर्णदास, सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह

डीएसपी कमलदीप राणा का ड्रीम प्रोजेक्ट बना हकीकत

नशा तस्करों के अवैध निर्माणों पर चली बुलडोजर कार्रवाई केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि डीएसपी कमलदीप राणा के उस संकल्प की परिणति है जिसे उन्होंने यहां कार्यभार संभालने के बाद अपने मन में संजोया था। कमलदीप राणा बताते हैं कि जब उन्होंने नरवाना में कार्यभार संभाला तो उन्हें पता चला कि क्षेत्र लंबे समय से नशा तस्करी की समस्या से जूझ रहा है। नशे के कारण कई परिवार बिखर चुके थे, अनेक युवाओं ने अपनी जान गंवाई और कई मांओं की गोद सूनी हो चुकी थी। उनके अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान जब भी वे प्रभावित परिवारों से मिले तो मां-बाप की आंखों में अपने बच्चों को खोने का दर्द साफ दिखाई देता था।

यही दर्द उनके लिए प्रेरणा बना। डीएसपी राणा कहते हैं, "मैंने तय किया था कि केवल छोटे-मोटे मुकदमे दर्ज करने से काम नहीं चलेगा। नशे के कारोबार की आर्थिक कमर तोड़नी होगी। जो लोग युवाओं का भविष्य बेचकर आलीशान मकान खड़े कर रहे हैं, उन्हें यह संदेश देना जरूरी था कि अपराध की कमाई कभी सुरक्षित नहीं रह सकती।" उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना लंबे समय से तैयार की जा रही थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आखिरकार मंगलवार को यह अभियान जमीन पर उतरा और 27 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। राणा का कहना है कि यह केवल शुरुआत है। उनका लक्ष्य नरवाना को नशा मुक्त बनाना है ताकि किसी मां को अपने बेटे को नशे की भेंट चढ़ते न देखना पड़े और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Narwana News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई के दौरान ध्वस्त होता मकान व मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी।

दनौदा को 27 करोड़ की विकास सौगात, प्रदेश के सबसे बड़े सीएचसी का शिलान्यास
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द, दनौदा कलां और दबलैन में करीब 27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इनमें सबसे प्रमुख परियोजना गांव दनौदा में बनने वाला 25 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को नई पहचान देने वाली परियोजना माना जा रहा है। ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा है। इसी सोच के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। अपराध और नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है।

बेदी ने गांव दनौदा में करीब ढाई एकड़ भूमि पर बनने वाले तीन मंजिला, पूर्ण वातानुकूलित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 30 बेड क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में एक एसएमओ, 11 मेडिकल ऑफिसर, 20 नर्सिंग स्टाफ तथा 50 से अधिक एचकेआरएन कर्मी सेवाएं देंगे। अगले 18 माह में तैयार होने वाले इस सीएचसी से दनौदा सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की करीब एक लाख आबादी को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग थी, जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और गांवों के समग्र विकास को गति दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने दनौदा खुर्द में 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की फिरनी तथा 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो ग्रामीण रास्तों का भी शिलान्यास किया। वहीं दनौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरों की आधारशिला रखी।

गांव दबलैन में 80.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए विद्यालय भवन, 40 लाख रुपये की पक्की फिरनी, 17 लाख रुपये की गली तथा 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण रास्ते का शिलान्यास किया गया। नए विद्यालय भवन में आठ कमरे, तीन विज्ञान प्रयोगशालाएं तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रमों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का पगड़ी, शॉल, पुष्पगुच्छ और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर स्वामी राघवानंद, सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन, उप प्रधान भगतराम नैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्यप्रकाश सैनी,सिविल सर्जन डाॅ. सुमन कोहली, एसडीओ पंचायती राज भूपेंद्र कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा,प्राचार्य बलजीत गोयत, प्राचार्य बेगराज और प्राचार्या सुनीता, हिसार कलां परिषद के निदेशक बिन्दर दनौदा, सरपंच दनौदा कलां किताबों देवी, सरपंच दनौदा खुर्द सुदेश देवी, सरपंच दबलैन कुलदीप काला, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक फकीर चन्द, मनोज कुमार,मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

30 किलो चूरापोस्त व 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर काबू
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 किलोग्राम चूरापोस्त और 1 किलोग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खनौरी रोड स्थित गैलेक्सी होटल के पास नाकाबंदी कर कैंटर को रोककर आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ आशु (बरनाला, पंजाब) और परमिंदर उर्फ काला (लुधियाना, पंजाब) के रुप में हुई है। तलाशी के दौरान कैंटर से 30 किलोग्राम चूरापोस्त, 1 किलोग्राम अफीम तथा 385 कट्टे चावल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नरवाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Narwana News: सीआईए नरवाना टीम द्वारा बरामद नशा सामग्री व आरोपियों को काबू करते हुए।

नरवाना में फिर दहशत फैलाने की कोशिश: कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे पांच युवक, बोले- आपके पास फोन आएगा
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: शहर के अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर शनिवार दोपहर एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि और धमकी भरे माहौल ने व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी। काले कपड़ों में आए दो युवक पहले दुकान के अंदर पहुंचे और बाद में उनके साथ तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। युवकों ने दुकानदार से बातचीत के दौरान पुरानी फायरिंग घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो गोली पहले

आपकी दुकान पर चली थी, वो मेरी जूती की नोक के बराबर भी नहीं है और जाते-जाते यह भी कह गए कि आपके पास फोन आएगा।ह्व पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बाहर निकलते समय युवकों ने दुकान के बाहर लगे मोबाइल नंबर की फोटो भी अपने फोन में खींची। इस दौरान युवकों ने यह भी कहा कि आपकी एसपी के साथ बड़ी अच्छी बनती है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

अंदर आ जाओ, कोई और मत आए — युवकों ने स्टाफ को भी रोका

दुकानदार नरेश जैन के अनुसार दो युवक काले कपड़ों में उनकी दुकान पर आए और कहने लगे कि ह्लबॉस आपसे बात करना चाहते हैं।ह्व इसके बाद वे उन्हें अंदर बुलाने लगे और दुकान के स्टाफ से कहा कि कोई और अंदर न आए। युवकों ने नरेश जैन से अपना मोबाइल नंबर सेव करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। युवकों ने उन्हें दुकान के शीशे की तरफ बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन नरेश जैन ग्राहकों का हवाला देकर आगे नहीं गए। इसके बाद युवक वहां से निकल गए और कुछ देर में उनके साथ तीन अन्य युवक भी बाहर दिखाई दिए।

पहले भी हुई थी फायरिंग और फिरौती की मांग

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी नरेश जैन की दुकान पर फिरौती की मांग को लेकर बदमाशों ने दुकान के शीशे पर गोली चलाई थी। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, अब एक बार फिर हुई इस घटना ने व्यापारी वर्ग में चिंता बढ़ा दी है। नरेश जैन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी हटा लिया गया था।

मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे दुकान पर, सीसीटीवी फुटेज देखी

घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री व नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी अपोलो चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। उन्होंने नरेश जैन और उनके परिवार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नरेश जैन ने मंत्री को दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए, जिनमें संदिग्ध युवक नजर आ रहे थे। मौके पर सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह, शहर थाना प्रभारी पूर्ण दास, सदर थाना प्रभारी कमल सिंह सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहे।

24 घंटे तक हर हाल में गिरफ्तार चाहिए — मंत्री की एसपी को चेतावनी

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मौके पर ही जींद के एसपी कुलदीप सिंह से फोन पर बातचीत की और आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुझे हर हाल में कल तक आरोपी गिरफ्तार चाहिए। टीम को पूरी मुस्तैदी से लगाइए। अगर ऐसा नहीं होता है तो स्टाफ बदल दीजिए।।मंत्री ने सीआईए टीम को भी निर्देश देते हुए कहा कि  जब तक आरोपी पकड़ में नहीं आते, तब तक चैन से मत बैठना। पहले भी आपने अच्छा काम किया है, इस बार भी कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

रो पड़े नरेश जैन और उनकी पत्नी, पूरा प्रशासन आपके साथ खड़ा है

घटना को लेकर नरेश जैन और उनकी पत्नी मंत्री के सामने भावुक हो गए। नरेश जैन ने कहा कि उनका परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है और बच्चे उन्हें नरवाना छोड़ने के लिए कह रहे हैं। उनकी पत्नी ने रोते हुए कहा कि ह्लहमें डर है कि कोई भी कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। जब भी हमारा बेटा दुकान से बाहर जाता है, तभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। इस पर मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा प्रशासन और सरकार आपके साथ खड़ी है। मैं एक मंत्री ही नहीं, बल्कि भाई के रूप में आपके साथ हूं।

खौफ पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा पुलिस पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी गई है और किसी भी नागरिक की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

पापा, नरवाना छोड़ दो…”

धमकियों से टूटा कारोबारी परिवार, बच्चों ने बाहर बसने का बनाया दबाव
अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन के परिवार पर लगातार हो रही घटनाओं का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। फिरौती, फायरिंग और अब दोबारा संदिग्ध युवकों के पहुंचने की घटना के बाद जैन परिवार भय और मानसिक दबाव के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को जब हरियाणा के समाज न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे, तो परिवार का दर्द सबके सामने छलक पड़ा।

नरेश जैन मंत्री के सामने भावुक हो गए और रोते हुए कहा कि उनके बच्चे अब उन्हें नरवाना छोड़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है और बच्चे बार-बार बाहर जाकर बसने का दबाव बना रहे हैं।

पत्नी बोलीं — कहीं देर न हो जाए

मंत्री के सामने नरेश जैन की पत्नी भी खुद को संभाल नहीं सकीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि परिवार को हर समय किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। उन्होंने कहा हमें लगता है कि कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाए। इतनी देर में तो कोई भी हमें नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि दिनभर वह अपने पति के साथ दुकान पर रहती हैं और रात तक पूरा परिवार डर के माहौल में समय बिता रहा है।

जब बेटा बाहर होता है, तभी हो जाती है घटना

नरेश जैन की पत्नी ने कहा कि परिवार अब हर छोटी बात को लेकर भी सहमा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब भी उनका बेटा दुकान से बाहर जाता है, उसी दौरान इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। शनिवार को भी उनका बेटा किसी काम से यमुनानगर गया हुआ था, लेकिन घटना के बाद उसे तुरंत वापस बुलाना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद नरवाना में जश्न, मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं संग नाचकर बांटी मिठाई
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: हरियाणा के नरवाना स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नरवाना में हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

जश्न के दौरान मंत्री बेदी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड्डू और जलेबी खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

मंत्री बेदी ने कहा कि असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने पहली बार बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है।

उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और लाखों कार्यकर्ताओं को दिया।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्षों तक कानून व्यवस्था प्रभावित रही और केवल वोट बैंक की राजनीति की गई। अब बीजेपी के बढ़ते प्रभाव से राज्य में विकास और सुशासन को मजबूती मिलेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उनका “एक देश, एक विधान” का सपना आज देश की एकता और अखंडता को और मजबूत कर रहा है। कैबिनेट मंत्री ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है और अवैध रूप से देश में रहने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हालांकि कानूनी तरीके से आने वालों का स्वागत किया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव पर बयान:

हरियाणा में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर कृष्ण कुमार बेदी ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी बेहद मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद स्तर पर पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जबकि विपक्ष बिखरा हुआ है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में बीजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।