Monsoon 2023 - Sach Kahoon Hindi

Monsoon 2023: मॉनसून पर मौसम विभाग से बड़ी खबर, इस तारीख को होगी शानदार एंट्री
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Monsoon Update: मॉनसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही किसी भी वक्त मॉनसून केरल के रास्ते भारत में दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कि इस बार मॉनसून तीन चार दिन की देरी से आ रहा है।

वहीं पिछले दिनों हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी और बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का यह क्षेत्र मॉनसून में तेजी ला सकता है। स्काईमेट के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद यह और मजबूत होगा। यह मॉनसून को लक्षद्वीप और केरल की ओर भेज सकता है। स्काईमेट ने केरल में मॉनसून पहुंचने की संभावना 7 जून को दिखाई है। इसमें तीन दिन का मार्जिन भी बताया गया है। Monsoon 2023

Himachal Weather: अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए जा रहे हो तो मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लें

राजस्थान में मॉनसून जुलाई तक आने की संभावना | Monsoon Update

आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में यह मानसून जुलाई तक आने का संभावना है। मानसून औसत से थोड़ा कमजोर रहने की संभावना पहले ही जताई गई है। दक्षिण अरब सागर से तेज हुई पश्चिमी हवाएं ने मानसून को आगे बढ़ने के अनुकूल बना हुआ है। पछुआ हवा लगातार चल रही है। राजस्थान में अगले 4 दिनों तक पश्चिमी क्षेत्र में आंधी बारिश का पूवार्नुमान है। पश्चिमी विक्षोभ पांच जून की रात को हिमालय की तरफ पहुंच रहा है। इससे राजस्थान में कई जिलों में बारिश होगी। आंधी आएगी और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात की भी संभावना है। कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है। Monsoon 2023

आंध्र प्रदेश और यानम में 07 जून तक लू चलने का अनुमान | Monsoon Update

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ स्थानों तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में सोमवार से लेकर बुधवार तक लू चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि 09 जून तक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ स्थानों तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, रायलसीमा में आज और कल अलग-अलग स्थानों पर गर्मी, उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में 07 जून तक एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के एक-दो स्थानों तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 08 और 09 जून को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। इस दौरान, रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में एलुरु, अनाकापल्ली और पार्वतीपुरम-मनयम जिलों में एक या दो स्थानों पर अतिवृष्टि हुई। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर बारिश हुई जबकि यानम का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य के मैदानी इलाकों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बापटला में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम

हरियाणा राज्य में मौसम आज से फिर बदलने की संभावना है। इस दौरान हवाएं की दिशा में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी चलने तथा बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 जून से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है। वहीं पूर्वी यूपी में 7 से 9 जून, पश्चिमी यूपी में 8 से 9 जून तक लू चलेगी। कोंकण, गोवा, रायलसीमा और तमिलनाडु में 5 और 6 जून को उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आपको बता दें कि 7 जून को केरल में मॉनसून दस्तक देगा।