baraut - Sach Kahoon Hindi
आंखें दान कर मानवता को रोशन कर गईं माता सोमवती इन्सां
बड़ौत, डॉ संदीप कुमार दहिया । सेवा, समर्पण और आस्था से भरा जीवन जीने वाली 75 वर्षीय सोमवती इन्सां पत्नी राजसिंह इंसा का शनिवार रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिजनों ने पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिँह जी इन्सां द्वारा दी गयी मानवता की सेवा पर चलते है और माता की इच्छा के अनुसार उनकी आंखें दान कर मानवता के प्रति एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सोमवती इन्सां ने वर्ष 1982 में परमपिता शाह सतनाम जी से नामदान लिया था और तभी से वह सेवा कार्यों में सक्रिय रहीं। बरनावा डेरे में उन्होंने खुले मन से सेवा करते हुए अपना जीवन समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका स्वभाव सरल, विनम्र और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत था। जीवन में अनेको कठिन परिस्थितियां आई लेकिन जीवन के अंतिम समय तक उन्होंने सेवा और भलाई का मार्ग नहीं छोड़ा। पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिँह जी इन्सां की प्रेरणा से उन्होंने पहले ही आंख दान करने का संकल्प ले रखा था, जिसे उनके परिवार ने पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाया। उनके निधन के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज की टीम मौके पर पहुंची और पूरी प्रक्रिया के साथ उनकी आंखें दान कराई गईं, जिससे जरूरतमंदों को नई रोशनी मिल सकेगी।
सोमवती इंसा अपने पीछे दो बेटे देवेंद्र इन्सां और सेव समिति के सेवादार निटू इन्सां, तथा तीन बेटियां मंजू इन्सां, अनीता इन्सां और सीमा इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। परिवार और समाज में उनके जाने से शोक की लहर है, लेकिन उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य और अंतिम दान उन्हें हमेशा जीवित रखेंगे।
आस्था और विश्वास की चमत्कारिक मिसाल
कहते हैं जिनका अपने गुरु पर सच्चे हृदय से विश्वास होता है उनका बाल भी बांका नहीं हो पाता। ऐसी ही एक घटना माता के जीवन में घटी। परिजनों के अनुसार वर्ष 2018 में सोमवती इंसा को गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ा था। उनका रक्तचाप 350 से ऊपर पहुंच गया था और स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी। उसी दौरान उन्हें पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने उन्हें सपने में दर्शन देते हुए बताया फिक्र करने की जरूरत नहीं है तुम्हारा बाल भी बांका नहीं होगा। इस अनुभव के बाद उनकी सेहत में अप्रत्याशित सुधार देखने को मिला और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं। इस घटना ने उनके मन में गुरु के प्रति विश्वास और भी मजबूत कर दिया। परिवार इसे आस्था और विश्वास की अद्भुत शक्ति मानता है, जिसने उन्हें नया जीवन दिया। सोमवती इन्सां का जीवन यह सिखाता है कि सच्ची सेवा, अटूट विश्वास और मानवता के प्रति समर्पण ही सबसे बड़ा धर्म है। आंख दान जैसे महान कार्य के माध्यम से उन्होंने मृत्यु के बाद भी समाज को प्रकाश देने का कार्य किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
बिजली सप्लाई में फाल्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बड़ौत। आस्था हॉस्पिटल के पास रमेश नगर में अमरसिंह इन्सां के घर पर अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग बिजली की सप्लाई में फाल्ट के कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। परिजनों के अनुसार बिजली की सप्लाई बार-बार तेज और कम हो रही थी। इसकी जानकारी लाइनमैन को दी गई और बिजलीघर में भी फोन कर लाइनमैन को बुलाने के लिए कहा गया, लेकिन घंटों तक कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान अचानक एसी में सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी और बिजली की लाइन के सहारे पूरे घर में तेजी से फैल गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था और लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
जान पर खेलकर आग बुझाने में जुटे सेवादार
घटना की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा बड़ौत के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंच गए। सोनू इन्सां, तेजसिंह इन्सां, विक्की इन्सां और देवीपालइन्सां सहित कई सेवादारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के बीच घुसकर उसे बुझाने का प्रयास किया और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
सेवादारों ने घर की सफाई में भी किया सहयोग
इसके बाद राजेंद्र इंसा, महेश पंवार इन्सां, ज्योति इन्सां, तेजपाल पंवार इन्सां, जयपाल इन्सां, संदीपइन्सां, सब्रचंद इन्सां और राजीव इन्सां सहित अन्य सेवादार भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घर से जला हुआ सामान बाहर निकाला और पूरे घर की सफाई कर पीड़ित परिवार की मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा बड़ौत के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंच गए। सोनू इन्सां, तेजसिंह इंसा, विक्की इंसा और देवीपाल इंसा सहित कई सेवादारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के बीच घुसकर उसे बुझाने का प्रयास किया और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
सेवादारों ने घर की सफाई में भी किया सहयोग
इसके बाद राजेंद्र इंसा, महेश पंवार इन्सां, ज्योति इन्सां, तेजपाल पंवार इन्सां, जयपाल इन्सां, संदीप इन्सां, सब्रचंद इन्सां और राजीव इन्सां सहित अन्य सेवादार भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घर से जला हुआ सामान बाहर निकाला और पूरे घर की सफाई कर पीड़ित परिवार की मदद की।
सेंट आर वीं में बहनो ने नन्ही नन्ही कलाइयों पर राखी बांध हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का पर्व
बड़ौत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut: सैंट आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल में राखी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष प्रार्थना से हुआ जिसकी थीम थी प्रेम, सुरक्षा औऱ सम्मान।छात्रों ने कविता और भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस विशेष अवसर पर नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।नन्हे मुन्ने बच्चे राखी व छोटे-छोटे गिफ्ट लेकर आए बहनों ने अपने भाइयों को राखी बाँधी और नन्हे मुन्ने भाइयों ने उन्हें उपहार भेंट किए। Baraut
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पाँच व छह में थाली डेकोरेशन, कक्षा तीन व चार में राखी डेकोरेशन एवं कक्षा सात व आठ में लेटर राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी नन्हीं उंगलियों से सुंदर राखियाँ एवं पूजा थालियाँ सजाईं। लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में बहनों ने अपने भाइयों के लिए स्नेह और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों के लिए प्यार भरे वचन और रक्षा का संकल्प पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, यह जीवन भर निभाए जाने वाले रिश्तों की नींव है।
निदेशिका श्रीमती चारू जैन ने बताया राखी का पर्व हमें सिखाता है कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संबंध केवल शब्दों का नहीं, कार्यों का होता है। जब बचपन से ही इन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है, तभी एक सशक्त समाज की नींव रखी जाती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना कुमारी, वंदना बिंदल, वंदना मलिक, सविता तोमर, तनु राणा, शकुंतला जैन, आयुषी तोमर, पूजा तोमर,प्रिंसी जैन, नेहा तोमर, रश्मि, बेबी तोमर, शालिनी,आंचल जैन, दीपा जैन, दीपा तोमर, कशिश, दीपा दाँगी, बेबी आर्य, प्रियांशी चौहान, पूजा मलिक, निशा, अंजना, रूपल, सुषमा शर्मा, सुशीला वर्मा,आरती तोमर आदि का पूर्ण सहयोग रहा है। Baraut
यह भी पढ़ें:– साले की शादी में जा रहे जीजा की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या
अब मरीजों क़ो बड़ौत में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा: डॉ अमित मान
बड़ौत सन्दीप दहिया। रविवार क़ो शहर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस एवं नेफ्रोलॉजी गुर्दा रोग विभाग का उद्घाटन जिला बागपत के एसपी सूरज कुमार राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि मेडिसिटी हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगो की सेवा कर रहा है। मरीजों क़ो हार्दिक प्रकार की बीमारी से बचाने के लिए डॉ मनीष तोमर की टीम लगातार तत्पर है। डायलिसिस की सुविधा भी अब मेडिसिटी में मिलेगी। इसके लिए उन्हें मेरठ या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। डॉ अमित मान गुर्दा रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) ने आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में किडनी बीमारी के करीब 100 मरीज देखे एवं उनकी जांच की। डॉ अमित मां ने किडनी की बीमारियों से बचने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि अब डायलिसिस सेवाएं हॉस्पिटल में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। नेफ्रोलॉजी ओपीडी महीने के पहले रविवार में की जाएगी। इन प्रकार की बीमारियों के लिए आयुष्मान भारत , ECHS पैनल एवं सभी इंश्योरेंस कंपनी एवं TPA के अंतर्गत कैशलेस सुविधा दी रही है। इस अवसर पर डॉ मनीष तोमर, डॉ गीतांजलि तोमर,डॉ आशीष चौधरी, डॉ शश्या तोमर, प्रदीप शर्मा,वीरेंद्र, अर्जुन एवं राहुल पवांर उपस्थित रहे।
छात्राओं को रहना चाहिए सतर्क व जागरूक: रवि रत्न सिंह
बडौत सन्दीप दहिया। शनिवार को क्षेत्र के संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा से 35 छात्राओ का एक प्रतिनिधि मंडल साइबर क्राइम की जानकारी प्राप्त करने के लिए छपरौली पुलिस स्टेशन पहुंचा और वँहा की कार्यप्रणाली से भी अवगत हुआ। थानाध्यक्ष रविरत्न सिंह ने बालिकाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस स्टेशन में होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करने के साथ उन्हें साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए जागरूक रहने तथा हर समय सतर्क रहने की सीख दी।
उन्होंने बालिकाओं को महिला हेल्प डेस्क, साईबर सेल तथा जन सुनवाई के विषय में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर महिला डेस्क की शक्ति दीदी उमेश कुमार तथा उनकी सहायक रजनी, नीतू व रीना आदि ने बालिकाओं को गुड टच, बैड टच सहित घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से समझाया गया ।इसके साथ ही कक्षा 10 की छात्रा राधिका को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कर भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर अध्यापिका संगीता, ज्योति वैष्णव सहित शैलजा, कहकशा, छवि, प्रीति, निक्की, शिवांगी, काव्या, आदि उपस्थित रहे। डायरेक्टर दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने बालिकाओं के ज्ञानवर्धन के लिए थानाध्यक्ष सहित समस्त स्टॉफ को धन्यवाद प्रेषित किया।
शराब पीने का विरोध करने पर युवक ने पिता, चाचा और बुआ की गला दबाकर की हत्या
ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी
पुलिस के आला अधिकारियों सहित बडौत व छपरौली थाने की पुलिस पहुंची मौके पर
बडौत। छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में ट्रिपल मर्डर से (Baraut Crime) सनसनी फैल गयी। नशाखोरी की लत के चलते युवक ने मंगलवार की रात्रि अपने पिता, चाचा और बुआ को बेहोश कर उनका गला दबा कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में बडौत व छपरौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि घटना को अंजाम देकर बुधवार सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी बुआ के पास पहुंचा और हत्याकांड की जानकारी दी। तीनों हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक ऋषिपाल (58 साल) श्रीपाल (60 साल) पुत्रगण कालू व उनकी बहन वीरमति उर्फ बेबी (62 साल ) शबगा गांव के रहने वाले थे।
मंगलवार की देर रात ऋषिपाल के बेटे अंजल उर्फ मालू शराब के नशे में मंगलवार की देर रात्रि घर पहुंचा, जहां पर शराब पीने को लेकर उसकी अपने पिता व चाचा श्रीपाल से कहासुनी हो गई। इस दौरान वीरमति ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद आरोपी मालू ने तीनों को नींद की गोली देकर बेसुध कर दिया। इसके बाद उसने तीनो की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी बुआ सरोज के घर पहुंचा और वहां पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी।
जिसके बाद सरोज शबगा गांव पहुंची और तीनों के शव को देख उसके होश उड़ गए। बाद में सरोज व ग्रामीणों ने इसकी सूचना छपरौली थाना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए उधर एक साथ तीन हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पिता और परिजनों के साथ अंजल उर्फ मोलू की शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गयी थी जिसके कारण उसने अपने पिता,चाचा और बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी।आरोपित को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ चल रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।