Jodhpur News - Sach Kahoon Hindi

Jodhpur Railway News: मंडोर एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत
जोधपुर (हि.स.)। डांगियावास थाना क्षेत्र के आसरनाडा रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक मंडोर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था और इसी दौरान चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बाबूलाल, निवासी सफेदबड़ी, मकराना-डीडवाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह 29 अगस्त को मंडोर एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था। Jodhpur Railway News

ट्रेन जब आसरनाडा रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, उसी दौरान बाबूलाल कथित तौर पर ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के भाई बीरबल पुत्र हनुमान राम ने डांगियावास थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। Jodhpur Railway News

Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
जयपुर (एजेंसी)। Rajasthan High Court: जयपुर और जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की बेंचों को ईमेल के जरिए बम से सोमवार को उड़ाने की नई धमकियां मिलने के बाद न्यायिक और सुरक्षा महकमों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मैसेज एक अनजान ईमेल एड्रेस से भेजा गया था, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस, साइबर एक्सपर्ट और दूसरी जांच एजेंसियां ​​इस ईमेल की सच्चाई का पता लगाने और यह कहां से आया है, यह जानने के लिए जांच कर रही हैं।

अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि धमकी असली है या नहीं। अलर्ट मिलने के बाद दोनों हाईकोर्ट परिसरों में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई। एंट्री पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी गई और सभी आने-जाने वालों और गाड़ियों की अच्छी तरह से जांच की गई। किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए कोर्ट परिसरों की पूरी तरह से तलाशी लेने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए। एहतियाती उपायों के तहत सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट को पहले भी कई बार ईमेल के ज़रिए ऐसे ही बम की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि पिछली बार की तलाशी में कोई विस्फोटक चीज नहीं मिली, लेकिन हर घटना के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाए गए, कोर्ट की कार्यवाही में रुकावट आई और मुक़दमे से जुड़े लोगों और वकीलों को परेशानी हुई। बार-बार मिल रही इन धमकियों से कानून लागू करने वाली और सुरक्षा एजेंसियों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

यह ताजा धमकी जोधपुर रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) को मिले ऐसे ही एक ईमेल के कुछ समय बाद ही मिली है। हाल के महीनों में कई सरकारी संस्थानों और पब्लिक ऑफिस को गुमनाम धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं, जिससे साइबर-आधारित झूठी धमकियों और सुरक्षा जोखिमों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

साइबर एक्सपर्ट्स ईमेल के सोर्स का पता लगाने और उसे भेजने वाले को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अधिकारियों ने किसी संदिग्ध की पहचान भी नहीं की है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और न ही उन पर यकीन करें, बल्कि सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साइबर जांच जारी है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां ​​दोनों हाई कोर्ट बेंचों पर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच के दौरान जजों, कोर्ट के कर्मचारियों, वकीलों और आने-जाने वालों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।

Railway News: जून में 22 हजार बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा
जोधपुर (सच कहूं न्यूज)। Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान जून माह में 22 हजार से अधिक मामले पकड़े गए। इन मामलों में रेलवे ने किराया और जुर्माने के रूप में 1 करोड़ 28 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में सभी रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। जून में बिना टिकट यात्रा के करीब 12 हजार मामलों से 71.54 लाख रुपए तथा अनियमित टिकट पर यात्रा के 8,659 मामलों से 54 लाख रुपए किराया एवं जुर्माने के रूप में वसूले गए। उन्होंने बताया कि 20 जून से बिना टिकट यात्रा से जुड़े मामलों में न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।

गंदगी और धूम्रपान पर भी कार्रवाई

टिकट जांच अभियान के साथ-साथ पूरे माह स्वच्छता और धूम्रपान निषेध नियमों का भी सख्ती से पालन कराया गया। जून माह में ट्रेनों और स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के 1,522 मामलों में 1.79 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, ट्रेन और रेल परिसरों में धूम्रपान करते पाए गए 191 यात्रियों से 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी आज होगी राष्ट्र को समर्पित
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। Jodhpur News: देश के ऊर्जा क्षेत्र में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा जिले के पचपदरा में 79,459 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देश की पहली हाईटेक ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। नौ मिलियन मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाली यह रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल उत्पादन को नई गति देने के साथ भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी।

अत्याधुनिक नियंत्रण प्रणाली से होगी निगरानी: प्रधानमंत्री रिफाइनरी के मुख्य नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र पूरे संयंत्र का संचालन नियंत्रित करने वाला प्रमुख तंत्र है, जहां से कच्चे तेल को पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन में बदलने वाली सभी प्रमुख इकाइयों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। पहली बार किसी उद्घाटन कार्यक्रम का ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम स्तर तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेशभर के लगभग 57 लाख लोगों को कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जोड़ने की तैयारी की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह के अनुसार आमंत्रित अतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर जांच अनिवार्य होगी तथा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम स्थल में निजी वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

अप्रैल में टला था उद्घाटन

रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 20 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन 19 अप्रैल को ट्रायल के दौरान मुख्य संयंत्र में आग लगने की घटना के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद इंजीनियरों और पेट्रोलियम मंत्रालय के समन्वय से आवश्यक सुधार कार्य किए गए। सफल परीक्षणों के बाद अब रिफाइनरी का उद्घाटन शनिवार को किया जा रहा है।

राजकीय जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाएं गंभीर, दो महिलाएं आईसीयू में भर्ती
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा। जिले के पावटा में स्थित राजकीय जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हो गई हैं। दो महिलाओं को एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।  Jodhpur News

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और दो माताओं की हालत गंभीर होने का समाचार बेहद चिंताजनक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, "प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया होना और किडनी खराब होने जैसी गंभीर स्थिति पैदा होना चिकित्सा व्यवस्था में आई भारी गिरावट और गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

हैरान करने वाली बात है कि एक तरफ शहर में सरकारी आयोजन और वीआईपी दौरों की चमक बिखेरी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ हमारी माताओं-बहनों की जिंदगी खतरे में थी और प्रशासन सच्चाई छुपाने में जुटा रहा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, " जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाओं की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने एवं दो प्रसूताओं की किडनी खराब होने की खबर अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक हैं। प्रदेश में लगातार बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

सचिन पायलट ने आगे लिखा, "इससे पूर्व भी कोटा एवं बीकानेर में कई प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने से किडनी फेल हो गई थी, जिसमें से कुछ की मृत्यु भी हो गई थी। इसके बावजूद भी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही कोई ठोस कदम उठाया। भाजपा सरकार के शासन में लगातार बिगड़ती चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी अस्पतालों की बदहाली चरम पर है, जिसके चलते आम जनता को इसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ रही है। सचिन पायलट ने आगे लिखा, "इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं प्रभावित महिलाओं को बेहतर उपचार की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।"

कांग्रेस सांसद राहुल कास्वां ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की इस बदहाली का जिम्मेदार कौन मुख्यमंत्री जी? उन्होंने लिखा, "कोटा में सिजेरियन के बाद 5, बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में 2 प्रसूताओं की दुखद मृत्यु के बाद अब जोधपुर के पावटा अस्पताल में भी प्रसूताओं का स्वास्थ्य बिगड़ना दिखाता है कि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्थाएं बिल्कुल ढ़ह गई हैं। सांसद ने आगे लिखा, "यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि एक तरफ सुशासन और विकसित राजस्थान के दावे किए जा रहे हैं, जबकि असलियत में आज माताओं-बहनों को सुरक्षित मातृत्व सुख देने में भी सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार, जागिए और इस चरमराई व्यवस्था में सुधार करिए।" Jodhpur News

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jodhpur-Chennai Special Train: रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-चैन्न्ई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04815, जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.06.26 से 25.07.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को 21.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 01.55 बजे आगमन व 02.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 20.00 बजे चैन्नई बीच पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04816, एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.06.26 से 28.07.26 तक (05 ट्रिप) एमजी आर चैन्नई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 17.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 14.50 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां , छबड़ा गुगोर, , रूठियाई, ,गुना, बीना , भोपाल , ईटारसी, नागपुर , बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल , खम्मम, विजयवाडा, बापटला, चीराला , औंगोल, नेल्लोर, गुडूर  एवं नायडपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 15 थर्ड एसी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।

Naresh Banjara Missing Case: लापता नरेश बंजारा केस सीबीआई के सुपुर्द
Naresh Banjara Missing Case: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान हाईकोर्ट ने आठ साल से लापता नरेश बंजारा के मामले में जांच को नई दिशा देते हुए केस सीबीआई को सौंप दिया है। साथ ही अदालत ने पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव दिया है, ताकि युवक की वर्तमान उम्र के अनुसार संभावित तस्वीर तैयार कर उसे देशभर में प्रसारित किया जा सके। Rajasthan News

नरेश 25 नवंबर 2017 की शाम घर से निकला था और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया। वर्षों तक पुलिस, एसआईटी और अन्य एजेंसियों की जांच के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पिता ने न्याय के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन परिणाम शून्य रहा। हाईकोर्ट ने माना कि लंबे समय तक जांच के बाद भी परिणाम न निकलना गंभीर चिंता का विषय है। इसी आधार पर अदालत ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए और एआई तकनीक के माध्यम से नई जांच रणनीति अपनाने पर जोर दिया। Rajasthan News

बीजों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। Jodhpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर जोधपुरझ्रपोकरण मार्ग के बावकान तालाब के पास शनिवार अलसुबह मूंगफली के बीजों से भरे 12 चक्का ट्रक में भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में फैल गई और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में चालक मंगलाराम जाट सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब ट्रक में लदे कट्टों में आग तेजी से फैल गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक नष्ट हो चुका था।

चलती ट्रेन में चैन स्नैचिंग करने वाला चढ़ा जीआरपी के हत्थे, आठ साल से था फरार
आठ साल से फरार शातिर आरोपी सुनियोजित तरीके से पकड़ा

Chain Snatcher Arrested: जोधपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) (GRP Police, Jodhpur) की स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चलती ट्रेन में चैन स्नैचिंग करने वाले आठ साल से फरार शातिर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहां से आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। Jodhpur News

जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पारीक के अनुसार15 सितंबर 2018 को ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस में अलवर निवासी एक यात्री के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में आरोपी प्रकाश सांसी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

आखिरकार 4 अप्रेल 2026 को जीआरपी जोधपुर की टीम ने रातानाडा स्थित सांसी बस्ती कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे केंद्रीय कारागृह जोधपुर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रमेश मेघवाल और कांस्टेबल राजूसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Jodhpur News

टीटीई की सतर्कता से यात्री को भुला लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jodhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीटीआई गोपाल लाल मीणा की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से ट्रेन मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे जयपुर निवासी मोहनलाल वर्मा का लैपटॉप बैग सुरक्षित रूप से वापस दिलाया गया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यात्री मोहनलाल वर्मा 19 फरवरी को ट्रेन संख्या 14853 मरुधर एक्सप्रेस में कोच संख्या बी-1 में बर्थ संख्या 38 पर वाराणसी से जयपुर तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वे अपना लैपटॉप बैग ट्रेन में ही भूल गए।

ड्यूटी के दौरान बैग मिलने पर कोच के टीटीआई गोपाल लाल मीणा ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित यात्री का पीएनआर चेक कर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उन्हें बैग भूल जाने की सूचना दी। Jodhpur News

इसके पश्चात मामले की सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल जोधपुर को दी गई तथा आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। यात्री के छोटे भाई को फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया,जहां पहचान की पुष्टि के उपरांत बैग सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष देखभाल करें।

यह भी पढ़ें:– दावे व आपत्तियों के लिए रविवार को लगेगा विशेष शिविर

Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान उच्च न्यायालय को फिर बम धमकी, आनन-फानन कराया गया परिसर खाली
Rajasthan High Court Bomb Threat: जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ को मंगलवार प्रातः एक बार फिर विस्फोट की धमकी प्राप्त हुई, जिससे न्यायालय परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरे परिसर को खाली करवा दिया तथा सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ कर दिया। Jodhpur News

सूत्रों के अनुसार न्यायालय प्रशासन को ईमेल के माध्यम से धमकी संदेश मिला, जिसमें परिसर में विस्फोटक सामग्री होने की चेतावनी दी गई थी। एहतियातन अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं वादकारियों को तुरंत न्यायालय कक्षों से बाहर जाने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत समस्त कक्षों को खाली कर गहन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया।

पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता एवं श्वान दल द्वारा भवन के प्रत्येक हिस्से की सूक्ष्म जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों के अनुरूप किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान हेतु विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। एहतियाती कदम के रूप में न्यायिक कार्यवाही को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। परिसर में प्रदर्शित सूचना-पट्ट के माध्यम से बताया गया है कि स्थिति सामान्य होने पर कार्य पुनः आरंभ किया जाएगा। Jodhpur News

प्रवेश व्यवस्था को और अधिक नियंत्रित करते हुए पहचान-पत्र सत्यापन अनिवार्य

प्रशासन ने प्रवेश व्यवस्था को और अधिक नियंत्रित करते हुए पहचान-पत्र सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। केवल वैध पहचान पत्र रखने वाले व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर तलाशी प्रक्रिया को कठोर बनाया गया है।

न्यायालय प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ता संघों एवं न्यायालय कर्मचारियों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि गत महीनों में भी ईमेल के माध्यम से इसी प्रकार की धमकियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिनकी जांच जारी है। पूर्व में 6 फरवरी को भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होने पर जयपुर एवं जोधपुर स्थित न्यायालय परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया था।

लगातार मिल रही धमकियों के कारण न्यायिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तथा अधिवक्ताओं और आम नागरिकों में चिंता का वातावरण व्याप्त है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी गई है। Jodhpur News

Rajasthan Road Accident Updates: राजस्थान के जोधपुर में हाहाकार! भीषण सड़क हादसे के बाद मची चीख-पुकार, पूरा प्रदेश शोक में डूबा
Rajasthan Road Accident Updates: जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर ज़िले में रविवार को एक अत्यंत दुखद सड़क हादसा सामने आया। फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से तेज़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 18 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। Rajasthan Road Accident

इस दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को शोक में डूबो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

नेताओं ने जताया शोक | Rajasthan Road Accident

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र से मिली इस दुर्घटना की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अर्चना शर्मा ने अपने संदेश में हादसे में असमय हुई 18 मौतों को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि ईश्वर परिजनों को इस गहन पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी इस दुर्घटना को बेहद त्रासद बताते हुए कहा कि वे शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

बीकानेर से लौट रहे थे यात्री | Rajasthan Road Accident

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग बीकानेर ज़िले के कोलायत दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे। जब उनका वाहन मतोड़ा क्षेत्र से गुजर रहा था, उसी दौरान सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को फलोदी अस्पताल तथा जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। Rajasthan Road Accident