play - Sach Kahoon Hindi

राकेश शर्मा का किरदार निभायेंगे शाहरूख खान
मुंबई (वार्ता)। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा थी कि आमिर खान, राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट में काम करने जा रहे हैं। राकेश शर्मा अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले भारतीय यात्री हैं। अब कहा जा रहा है कि आमिर खान, राकेश शर्मा पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं करेंगे। शाहरूख खान फिल्म सैल्यूट में काम करते नजर आ सकते हैं। अब तक फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि शाहरुख फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू कर देंगे। शाहरुख तो फाइनल हैं। लेकिन शाहरुख के अपोजिट फिलहाल कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं है। फिल्म से करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम जोड़ा गया था। पहले यह फिल्म आमिर खान करने वाले थे।

लेकिन जैसे आमिर ने फिल्म को छोड़ा.. और शाहरुख आए, वैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म का अलविदा कह दिया.. और सलमान खान की ‘भारत’ साइन कर ली। करीना कपूर भी इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। हाल ही में करीना ने कहा था कि अब मैं कुछ अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं। मैं बेशक किसी बिग बजट फिल्म को भी ना कर सकती हूं। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की पूरी प्लानिंग है कि वह एक बार शाहरुख़ को फिल्म की स्क्रिप्ट जरूर सुना दें क्योंकि यह एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म है। शाहरुख को साइंस फिक्शन में हमेशा से दिलचस्पी रही है। फिल्म सैल्यूट को महेश मथाई निर्देशित करेंगे।

पुर्तगाल ने खेला ड्रा, फ्रांस की आसान जीत
ईरान को तुर्की के खिलाफ 1-2 से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी

बार्सिलोना (एजेंसी)। यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल को दो गोल की बढ़त के बावजूद ट््यूनीशिया के खिलाफ विश्वकप फुटबाल से पहले अभ्यास मैच में 2-2 के ड्रा से संतोष करना पड़ा जबकि विश्वकप खिताब की दावेदार फ्रांस ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से आसान जीत दर्ज की। रुस में 14 जून से शुरु होने जा रहे फीफा फुटबाल विश्वकप के लिए तैयारियों में जुटीं सभी टीमें मुख्य टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए अभ्यास मैच खेल रही हैं।

पुर्तगाल की टीम हालांकि मैच में अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेलने उतरी जो चैंपियंस लीग में अपनी टीम रियाल मैड्रिड के लिए शनिवार को खेले थे और टीम की खिताबी जीत में अह्म भूमिका भी निभाई। हालांकि ट््यूनीशिया ने अभ्यास मैच में पुर्तगाल की तैयारियों की पोल खोल दी जो विश्वकप के ग्रुप बी में स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ है। मैच में आंद्रे सिल्वा और जोओ मारिया ने ब्रागा में हुए मैच में पुर्तगाल के लिए गोल किए जबकि ट््यूनीशिया ने जवाबी हमला  करते हुए दो गोल से पिछड़ने के बाद एनिस बद्री और फख्रद्दीन बेन युसेफ के गोलों की बदौलत वापसी कर ली।

ट््यूनीशिया टूर्नामेंट के ग्रुप जी मेंं बेल्जियम, इंग्लैंड और पनामा के साथ है। पेरिस में हुए मैच में फ्रांस ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और ओलिवियर गिराड और नबील फेकिर ने आयरलैंड के खिलाफ गोल कर टीम को 2-0 से एकतरफा जीत दिला दी। मैच में फ्रांस के एंटोनी ग्रिज़मैन, पोल पोग्बा और एन गोलो कांते ने शुरुआत नहीं की लेकिन गिराड, फेकिर और कोरेंटिन टोलिसो ने उनकी अनुपस्थिति में प्रभावित किया। ईरान को भी इस्तांबुल में तुर्की के खिलाफ अपने मैच में 1-2 से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी जो विश्वकप के लिए इस बार क्वालीफाई नहीं कर सका है। सेन तोसुन ने दोनों हॉफ में तुर्की के लिए गोल किए।

ईरान का एकमात्र गोल अशान देजागाह ने 92वें मिनट में पेनल्टी पर कर टीम की हार का अंतर कम किया। ईरान की टीम इस बार पांचवें विश्वकप में उतर रही है और अपने ग्रुप बी से पहली बार नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने का प्रयास करेगी। फारवर्ड सोन हियुंग मिन ने दक्षिण कोरिया के लिए गोल करते हुए टीम को डेगू में खेले गए मैच में होंडुरास के खिलाफ 2-0 की जीत दिलाने में मदद की। बार्सिलोना बी के पूर्व मिडफील्डर ली सियुंग वू ने अपने पदार्पण पर प्रभावित किया और विश्वकप की 23 सदस्यीय टीम के लिए अपना दावा पक्का किया। दक्षिण कोरिया को ग्रुप एफ में शामिल किया गया है जहां उसके साथ जर्मनी, मैक्सिको और स्वीडन जैसी टीमें हैं। अन्य मैचों में नाइजीरिया ने पोर्ट हार्काेर्ट पर डी आर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। नाइजीरिया ग्रुप डी में है जिसके साथ अर्जेंटीना, आइसलैंड और क्रोएशिया अन्य टीमें है।

आनंद ने सिंकफील्ड शतरंज में आरोनियन से ड्रा खेला
आरोनियन के खिलाफ आनंद को मिश्रित सफलता मिली

सेंट लुई (अमेरिका)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने यहां सिंकफील्ड शतरंज टूर्नामेंट में आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन के खिलाफ लगातार चौथे ड्रा के साथ खुद को खिताब की दौड़ में बरकरार रखा है। आरोनियन के खिलाफ आनंद को मिश्रित सफलता मिली है लेकिन इस खिलाड़ी को उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में काफी परेशान किया है। आनंद के लिए लगातार चौथा ड्रा अच्छा नतीजा है क्योंकि पिछले कुछ समय में वह बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छी फार्म में नहीं रहे हैं। आनंद के चार मैचों में दो अंक हैं और एक जीत उन्हें खिताब का दावेदार बना सकी है।

मैग्नस कार्लसन की हार से उनकी राह भी कुछ आसान हुई है। लगभग एक साल पहले अजेय माने जा रहे कार्लसन की फार्म में पिछले कुछ समय में गिरावट आई है और उन्हें फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर लाग्रेव के खिलाफ जीत की स्थिति में होने के बावजूद शिकस्त का सामना करना पड़ा। एक अन्य निर्णय वाले मुकाबले में रूस के इयान नेपोमनियाची ने स्थानीय दावेदार हिकारू नाकामूरा को हराकर पहली जीत दर्ज की। चौथे दौर के अन्य मुकाबलों में रूस के पीटर स्विडलर ने अमेरिका के वेस्ली सो से जबकि फाबियो करूआना ने ने रूस के सर्जेई कर्जाकिन से ड्रा खेला।

वाचिएर लाग्रेव संभावित चार में से तीन अंक के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं। कारूआना 2.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आनंद के अलावा कार्लसन, कर्जाकिन, आरोनियन और वेस्ली सो दो अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। नाकामूरा, स्विडलर और नेपोमनियाची 1.5 अंक के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
आईसीसी महिला विश्वकप: भारत-इंग्लैंड में फाइनल रविवार को

सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

लंदन (एजेंसी)। वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जिस तरह पुरुष टीम ने आईसीसी विश्वकप खिताब जीत इतिहास रचा था उसे लार्ड्स के इसी मैदान पर दोहराने से अब देश की महिला क्रिकेट टीम बस एक कदम की दूरी पर है। मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मात्र दूसरी ही बार आईसीसी विश्वकप के फाइनल में प्रवेश किया है जहां उसके सामने रविवार को तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड की चुनौती होगी। भारत ने वर्ष 2005 में पहली बार विश्वकप फाइनल में जगह बनाई थी जहां वह आस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रही थी।

इंडिया को विश्व विजेता बनाने की जिम्मेदारी

महिला टीम का यह टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन था लेकिन इस बार उससे एक कदम आगे बढ़कर पहली बार खिताब हासिल कर भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम युग की शुरुआत करने की अपेक्षा है। पुरुष टीम के लिए कपिल 1983 में लार्ड्स के इसी मैदान पर पहले विश्वविजेता कप्तान बने तो अब मिताली पर भी क्रिकेट के ‘मक्का’ लार्ड्स मैदान पर पहली बार महिला टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने की जिम्मेदारी है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उसके पास टीम में अनुभवी बल्लेबाज और गेंदबाजों का अच्छा तालमेल दिखता है।

टीम इंडिया के पास 35 वर्षीय अनुभवी कप्तान और स्टार बल्लेबाज मिताली, लेडी वीरेंद्र सहवाग के रुप में मशहूर और पिछले मैच की स्टार 28 वर्षीय हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा और वेदा कृष्णमूर्ति जैसी बढ़िया स्कोरर हैं तो गेंदबाजों में अपना आखिरी विश्वकप खेल रहीं झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, दीप्ति, शिखा पांडे और पूनम यादव जैसी कमाल की खिलाड़ी मौजूद हैं। मिताली इंग्लिश कप्तान हीथर से कहीं अनुभवी हैं जो भारत का 108 मैचों में नेतृत्व कर चुकीं हैं जिसमें 67 जीते हैं और 38 हारे हैं।

मिताली का कोई जवाब नहीं

वहीं हीथर ने गत वर्ष ही इंग्लैंड की कप्तानी संभाली हैं और अब 19 मैचों में ही टीम का नेतृत्व किया है। वहीं बल्ले से भी मिताली का कोई जवाब नहीं है और वह आठ मैचों में 392 रन बनाकर टूर्नामेंट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत सात मैचों में 308 रन और राउत (295) रन टीम की सबसे उपयोगी खिलाड़ी हैं। वनडे में सर्वाधिक विकेट का रिकार्ड अपने नाम रखने वाली झूलन भी इस बार अपने आखिरी विश्वकप को यादगार बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। स्पिन में दीप्ति ने अब तक प्रभावित किया है जो टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक 12 विकेट निकाल चुकी हैं।

पिछले मैच में भी उन्होंने सर्वाधिक तीन विकेट लिए थे। दीप्ति की आॅफ ब्रेक गेंदों से इंग्लैंड को भी सतर्क रहना होगा। इसके अलावा शिखा पर नयी गेंद से अच्छी शुरुआत दिलाने का दबाव होगा। इंग्लैंड के पास भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों का अच्छा क्रम है। टैमी ब्यूमोंट (387) टूर्नामेंट की तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं तो हीथर नाइट (363) और विकेट कीपर बल्लेबाज सारा टेलर (351) चौथे नंबर पर हैं जबकि तीनों टीम की शीर्ष स्कोरर हैं। इसके अलावा नताली शिवर (318) भी टूर्नामेंट की शीर्ष 10 स्कोरर में शामिल हैं और साफ है कि इंग्लैंड के पास कमाल का बल्लेबाजी लाइनअप है। गेंदबाजों में जैनी गुन टीम की सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं और वह भारत की धाकड़ बल्लेबाजों खासकर हरमन को टारगेट कर सकती है।

भारत का विश्वकप में अब तक का सफर

भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 35 रन, वेस्टइंडीज को सात विकेट, पाकिस्तान को 95 रन, श्रीलंका को 16 रन से हराकर लगातार चार मैच जीते। फिर उसे दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से दो मैचों में शिकस्त मिली लेकिन उसने कमाल की वापसी करते हुए करो या मरो के मैच में न्यूजीलैंड को 186 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और फिर छह बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को 36 रन से रोमांचक मैच में हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बीसम बीस में बदला चुकाने उतरेगा भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच आज

सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार रात्रि 9 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

किंग्स्टन (एजेंसी)। भारतीय टीम रविवार को होने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में वेस्ट इंडीज से पिछली कुछ पराजयों का बदला चुकाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। भारत ने वेस्ट इंडीज से पांच वनडे की सीरीज 3-1 से जीत ली है और अब उसका लक्ष्य एकमात्र बीसम बीस मैच भी कब्जाना है। भारत ने जिस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया उसे देखते हुए टी20 में भी उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है लेकिन कैरेबियाई इस फॉर्मेट में महारथी माने जाते हैं और उन्हें हराना आसान काम नहीं होगा।

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका

भारत को अपनी मेजबानी में 2016 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और 2016 में ही अमेरिका में खेली गई दो टी20 मैचों की सीरीज वेस्ट इंडीज ने 1-0 से जीती थी। वेस्ट इंडीज टी20 का विश्व चैंपियन है और भारत के पास अच्छा मौका है कि वह वनडे सीरीज जीतने के बढ़े मनोबल को कायम रखते हुए वेस्ट इंडीज को बीसम बीस मुकाबले में भी पटखनी देकर दौरे का समापन जीत के साथ करे। इस एकमात्र मुकाबले के लिए भारतीय टीम को देखा जाए तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। पंत ने अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला है। टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के रुप में दो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं।

ओपनिंग में अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन की जोड़ी बनी रहेगी। हालांकि शिखर पिछले तीन मैचों में चार, पांच और दो रन ही बना पाए थे। इससे पहले शुरूआती दो वनडे में उन्होंने 87 और 63 रन बनाये थे। युवराज सिंह पिछले दो वनडे में नहीं खेले थे और उन्हें अंतिम एकादश में उतारने के लिए टीम प्रबंधन को कुछ माथा पच्ची करनी पड़ेगी। टीम में हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और रवींद्र जडेजा आॅलराउंडर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और तीन विकेट लेने वाले उमेश यादव के बने रहने की उम्मीद है। डैथ ओवरों के माहिर भुवनेश्वर कुमार पिछले दो वनडे में नहीं खेले थे और उनकी जगह बनाने के लिए किसी तेज गेंदबाज या स्पिनर को हटाना होगा।

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस मैच में शामिल

दूसरी तरफ मेजबान टीम इस मैच को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा को बचाना चाहेगी। वेस्ट इंडीज के लिए इस एकमात्र मैच में मनोबल बढ़ने वाली बात यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। गेल के लिए अपने घरेलू मैदान पर यह उनका पहला टी20 मैच होगा। उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज की ओर से भारत की मेजबानी में हुए टी20 विश्वकप 2016 में फाइनल मैच में खेला था जहां कैरेबियाई टीम इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी।

वनडे और टेस्ट में कप्तानी करने वाले आॅलराउंडर जेसन होल्डर को इस मैच में आराम दिया गया है और उनकी जगह कार्लाेस ब्रेथवेट टीम का नेतृत्व करेंगे। गेल को इस मैच के जरिए अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के जबरदस्त खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय गेंदबाजों को खासतौर पर गेल से सतर्क रहना होगा जो अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं।

भारत को अपनी मेजबानी में 2016 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और 2016 में ही अमेरिका में खेली गई दो टी20 मैचों की सीरीज वेस्ट इंडीज ने 1-0 से जीती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीरीज जीत के लिए जोर लगाएगा भारत
वनडे शृंखला: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच कल, सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से टेन3 पर

किंग्सटन (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा अब तक मौज मस्ती से भरा रहा और उसने आसानी से पिछले मैच जीत बढ़त भी बना ली लेकिन चौथे वनडे में टीम छोटे लक्ष्य का पीछा भी नहीं कर सकी जिसके बाद उसे वीरवार को सबीना पार्क में खेले जाने वाले निर्णायक मैच में सीरीज कब्जाने के लिए जोर लगाना होगा। भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर थी लेकिन मेजबान कैरेबिर्याइ टीम ने उसे चौथे मैच में उलटफेर का शिकार बना दिया।

वेस्टइंडीज के पास आखिरी  मौका

वेस्टइंडीज के पास अब आखिरी मैच को जीतकर जहां सीरीज 2-2 से ड्रा कराने और अपनी हार टालने का मौका है तो वहीं विराट कोहली एंड कंपनी को सीरीज पर कब्जा करने के लिए आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा। टीम इंडिया का अब तक सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा है और पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद उसने दूसरे और तीसरे मैच को 105 तथा 93 रन के बड़े अंतर से जीता है। लेकिन पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 189 के निजी स्कोर पर रोकने के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस कदर निराश किया कि वह आसान लक्ष्य के सामने दो गेंदे पहले ही 178 पर ढेर होकर मैच 11 रन से गंवा बैठी।

सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे चार मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाकर 74.25 के औसत से सर्वाधिक 297 रन बना कर सबसे सफल हैं। वहीं मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने दो अर्धशतक सहित 154 रन बनाए हैं और बल्ले से अपना योगदान दिया है। इसके अलावा मध्यक्रम में युवराज सिंह तो निचले क्रम में आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा से कोई खास मदद नहीं मिली है। चौथे मैच में हार के बाद कोच और कप्तान ने इन खिलाड़ियों को उनके शॉट चयन के लिए सबसे अधिक फटकार लगाई थी और निर्णायक मैच में उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। भारत ने अपने पिछले मैचों में गेंदबाजों के महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत जीत हासिल की है और एक बार फिर ये अह्म होंगे।

मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास लौटा

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने अंतिम एकादश में अपनी उपयोगिता को और चयनकर्ताओं के चयन को सही साबित किया है और वह 15.25 के औसत से आठ विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने तीन मैचों में चार विकेट निकाले हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को पिछले मैच में उतारा गया लेकिन वह विकेट नहीं ले सके। तेज गेंदबाजों में पांड्या 20.80 के औसत से पांच विकेट लेकर दूसरे सफल गेंदबाज हैं तो उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार भी सफल रहे हैं और आखिरी वनडे में इनकी भी भूमिका रहेगी। वेस्टइंडीज टीम ने भले ही अब तक खास प्रदर्शन न किया हो लेकिन पिछला मैच जीतने के बाद उसका आत्मविश्वास लौटा है और वह सीरीज में हार टालने का प्रयास जरुरी करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दावेदारी मजबूत करेगी मिताली एंड कंपनी
आईसीसी महिला विश्वकप: श्रीलंका के खिलाफ मैच कल, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

मंधाना और मिताली पर होंगी सभी निगाहें

डर्बी (एजेंसी)। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम अपनी स्टार बल्लेबाज मिताली राज की कप्तानी में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ भी इसी लय को कायम रखते हुए टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करने उतरेगी। भारतीय टीम ने विश्वकप में अब तक अपने पिछले तीनों मैच इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एकतरफा अंदाज में जीते हैं और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत की तरह छह अंक लेकर आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। वहीं श्रीलंका पिछले तीनों मैच हारने के बाद छठे नंबर पर है और उसका खाता अब तक नहीं खुला है।

टीम मिताली अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने से कुछ ही दूर है और ऐसे में पस्त श्रीलंका के खिलाफ उसकी जीत इस दावेदारी को और मजबूत कर देगी। ऐसे में भारत के लिए जरुरी होगा कि वह अपनी लय को कायम रखे और अति आत्मविश्वास से बचते हुए जीत दर्ज करे। जबरदस्त फार्म में चल रही महिला क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 95 रन से हराकर काफी वाहवाही लूटी थी और इस जीत तथा समर्थन ने उसके मनोबल को और भी बढ़ाया है। भारतीय कप्तान मिताली ने मैच से पूर्व माना था कि टीम श्रीलंका के खिलाफ जल्दी विकेट गंवाए बिना लय बनाएगी और बढ़िया साझेदारी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पलड़ा भारी

उन्होंने साथ ही कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ विकेट के हिसाब से अपनी योजना बनाएंगी। टीम के पास बढ़िया स्पिनर और तेज गेंदबाज मौजूद हैं और फिलहाल भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पलड़ा भारी दिख रहा है। भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में निर्धारित 50 ओवर में 169 रन का आसान सा स्कोर बनाया था लेकिन उसकी गेंदबाजों ने इस छोटे स्कोर का भी बखूबी बचाव किया और पाकिस्तानी टीम को 74 रन पर ही ढेर कर दिया।

इस मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट ने 10 ओवर में 1.80 के इकोनोमी रेट से केवल 18 रन देकर पांच विकेट निकाले थे। बिष्ट के अलावा स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा भी कमाल की खिलाड़ी हैं जो निरंतर अपना योगदान दे रही हैं। दोनों खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में छह-छह विकेट निकालकर सबसे सफल रही हैं।

कप्तान मिताली टीम की तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर ने अब तक तीन-तीन विकेट लेकर मुख्य गेंदबाजों की काफी मदद की है। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की उपस्थिति भी अह्म रही है। हालांकि वनडे इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकार्ड बनाने वाली झूलन ने अब तक केवल एक विकेट ही लिया है लेकिन वह अनुभव के लिहाज से गेंदबाजी क्रम में अह्म खिलाड़ी हैं।

वहीं बल्लेबाजी क्रम में स्मृति मंधाना अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में खेल रही हैं तो वहीं कप्तान मिताली टीम की तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके अलावा पूनम राउत (133) दूसरे नंबर पर हैं। मंधाना पिछले तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित 198 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर हैं और उनसे इसी लय की उम्मीद श्रीलंका के खिलाफ भी रहेगी जिसने अपने तीन मैचों में न्यूजीलैंड से नौ विकेट, आस्ट्रेलिया से आठ और इंग्लैंड से सात विकेट से मैच हारे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बढ़त के लिए आज उतरेगी ‘टीम इंडिया’
वनडे शृंखला: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा मुकाबला आज, भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से टेन3 पर

एंटीगा। पिछले मैच में आसान जीत और अपनी पूरी मजबूत टीम के साथ खेल रही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे प्रारुप में काफी नीचे खिसक चुकी मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां शुक्रवार को सीरीज के तीसरे मैच में भी इसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी। भारत ने पहला मैच रद्द होने के बाद दूसरे मैच में 105 रन से आसान जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त कायम कर ली है और कोच और कप्तान के घमासान या बीसीसीआई में चल रही उठापटक से इतर उसके खिलाड़ी पूरी तरह अपने खेल और कैरेबियाई जमीन पर मौज मस्ती में लगे हुए हैं और उम्मीद है कि तीसरे मैच में भी परिणाम कोई अपवाद साबित नहीं होगा।

एंटीगा में भी फिर भारतीय बल्लेबाजों से किसी नए रिकार्ड का इंतजार

मैच से पूर्व टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बुधवार को जिम में काफी पसीना भी बहाया और वे एंटीगा में मैच के लिए तैयार दिख रहे हैं। आईपीएल से सीधे चैंपियंस ट्रॉफी और फिर ठीक बाद वेस्टइंडीज में खेलने पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सोशल साइटों पर तस्वीरों से यह भी साफ है कि लगातार क्रिकेट का बहुत दबाव टीम पर नहीं है और वह तरोताज़ा है। हालांकि टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए अह्म है इसलिए लापरवाही की फिलहाल कोई जगह नहीं है।

वैसे सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी विराट की टीम ने दूसरे मैच में एकतरफा खेल दिखाया था जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा था। ओपनिंग में अजिंक्या रहाणे ने 103 रन बनाकर अपना तीसरा वनडे शतक ठोका तो धवन और कप्तान विराट ने 63 तथा 87 रन की अर्धशतकीय पारियों से स्कोर 300 के पार पहुंचाया और विंडीज के खिलाफ अपनी बड़ी जीत भी दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने पारी में सर्वाधिक 300 रन बनाने का रिकार्ड भी बनाया। एंटीगा में भी फिर भारतीय बल्लेबाजों से किसी नए रिकार्ड का इंतजार रहेगा।

युवराज सिंह और धोनी पर होंगी सभी निगाहें

विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय टीम के पास ओपनिंग में अच्छे खिलाड़ी हैं तो मध्यक्रम में आॅलराउंडर युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे। हालांकि युवराज की फार्म अभी भी अच्छी नहीं चल रही है और पिछले मैच में भी वह केवल 14 रन ही बना सके थे। लेकिन टीम के पास हार्दिक पांड्या और केदार जाधव जैसे अच्छे आॅलराउंडर हैं जबकि आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव तथा पांड्या अहम है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

क्रिकेट को चुनौती देने के लिए तैयार प्रो कबड्डी
लीग में हर टीम कुल  22 मैच खेलेगी

पांचवें संस्करण की शुरुआत 28 जुलाई को हैदराबाद से होगी और फाइनल 28 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

मुंबई (एजेंसी)। क्रिकेट बेशक देश का नंबर एक खेल माना जाता है लेकिन प्रो कबड्डी लीग ने मात्र चार वर्षों में इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली है कि वह क्रिकेट को ही चुनौती देने के लिए तैयार हो गया है। वीवो प्रो कबड्डी लीग का पांचवां संस्करण जुलाई में बड़े और भव्य पैमाने पर शुरु होने जा रहा है और इसके आयोजकों ने पांचवें संस्करण की तैयारी के लिए बुधवार को यहां आयोजित एक सम्मेलन में विस्तृत रुप से जानकारी ली। इस दौरान लीग से जुड़े हुए अंशधारक और अनुभवी तथा युवा खिलाड़ी भी मौजूद थे।

टूर्नामेंट जुलाई से अक्तूबर तक 13 सप्ताह चलेगा

लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट जुलाई से अक्तूबर तक 13 सप्ताह चलेगा जिसमें 12 टीमें 130 से ज्यादा मैच खेलेंगी। पिछले चौथे सत्र में आठ टीमें थीं और पांच सप्ताह तक 65 मैच खेले गए थे। इस बार टूर्नामेंट में तमिलनाडु , गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चार नई टीमों को जोड़ा गया है। आयोजकों ने सम्मेलन के दौरान कई दिलचस्प आंकड़े दिए जिससे यह साबित होता है कि यह खेल क्रिकेट के बाद देश में टीवी पर देखा जाने वाला दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है। यह भी दिलचस्प है कि प्रो कबड्डी लीग के अगले पांच साल का टाइटल प्रायोजक चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो है और इसी वीवो कंपनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले पांच साल के लिए टाइटल अधिकार खरीदे हैं।

11 करोड़ 40 लाख लोगों ने टीवी पर देखा

क्रिकेट और कबड्डी के आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो आईपीएल में आठ टीमें अपने 10 सत्र में लगभग 60 मैच खेले जबकि प्रो कबड्डी के पिछले सत्र में आठ टीमों ने 65 मैच खेले थे। प्रो कबड्डी के पांचवें सत्र में जहां टीमों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है वहां देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के अगले सत्र में जब चेन्नई, राजस्थान की निलंबित टीमें वापिस लौटेंगीं तो टीमों की संख्या कितनी रखी जाएगी और उनके मैच कितने होंगे। प्रो कबड्डी लीग के आयोजकों ने दर्शक क्षमता और प्रायोजकों को लेकर कुछ आंकड़े भी जारी किए हैं। टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में जहां लीग के पास नौ प्रायोजक थे वहीं पांचवें सत्र में उसके प्रायोजकों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है जो आईपीएल की बराबरी करती है।

पिछले साल हुई महिला कबड्डी लीग की टीवी पर दर्शक क्षमता 2016 के यूरो कप फुटबाल से कहीं अधिक थी। इसके अलावा गत वर्ष अहमदाबाद में हुए कबड्डी विश्वकप को 11 करोड़ 40 लाख लोगों ने टीवी पर देखा था जिससे यह देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल बन गया है। इस अवसर पर मौजूद पुणेरी पल्टन के कप्तान दीपक हुड्डा, नई टीम उत्तर प्रदेश योद्धा के रिशांक डेवाडिगा और जयपुर पिंक पैंथर्स के सेल्वा मणि के ने प्रो कबड्डी से उनके जीवन में आए बड़े बदलाव के अनुभवों को साझा किया कि किस तरह वे निचले स्तर से उठकर स्टारडम की सीढ़ी पर पहुंच गए हैं जहां लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

इस बार आईपीएल की तरह होंगे प्लेआॅफ

वीवो प्रो कबड्डी के पिछले चार सत्रों से चले आ रहे प्रारुप को पांचवें सत्र के लिए पूरी तरह बदल दिया गया है और इसमें भी अब आईपीएल की तरह प्लेआॅफ खेले जाएंगे। आईपीएल की तरह कबड्डी में भी प्लेआॅफ की शुरुआत की जा रही है और इसमें तीन क्वालीफायर और दो एलिमिनेटर के बाद फाइनल होगा। हर ग्रुप की टीम अपने ग्रुप की शेष पांच टीमों से तीन-तीन मैच खेलेगी और फिर दूसरे जोन की छह टीमों से एक एक मैच भी खेलेगी। इसके अलावा जोनल में वह एक अतिरिक्त मैच भी खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष तीन तीन टीमें क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करेंगी जिनमें तीन क्वालीफायर और दो एलिमिनेटर फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सात आईसीसी फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे युवराज
14 आईसीसी टूर्नामेंटों में भी खेलने वाले पहले भारतीय बने

लंदन (एजेंसी)। भारत के धुरधंर आॅलराउंडर युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) टूर्नामेंटों में सात फाइनल खेलने वाला पहला खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। युवराज पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने के साथ ही यह अभूतपूर्व रिकार्ड बना देंगे। युवराज इससे पहले तक आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंकाई जोड़ी कुमार संगकारा तथा माहेला जयवर्धने की बराबरी पर थे जिन्होंने छह-छह बार आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल खेले थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उतरकर 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके युवराज ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी से ही की थी। वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम के सदस्य थे। युवराज वर्ष 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त रुप से विजेता रही भारतीय टीम में शामिल थे। युवराज 2003 विश्वकप के फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही भारतीय टीम में शामिल थे।

युवराज की अह्म भूमिका

वर्ष 2007 में पहले टी20 विश्वकप में भारत को विजेता बनाने में युवराज की अह्म भूमिका रही थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के मारे थे। वर्ष 2011 के एकदिवसीय विश्वकप में भारत की खिताबी जीत में युवराज मैन आॅफ द् टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 90.50 के औसत से 362 रन बनाए थे और 5.02 के इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लिए थे।

युवराज 2014 में टी20 विश्वकप के फाइनल तक पहुंची भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उम्मीदों के अनुरुप नहीं रहा था। मौजूदा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में शानदार मैच विजयी पारी खेली थी और मैन आॅफ द् मैच भी बने थे। ‘सिक्सर किंग’ के नाम से मशहूर युवराज इस टूर्नामेंट में उतरने के साथ ही 14 आईसीसी टूर्नामेंटों में उतरने वाले पहले भारतीय बन गए थे। उन्होंने इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में पांच बार खेलने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हॉकी प्रो लीग में पाकिस्तान से स्कॉटलैंड में खेलेगा भारत
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के लंदन में चल रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलने का देश में काफी विरोध हुआ था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की हॉकी प्रो लीग में भारतीय हॉकी टीम होम एंड अवे आधार पर पाकिस्तान से खेलेगी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने अंतर्राष्ट्रीय टीमों की विशिष्ट हॉकी प्रो लीग शुरु करने का फैसला किया है जिसमें भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के भाग लेने की पुष्टि कर दी गई है।

एफआईएच ने पुष्टि की है कि

हॉकी प्रो लीग की शुरुआत जनवरी 2019 में होगी। एफआईएच ने पुष्टि की है कि भारत की पुरुष और महिला टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। भारतीय पुरुष टीम विश्व रैंकिंग में छठे और महिला टीम 12 वें स्थान पर है। एफआईएच ने बताया कि इसमें दुनिया से नौ सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। यह लीग हर वर्ष होम एंड अवे आधार पर खेली जाएगी जिसमें कुल 144 मैच होंगे। इसके मुकाबले जनवरी से जून तक नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष टीम को अर्जेंटीना, आॅस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंग्लैंड/ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हॉलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से खेलेगी।

पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू मैच स्कॉटलैंड में खेलेगी। लेकिन उसे भारत का घरेलू मैच खेलने के लिए भारत आना होगा। पाकिस्तानी टीम गत वर्ष दिसंबर में भारत की मेजबानी में हुए जूनियर हॉकी विश्वकप में हिस्सा नहीं ले पाई थी। भारतीय पुरुष टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। उसने 2016 में लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी का रजत पदक और उसी साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने 2016 के अंत में जूनियर विश्वकप का खिताब भी जीता।

भारतीय महिला टीम ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाया है और उसने 36 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद पिछले वर्ष रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। महिला टीम ने भी 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय महिला टीम अर्जेंटीना, आॅस्ट्रेलिया, चीन, इंग्लैंड/ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हॉलैंड, न्यूजीलैंड और अमेरिका से खेलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डीविलियर्स का भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध
क्षेत्ररक्षण करते समय लगी चोट

लंदन (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं जब उसके कप्तान एबी डीविलियर्स का चोट के कारण गत चैंपियन भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के बेहद अह्म मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। 33 वर्षीय डीविलियर्स को एज्बेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी।

इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि बाद में क्षेत्ररक्षण करने के लिए वह फिर से मैदान पर लौटे थे। पाकिस्तान ने इस मैच को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 19 रन से जीता था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को कहा कि डीविलियर्स का शनिवार को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने को लेकर उन पर कोई फैसला किया जाएगा। डीविलियर्स अगर अनफिट करार दिए जाते हैं तो उनकी जगह फरहान बेहारदिन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। डीविलियर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ चार और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य रन ही बनाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।