Ramgarh News - Sach Kahoon Hindi
Cyber Fraud: 24 राज्यों में 274 साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ (एजेंसी)। Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की “आई फोर सी” परियोजना के तहत संचालित ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई।
भारतीय स्टेट बैंक के एक करंट अकाउंट पर नजर गई, जिसके जरिए लगातार अलग-अलग राज्यों से रकम जमा की जा रही थी। सूचना मिलते ही एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी निगरानी शुरू हुई। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एक परत दर परत खुलती चली गई। पता चला कि ‘गणेश इंटरप्राइजेज’ के नाम से एमएसएमई परियोजना के तहत खुलवाया गया यह खाता असल में ठगी के पैसे इकट्ठा करने का माध्यम था।
पुलिस ने छापेमारी कर राहुल गुप्ता (37), रवि कुमार वर्मा (34), रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (40) और सोनू कुमार झा (34) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि खाते खोलने से लेकर उसे ऑपरेट करने तक एक सुनियोजित तंत्र काम कर रहा था। कुछ आरोपी कमीशन के बदले बैंक खाते खुलवाते थे, जबकि अन्य सदस्य ओटीपी, मोबाइल बैंकिंग और खातों की डिटेल्स व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिए देशभर के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे।
पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके राष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।
बच्चे सहित ट्रेन से कटने पहुंची महिला, टला हादसा
गेटमैन की सूझबूझ से बची मां-बच्चे की जान
रामगढ़। (सच कहूँ न्यूज) अलवर-मथुरा रेलमार्ग पर महिला अपने तीन साल के बच्चे के साथ सुसाइड करने जा पहुंची। चंद सेकेंड में वहां से ट्रेन गुजरने वाली थी (Ramgarh) तभी गेटमैन दौड़कर पहुंचा और बच्चे सहित महिला को खींचकर पटरी से हटाया जिससे मां और बेटे की जान बच गई। इसके महज 5 सेकेंड बाद ही ट्रेन वहां से धड़धड़ाती हुई गुजर गई। बताया जा रहा है कि महिला को उसकी दादी सास ने किसी बात पर डांटा था, उसी से नाराज होकर महिला अपने बच्चे को लेकर सुसाइड करने चल पड़ी थी। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।
यह भी पढ़ें:– बाइक सवार युवक ने बीच सड़क की महिला टीचर की पिटाई, मारे थप्पड़-लात
सुसाइड की वजह पारिवारिक झगड़ा
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला सपना को थाने लाया गया, यहां उसे पाबंद कर घर भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बेटे का ध्यान रखने को लेकर दादी सास ने डांट लगाई थी। इस घटना के बाद महिला को रामगढ़ कोतवाली थाने लाया गया। महिला ने बताया कि पारिवारिक झगड़े की वजह से सुसाइड करना चाह रही थी। इस घटना के बाद महिला को रामगढ़ कोतवाली थाने लाया गया। महिला ने बताया कि पारिवारिक झगड़े की वजह से सुसाइड करना चाह रही थी।
कुछ सेकेंड पहले बची महिला बच्चे की जान
महिला की जान बचाने वाले गेटमैन का नाम विजेंद्र कुमार है। विजेंद्र ने बताया, ‘मंगलवार सुबह उसकी गेट नंबर 95 पर ड्यूटी थी। इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के आने का समय था, इसलिए फाटक बंद कर दिया था। सपना अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रैक के आस-पास घूम रही थी। उस समय मैंने भी इतना ध्यान नहीं दिया। पर जब मैं हरी झंडी लेकर केबिन से बाहर निकला तब तक बच्चे को लेकर महिला ट्रैक पर आ गई थी।
मैंने उसे वहां से हटने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं मानी। मैं जोर से आवाज लगाकर उसे दूर हटने को कहा तो वह रोने लगी। ऐसे में मुझे लग गया था कि ये सुसाइड करने वाली है। ट्रेन गुजरने में कुछ सेकेंड ही बचे थे। मैं दौड़ा और महिला को खींचकर पटरी से हटाया। इतने में 100 की स्पीड से ट्रेन वहां से निकली। एक बार के लिए मैं भी कांप गया। पर शुक्र है कि दोनों की जिंदगी बच गई।’ वह दोबारा ट्रैक पर जाने की जिद करने लगी तो पुलिस रामगढ़ थाना अधिकारी को जानकारी दी।
कोर्ट में पेशकर घर भेजी महिला
रामगढ़ थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सपना पत्नी निहाल वाल्मीकि ने बताया कि घर में दादी सास से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। (Ramgarh) उसने सुबह बेटे का ध्यान नहीं रखने और घर के काम-काज को लेकर डांट लगा दी थी। इसी बात से वह नाराज हो गई और सुसाइड करने निकल गई। गेटमैन की वजह से उसकी जान बच गई। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश पाबंद? करा घर भेज दिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।